सड़क पर पिकअप वाहन में अचानक आग लगी, कोई हताहत नहीं हुआ रामकोला ।कसया थाना क्षेत्र के भैसहा सदर टोला के पास नेशनल हाईवे पर शनिवार को चलते पिकअप वाहन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते वाहन धू-धूकर जलने लगा। पिकअप में आग लगने से मौके पर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पिकअप नेशनल हाईवे से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक वाहन से धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगीं। आग लगते ही पिकअप में अफरा-तफरी मच गई। वाहन को रोककर उसमें सवार लोग तत्काल बाहर निकल गए। देखते ही देखते आग ने पूरे पिकअप को अपनी चपेट में ले लिया। सड़क पर वाहन को जलता देख आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। घटना के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए लोगों में दहशत का माहौल रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
सड़क पर पिकअप वाहन में अचानक आग लगी, कोई हताहत नहीं हुआ रामकोला ।कसया थाना क्षेत्र के भैसहा सदर टोला के पास नेशनल हाईवे पर शनिवार को चलते पिकअप वाहन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते वाहन धू-धूकर जलने लगा। पिकअप में आग लगने से मौके पर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पिकअप नेशनल हाईवे से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक वाहन से धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगीं। आग लगते ही पिकअप में अफरा-तफरी मच गई। वाहन को रोककर उसमें सवार लोग तत्काल बाहर निकल गए। देखते ही देखते आग ने पूरे पिकअप को अपनी चपेट में ले लिया। सड़क पर वाहन को जलता देख आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। घटना के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए लोगों में दहशत का माहौल रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
- डीआईजी ने एसपी के साथ महराजगंज में की पैदल गश्त, सुरक्षा का लिया जायजा महराजगंज। शांति व्यवस्था और आगामी त्योहारों के मद्देनजर डीआईजी गोरखपुर परिक्षेत्र एस. चन्नप्पा ने एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के साथ नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गश्त के दौरान एएसपी सिद्धार्थ, सीओ सदर अंकुर गौतम समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। डीआईजी ने नगर तिराहा, बस स्टेशन, प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा की स्थिति देखी। उन्होंने पुलिस बल को सतर्क रहने, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी, संदिग्ध व्यक्ति-वाहनों की चेकिंग और नियमित रात्रि गश्त के निर्देश दिए। इस दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों और व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। डीआईजी ने कहा कि आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हो और अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए।1
- त्योहारों को लेकर डीआईजी ने महराजगंज में किया पैदल गश्त सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा महराजगंज। आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुरुवार को डीआईजी गोरखपुर परिक्षेत्र एस. चन्नप्पा ने पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के साथ नगर क्षेत्र में पैदल गश्त की। इस दौरान प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। डीआईजी के साथ अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम समेत अन्य पुलिस अधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे। टीम ने नगर तिराहा, बस स्टेशन सहित प्रमुख स्थानों पर पुलिस की सक्रियता परखी। डीआईजी ने आगामी त्योहारों को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की प्रभावी चेकिंग, नियमित रात्रि गश्त और कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों पर कड़ी नजर रखने को कहा। पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों और आमजन से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी भी ली। अधिकारियों ने लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।1
