कलेक्टर ने की सीएम हेल्पलाइन एवं समय-सीमा पत्रों की समीक्षा === 100 दिन से अधिक लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण के दिए निर्देश ==== शहडोल। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह द्वारा कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में सीएम हेल्पलाइन एवं समय-सीमा के पत्रों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन में 100 दिवस या उससे अधिक समय से लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के साथ गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि जिन विभागों में 100 दिन से ऊपर की शिकायतें लंबित हैं। संबंधित विभाग के अधिकारी इन शिकायतों की मानीटरिंग करें तथा इनका निराकरण सुनिश्चित करें। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन की नियमित मॉनिटरिंग जिला स्तरीय अधिकारी स्वयं करें तथा शिकायतों के निराकरण से संबंधित जवाब एल-1 अधिकारियों के माध्यम से अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी शिकायत अनअटेंडेड न रहे। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जो विभाग सी या डी श्रेणी में हैं वे सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में प्रगति लाएं तथा ए श्रेणी में आने के लिए कार्य करें। लगातार सी एवं डी श्रेणी में आने वाले विभागों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के भी उन्होंने निर्देश दिए। जिन विभागों में शिकायतों की संख्या कम है, वहां शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत शिवम प्रजापति, अपर कलेक्टर सरोधन सिंह, मिनीषा पाण्डेय, एसडीएम सोहागपुर अमृता गर्ग, डिप्टी कलेक्टर अन्तोनिआ एक्का, अर्चना मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने की सीएम हेल्पलाइन एवं समय-सीमा पत्रों की समीक्षा === 100 दिन से अधिक लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण के दिए निर्देश ==== शहडोल। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह द्वारा कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में सीएम हेल्पलाइन एवं समय-सीमा के पत्रों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन में 100 दिवस या उससे अधिक समय से लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के साथ गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि जिन विभागों में
100 दिन से ऊपर की शिकायतें लंबित हैं। संबंधित विभाग के अधिकारी इन शिकायतों की मानीटरिंग करें तथा इनका निराकरण सुनिश्चित करें। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन की नियमित मॉनिटरिंग जिला स्तरीय अधिकारी स्वयं करें तथा शिकायतों के निराकरण से संबंधित जवाब एल-1 अधिकारियों के माध्यम से अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी शिकायत अनअटेंडेड न रहे। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जो विभाग सी या डी श्रेणी में हैं वे सीएम हेल्पलाइन
की शिकायतों के निराकरण में प्रगति लाएं तथा ए श्रेणी में आने के लिए कार्य करें। लगातार सी एवं डी श्रेणी में आने वाले विभागों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के भी उन्होंने निर्देश दिए। जिन विभागों में शिकायतों की संख्या कम है, वहां शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत शिवम प्रजापति, अपर कलेक्टर सरोधन सिंह, मिनीषा पाण्डेय, एसडीएम सोहागपुर अमृता गर्ग, डिप्टी कलेक्टर अन्तोनिआ एक्का, अर्चना मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
- मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में बिजली बिल वसूलने गई टीम को उपभोक्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा और उन पर हमला किया गया। गोहपारू तहसील के मलमाथर गांव में जूनियर इंजीनियर की मौजूदगी में हुए इस हंगामे का वीडियो वायरल हो गया है। विभाग अब पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है।1
- व्यापारी से लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल व्यापारी से लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल उमरिया तपस गुप्ता (7999276090) जिले के घुँघुटी चौकी क्षेत्र में व्यापारी से हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो युवक और एक नाबालिग शामिल है। पुलिस ने सभी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में एक व्यापारी से मारपीट कर गहनों और नगदी से भरा बैग लूट लिया गया था। घटना के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। जांच के दौरान पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर संदिग्ध युवकों की पहचान की गई। