logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खेरवा टोला में आग का तांडव, 45 से 50 ज्यादा घर राख में तब्दील, चनपटिया में भीषण अग्निकांड से हाहाकार बेतिया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां चनपटिया प्रखंड के खेरवा टोला गांव में बीती रात एक भीषण आग ने ऐसा तांडव मचाया कि पूरा गांव चीख-पुकार और अफरा-तफरी में बदल गया। देर रात अचानक लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और करीब चार दर्जन से लेकर 45-50 घरों तक को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर जले हुए घरों की संख्या की पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन मौके से जो तस्वीरें और जानकारी सामने आ रही हैं, वो तबाही की भयावह कहानी बयां कर रही हैं। बताया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। घरों में रखे राशन, नगद पैसे, गहने, कपड़े, यहां तक कि ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल और कई मवेशी भी इस आग की भेंट चढ़ गए। जिन घरों में कल तक खुशियों की तैयारी थी, जहां शादी की शहनाई गूंजने वाली थी, आज वहां सन्नाटा पसरा हुआ है और सिर्फ राख के ढेर बचे हैं। कई परिवारों के सपने इस आग में जलकर खाक हो गए। आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। स्थानीय लोग अलग-अलग आशंकाएं जता रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से किसी भी कारण की पुष्टि नहीं की गई है। जैसे ही घटना की सूचना मिली, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और गांव का बड़ा हिस्सा जलकर तबाह हो चुका था। घटना की जानकारी मिलते ही चनपटिया के विधायक अभिषेक रंजन भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने प्रशासन को जल्द से जल्द राहत और मुआवजा देने का निर्देश दिया। वहीं प्रशासनिक अधिकारी भी स्थिति का जायजा लेने में जुटे हुए हैं और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। इस भीषण अग्निकांड के बाद पूरे खेरवा टोला गांव में मातम का माहौल है। हर तरफ रोने-बिलखने की आवाजें सुनाई दे रही हैं। जिनके घर जले हैं, वे अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। खाने-पीने तक की समस्या खड़ी हो गई है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर यह आग लगी कैसे? क्या यह हादसा था या इसके पीछे कोई और वजह? प्रशासन इस मामले की जांच में जुटा हुआ है और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इस आगजनी के कारणों का खुलासा होगा। लेकिन इस बीच जरूरत है पीड़ित परिवारों को तुरंत राहत पहुंचाने की, ताकि वे इस मुश्किल घड़ी में खुद को संभाल सकें और फिर से अपने जीवन को पटरी पर ला सकें।

14 hrs ago
user_S9 Bihar
S9 Bihar
News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
14 hrs ago

खेरवा टोला में आग का तांडव, 45 से 50 ज्यादा घर राख में तब्दील, चनपटिया में भीषण अग्निकांड से हाहाकार बेतिया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां चनपटिया प्रखंड के खेरवा टोला गांव में बीती रात एक भीषण आग ने ऐसा तांडव मचाया कि पूरा गांव चीख-पुकार और अफरा-तफरी में बदल गया। देर रात अचानक लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और करीब चार दर्जन से लेकर 45-50 घरों तक को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर जले हुए घरों की संख्या की पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन मौके से जो तस्वीरें और जानकारी सामने आ रही हैं, वो तबाही की भयावह कहानी बयां कर रही हैं। बताया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। घरों में रखे राशन, नगद पैसे, गहने, कपड़े, यहां तक कि ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल और कई मवेशी भी इस आग की भेंट चढ़ गए। जिन घरों में कल तक खुशियों की तैयारी थी, जहां शादी की शहनाई गूंजने वाली थी, आज वहां सन्नाटा पसरा हुआ है और सिर्फ राख के ढेर बचे हैं। कई परिवारों के सपने इस आग में जलकर खाक हो गए। आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। स्थानीय लोग अलग-अलग आशंकाएं जता रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से किसी भी कारण की पुष्टि नहीं की गई है। जैसे ही घटना की सूचना मिली, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और गांव का बड़ा हिस्सा जलकर तबाह हो चुका था। घटना की जानकारी मिलते ही चनपटिया के विधायक अभिषेक रंजन भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने प्रशासन को जल्द से जल्द राहत और मुआवजा देने का निर्देश दिया। वहीं प्रशासनिक अधिकारी भी स्थिति का जायजा लेने में