Shuru
Apke Nagar Ki App…
डीपीबीएस कॉलेज में स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर शुरू अनूपशहर। डीपीबीएस कॉलेज में शिक्षक शिक्षा विभाग की ओर से रविवार को पाँच दिवसीय भारत स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. जी.के. सिंह के निर्देशन में आयोजित किया गया। माँ सरस्वती के समक्ष पुष्प अर्पित कर शिविर का उद्घाटन किया गया तथा स्काउट ध्वजारोहण और स्काउट गान प्रस्तुत किया गया। स्काउट सहायक लीडर ट्रेनर ओ.पी. हंस ने स्काउट-गाइड के उद्देश्य, सिद्धांत और समाज सेवा में इसकी उपयोगिता पर जानकारी दी। प्रशिक्षण में छात्र-छात्राओं को स्काउट का इतिहास, नियम, प्रतिज्ञा, सल्यूट देने की विधि और स्काउट चिन्हों के बारे में बताया गया
GAURAV SHARMA Journalist
डीपीबीएस कॉलेज में स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर शुरू अनूपशहर। डीपीबीएस कॉलेज में शिक्षक शिक्षा विभाग की ओर से रविवार को पाँच दिवसीय भारत स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. जी.के. सिंह के निर्देशन में आयोजित किया गया। माँ सरस्वती के समक्ष पुष्प अर्पित कर शिविर का उद्घाटन किया गया तथा स्काउट ध्वजारोहण और स्काउट गान प्रस्तुत किया गया। स्काउट सहायक लीडर ट्रेनर ओ.पी. हंस ने स्काउट-गाइड के उद्देश्य, सिद्धांत और समाज सेवा में इसकी उपयोगिता पर जानकारी दी। प्रशिक्षण में छात्र-छात्राओं को स्काउट का इतिहास, नियम, प्रतिज्ञा, सल्यूट देने की विधि और स्काउट चिन्हों के बारे में बताया गया
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जहांगीराबाद नेशनल पब्लिक स्कूल के पास1
- Post by Chetan Yadav1
- Post by यामीन खान1
- मथुरा। जनपद मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र के बाटी गांव में एक ढोंगी बाबा की करतूत सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। बाबा पर बच्चों के साथ घिनौनी हरकत करने का आरोप है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में ही आक्रोशित ग्रामीणों ने बाबा की पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि गांव में रह रहा कथित बाबा लंबे समय से लोगों को झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र के नाम पर झांसा दे रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों को उसके द्वारा बच्चों के साथ गलत हरकत करने की जानकारी मिली, जिसके बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस के सामने ही बाबा की पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपी बाबा को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- बुलंदशहर (सिकंदराबाद): नेशनल हाईवे-34 पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। बीती रात सिकंदराबाद के भटपुरा कट के पास सड़क पार कर रही एक महिला को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 📌 मृतका की पहचान गाँव गफूरगढ़ी निवासी नेमवती (45 वर्ष) के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, नेमवती एक शादी समारोह से वापस लौट रही थीं। हाईवे पार करते समय एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के तुरंत बाद परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस फरार वाहन की तलाश में जुटी है। बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज से मनोज गिरी की रिपोर्ट #BulandshahrNews #BreakingNews #RoadAccident #Sikandrabad #NH34 BulandshahrTimes AccidentAlert UPNews1
- सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय धर्मपीठ न्यास परिषद के संस्थापक आकाश भारद्वाज अटारी वाले ने बताया कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती महाराज के आव्हान गौ प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध के अंतर्गत आगामी 11 मार्च 2026 को गौरक्ष युवा वाहिनी के बैनर तले गौ भक्त एवम् सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा जहांगीरपुर से उप जिलाधिकारी कार्यालय तहसील जेवर तक पद यात्रा निकाल कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी जेवर को सौंपा जाएगा। गौ रक्षा युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम् अंतराष्ट्रीय धर्मपीठ न्यास परिषद के संस्थापक आकाश गुरुजी अटारी वाले ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की मांग की जाएगी। उन्होंने 11 मार्च को समस्त गौ भक्त एवम् सामाजिक कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में एकत्रिति होने की अपील की है। साथ ही उप जिलाधिकारी जेवर को पत्र के माध्यम से 11 मार्च को अपराह्न 2 बजे कार्यालय में ज्ञापन प्राप्त करने का अनुरोध किया है।1
- अवैध खनन के दौरान मिट्टी का ढेर गिरा, एक युवक की मौत, तीन गंभीर घायल बायो संभल जनपद के बहजोई कोतवाली क्षेत्र में अवैध खनन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गाँव किसोली और रफीपुर के बीच मिट्टी की ढाग (ढेर) गिरने से चार लोग दब गए, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मिट्टी का भारी ढेर भरभराकर गिर पड़ा, जिसकी चपेट में चार लोग आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन घायलों को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद खनन माफिया मौके से ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए, जबकि ट्रॉली घटनास्थल पर ही छोड़ दी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अवैध खनन में शामिल लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है।2