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सत्यम पीत पिता सुदामा मांझी उम्र 19 वर्ष निवासी निलहरी तथा नागेश पिता राजेंद्र वासुदेवा उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम चिमटा को गिरफ्तार किया। वहीं वारदात में शामिल एक नाबालिग को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने सुनसान रास्ते में व्यापारी को रोककर मारपीट की और उसके पास रखा बैग छीनकर फरार हो गए थे। बैग में सोना-चांदी के गहने, नगदी और अन्य सामान रखा हुआ था। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ था। व्यापारी वर्ग लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लगातार दबिश दी और आखिरकार आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। इस संबंध में घुँघुटी पुलिस ने बताया कि मामले में कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और लूटे गए सामान की बरामदगी के प्रयास भी जारी हैं।3
- 💥*_रेत माफियाओं का दुस्साहस-दूसरे दिन घिरी फॉरेस्ट टीम,सलैया में तनावपूर्ण हालात_* 💥*_रेत माफियाओं का दुस्साहस-दूसरे दिन घिरी फॉरेस्ट टीम,सलैया में तनावपूर्ण हालात_* _अवैध रेत कारोबारियों के हौसले लगातार बेलगाम होते नजर आ रहे हैं,चंदिया वन परिक्षेत्र में वनरक्षक से जातिसूचक गाली-गलौज,धमकी और शासकीय कार्य में बाधा के मामले के दूसरे ही दिन सोमवार को स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।सूत्रों के मुताबिक मामले की कार्रवाई के सिलसिले में जब फॉरेस्ट विभाग की टीम चंदिया थाना अंतर्गत ग्राम सलैया अखडार पहुंची,तब स्थानीय रेत कारोबारियों और उनके समर्थकों ने सोमवार की दोपहर टीम को घेर लिया।अचानक बने इस माहौल से मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई।बताया जा रहा है कि टीम को कार्रवाई करने में भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है।गौरतलब है कि रविवार को सलैया बीट में गश्ती के दौरान वनरक्षक रामशंकर चर्मकार ने तीन ट्रैक्टरों में अवैध रेत लोड होते पकड़ा था।आरोप है कि कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने वनरक्षक को जातिसूचक गालियां दीं,धक्का-मुक्की की और जान से मारने की धमकी देते हुए ट्रैक्टर मौके से फरार हो गए थे।इस मामले में बीएनएस की धाराओं सहित एससी-एसटी एक्ट के तहत माफियाओं पर अपराध दर्ज किया गया है।दूसरे दिन यानी आज सोमवार को जब फॉरेस्ट टीम दोबारा गांव पहुंची और ट्रैक्टर को जपत करने की कोशिश की तो माफियाओं ने फारेस्ट टीम को घेर लिया,हालांकि अभी वर्तमान की स्थिति सामान्य दिख रही है,इस कार्यवाही में रेंजर नीलेश द्विवेदी सहित विभागीय वन टीम मौजूद रही है।खबर ये भी है कि फारेस्ट टीम ने साहसिक परिचय देते हुए माफियाओं का एक ट्रैक्टर जपत कर वापस चंदिया आ रहे है।_ *_ऐसी दुस्साहसिक घटना ने यह साफ कर दिया है कि क्षेत्र में सक्रिय रेत माफिया प्रशासनिक कार्रवाई को खुली चुनौती दे रहे हैं।इलाके में बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस और वन विभाग की आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।_*1
- उमरिया जिले के मनपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे घरों का काम रंगदारों द्वारा रोका जा रहा है। उनकी धमकियों के चलते निर्माण कार्य ठप हो गया है, जिससे गरीबों को अपने सपनों का घर मिलने में बाधा आ रही है।4
- रामगुड़ा पंचायत का अजब फरमान कुएं में नहाने पर 500 जुर्माना, खुद पानी को तरसे ग्रामीण रामगुड़ा पंचायत का अजब फरमान कुएं में नहाने पर 500 जुर्माना, खुद पानी को तरसे ग्रामीण डिंडौरी जिले की ग्राम पंचायत रामगुड़ा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पंचायत द्वारा कुएं में नहाने और कपड़ा धोने पर 500 रुपये जुर्माने का फरमान जारी कर दिया गया है। इतना ही नहीं, इसकी सूचना कुएं के पास लिखवा भी दी गई है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत में नल-जल योजना के तहत घर-घर नल तो लगाए गए हैं, लेकिन अधिकांश नलों में पानी नहीं पहुंच रहा है। गांव के कई हेडपंप भी खराब पड़े हुए हैं, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिस कुएं से नल-जल योजना के लिए पानी सप्लाई किया जाता है, उसी कुएं का पानी दूषित बताया जा रहा है। इसके बावजूद पंचायत ने ग्रामीणों पर रोक लगाते हुए कुएं में नहाने और कपड़ा धोने पर जुर्माना लगाने का फरमान जारी कर दिया। गांव की महिलाएं पानी की समस्या से सबसे ज्यादा परेशान हैं। उन्हें दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत की लापरवाही के कारण गांव में नल-जल योजना, कुआं और हेडपंप होने के बावजूद लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। वहीं, मीडिया के गांव पहुंचने की जानकारी लगते ही पंचायत के जिम्मेदारों ने नल-जल योजना चालू तो कर दी, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि सप्लाई में अब भी दूषित पानी ही दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से साफ और नियमित पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है।1