जुटे हुए हैं और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। इस भीषण अग्निकांड के बाद पूरे खेरवा टोला गांव में मातम का माहौल है। हर तरफ रोने-बिलखने की आवाजें सुनाई दे रही हैं। जिनके घर जले हैं, वे अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। खाने-पीने तक की समस्या खड़ी हो गई है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर यह आग लगी कैसे? क्या यह हादसा था या इसके पीछे कोई और वजह? प्रशासन इस मामले की जांच में जुटा हुआ है और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इस आगजनी के कारणों का खुलासा होगा। लेकिन इस बीच जरूरत है पीड़ित परिवारों को तुरंत राहत पहुंचाने की, ताकि वे इस मुश्किल घड़ी में खुद को संभाल सकें और फिर से अपने जीवन को पटरी पर ला सकें।

More news from बिहार and nearby areas
  • Hyderabad mein Aaj Sunday ke din chhutti per aane ke bad khana khate samay
    1
    Hyderabad mein Aaj Sunday ke din chhutti per aane ke bad khana khate samay
    user_Nitish Kumar yadav
    Nitish Kumar yadav
    Farmer ठकराहन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    7 hrs ago
  • आज 5 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 12 बजे से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो माननीय न्यायालय परिसर का बताया जा रहा है। जांच में सामने आया कि यह वीडियो शिकारपुर थाना कांड संख्या 390/26, जिसमें 55 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई थी, के अभियुक्त राजा कुमार को न्यायालय में पेशी के दौरान बनाया गया है। वीडियो में एक अधिवक्ता द्वारा शिकारपुर थाना एवं वरीय पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया है। पुलिस जांच में यह स्पष्ट हुआ कि गिरफ्तारी या न्यायालय में पेशी के दौरान अभियुक्त या उसके परिजनों द्वारा नाबालिग होने से संबंधित कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया गया, जिसके आधार पर उसे उत्पाद न्यायालय बेतिया भेजा गया। मामले में यह भी सामने आया कि राजा कुमार के पिता, राजू रंजन जायसवाल उर्फ गब्बर जायसवाल, पूर्व में भी वर्ष 2025 के एक बड़े शराब बरामदगी कांड (1160 लीटर) सहित शिकारपुर थाना कांड संख्या 714/20 और 04/25 में नामजद अभियुक्त रह चुके हैं। जांच में यह भी संकेत मिला है कि परिवार के कई सदस्य अवैध शराब कारोबार में संलिप्त हैं। अब प्रश्न यह उठ रहा है कि क्या अधिवक्ता को न्यायालय परिसर में इस प्रकार वीडियो बनाने की अनुमति है। इस पूरे मामले की जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई के लिए न्यायालय से अनुरोध किया जाएगा। साथ ही बिना पुलिस पक्ष जाने वीडियो को वायरल करने वालों की भी जांच जारी है।
    1
    आज 5 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 12 बजे से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो माननीय न्यायालय परिसर का बताया जा रहा है। जांच में सामने आया कि यह वीडियो शिकारपुर थाना कांड संख्या 390/26, जिसमें 55 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई थी, के अभियुक्त राजा कुमार को न्यायालय में पेशी के दौरान बनाया गया है। वीडियो में एक अधिवक्ता द्वारा शिकारपुर थाना एवं वरीय पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया है।
पुलिस जांच में यह स्पष्ट हुआ कि गिरफ्तारी या न्यायालय में पेशी के दौरान अभियुक्त या उसके परिजनों द्वारा नाबालिग होने से संबंधित कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया गया, जिसके आधार पर उसे उत्पाद न्यायालय बेतिया भेजा गया। मामले में यह भी सामने आया कि राजा कुमार के पिता, राजू रंजन जायसवाल उर्फ गब्बर जायसवाल, पूर्व में भी वर्ष 2025 के एक बड़े शराब बरामदगी कांड (1160 लीटर) सहित शिकारपुर थाना कांड संख्या 714/20 और 04/25 में नामजद अभियुक्त रह चुके हैं। जांच में यह भी संकेत मिला है कि परिवार के कई सदस्य अवैध शराब कारोबार में संलिप्त हैं।
अब प्रश्न यह उठ रहा है कि क्या अधिवक्ता को न्यायालय परिसर में इस प्रकार वीडियो बनाने की अनुमति है। इस पूरे मामले की जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई के लिए न्यायालय से अनुरोध किया जाएगा। साथ ही बिना पुलिस पक्ष जाने वीडियो को वायरल करने वालों की भी जांच जारी है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    13 hrs ago
  • Post by RAJHANSH VERMA
    1
    Post by RAJHANSH VERMA
    user_RAJHANSH VERMA
    RAJHANSH VERMA
    Classified ads newspaper publisher Tamkuhi Raj, Kushi Nagar•
    12 hrs ago
