logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नर्मदापुरम न्यूज़ FIR की निष्पक्ष जांच एवं पूरे घटनाक्रम की जांच की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने पुलिस अधीक्षक से की मुलाकात नर्मदापुरम। आम आदमी पार्टी जिला नर्मदापुरम के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिला अध्यक्ष श्री दिनू यादव जी के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक महोदय से मुलाकात कर विगत 10 सितंबर को नगर पालिका घेराव एवं पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान हुए घटनाक्रम तथा उसके बाद दर्ज FIR की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष (OBC) श्री राजेंद्र मालवीय जी के नेतृत्व में जनता के साथ मिलकर 10 सितंबर को नगर पालिका की विभिन्न मूलभूत समस्याओं को लेकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम किया गया था। पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक महोदय को अवगत कराया कि पार्टी के अनुसार कार्यक्रम के दौरान शेख सिकंदर द्वारा कार्यक्रम में प्रवेश कर पुतले को खींचने एवं कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास किया गया, जिसका वीडियो भी उपलब्ध है। पार्टी का आरोप है कि इसके बाद 11 सितंबर को थाना कोतवाली नर्मदापुरम में श्री राजेंद्र मालवीय एवं अन्य के विरुद्ध FIR दर्ज कराई गई। आम आदमी पार्टी ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि पूरे घटनाक्रम की वीडियो फुटेज, मौके पर मौजूद पुलिस एवं डायल-112 की उपस्थिति सहित सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच की जाए तथा जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाए। पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने यह भी आरोप लगाया कि नगर पालिका की कार्यप्रणाली एवं शहर की मूलभूत समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाए जाने के कारण पार्टी कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। पार्टी ने मांग की कि किसी भी व्यक्ति के पद अथवा प्रभाव को जांच की निष्पक्षता के आड़े नहीं आने दिया जाए। आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट किया कि जनता की सड़क, नाली, सफाई, स्ट्रीट लाइट एवं अन्य मूलभूत समस्याओं को लेकर आवाज उठाना पार्टी का लोकतांत्रिक अधिकार है। पार्टी इन मुद्दों को आगे भी शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से उठाती रहेगी। पार्टी ने पुलिस अधीक्षक महोदय से पूरे मामले में निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं तथ्यात्मक जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाने की मांग की है। इस दौरान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे— प्रदेश सहयुक्त सचिव योगेश साहू जी, प्रदेश सहयुक्त सचिव OBC आर.एन. गुप्ता जी, प्रदेश सहयुक्त सचिव श्री सुरेंद्र लुटारे जी, प्रदेश सहयुक्त सचिव OBC रूपेश मालवीय जी, पूर्व जिला अध्यक्ष आर टी आई विंग श्री सीताशरण पांडे जी, एडवोकेट राकेश जराठे जी, जिला अध्यक्ष महिला विंग वर्षा जी, जिला सचिव कासिम अली जी, धनिराम गौर जी, विधानसभा प्रभारी अनिरुद्ध करैया जी, अरुण जी, राहुल मैना जी, कार्यालय प्रभारी जी, अभिषेक चौधरी जी सहित आम आदमी पार्टी के प्रदेश एवं जिला इकाई के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

6 hrs ago
user_बन्दे भारत live news
बन्दे भारत live news
Local News Reporter इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • न्यूज़ कोलार की धड़कन भोपाल लाल बाग के राजा श्री गणेश उत्सव समिति का भव्य आयोजन लाल बाग के राजा गणेश उत्सव समिति बीमा कुंजकोलार रोड भोपाल भोपाल वीडियो से निवेदन करती है क्या आप सब परिवार एक बार लाल बाग के राजा में आवश्यक रूप से पधारे हमारी समिति आप सभी धर्म प्रेमी बंधुओ का हार्दिक-हार्दिक स्वागत बंधन अभिनंदन करती है न्यूज़ कोलार की धड़कन के लिए
    4
    न्यूज़ कोलार की धड़कन भोपाल 
लाल बाग के राजा श्री गणेश उत्सव समिति का भव्य आयोजन
लाल बाग के राजा गणेश उत्सव समिति बीमा कुंजकोलार रोड भोपाल भोपाल वीडियो से निवेदन करती है क्या आप सब परिवार एक बार लाल बाग के राजा में आवश्यक रूप से पधारे हमारी समिति आप सभी धर्म प्रेमी बंधुओ का हार्दिक-हार्दिक स्वागत बंधन अभिनंदन करती है 
न्यूज़ कोलार की धड़कन के लिए
    user_कोलार की धड़कन
    कोलार की धड़कन
    Voice of people कोलार, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर जनप्रतिधियों के साथ पहुंचा प्रशासनिक अमला नर्मदा तट पर चला स्वच्छता अभियान पिपरिया- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पिपरिया सहित आसपास के क्षेत्रों में सेवा संकल्प और स्वच्छता पखवाड़े के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं । इसी क्रम में गुरुवार सुबह पिपरिया विधानसभा के ग्राम सांडिया में स्थित मां नर्मदा के तट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया, सुबह करीब 8 बजे क्षेत्रीय विधायक ठाकुरदास नागवंशी, एसडीएम, तहसीलदार वैभव बैरागी, नायब तहसीलदार नीरज सिंह बेस, भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ खापरखेड़ा सरपंच सुलभ गोदानी ने नर्मदा घाट पहुंचकर सफाई की सभी ने घाट परिसर से कचरा हटाया और स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया, अभियान के दौरान लोगों से नदियों और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने की अपील भी की गई । इससे पहले प्रधानमंत्री के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर सेवा संकल्प अभियान के तहत घर-घर दीप प्रज्वलित कर खुशी मनाई गई थी, स्वच्छता अभियान और दीप प्रज्वलन जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा, स्वच्छता और जनभागीदारी का संदेश पूरे क्षेत्र में दिया जा रहा है ।
