चुनाव आयोग ने प.बंगाल चुनाव को लेकर लिया बड़ा फैसला लिया है ,पारदर्शिता से समझौता नहीं फाल्टा में दोबारा मतदान” फाल्टा निर्वाचन क्षेत्र के कुछ मतदान केंद्रों को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है जहां भाजपा के चिन्हों पर टेप लगाए जाने की शिकायत मिली थी वहां पुनर्मतदान का आदेश दिया गया है चुनाव आयोग ने इस मामले में सख्ती दिखाते हुए तुरंत कार्रवाई की है सीधी बात… मतदान प्रक्रिया में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी यानी संदेश साफ है… निष्पक्ष चुनाव के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे अब नजर इस पर रहेगी कि दोबारा मतदान कैसे संपन्न होता है क्योंकि हर वोट की विश्वसनीयता सबसे अहम होती है #WestBengal #Election2026 #ElectionCommission #Voting #Democracy #BreakingNews #India #Newstrend #viralreelsシ #jharkhandgovernment #CongressParty #jhakhandi #jharkhandupdates
चुनाव आयोग ने प.बंगाल चुनाव को लेकर लिया बड़ा फैसला लिया है ,पारदर्शिता से समझौता नहीं फाल्टा में दोबारा मतदान” फाल्टा निर्वाचन क्षेत्र के कुछ मतदान केंद्रों को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है जहां भाजपा के चिन्हों पर टेप लगाए जाने की शिकायत मिली थी वहां पुनर्मतदान का आदेश दिया गया है चुनाव आयोग ने इस मामले में सख्ती दिखाते हुए तुरंत कार्रवाई की है सीधी बात… मतदान प्रक्रिया में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी यानी संदेश साफ है… निष्पक्ष चुनाव के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे अब नजर इस पर रहेगी कि दोबारा मतदान कैसे संपन्न होता है क्योंकि हर वोट की विश्वसनीयता सबसे अहम होती है #WestBengal #Election2026 #ElectionCommission #Voting #Democracy #BreakingNews #India #Newstrend #viralreelsシ #jharkhandgovernment #CongressParty #jhakhandi #jharkhandupdates
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू एवं जिला अध्यक्ष गौतम यादव के निर्देशानुसार बुधवार को बरहरवा नगर पंचायत के स्टेशन चौक में बरहरवा नगर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल गाँधी का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की गई। मोदी सरकार द्वारा लाया गया नारी शक्ति वंदन बिल महिला के 33% आरक्षण का प्रावधान है इस बिल का संसद में घोर विरोध किया महिला विरोधी कांग्रेस के राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।1
- कांग्रेस ने महिलाओं के अधिकार रोकने की कोशिश की: मीरा मो० काजीरुल शेख पाकुड़: नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर सियासी बयानबाजी के बीच बुधवार को शहर के बिरसा चौक पर भाजपा महिला मोर्चा ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। भाजपा की प्रदेश कार्य समिति सदस्य मीरा प्रवीण सिंह के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।प्रदेश कार्य समिति सदस्य मीरा प्रवीण सिंह ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है, लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने इसका विरोध कर अपनी महिला विरोधी मानसिकता उजागर कर दी है। उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं अब जाग चुकी हैं और अपने अधिकारों के खिलाफ साजिश करने वालों को कभी माफ नहीं करेंगी।भाजपा नेत्री प्राची चौधरी ने कहा कि महिलाओं को राजनीति में बराबरी का हक देने की दिशा में केंद्र सरकार लगातार काम कर रही है। विपक्ष महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के मुद्दे पर केवल राजनीति करता है।शर्मिला रजक ने कहा कि विपक्ष ने जिस तरह संसद में इस मुद्दे का विरोध किया, उससे महिलाओं की भावनाएं आहत हुई हैं। अब भाजपा गांव-गांव जाकर महिलाओं को जागरूक करेगी।भाजपा नेता पंकज साह ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण की बात करने वाले विपक्षी दलों का असली चेहरा देश के सामने आ चुका है। वहीं दुर्गा मरांडी और हिसाबी राय ने कहा कि महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर भाजपा का संघर्ष लगातार जारी रहेगा।प्रदर्शन के दौरान बिरसा चौक भाजपा समर्थकों के नारों से गूंजता रहा। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर विरोध जताया और विपक्ष के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।मौके पर पार्वती पासवान, पिंकी मंडल, कुनिका, पुष्पा पाण्डेय, अनामिका और रश्मि भगत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।4
- जिला प्रशासन की प्राथमिकता मरीजों को त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसी कड़ी में उपायुक्त श्रीमती मेघा भारद्वाज ने बुधवार को सदर अस्पताल, पाकुड़ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी, प्रसूति कक्ष और दवा वितरण केंद्र का जायजा लिया। उपायुक्त ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से सीधे संवाद कर इलाज की गुणवत्ता का फीडबैक लिया। उन्होंने साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता और डॉक्टरों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार करें और अस्पताल की मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल और स्वच्छता को सदैव दुरुस्त रखें।1
- Post by Usha devi1
- Post by Abhishek ranjan C E O1
- Post by Md Rizwan1
- *सुल्तानगंज गोलीकांड के मुख्य आरोपी रामधनी यादव की पुलिस मुठभेड़ में मौत, तीन जवान घायल।* भागलपुर के सुल्तानगंज में हुए चर्चित गोलीबारी कांड के मुख्य आरोपी रामधनी यादव की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी को घटना में इस्तेमाल हथियार और अन्य सामान की बरामदगी के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी।पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की जिसमें रामधनी यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए मायागंज स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने रामधनी यादव को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव और एसडीएम विकास कुमार अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि मुख्य आरोपी को हथियार बरामदगी के लिए ले जाया जा रहा था तभी उसने और अज्ञात अपराधियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की। उन्होंने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है बाइट -- प्रमोद कुमार यादव सीनियर एसपी भागलपुर1
- Post by Sunny kr. bhagat1