  • न्यायालय परिसर का वीडियो वायरल, अधिवक्ता पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप शिकारपुर कांड के आरोपी की पेशी के दौरान बनाया गया वीडियो, पुलिस करेगी विधिसम्मत कार्रवाई बेतिया। रविवार 5 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 12 बजे से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे न्यायालय परिसर का बताया जा रहा है। पुलिस जांच में यह सामने आया है कि वीडियो शिकारपुर थाना कांड संख्या 390/26 से जुड़ा है, जिसमें 55 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई थी। बताया गया कि वीडियो आरोपी राजा कुमार को न्यायालय में पेशी के दौरान बनाया गया है। वायरल वीडियो में एक अधिवक्ता द्वारा शिकारपुर थाना एवं वरीय पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया है। पुलिस जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि गिरफ्तारी या पेशी के दौरान आरोपी या उसके परिजनों द्वारा नाबालिग होने से संबंधित कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया गया था। इसी आधार पर आरोपी को उत्पाद न्यायालय, बेतिया भेजा गया। मामले की जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के पिता राजू रंजन जायसवाल उर्फ गब्बर जायसवाल पूर्व में भी वर्ष 2025 के एक बड़े शराब बरामदगी कांड (1160 लीटर) सहित शिकारपुर थाना कांड संख्या 714/20 और 04/25 में नामजद अभियुक्त रह चुके हैं। प्रारंभिक जांच में परिवार के अन्य सदस्यों के भी अवैध शराब कारोबार में संलिप्त होने के संकेत मिले हैं। इस पूरे मामले में यह सवाल उठ रहा है कि क्या न्यायालय परिसर में इस तरह वीडियो बनाना और उसे वायरल करना नियमों के अनुरूप है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई के लिए न्यायालय से अनुरोध किया जाएगा। साथ ही बिना पुलिस पक्ष जाने वीडियो वायरल करने वालों की भी जांच जारी है।
    1
    न्यायालय परिसर का वीडियो वायरल, अधिवक्ता पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप
शिकारपुर कांड के आरोपी की पेशी के दौरान बनाया गया वीडियो, पुलिस करेगी विधिसम्मत कार्रवाई
बेतिया। रविवार 5 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 12 बजे से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे न्यायालय परिसर का बताया जा रहा है। पुलिस जांच में यह सामने आया है कि वीडियो शिकारपुर थाना कांड संख्या 390/26 से जुड़ा है, जिसमें 55 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई थी।
बताया गया कि वीडियो आरोपी राजा कुमार को न्यायालय में पेशी के दौरान बनाया गया है। वायरल वीडियो में एक अधिवक्ता द्वारा शिकारपुर थाना एवं वरीय पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया है।
पुलिस जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि गिरफ्तारी या पेशी के दौरान आरोपी या उसके परिजनों द्वारा नाबालिग होने से संबंधित कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया गया था। इसी आधार पर आरोपी को उत्पाद न्यायालय, बेतिया भेजा गया।
मामले की जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के पिता राजू रंजन जायसवाल उर्फ गब्बर जायसवाल पूर्व में भी वर्ष 2025 के एक बड़े शराब बरामदगी कांड (1160 लीटर) सहित शिकारपुर थाना कांड संख्या 714/20 और 04/25 में नामजद अभियुक्त रह चुके हैं। प्रारंभिक जांच में परिवार के अन्य सदस्यों के भी अवैध शराब कारोबार में संलिप्त होने के संकेत मिले हैं।
इस पूरे मामले में यह सवाल उठ रहा है कि क्या न्यायालय परिसर में इस तरह वीडियो बनाना और उसे वायरल करना नियमों के अनुरूप है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई के लिए न्यायालय से अनुरोध किया जाएगा। साथ ही बिना पुलिस पक्ष जाने वीडियो वायरल करने वालों की भी जांच जारी है।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
  • बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा आज पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकि नगर में विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया। साथ ही विकास कार्यों का निरीक्षण और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 05.04.2026.
    1
    बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा आज पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकि नगर में विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया। साथ ही विकास कार्यों का निरीक्षण और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।  05.04.2026.
    user_Vivek Shrivastava.
    Vivek Shrivastava.