- “कन्हैया और नंदी नहीं रहेंगे बंदी” के नारो से गूंजा गोरखपुर ,निकली भव्य शोभायात्रा....! “कन्हैया और नंदी नहीं रहेंगे बंदी” के नारो से गूंजा गोरखपुर ,निकली भव्य शोभायात्रा....!1
- गोरखपुर जोन के 11 जिलों में रखी जाएंगी 1608 गणेश प्रतिमाएं, सुरक्षा चौक चौबंद गोरखपुर जोन के 11 जिलों में गणेश चतुर्थी पर्व पर 1608 गणेश की प्रतिमाएं रखी की जाएंगी। जिसमें केवल गोरखपुर जनपद में 309 प्रतिमाएं स्थापित होगी। ADG गोरखपुर जोन रामकुमार ने सभी SP को गणेश की प्रतिमाओं को लेकर सतर्कता बरते जाने के निर्देश दिये है और कहा है कि अवांछित तत्वों पर अपनी नजर बनाए रखें। ADG ने बताया कि गोरखपुर रेंज के गोरखपुर जनपद में 309, देवरिया जनपद में 23, कुशीनगर में 50 एवं महाराजगंज में 103 लक्षमी गणेश की प्रतिमाएं रखी जाएगी। इसी तरह बस्ती रेंज के जनपद बस्ती में 282, संतकबीरनगर में 105 तथा सिद्धार्थनगर जनपद में 50 मूर्तियां रखी जाएंगी। वहीं देवीपाटन रेंज के गोंडा जनपद में 182, बहराइच जनपद में 185 बलरामपुर जनपद में 270 तथा श्रावस्ती जनपद में 49 गणेश की रखी जाएंगी। ADG ने बताया कि नई मूर्तियों को रखने के लिए कोई भी आदेश नहीं दिया गया है सभी मूर्तियां पुराने ही स्थानों पर ही रखी आएगी कोई नई परंपरा की शुरुआत नहीं की जाएगी। । गोरखपुर जोन के ADG रामकुमार ने कहा कि त्योहारों पर पुलिस को पैनी मजर रखने की हिदायत दी गई है ताकि कोई भी घटना ना होने पाए इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर रखने को कहा गया है यह भी निर्देशित किया गया है कि कोई भी व्यक्ति अगर आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर डालेगा या भड़काऊ बात करेगा जिससे समाज में अशांति का माहौल उत्पन हो सकता है तो ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है। मूर्तियों का विसर्जन के लिए 14 सितंबर से लेकर 27 सितंबर यानी 13 दिनों तक का समय निर्धारित किया गया है।1
- गोरखपुर ब्यूरो रिपोर्ट गोरखपुर में 45 साल के आईआईटी इंजीनियर का सब उनके फ्लैट में मिला।1
- महराजगंज में UGC कानून, SC-ST एक्ट और आरक्षण को लेकर प्रदर्शन | जिला मुख्यालय पर सौंपा ज्ञापन महराजगंज में UGC कानून, SC-ST एक्ट और आरक्षण को लेकर प्रदर्शन | जिला मुख्यालय पर सौंपा ज्ञापन1
- डीआईजी ने सहजनवा, गीडा थानों का औचक निरीक्षण किया, आम जनता से लिए फीडबैक गोरखपुर रेंज के डीआईजी यश चन्नाप्पा ने शनिवार को सहजनवा और गीडा थाना क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आम लोगों की समस्याओं को समझा और दोनों थानों की पुलिसिंग व प्रशासनिक व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। डीआईजी ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि पुलिस का मुख्य मकसद फरियादियों को न्याय दिलाना और कानून व्यवस्था बनाए रखना है। सहजनवा थाने में हुए 'थाना समाधान दिवस' की अध्यक्षता खुद डीआईजी यश चन्नाप्पा ने की। समाधान दिवस में पहुंचे कई फरियादियों से उन्होंने बात की और उनकी शिकायतें ध्यान से सुनीं। भूमि विवाद, आपसी झगड़े और दूसरे मामलों पर उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से प्रोग्रेस रिपोर्ट मांगी। साथ ही, मामलों को तुरंत और सही तरीके से निपटाने के निर्देश दिए। इस दौरान सहजनवा थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा, सब-इंस्पेक्टर बलराम पांडेय, सुरेश यादव, विशाल सिंह समेत थाने की पूरी पुलिस टीम मौजूद थी।1
- Post by फ़िरोज़ अहमद1
- कुशीनगर में घर के अंदर फंदे से लटका मिला 30 वर्षीय विवाहिता महिला का शव कुशीनगर में घर के अंदर फंदे से लटका मिला 30 वर्षीय विवाहिता महिला का शव - चार साल की बच्ची ने जब खोला दरवाजा तो मां का शव लटका देख मचाया शोर - घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची हाटा पुलिस - फॉरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य - शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुटी - मृतका के पति धर्मेंद्र तीन-चार महीने से रह रहे औरंगाबाद - महिला की मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं - पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी - हाटा कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली का मामला।1