- शहपुरा में नोट से भरा बैग दिनदहाड़े घात लगाए बैठे चोर लेकर उड़े डिंडौरी जिले के शहपुरा नगर में दिनदहाड़े चोरी की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है जानकारी के मुताबिक शिक्षक शहपुरा बैंक से रुपये निकालकर लौट रहे थे उसी दौरान रुपये से भरे बैग को शिक्षक अपने साथ होटल में ले गया जहाँ उन्होंने नोट से भरे बैग को ब्रेंच पर रख दिया जहां पलक झपकते ही घात लगाए हुए चोर ने नोट से भरे बैग पर हाथ साफ कर दिया और अपने सहियोगी के साथ मोटरसाइकिल पर बैठ कर नो दो ग्यारह हो गया पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई घटना की जानकारी लगते ही मौके पर शहपुरा पुलिस पहुंची जहां उन्होंने होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच कर घटना को अंजाम देने बाले दोनों चोरों की पतासाजी की जा रही है बतला दे शिक्षक होटल में पानी पीने के लिए रुके हुए थे इसी दौरान मौके का फायदा उठा चोरों ने नोटों से भरे बैग पर हांथ साफ करते हुए फरार हो गए पूरी घटना का वीडियो तेजी के साथ शोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है तो वही दिन दहाड़े हुई इस घटना ने पुलिस व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है पीड़ित शिक्षक के द्वारा घटना के बाद शहपुरा थाना पहुंच शिकायत दर्ज कराई है1
- सोहागपुर थाना क्षेत्र के बघेल ढाबा के पीछे अवैध रेत भंडारण करने का वीडियो हुआ वायरल शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बघेल ढाबा के पीछे अवैध रूप से रेत भंडारण करने का एक वीडियो सोशल मीडिया में सोमवार को वायरल हुआ है,वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि अवैध रूप से रेत माफिया के द्वारा रेत भंडारण किया जा रहा है,और नगर में ऊंचे दामों पर रेत की बिक्री की जा रही है, स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया है कि कटारे नामक व्यक्ति के द्वारा यह कार्य किया जा रहा है।1
- मध्य प्रदेश के बिरसिंहपुर रेलवे स्टेशन पर कोयले से लदी एक चलती मालगाड़ी के तीन डिब्बों में अचानक आग लग गई। लोको पायलट और गार्ड की सतर्कता से ट्रेन को समय पर रोका गया, जिससे एक भीषण रेल हादसा टल गया। दमकल टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिसकी जांच रेलवे विभाग कर रहा है।4
- _मदर्स डे पर अनाथ भालू शावक को मिला नया आशियाना,बांधवगढ़ ने निभाया ‘माँ’ का फर्ज_* 💥*_मदर्स डे पर अनाथ भालू शावक को मिला नया आशियाना,बांधवगढ़ ने निभाया ‘माँ’ का फर्ज_* _बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व ने मदर्स डे के अवसर पर संवेदनशीलता और वन्य संरक्षण की एक मिसाल पेश की।मातृविहीन मादा भालू शावक को सुरक्षित उपचार और बेहतर देखरेख के लिए वन विहार रेस्क्यू सेंटर भोपाल भेजा गया।जानकारी के अनुसार 20 अप्रैल 2026 को मानपुर बफर परिक्षेत्र की नेउसी बीट के कक्ष क्रमांक पीएफ-368 में गश्त के दौरान वनकर्मियों को लगभग 5-6 माह की एक मादा भालू शावक नाले में घायल और कराहती हुई मिली।तत्काल डॉ.विपिन चंद्र को मौके पर बुलाकर शावक का रेस्क्यू किया गया।आसपास काफी तलाश के बावजूद उसकी मां का कोई पता नहीं चला।आशंका जताई गई कि बीमार होने के कारण मां ने शावक को छोड़ दिया था।रेस्क्यू के बाद क्षेत्र संचालक,उप संचालक,सहायक संचालक मानपुर श्री भूरा गायकवाड़ एवं वन्य प्राणी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.राजेश तोमर के निर्देशन में शावक की लगातार निगरानी और उपचार किया गया।स्वास्थ्य में सुधार तो हुआ,लेकिन विशेषज्ञों ने उसे दीर्घकालीन देखरेख की आवश्यकता बताई।इसके बाद प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) एवं मुख्य वन जीव अभिरक्षक के मार्गदर्शन में उसे वन विहार भोपाल भेजने का निर्णय लिया गया।10 मई की सुबह विशेष टीम ने शावक को बेहद सावधानी और आरामदायक व्यवस्था के साथ भोपाल के लिए रवाना किया।शाम लगभग 5:30 बजे वन विहार रेस्क्यू सेंटर पहुंचने पर डॉ.अतुल गुप्ता और उनकी टीम ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण कर आगे के उपचार और पुनर्वास की जिम्मेदारी संभाली।बांधवगढ़ प्रबंधन ने भावुक संदेश देते हुए कहा कि “मां की कमी तो कोई पूरी नहीं कर सकता,लेकिन हर जीव की देखभाल मां जैसी संवेदनशीलता से करने का प्रयास हमेशा जारी रहेगा।”साथ ही प्रबंधन ने उन महिला वनकर्मियों को भी नमन किया,जो मातृत्व के साथ जंगल और वन्यजीवों की सेवा का दायित्व निभा रही हैं।2