    Teacher बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    9 hrs ago
  • बगही बघमंबरपुर पंचायत में मेधावी छात्रों को मिला सम्मान, मंत्री नारायण प्रसाद ने बढ़ाया हौसला बैरिया प्रखंड क्षेत्र के बगही बघम्बरपुर पंचायत स्थित बथानी चौक पर रविवार को दोपहर करीब 2 बजे मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री नारायण प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि नौतन-बैरिया विधानसभा क्षेत्र के मेधावी छात्रों ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को मोबाइल से दूर रखें और पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी रुचि बढ़ाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन पढ़ने के इच्छुक छात्रों को सूचना मिलने पर हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष अमर यादव ने भी छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि बगही बघम्बरपुर पंचायत की छात्रा सुनीता कुमारी ने न केवल पंचायत बल्कि पूरे प्रखंड का मान बढ़ाया है। समारोह के दौरान बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में राज्य स्तर पर सातवां स्थान प्राप्त करने वाली सुनीता कुमारी एवं दसवां स्थान हासिल करने वाले आशीष कुमार को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके अलावा साक्षी कुमारी, सजर खातून, छोटू कुमार, अंकुश कुमार, रफीक अंसारी, सोनू कुमार और अतुल कुमार सहित कई छात्र-छात्राओं को अंगवस्त्र, मेडल व कलम देकर सम्मानित किया गया। इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल छात्रों—शिवम कुमार, अरुण कुमार, रविशंकर कुमार, सुनील कुमार और शहजाद अंसारी—को भी सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुखिया मोहम्मद इस्लाम मियां ने की। मौके पर केदार प्रसाद, साहेब यादव, अवध किशोर सिंह, रणवीर सिंह, रामाकांत कुशवाहा, अमित कुमार पाल, संतोष साह, रंजीत कुमार सिंह, विपिन कुमार एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हाफिजुर रहमान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    4
    बगही बघमंबरपुर पंचायत में मेधावी छात्रों को मिला सम्मान, मंत्री नारायण प्रसाद ने बढ़ाया हौसला
बैरिया प्रखंड क्षेत्र के बगही बघम्बरपुर पंचायत स्थित बथानी चौक पर रविवार को दोपहर करीब 2 बजे मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री नारायण प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि नौतन-बैरिया विधानसभा क्षेत्र के मेधावी छात्रों ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को मोबाइल से दूर रखें और पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी रुचि बढ़ाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन पढ़ने के इच्छुक छात्रों को सूचना मिलने पर हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष अमर यादव ने भी छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि बगही बघम्बरपुर पंचायत की छात्रा सुनीता कुमारी ने न केवल पंचायत बल्कि पूरे प्रखंड का मान बढ़ाया है। समारोह के दौरान बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में राज्य स्तर पर सातवां स्थान प्राप्त करने वाली सुनीता कुमारी एवं दसवां स्थान हासिल करने वाले आशीष कुमार को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके अलावा साक्षी कुमारी, सजर खातून, छोटू कुमार, अंकुश कुमार, रफीक अंसारी, सोनू कुमार और अतुल कुमार सहित कई छात्र-छात्राओं को अंगवस्त्र, मेडल व कलम देकर सम्मानित किया गया। इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल छात्रों—शिवम कुमार, अरुण कुमार, रविशंकर कुमार, सुनील कुमार और शहजाद अंसारी—को भी सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुखिया मोहम्मद इस्लाम मियां ने की। मौके पर केदार प्रसाद, साहेब यादव, अवध किशोर सिंह, रणवीर सिंह, रामाकांत कुशवाहा, अमित कुमार पाल, संतोष साह, रंजीत कुमार सिंह, विपिन कुमार एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हाफिजुर रहमान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार Bettiah, Pashchim Champaran•
    9 hrs ago
  • 10th के बाद Commerce लेने के फायदे और नुकसान? | Commerce Career Options & Salary 2026 #Result2026 #rahulsirpcb #ViralReels #reelsviral #viralshorts #BSEBresult #MatricResult #BiharBoard #lockdown #shortsfeed #commerce
    1
    10th के बाद Commerce लेने के फायदे और नुकसान? | Commerce Career Options & Salary 2026 #Result2026 #rahulsirpcb #ViralReels #reelsviral #viralshorts #BSEBresult #MatricResult #BiharBoard #lockdown #shortsfeed #commerce
    user_Rahul Sir
    Rahul Sir
    Teacher फुलवरिया, गोपालगंज, बिहार•
    11 hrs ago
  • Hyderabad mein kam karte samay gas khatm ho gaya ab mere Sahab aur mere bhai log aate Manoj Vishwakarma devriya jila
    1
    Hyderabad mein kam karte samay gas khatm ho gaya ab mere Sahab aur mere bhai log aate Manoj Vishwakarma devriya jila
    user_Nitish Kumar yadav
    Nitish Kumar yadav
    Farmer ठकराहन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.