खबर सागर से। प्रदेश में उपलब्ध हैं आपूर्ति के सभी संसाधन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव आपूर्ति में नहीं है कोई परेशानी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खाड़ी देशों में उपजी परिस्थितियों के मद्देनजर की नागरिक आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा सागर 10 मार्च 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में आपूर्ति व्यवस्था में कहीं किसी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं है। सरकार के पास पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति संसाधन उपलब्ध हैं। किसी को भी खाद्य पदार्थ, गैस या तेल आपूर्ति के लिए परेशान या पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रदेश में बेहतर से बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार परिस्थितियों पर गहनता से नजर बनाए हुए हैं। केंद्र सरकार के मार्गदर्शन में देश के साथ मध्यप्रदेश में भी कहीं कोई आपूर्ति संबंधित दिक्कत नहीं है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को मंत्रालय में खाड़ी देशों में उपजी विषम परिस्थितियों के मद्देनजर मध्यप्रदेश में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विश्व और देश के समक्ष उपजी परिस्थितियों और संभावित चुनौतियों से निपटने के लिए मध्यप्रदेश में बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तीन सदस्यीय मंत्री और अधिकारियों की समिति प्रदेश की आपूर्ति व्यवस्था की निगरानी करेगी और आपूर्ति बहाल रखने के लिए सभी कदम उठाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि खाड़ी देशों में रह रहे या वर्क वीजा पर गए या पर्यटन के लिए गए भारतीय नागरिकों, विशेषकर मध्यप्रदेश के निवासियों की स्वदेश वापसी के लिए मध्यप्रदेश सरकार लगातार केंद्र सरकार के सम्पर्क में है। राज्य सरकार से हेल्पलाइन के जरिए अब तक 255 लोगों ने संपर्क किया है, जिनकी सकुशल स्वदेश वापसी के लिए प्रयास तेज किए जा रहे हैं। बैठक में उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल, सभी मंत्रीगण सहित प्रभारी मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना, अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) श्री नीरज मंडलोई, अपर मुख्य सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण श्रीमती रश्मि अरूण शमी, सचिव परिवहन एवं आयुक्त जनसम्पर्क श्री मनीष सिंह एवं अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे।

- लोकेशन :-बीना कंजिया रिपोर्टर :-राकेश सेन संकल्प से समाधान अभियान 12 पंचायत के शिविर में केवल पांच लोग पहुंचे बाकी शासन के लोग मौजूद रहे। बीना (सागर)संकल्प से समाधान' अभियान मध्य प्रदेश सरकार की एक पहल किंतु यह बीना में दम तोड़ती हुई नजर आ रही है शासन की लगभग 106 योजनाओं का जनता को लाभ पहुंचाना है किंतु प्रचार प्रसार के अभाव में यह अभियान फेल नजर आ रहा, मंगलवार को संकल्प से समाधान अभियान बारह पंचायत का किया गया संकल्प समाधान अभियान शिविर कंजिया में आयोजित किया गया शिविर के प्रति लोगों की नकारात्मकता के कारण केवल पांच लोग पहुंचे जो लोग पहुंचे उनमें गोविंद सेन ,महेश रजक, नजीर चौधरी दो अन्य लोग पहुंचे शिविर में 12 सचिव पंचायत एक रोजगार सहायक दो आंगनबाड़ी सहायिका दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और एक सरपंच और एक उपसरपंच शहजाद हुसैन, विधायक प्रतिनिधि शुभम तिवारी मौजूद रहे। इस मौके पर शुभम तिवारी ने बताया कि केन्द्र एवं राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से प्रदेश में 12 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक "संकल्प से समाधान" अभियान संचालित किया जा रहा है। ताकि अधिक से अधिक हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके । उपसरपंच शहजाद हुसैन ने बताया कि प्रचार प्रसार के अभाव में इस तरह की योजनाओं को को पलीता लगाया जा रहा है ना किसी को जानकारी दी गई और ना ही प्रचार प्रसार किया गया जिसके चलते केवल पांच लोग ही इस शिविर में शामिल हुए। 12 पंचायत का कंजिया में संकल्प से समाधान का आयोजन किया गया जिसमें आम नागरिक केवल पांच नजर आए3
- लोकल न्यूज़ बीना में पेट्रोल पंप पर कम पेट्रोल डालने को लेकर ग्राहक का हंगामा में पेट्रोल पंप पर कम पेट्रोल देने का मामला, ग्राहक के हंगामे के बाद कर्मचारी हटाया गया ₹510 के पेट्रोल में निकला मात्र ₹250 का तेल; शिकायत पर पंप संचालक ने कर्मचारियों को माना दोषी, ग्राहक को दिया डबल पेट्रोल इस खबर को लेकर क्या कहेंगे आप कमेंट में बॉक्स में अपनी राय जरुर दें1
- राजस्व में अव्वल बीना, लेकिन स्वास्थ्य सुविधाएं बेहाल – AAP का सिविल अस्पताल के सामने धरना बीना। सिविल अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर आज आम आदमी पार्टी ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सिविल अस्पताल के सामने एक दिवसीय धरना देते हुए राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।1
- अशोकनगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गुना शिवपुरी सांसद स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की आज 81वीं जन्म जयंती है। इसके उपलक्ष्य में मुंगावली विधायक बृजेंद्र सिंह यादव सहित भाजपा पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने मुंगावली के नगर परिषद स्थित सिंधिया जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन कर याद किया। इसी दौरान जब तक सूरज चांद रहेगा माधव तेरा नाम रहेगा माधवराव सिंधिया अमर रहे के नारों के साथ उन्हें याद किया। इस दौरान मुंगावली विधायक बृजेंद्र सिंह यादव ने माधव राव सिंधिया के राजनीतिक कार्यकाल पर प्रकाश डाला और उनकी क्षेत्र के लिए उपलब्धियां गिनाई। इसी के साथ माधव राव सिंधिया के पुत्र ज्योतिरादित सिंधिया द्वारा क्षेत्र के लिए किय जा रहे विकास कार्यों का भी वर्णन किया। इस कार्यक्रम के दौरान मुंगावली विधायक बृजेंद्र सिंह यादव सहित भाजपा पार्टी के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।4
- Post by Rajeev Jatav3
- रंग पंचमी पर वन देवी लव-कुश मंदिर में रातभर गूंजा राई नृत्य, दूर-दूर से उमड़े श्रद्धालु ग्यारसपुर। ग्यारसपुर तहसील के वरबाई के घने जंगलों के बीच स्थित प्राचीन वन देवी लव-कुश मंदिर परिसर में रंग पंचमी के पावन अवसर पर पारंपरिक राई नृत्य और लोकगीतों का भव्य आयोजन किया गया। पूरी रात चले इस कार्यक्रम में क्षेत्र के ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और सभी ने लोक संस्कृति की इस अनूठी प्रस्तुति का आनंद लिया। वन देवी लव-कुश मंदिर वह पवित्र स्थल है, जहां माता जानकी अपने दोनों पुत्र लव-कुश के साथ विराजमान हैं। यहां भगवान हनुमान की प्रतिमा भी स्थापित है। घने जंगलों के बीच स्थित यह धार्मिक स्थल क्षेत्र में “मिनी करीला” के नाम से भी प्रसिद्ध है, जहां रंग पंचमी के अवसर पर प्रतिवर्ष पारंपरिक राई नृत्य का आयोजन किया जाता है। रविवार रात लगभग 11 बजे राई नृत्य और लोकगीतों का कार्यक्रम शुरू हुआ, जो लगातार सुबह करीब 5 बजे तक चलता रहा। पूरी रात कलाकारों ने लोकधुनों पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम को देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और देर रात तक उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लेते रहे। ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि हुकम सिंह किरार ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा की बेहतर व्यवस्था की गई थी। आयोजन समिति के व्यवस्थापक भूपेंद्र किरार और समिति के सदस्यों ने दर्शकों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए थे। मंच के दाईं ओर महिलाओं और बाईं ओर पुरुषों के बैठने की अलग-अलग व्यवस्था की गई थी, जिससे पूरा कार्यक्रम सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।1
- ट्रेन और ट्रक का भीषण हादसा हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए सोशल मीडिया पर अब तेजी से हो रहा है वीडियो वायरल #हिन्दी_खबर #हिन्दी_न्यूज #viralpost #latestnews @Jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें1
- लोकेशन :- बीना रिपोर्टर :- राकेश सेन हम विद्यार्थियों से व्यक्तिगत जुड़कर ही उनकी सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान कर सकते हैं :-रश्मि जैन बीना :-शासकीय कन्या महाविद्यालय बीना में मानसिक स्वास्थ्य एवं छात्र कल्याण पहल के अंतर्गत मार्च प्रथम सप्ताह में महाविद्यालय के शिक्षक काउंसलरों के माध्यम से कमजोर एवं संवेदनशील छात्रों हेतु विशेष सहायता ,खेल योग ध्यान संबंधी कार्यक्रम ,नशा मुक्ति पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर रश्मि जैन ने कहा कि महाविद्यालय शिक्षक काउंसलरों के माध्यम से कमजोर एवं संवेदनशील विद्यार्थियों के लिए कार्यरत है । हम विद्यार्थियों से व्यक्तिगत जुड़कर ही उनकी सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान कर सकते हैं । नोडल अधिकारी डॉ उमा लवानिया ने कहा कि खेल योग एवं ध्यान के माध्यम से हमारा मानसिक स्वास्थ्य स्वस्थ रहता है, हमें प्रतिदिन अपनी क्षमता के अनुसार खेल योग एवं ध्यान का अभ्यास करना चाहिए । इसके लिए हमें नियमित दिनचर्या, संतुलित भोजन, सकारात्मक विचारधारा, तनाव से मुक्त एवं अपनी रुचि अनुसार कार्यों में व्यस्त रहने की आवश्यकता है । शिक्षक काउंसलरों ने बताया कि शैक्षणिक शारीरिक, भावनात्मक, विकासात्मक चुनौतियों का समाधान कैसे करें, विषयों में कठिनाई का सामना एवं निदान, सीखने की क्षमता का विकास ,योग एवं ध्यान का नियमित अभ्यास एवं अवसाद को कम करना, योग एवं ध्यान रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक , एकाग्रता में वृद्धि करता है ।काउंसलरों के माध्यम से बताया गया कि नशा एक सामाजिक बुराई है जो व्यक्ति के शरीर ,मन एवं समाज को बुरी तरह प्रभावित करती है । नशे के आदि व्यक्ति का आत्म नियंत्रण खत्म हो जाता है और व्यक्ति विनाश की ओर अग्रसर हो जाता है । समस्त शिक्षक काउंसलरों ने प्रकाश चंद्र ,मृणालिनी मिश्रा,सत्यम सिंह कुर्मी ,डॉक्टर निशि भदोरिया ,डॉक्टर हरी शंकर सेन ,डॉक्टर दिनेश राय ,डॉक्टर विशाल मिश्रा ,यशवंत शर्मा, डॉ अमन आर्य,नवीन नामदेव, नीता नामदेव, राजीव लोधी, अरुण उपाध्याय, डॉक्टर कृतिका रत्नाकर , आरती ठाकुर,कीर्ति ठाकुर,मनीता राजपूत,नम्रता गर्ग ने विद्यार्थियों को दिशा निर्देशित किया ।1