झारखंड बनेगा देश का नया हेल्थ मॉडल, AI और रोबोटिक तकनीक से बदलेगी स्वास्थ्य व्यवस्था 30 सितंबर से रांची में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय हेल्थ टेक्नोलॉजी कॉन्क्लेव, देश-विदेश के विशेषज्ञ होंगे शामिल जामताड़ा न्यूज। झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को आधुनिक, तकनीक आधारित और जनहितकारी बनाने की दिशा में सरकार लगातार कदम बढ़ा रही है। उक्त बातें जामताड़ा विधायक सह स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कही आगे उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत, मजबूत इच्छाशक्ति और स्पष्ट विजन के साथ राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था की वर्षों पुरानी कमियों को दूर किया जा रहा है। लक्ष्य है कि अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लाभ सीधे मरीजों और आम जनता तक पहुंचे। इसी कड़ी में रांची के BNR होटल में 30 सितंबर से 1 अक्टूबर तक दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय हेल्थ टेक्नोलॉजी कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। कॉन्क्लेव में देश-विदेश के स्वास्थ्य विशेषज्ञ, चिकित्सा क्षेत्र के प्रोफेशनल्स और टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स हिस्सा लेंगे। कॉन्क्लेव में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल हेल्थ, रोबोटिक टेक्नोलॉजी, आधुनिक चिकित्सा तकनीक और भविष्य की स्वास्थ्य सेवाओं पर व्यापक मंथन होगा। मंत्री ने कहा कि उद्देश्य केवल तकनीक पर चर्चा करना नहीं, बल्कि उसे राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था का हिस्सा बनाकर इलाज को बेहतर, तेज, पारदर्शी और सुलभ बनाना है। डॉ. अंसारी ने कहा कि उनका स्पष्ट लक्ष्य है कि झारखंड स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश के लिए एक मॉडल बने। राज्य के गरीब और जरूरतमंद मरीजों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़े और अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं झारखंड में ही उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि राज्य केवल स्वास्थ्य व्यवस्था में बदलाव की बात नहीं कर रहा, बल्कि भविष्य की स्वास्थ्य व्यवस्था की नींव तैयार कर रहा है। AI, डिजिटल हेल्थ और रोबोटिक्स जैसी आधुनिक तकनीकों के जरिए झारखंड स्वास्थ्य क्षेत्र में नई दिशा की ओर बढ़ रहा है। नई सोच, नई तकनीक और नई स्वास्थ्य व्यवस्था के साथ स्वस्थ एवं आधुनिक झारखंड के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। — डॉ. इरफान अंसारी, जामताड़ा विधायक सह,स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री, झारखंड।

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर जामताड़ा में जले ‘आशीर्वाद के दीये’। हनुमान मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर पीएम मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।1
- करंज के पेड़ से टकराई बाइक, चालक की मौके पर मौत,नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर बारघरिया पातुलिया के पास हादसा, बिना हेलमेट चला रहा था बाइक जामताड़ा/नाला। नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर बारघरिया पातुलिया स्थित राजकीय होम्योपैथिक औषधालय के समीप गुरुवार सुबह करीब 10 बजे सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। बताया गया कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित करंज के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। चालक के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर बिंदापाथर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक बिंदु राम सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, बाइक चालक फतेहपुर थाना क्षेत्र के आसनहीरा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। घटनास्थल से मिली बाइक के नंबर और मृतक की जेब से मिले मोबाइल के आधार पर उसकी पहचान रॉबिन मोहली के रूप में होने की जानकारी मिली है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मोबाइल के माध्यम से परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। चालक ने नहीं पहना था हेलमेट हादसे के समय बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था। सिर में गंभीर चोट को हादसे में मौत का संभावित प्रमुख कारण माना जा रहा है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। एंबुलेंस के पहुंचने को लेकर उठे सवाल हादसे के बाद घटनास्थल पर एंबुलेंस भी पहुंची। कुछ ग्रामीणों ने एंबुलेंस के देर से पहुंचने का आरोप लगाया। वहीं, एंबुलेंस चालक इम्तियाज ने बताया कि सूचना मिलते ही वह करीब 20 मिनट के अंदर घटनास्थल पर पहुंच गया था।1
- स्लग (10 शब्द): पुल नहीं, तो शिक्षा और आवागमन दोनों पर संकट गहराया शीर्षक (30 शब्द): तेतरियाटॉड़ में जोरिया नदी पर पुल का इंतजार, सात किलोमीटर घूमकर स्कूल जाते हैं बच्चे, दो वर्षों से मांग के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी : पुल नहीं, तो शिक्षा और आवागमन दोनों पर संकट तेतरियाटॉड़ में जोरिया नदी पर पुल का इंतजार, सात किलोमीटर घूमकर स्कूल जाते हैं बच्चे, दो वर्षों से मांग के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी1
