मोहना में बिना नंबर प्लेट की जुगाड़ गाड़ियां बनीं खतरा, हादसे की आशंका मोहना में बिना नंबर प्लेट की जुगाड़ गाड़ियां बनीं खतरा, हादसे की आशंका फरीदाबाद जिले के मोहना क्षेत्र में इन दिनों बिना नंबर प्लेट की जुगाड़ गाड़ियां बेधड़क सड़कों पर दौड़ रही हैं, जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ये अस्थायी रूप से तैयार किए गए वाहन न केवल नियमों की अनदेखी कर रहे हैं, बल्कि आम लोगों की जान के लिए भी खतरा बनते जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन जुगाड़ वाहनों के कारण कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और भविष्य में किसी बड़े हादसे की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। मोहना निवासी मुकेश अत्री ने बताया कि बिना नंबर प्लेट और बिना किसी सुरक्षा मानकों के चल रहे ये वाहन कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि इन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। जुगाड़ वाहनों में अक्सर क्षमता से अधिक समान होता हैं और यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी की जाती है। वहीं छांयसा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा समय-समय पर चेक पोस्ट लगाए जाते हैं और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के चालान भी किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और अवैध रूप से चल रहे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि नियमित अभियान चलाकर ऐसे वाहनों पर पूरी तरह रोक लगाई जाए, ताकि क्षेत्र में सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात सुनिश्चित किया जा सके।

- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पेश किए हैं बजट 2026-27 के महत्वपूर्ण बिंदुओं को लेकर प्रेस वार्ता1
- फॉलेन गांव में आज भी होलिका दहन के समय पंडा जलती हुई होली के बीच से निकलता है यह बृज क्षेत्र की पुरानी परम्परा है यहां आज के दिन वर्षों से मेला भी लगता है दूर दराज से तमाम लोग देखने आते हैं।4
- बच्चे पिचकारियों से अच्छे से खेल पाए और होली अच्छे से इंजॉय करें1
- hamare gaon ke logo ne kheto me sinchai ke liye toda water supply ka pipe or vo paani sadak par bhar rha hai jisse baccho ko bahut problem ho rhi hai or gaon ki sadak 10 saal me ek baar banti h or agar Tut gyi to kya hoga fir gaon ke logo aise logo par sakh se sakht karvahi honi chahiye Udham Singh Village Tilori Khadar Faridabad1
- पलवल गौरव गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा वित्त वर्ष 2026 27 के लिए 2 लाख 33 हजार 658 करोड़ 17 लाख रुपए का बजट प्रस्तुत किया गया है। इस बजट में सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखा गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के पिछले 11 वर्षों में जीडीपी तीन गुणा हो गई है। वर्तमान में प्रदेश की जीडीपी 13 लाख 67 हजार 769 करोड़ रूपए है। उन्होंने कहा कि प्रति व्यक्ति आय भी लगभग तीन गुणा हो गई है। वर्ष 2014,15 में यह 1 लाख 47 हजार 382 रूपए थी। वर्ष 2025,26 में अनुमानित यह 3 लाख 95 हजार 618 रूपए है। गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश में वायु प्रदूषण रोकने के लिए विश्व बैंक ने हरियाणा क्लीन एयर प्रोजेक्ट को स्वीकृति दी है। इस प्रोजेक्ट के लिए 2 हजार 716 करोड़ रुपए की राशि मिलेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा को विश्व बैंक से वाटर सिक्योर हरियाणा प्रोजेक्ट के लिए 5 हजार 715 करोड़ रुपए मिलेगें। उन्होंने कहा कि किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन दिलाने एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति के उद्देश्य से प्रदेश में हरियाणा एग्रो डिस्कॉम के नाम से एक तीसरी बिजली वितरण कंपनी बनाई जाएगी। हरियाणा में 3 लाख किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई जाएगी। प्रदेश की 3 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा। अगिन वीरों को हरियाणा पुलिस में विभिन्न पदों पर नियुक्तियों के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त प्रशिक्षकों की नियुक्तियों की जाएगी। प्रत्येक जिलों में एक खेलों इंडिया लघु केंद्र बनाकर इसका संचालन किसी पूर्व चैंपियन खिलाड़ियों को सौंपा जाएगा। हरियाणा बजट में प्रदेश के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए खेल स्टेडियमों का निर्माण किया जागएा।1
- *होली से पहले अमरोहा में सनसनी वारदात , गश्त कर रहे सिपाही पर शख्स ने किया गंडासे से जानलेवा हमला,हालत नाजुक*1
- Happy Holi 🎉 to all of you/1
- सफाई कर्मियों के चरण पखारकर पार्षद जसवंत पवार सैनी ने किया सम्मान होली के पावन अवसर पर फरीदाबाद नगर निगम के पार्षद जसवंत पवार सैनी ने चंदावली स्थित अपने कार्यालय में सफाई कर्मियों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी सफाई साथियों को आमंत्रित कर उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान पार्षद ने सफाई कर्मियों के चरण पखारकर उन्हें सम्मानित किया और समाज में उनके योगदान को सराहा। पार्षद जसवंत पवार सैनी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से प्रेरणा लेते हुए उन्होंने यह पहल की है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री ने स्वच्छता कर्मियों का सम्मान कर समाज को स्वच्छता सैनिकों के प्रति आदर का संदेश दिया, उसी भावना को आगे बढ़ाते हुए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनका सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन तथा शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल के नेतृत्व में सफाई कर्मियों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। नगर निगम के कर्मचारी हर परिस्थिति में अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं, जिसके कारण शहर की स्वच्छता व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है। इस अवसर पर पार्षद ने सभी सफाई कर्मियों को सम्मान स्वरूप भेंट भी प्रदान की तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में स्वच्छता कर्मियों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और कृतज्ञता की भावना को मजबूत करना रहा। पार्षद ने क्षेत्रवासियों से होली का पर्व स्वच्छता, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने तथा अपने आसपास सफाई व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।1