Shuru
Apke Nagar Ki App…
सागर में एक युवक मारपीट के बाद कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए हाई वोल्टेज ड्रामा करता दिखा। यह घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसमें युवक का नाटकीय व्यवहार साफ दिख रहा है।
Raghvendr Singh
सागर में एक युवक मारपीट के बाद कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए हाई वोल्टेज ड्रामा करता दिखा। यह घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसमें युवक का नाटकीय व्यवहार साफ दिख रहा है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- थाना राहतगढ़ पुलिस एवं डायल-112 की संवेदनशीलता से 6 वर्षीय मासूम सुरक्षित परिजनों से मिला* *थाना राहतगढ़ पुलिस एवं डायल-112 की संवेदनशीलता से 6 वर्षीय मासूम सुरक्षित परिजनों से मिला* सागर, दिनांक 21 मई 2026 पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को बच्चों से संबंधित मामलों में विशेष संवेदनशीलता बरतते हुए किसी भी सूचना पर सर्वोच्च प्राथमिकता से तत्काल कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश कुमार सिन्हा के निर्देशन में थाना राहतगढ़ पुलिस एवं डायल-112 स्टाफ द्वारा तत्परता, मानवीय संवेदनशीलता एवं सजगता का परिचय देते हुए रास्ता भटके एक 6 वर्षीय बालक को सकुशल उसके परिजनों से मिलाया गया। दिनांक 20/05/2026 को शाम लगभग 07:10 बजे डायल-112 पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना राहतगढ़ क्षेत्र के ग्राम बरवटू के पास एक छोटा बच्चा अकेला एवं घबराई हुई अवस्था में घूम रहा है। सूचना प्राप्त होते ही डायल-112 कंट्रोल रूम सागर द्वारा तत्काल राहतगढ़ एफ.आर.व्ही. को मौके पर रवाना किया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार 6 वर्षीय बालक अपनी नानी के यहां विदिशा जिले के ग्राम में आया हुआ था। खेलते-खेलते वह करीब 4 किलोमीटर दूर ग्राम बरवटू तक पहुंच गया तथा रास्ता भटक जाने के कारण अत्यंत घबराया एवं परेशान अवस्था में था। बालक इतना डरा हुआ था कि वह अपना नाम-पता अथवा परिजनों की जानकारी स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहा था। एक जागरूक नागरिक द्वारा समय रहते सूचना देने पर डायल-112 टीम मौके पर पहुंची और मासूम बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाना राहतगढ़ पहुंचाया गया। थाना प्रभारी श्री मुकेश सिंह एवं थाना स्टाफ द्वारा बालक से लगातार पूछताछ कर उसके परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया गया, लेकिन बालक की घबराहट के कारण कोई स्पष्ट जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी। इसके उपरांत पुलिस द्वारा सक्रियता दिखाते हुए बालक का फोटो पुलिस कंट्रोल रूम एवं विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों में साझा कराया गया। रात्रि होने के कारण बालक को थाना राहतगढ़ में सुरक्षित देखरेख में रखा गया तथा उसके भोजन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। दूसरे दिन सूचना प्राप्त हुई कि बालक थाना जैसीनगर क्षेत्र का निवासी है, जो अपनी नानी के यहां आया था और खेलते-खेलते भटककर ग्राम बरवटू तक पहुंच गया था। सूचना मिलते ही बालक के परिजन थाना राहतगढ़ पहुंचे, जहां आवश्यक पुष्टि उपरांत बालक को सुरक्षित रूप से उनके सुपुर्द किया गया। अपने बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों ने राहतगढ़ पुलिस एवं डायल-112 टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया। सराहनीय कार्य करने वाली टीम थाना प्रभारी श्री मुकेश सिंह, उप निरीक्षक आर.के.एस. चौहान, पुलिस कंट्रोल रूम सागर, प्रधान आरक्षक हरि सिंह, आरक्षक देवेश, एफ.आर.व्ही.-32 के ए.एस.आई. हरिनारायण, आरक्षक वैभव, एफ.आर.व्ही.-32 के पायलट असीम एवं ऋषव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सागर पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं सहायता हेतु सदैव प्रतिबद्ध है।3
- सागर में एक परिवार बीएसएनएल टावर पर चढ़ गया, जिससे इलाके में घंटों अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षित नीचे उतारा।1
- मथुरा के हाईवे क्षेत्र में दलित समाज की बेटियों की बारात के दौरान तम्बाकू की पुड़िया को लेकर हुए विवाद ने बवाल का रूप ले लिया। दोनों पक्षों में पथराव और तोड़फोड़ के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद प्रशासन की कड़ी निगरानी में शादी की सभी रस्में सकुशल संपन्न कराई गईं।4
- सागर में बुंदेली लोक संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुँचाने के लिए निःशुल्क कला कार्यशाला चल रही है। पद्मश्री रामसहाय पांडे की स्मृति में हो रही इस कार्यशाला में बच्चों को लोक नृत्य, नाट्य और पेंटिंग का प्रशिक्षण मिल रहा है। विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने इस पहल की सराहना की, जो ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देकर सांस्कृतिक चेतना जगा रही है।1
- Available for Sale - Smartphone Brand : Motorola G96 Model : Motorola G96 Asking Price (₹) : 17000 City / Locality : sagar Device Category : Smartphone Variant (RAM / Storage) : 8GB / 128GB Body Condition : New Device Age : Less than 1 year Network Connectivity : 5G new mobil 1month ka h1
- भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के मस्जिदों पर कथित 'एक्शन' ने देशभर में सियासी हलचल मचा दी है। दावा है कि इस कार्रवाई से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हैरान हैं और विरोधी दल सकते में आ गए हैं। यह घटना अब राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक बहस का विषय बन गई है।1
