धौरहरा में गेहूं की फसल में भीषण आग, किसानों को भारी नुकसान — पूर्व विधायक शोभा सिंह चौहान ने संभाला मोर्चा सोहावल, अयोध्या। तहसील क्षेत्र के ग्राम धौरहरा में उस समय हड़कंप मच गया, जब खड़ी गेहूं की फसल में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कई बीघा फसल जलकर राख हो गई। इस घटना से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और कई परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया और बाद में दमकल कर्मियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक खेतों में खड़ी फसल पूरी तरह जल चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही बीकापुर की पूर्व विधायक शोभा सिंह चौहान मौके पर पहुंचीं। उन्होंने पीड़ित किसानों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत की फसल का इस तरह जल जाना अत्यंत दुखद है और प्रशासन को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य करना चाहिए। पूर्व विधायक ने मौके से ही राजस्व और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि नुकसान का तत्काल सर्वे कराया जाए और प्रभावित किसानों को शीघ्र सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि पीड़ित परिवारों को मुआवजा, राहत सामग्री और अन्य जरूरी सुविधाएं बिना किसी देरी के प्रदान की जाएं। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल है और किसान भविष्य को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। वहीं, इस मामले में एसडीएम सप्ताह राजपूत ने बताया कि सभी प्रभावित किसानों के नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट मंडी परिषद को भेज दी गई है और जल्द ही किसानों को मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए ठोस कदम उठाए जाएं और किसानों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

- सुल्तानपुर जिले में थाना गोसाईगंज पुलिस द्वारा ७मार्च २०२६ को सिक्स लेन के पास में २४यूकेलिप्टस के चोरी हुए मामले में लकड़ी चोर गिरोह के 4 सदस्यों को वाहन सहित लकड़ी के 43 बोटे के साथ गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया,पुलिस क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर रामकृष्ण चतुर्वेदी द्वारा मामले में दी गई जानकारी।1
- भारत भर में 2026 जनगणना की तैयारियां जोर-जोर के साथ चल रही है गांव पर अब प्रशिक्षण की कार्यक्रम शुरुआत हो चुकी है जिसमें की अप शिक्षक अब जो है तेजी के साथ प्रशिक्षण ले रहे हैं जिस्म की आपको बता दूं कि या 2026 जनगणना की दिशा तय करती है कि हमारे देश की आधारशिला क्या है और भारत सरकार राज्यों की सरकार इन्हीं आंकड़ों के आधार पर विभिन्न योजनाएं नीतियां निर्माण क्रियाविधि करती है इसलिए प्रत्येक प्रगारंग की जिम्मेदारी बेहद बन जाती है की सच्चाई ईमानदारी और सावधानी के साथ रिपोर्ट तैयार करें और 2026 जनगणना में स्मार्ट जनगणना के रूप में या आयुक्त की जा रही है जनगणना के रूप में आप जिसमें कि प्रत्येक डाटा संकलित किया जाएगा और या जिम्मेदारियां के साथ जनगणना की प्रशिक्षण अब होना शुरू हो चुका है जिसमें की सभी टीचर का ड्यूटी लगा और अनेक कैसे कर्मचारियों का ड्यूटी लगा आता है मानी जा रही है तो अब तेजी के साथ सभी लोग अब मन बना लीजिए और 2026 जनगणना की तैयारियां जोर-जोर के साथ कीजिए तो सही जानकारी सटीक जानकारी और सहयोग आप सब का वांछनीय है तो बस हम यही तक फिर आपसे मिलते हैं किसी मुद्दे के साथ।।।।। रिपोर्टिंगलालचंद सोनी की खास रिपोर्टिंग आज सुबह टाइम्स लखनऊ1
- मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। ब्लॉक क्षेत्र के खडभडिया से आनंद नगर भिटारी तक जाने वाली मुख्य सड़क की हालत इन दिनों बेहद खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह छोटे-बड़े और गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग क्षेत्र के कई गांवों—धर्मगंज, चिल्लबिली, देवरा और बहुरावा—को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है, जो अयोध्या और सुल्तानपुर जनपद के बीच आवागमन का महत्वपूर्ण साधन भी है। सड़क की जर्जर स्थिति के चलते आए दिन वाहन चालक दुर्घटना का शिकार होते-होते बच रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है, जिससे राह चलना जोखिम भरा बन जाता है। स्कूली बच्चे, किसान और दैनिक यात्री इस समस्या से सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद संबंधित विभाग द्वारा अब तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीण राजेश सिंह, राम बहादुर चौरसिया, ओम प्रकाश और दीपक तिवारी समेत अन्य लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने जनहित में इस महत्वपूर्ण मार्ग की तत्काल मरम्मत कराकर सुरक्षित और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की है।4
- महिला सफाई कर्मियों से छेड़छाड़ पर युवक की पिटाई, वीडियो वायरल अयोध्या राम की पैड़ी क्षेत्र में नगर निगम की महिला सफाई कर्मियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक नशे में धुत युवक ने महिलाओं से अभद्रता की, जिसके बाद आक्रोशित महिलाओं ने युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि संबंधित युवक अक्सर राम की पैड़ी पर आने-जाने वाली महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करता था। घटना के दौरान मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि सूचना के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नगर निगम की महिला सफाई कर्मचारी युवक को घेरकर उसकी पिटाई कर रही हैं। घटना अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मण घाट चौकी अंतर्गत राम की पैड़ी की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। फिलहाल, मामले में आधिकारिक पुष्टि और कार्रवाई की जानकारी का इंतजार है।1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- Post by जिला पंचायत सदस्य बेलसर प्रथम1
- थाना छपिया क्षेत्रांतर्गत हुई घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी मानकपुर की बाइट1
- मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। अखिल भारतीय प्रधान संघ, हैरिंग्टनगंज के बैनर तले ग्राम प्रधानों ने अपने कार्यकाल को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी रूपनारायण भारती को सौंपा। दोपहर 1:30 बजे दिनांक विशाल 20.4.2026 सोमवार को यह ज्ञापन ब्लॉक अध्यक्ष अशोक कुमार तिवारी के नेतृत्व में दिया गया, जिसे आगे शासन को प्रेषित किया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश की ग्राम पंचायतों में निर्वाचित प्रधानों का कार्यकाल शीघ्र समाप्त होने वाला है। ऐसी स्थिति में लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए समय पर पंचायत चुनाव कराना जरूरी है। साथ ही यह भी मांग की गई कि यदि किसी कारणवश चुनाव समय पर संभव न हो, तो वर्तमान प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाए। प्रधानों ने अपने कार्यकाल की शुरुआत कोरोना महामारी के कठिन दौर में होने का हवाला देते हुए बताया कि उस समय उन्होंने जोखिम उठाकर पंचायत स्तर पर सेवा कार्य किए। प्रवासी मजदूरों के लिए भोजन, आवास और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं, जिसके चलते करीब डेढ़ से दो वर्षों तक विकास कार्य प्रभावित रहे। इसके अलावा मांग की गई कि यदि कार्यकाल वृद्धि में कोई कानूनी बाधा हो, तो वर्तमान प्रधानों को ही प्रशासक नियुक्त किया जाए, ताकि विकास कार्य बाधित न हों। ज्ञापन पर इंद्रविकास भद्र सिंह, अंकिता पांडेय, अनीता देवी, गीता मौर्य, शिव कुमार, राम मूर्ति, राजेंद्र प्रसाद, अभिषेक भद्र सिंह (भोला), अभिषेक सिंह, मनीष पांडे, ऋतुनेश सहित दर्जनों प्रधान के रहे मौजूद।4