सावन एवं महाशिवरात्रि को लेकर अलर्ट: पुलिस अधीक्षक ने सकाहा मंदिर का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए कड़े निर्देश सावन एवं महाशिवरात्रि को लेकर अलर्ट: पुलिस अधीक्षक ने सकाहा मंदिर का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए कड़े निर्देश हरदोई। आगामी सावन माह एवं महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस अधीक्षक हरदोई ने थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र के प्रसिद्ध सकाहा मंदिर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं के आवागमन मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, ड्यूटी प्वाइंट एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सावन माह एवं महाशिवरात्रि के दौरान मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। ऐसे में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात संचालन को सुचारु रखने तथा श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम समय से पूरे किए जाएं। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए गए। रिपोर्टर : कृष्ण मोहन बाजपेई

- ग्रामीण शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान: विधायक निधि से बने अत्याधुनिक डिजिटल शिक्षण कक्ष का 31 जुलाई को होगा लोकार्पण ग्रामीण शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान: विधायक निधि से बने अत्याधुनिक डिजिटल शिक्षण कक्ष का 31 जुलाई को होगा लोकार्पण भरखनी (हरदोई)। ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को आधुनिक और तकनीक आधारित शिक्षा से जोड़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए विकास खंड भरखनी के संविलयन विद्यालय कूण्डी में विधायक निधि से निर्मित अत्याधुनिक डिजिटल शिक्षण कक्ष का भव्य लोकार्पण 31 जुलाई 2026 को होगा। इस अवसर पर सवायजपुर विधायक कुं. माधवेन्द्र प्रताप सिंह 'रानू' मुख्य अतिथि के रूप में डिजिटल कक्ष का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश ब्लॉक प्रमुख संघ के अध्यक्ष श्री धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'सेनानी', जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरदोई श्री प्रभात मिश्र तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी भरखनी डॉ. सुनील कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उन्होंने बताया कि डिजिटल शिक्षण कक्ष के माध्यम से विद्यार्थियों को स्मार्ट क्लास, प्रोजेक्टर, डिजिटल कंटेंट एवं ऑनलाइन शिक्षण जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी महानगरों जैसी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिलेगा। विद्यालय परिवार ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनने की अपील की है। रिपोर्टर : कृष्ण मोहन बाजपेई1
- *आज दिनांक 28.07.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरदोई द्वारा आगामी सावन माह/ महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत थाना बेहटा गोकुल क्षेत्रांतर्गत स्थिति सकाहा मन्दिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया व संबंधित को आवश्यक दिशा - निर्देश दिये गये। इस संबंध में महोदय द्वारा दी गयी बाइट* *आज दिनांक 28.07.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरदोई द्वारा आगामी सावन माह/ महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत थाना बेहटा गोकुल क्षेत्रांतर्गत स्थिति सकाहा मन्दिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया व संबंधित को आवश्यक दिशा - निर्देश दिये गये। इस संबंध में महोदय द्वारा दी गयी बाइट*1
- *थाना रोजा पर नियुक्त उ0नि0 की आकस्मिक मृत्यु की घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर की बाइट।*1
- उत्तर प्रदेश वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के भतीजे 4 साल से कैटरहे नगर निगम...1
- *थाना रोजा पर नियुक्त उ0नि0 की आकस्मिक मृत्यु की घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर की बाइट।* *थाना रोजा पर नियुक्त उ0नि0 की आकस्मिक मृत्यु की घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर की बाइट।*1
- निजी क्षेत्र में आरक्षण समेत 13 मांगों को लेकर राष्ट्रीय सामाजिक क्रांतिकारी संघ ने सौंपा ज्ञापन राष्ट्रीय सामाजिक क्रांतिकारी संघ (द्रविड़ फौज) ने बुधवार को 13 सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। राष्ट्रीय अध्यक्ष बागी विक्रम सिंह के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में निजी क्षेत्र की कंपनियों और संस्थानों में अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग को जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण देने की प्रमुख मांग उठाई गई। इसके अलावा, नगर निगम में सफाई कर्मचारियों के भुगतान, कैंट क्षेत्र में अवैध वृक्ष कटान, ग्रामीण सफाई व्यवस्था, सामुदायिक शौचालयों की बदहाली और सरकारी भूमि पर कब्जों की जांच की मांग की गई। संगठन ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन किया जाएगा।1
- j ghud f duh hhjggd ft uuj hh fffgh hh gffghjihgfg th jknvfftghh1
- अण्डा फैक्ट्री से फैल रही मक्खियों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (धरतीपुत्र) का अनिश्चितकालीन धरना शुरू अण्डा फैक्ट्री से फैल रही मक्खियों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (धरतीपुत्र) का अनिश्चितकालीन धरना शुरू हरदोई। जनपद के विकासखंड भरावन क्षेत्र स्थित हयातगंज में अण्डा फैक्ट्री से फैल रही मक्खियों की गंभीर समस्या को लेकर आज 29 जुलाई 2026 से भारतीय किसान यूनियन (धरतीपुत्र) के बैनर तले अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू हो गया। धरने का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष रफीक लम्बू के निर्देशन में किया जा रहा है। संगठन का कहना है कि फैक्ट्री से फैल रही मक्खियों के कारण क्षेत्र के किसानों, ग्रामीणों और आम लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है तथा स्वास्थ्य संबंधी गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कहा कि जब तक प्रशासन इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं करता और क्षेत्रवासियों को राहत नहीं मिलती, तब तक आंदोलन लगातार जारी रहेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, किसानों एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में धरना स्थल पर पहुंचकर जनहित के इस आंदोलन को मजबूत बनाने की अपील की। धरने के दौरान किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों की अनदेखी की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। किसानों ने प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की। रिपोर्टर : कृष्ण मोहन बाजपेई1