- लोकप्रिय 'काक्रोच जनता पार्टी' का X अकाउंट बंद होने से देशभर में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। विपक्षी समर्थकों और युवाओं ने इसे अभिव्यक्ति की आज़ादी पर हमला बताते हुए केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आलोचकों का कहना है कि सरकार बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर उठ रही आवाज दबाने की कोशिश कर रही है।1
- चौकी शाहपुर के चर्चित दोहरे हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता* *चौकी शाहपुर के चर्चित दोहरे हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता* *03 अन्य आरोपी गिरफ्तार, अब तक कुल 05 आरोपी पुलिस गिरफ्त में* सागर पुलिस ने थाना सानौधा अंतर्गत चौकी शाहपुर क्षेत्र में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड प्रकरण में त्वरित, सूक्ष्म एवं वैज्ञानिक विवेचना करते हुए 03 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। मामले में अब तक कुल 05 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है, जबकि फरार अन्य आरोपियों की तलाश हेतु पुलिस की विशेष टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। घटना के संबंध में दिनांक 09.05.2026 को फरियादी सूरज अहिरवार पिता दामोदर अहिरवार उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 07 शाहपुर थाना सानौधा जिला सागर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 08.05.2026 की रात्रि लगभग 08:30 बजे शराब बेचने के संदेह को लेकर आरोपीगण 1. नीलेश अहिरवार पिता काशीराम अहिरवार निवासी शाहपुर, 2. भगवत पटैल पिता कुन्दन पटैल निवासी शाहपुर, 3. अंशुल यादव पिता रामप्रसाद यादव निवासी भडराना थाना बण्डा, 4. छोटू उर्फ हर्ष सिंह लोधी एवं 5. अभिषेक पटैल निवासी शाहपुर थाना सानौधा द्वारा फरियादी एवं नीरज प्रजापति का रास्ता रोककर गाली-गलौज की गई तथा जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए लाठी एवं लोहे की रॉड से गंभीर मारपीट की गई। घटना में गंभीर रूप से घायल नीरज प्रजापति की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी, जबकि घायल सूरज अहिरवार की उपचार के दौरान दिनांक 10.05.2026 को मृत्यु हो गई। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सानौधा में अपराध क्रमांक 128/26 धारा 103(1), 126(2), 190, 191(2), 191(3), 296(B), 115(2) बी.एन.एस. एवं 3(1)(द), 3(1)(घ), 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए सागर पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संजीव उइके, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश कुमार सिन्हा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री ललित कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मोतीनगर निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों द्वारा सेमाढाना, परगासपुरा एवं जैसीनगर क्षेत्र के विभिन्न संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई तथा विश्वसनीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इसी दौरान दिनांक 21.05.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि प्रकरण का अन्य संदेही आरोपी सत्यपाल लोधी अपने दो साथियों के साथ भोपाल रोड जैसीनगर तिगड्डा के पास खड़ा है तथा बाहर प्रदेश भागने की फिराक में है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। पुलिस टीम द्वारा जैसीनगर तिगड्डा पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर तीनों आरोपी भागने लगे, जिन्हें टीम ने सतर्कता एवं सूझबूझ से घेराबंदी कर पकड़ लिया तथा अभिरक्षा में लेकर थाना मोतीनगर लाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी सत्यपाल लोधी ने स्वीकार किया कि वह मुख्य आरोपी छोटू उर्फ हर्ष लोधी के साथ शाहपुर शराब कंपनी में कार्य करता था तथा घटना दिनांक को दोनों मृतकों के साथ हुई मारपीट की घटना में शामिल था। घटना को दुर्घटना का रूप देने के उद्देश्य से उसने पुलिस को भ्रामक सूचना दी थी तथा अपने दो अन्य साथियों पुष्पेन्द्र लोधी एवं संदीप लोधी की सहायता से फरारी काटने की योजना बना रहा था। फरारी के लिए उसने शराब कंपनी के खाते से राशि आरोपीगण पुष्पेन्द्र लोधी एवं संदीप लोधी के खातों में ट्रांसफर की थी। पुलिस द्वारा आरोपी सत्यपाल लोधी से घटना के मुख्य आरोपी छोटू उर्फ हर्ष लोधी का मोबाइल फोन भी जप्त किया गया है, जिसमें घटना से संबंधित महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पूछताछ एवं पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी सत्यपाल लोधी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। प्रकरण में सागर पुलिस द्वारा की गई सतर्कता, वैज्ञानिक विवेचना, त्वरित कार्रवाई एवं प्रभावी साक्ष्य संकलन की क्षेत्र में व्यापक सराहना की जा रही है। पुलिस की सजगता एवं सूझबूझ के कारण आरोपियों द्वारा रची गई दुर्घटना की झूठी कहानी का पर्दाफाश संभव हो सका तथा दोहरे हत्याकांड के आरोपियों तक पुलिस शीघ्रता से पहुंच सकी। *सराहनीय भूमिका* उक्त कार्यवाही में निरीक्षक भरत सिंह ठाकुर, निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक सौरभ रैकवार,विनोद कुमार, नदीम शेख, दिनेश यादव, सुनील चौबे अनुराग वैद्य आरक्षक दीपांश कुमार पाठक, आरक्षक 1798 सतेन्द्र सिंह, आरक्षक 801 हेमन्त सिंह एवं आरक्षक 806 अजय की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।1