- बीते कल बुधवार की शाम निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत हाथ बाड़ी के समीप स्थित आनंद वाटिका स्थित आवास में पुलिस और अपराधी के बीच हुए एनकाउंटर मामले में दूसरे दिन भी पुलिस उक्त आवास में हुई घटनास्थल पर अपनी कार्रवाई करने में जुटी रही l गुरुवार की सुबह निरसा थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक अजीत भारती अपने दलबल के साथ उक्त आवास पहुंचे तथा दोपहर के लगभग 2:00 बजे फॉरेंसिक की टीम भी अपने पूरे साजो समान के साथ उक्त घटनास्थल पहुंचकर अपनी जांच की प्रक्रिया शुरू की l फॉरेंसिक टीम को वहां से गोली के कई खोखा तथा खून के सैंपल भी मिला जिसे वह जांच के लिए ले गई l हालांकि टीम ने कुछ भी बताने से इनकार किया और पूरे कार्रवाई के बाद टीम को जो सामान मिला है उसकी जांच करने के बाद ही कुछ बताने की बात कही l साथ ही पूरे मामले पर पुलिस काफी गहन जांच कर रही है हर बिंदु पर बारीकी से नजर रखते हुए पुलिसिया कार्रवाई को आगे बढ़ा रही है l5
- मसलिया प्रखंड क्षेत्र के मसानजोर पंचायत के सिंगटुटा में घर में फंसा खरिष सांप, परिवार भयभीत मसानजोर पंचायत के सिंगटुटा गांव में पुतुल देवी के घर में विषैला खरिष सांप घुसकर एल्वेस्टस में फंस गया। सांप देख परिवार दहशत में है। 2019 में विधवा हुई पुतुल देवी बेटे-बेटी के साथ रहती हैं। रेस्क्यू के लिए फतेहपुर के पर्यावरण प्रेमी को सूचना दी गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मदद की मांग की है।1
- कतरास के भण्डारीडीह में बीसीसीएल के जारी नोटिस को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। भण्डारीडीह अस्तित्व बचाओ कमेटी के नेतृत्वकर्ता छोटू पासवान की अगुवाई में आज आमसभा बुलाई गई, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे और बीसीसीएल के रवैये पर अपनी नाराजगी जाहिर की। ग्रामीणों का कहना है कि किसी भी तरह का कदम उठाने से पहले प्रभावित इलाके का सर्वे कराया जाना चाहिए। ग्रामीणों के मुताबिक, बिना स्थिति स्पष्ट किए नोटिस जारी होने से लोगों के बीच डर और असमंजस का माहौल बना हुआ है। वहीं छोटू पासवान ने बीसीसीएल प्रबंधन को साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि पहले नीचे का सर्वे कराया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण नोटिस से डरने वाले नहीं हैं और जरूरत पड़ी तो अपने अधिकार और अस्तित्व की लड़ाई के लिए बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इसी बीच, दो दिन बाद धनबाद सांसद ढुल्लू महतो और बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो भण्डारीडीह अस्तित्व बचाओ कमेटी के ग्रामीणों से बातचीत करेंगे। बैठक में ग्रामीण सांसद और विधायक के सामने अपनी समस्याएं और अपना पक्ष रखेंगे। इसके बाद ग्रामीणों के साथ विचार-विमर्श कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। कतरास के भण्डारीडीह में बीसीसीएल के जारी नोटिस को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। भण्डारीडीह अस्तित्व बचाओ कमेटी के नेतृत्वकर्ता छोटू पासवान की अगुवाई में आज आमसभा बुलाई गई, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे और बीसीसीएल के रवैये पर अपनी नाराजगी जाहिर की। ग्रामीणों का कहना है कि किसी भी तरह का कदम उठाने से पहले प्रभावित इलाके का सर्वे कराया जाना चाहिए। ग्रामीणों के मुताबिक, बिना स्थिति स्पष्ट किए नोटिस जारी होने से लोगों के बीच डर और असमंजस का माहौल बना हुआ है। वहीं छोटू पासवान ने बीसीसीएल प्रबंधन को साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि पहले नीचे का सर्वे कराया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण नोटिस से डरने वाले नहीं हैं और जरूरत पड़ी तो अपने अधिकार और अस्तित्व की लड़ाई के लिए बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इसी बीच, दो दिन बाद धनबाद सांसद ढुल्लू महतो और बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो भण्डारीडीह अस्तित्व बचाओ कमेटी के ग्रामीणों से बातचीत करेंगे। बैठक में ग्रामीण सांसद और विधायक के सामने अपनी समस्याएं और अपना पक्ष रखेंगे। इसके बाद ग्रामीणों के साथ विचार-विमर्श कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।1
- बाघमारा कोयलांचल में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की पूजा बाघमारा। बाघमारा कोयलांचल क्षेत्र में शिल्प और सृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा की पूजा अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न कल-कारखानों और बीसीसीएल के प्रतिष्ठानों में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। बीसीसीएल के ब्लॉक-टू, बरोरा क्षेत्र के रिजनल स्टोर और मधुबन वाशरी समेत कई अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में भव्य पूजा पंडाल बनाए गए थे। पर्व के दौरान प्रबंधन के शीर्ष अधिकारियों ने विभिन्न पूजा पंडालों का दौरा कर कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया। ब्लॉक-टू के महाप्रबंधक (GM) कुमार रंजीब, बरोरा क्षेत्र के महाप्रबंधक (GM) के.के. सिंह और मधुबन वाशरी के परियोजना पदाधिकारी (PO) कौस्तुभ दत्ता सहित कई अन्य गणमान्य अधिकारी व कर्मी पूजा में शामिल हुए। इस पावन अवसर पर कोयलांचल के तमाम कारखानों और कार्यस्थलों पर मशीनों व उपकरणों की विशेष पूजा की गई, जिससे क्षेत्र का पूरा माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा। इस मौके पर पूजा उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।1
- BCCL के नोटिस से भण्डारीडीह में बढ़ा आक्रोश अस्तित्व बचाने को एकजुट हुए सैकड़ों ग्रामीण ग्रामीणों की मांग—पहले हो इलाके का सर्वे बोले—जरूरत पड़ी तो होगा बड़ा आंदोलन1