    3
    प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर जनप्रतिधियों के साथ पहुंचा प्रशासनिक अमला नर्मदा तट पर चला स्वच्छता अभियान
पिपरिया- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पिपरिया सहित आसपास के क्षेत्रों में सेवा संकल्प और स्वच्छता पखवाड़े के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं ।
इसी क्रम में गुरुवार सुबह पिपरिया विधानसभा के ग्राम सांडिया में स्थित मां नर्मदा के तट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया, सुबह करीब 8 बजे क्षेत्रीय विधायक ठाकुरदास नागवंशी, एसडीएम, तहसीलदार वैभव बैरागी, नायब तहसीलदार नीरज सिंह बेस, भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ खापरखेड़ा सरपंच सुलभ गोदानी ने नर्मदा घाट पहुंचकर सफाई की सभी ने घाट परिसर से कचरा हटाया और स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया, अभियान के दौरान लोगों से नदियों और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने की अपील भी की गई ।
इससे पहले प्रधानमंत्री के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर सेवा संकल्प अभियान के तहत घर-घर दीप प्रज्वलित कर खुशी मनाई गई थी, स्वच्छता अभियान और दीप प्रज्वलन जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा, स्वच्छता और जनभागीदारी का संदेश पूरे क्षेत्र में दिया जा रहा है ।
    user_Pankaj Pal
    Pankaj Pal
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पिपरिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर पूरे देश के साथ पिपरिया क्षेत्र में भी ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में साड़िया स्थित सीताराम घाट पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम आयोजित कर जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। सुबह से ही सीताराम घाट पर कार्यकर्ताओं की मौजूदगी नजर आई। विधायक ठाकुरदास नागवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष नीना नवनीत नागपाल, जनपद उपाध्यक्ष कुसुमलता पटेल, पूर्व जिला निगरानी समिति सदस्य अरविंद राय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभियान में सहभागिता की। कार्यकर्ताओं ने घाट परिसर में साफ-सफाई करते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने और स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में सेवा और स्वच्छता के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सामाजिक सरोकार से जोड़ने का संदेश दिया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वच्छ भारत का संकल्प तभी मजबूत होगा, जब प्रत्येक नागरिक स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाए। सेवा, स्वच्छता और संकल्प—प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर यही संदेश सीताराम घाट से दिया गया।
    1
    पिपरिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर पूरे देश के साथ पिपरिया क्षेत्र में भी ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में साड़िया स्थित सीताराम घाट पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम आयोजित कर जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया।
सुबह से ही सीताराम घाट पर कार्यकर्ताओं की मौजूदगी नजर आई। विधायक ठाकुरदास नागवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष नीना नवनीत नागपाल, जनपद उपाध्यक्ष कुसुमलता पटेल, पूर्व जिला निगरानी समिति सदस्य अरविंद राय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभियान में सहभागिता की।
कार्यकर्ताओं ने घाट परिसर में साफ-सफाई करते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने और स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में सेवा और स्वच्छता के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सामाजिक सरोकार से जोड़ने का संदेश दिया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वच्छ भारत का संकल्प तभी मजबूत होगा, जब प्रत्येक नागरिक स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाए।
सेवा, स्वच्छता और संकल्प—प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर यही संदेश सीताराम घाट से दिया गया।
    user_न्यूज नर्मदापुरम
    न्यूज नर्मदापुरम
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • पटवारी ने दतिया कलेक्टर को दिया ज्ञापन अगर मामला विवादित हुआ तो जाना पड़ सकता है सिविल न्यायालय दतिया पटवारी संघ ने दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े को दिया ज्ञापन पटवारी का कहना है कि जब जमीन पट्टाधारियों के नाम है पटवारी कैसे रजिस्ट्री करसकते हैं
    1
    पटवारी ने दतिया कलेक्टर को दिया ज्ञापन अगर मामला विवादित हुआ तो जाना पड़ सकता है सिविल न्यायालय
दतिया पटवारी संघ ने दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े को दिया ज्ञापन पटवारी का कहना है कि जब जमीन पट्टाधारियों के नाम है पटवारी कैसे रजिस्ट्री करसकते हैं
    user_Rahul Sharma
    Rahul Sharma
    Media company Kolar, Bhopal•
    11 hrs ago
  • PM मोदी के जन्मदिन पर मुस्लिम युवाओं ने किया रक्तदान भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मुस्लिम समाज के युवाओं ने रक्तदान शिविर आयोजित किया। ऐशबाग थाना क्षेत्र के स्टेडियम के पास बाबा गरीब नवाज और बाबा मिस्किन शाह की दरगाह परिसर में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय पार्षद रेहान सिद्दीकी की ओर से किया गया। मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग भी कार्यक्रम में शामिल हुए। आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जन्मदिन को सामाजिक सेवा से जोड़ना और युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करना था। पार्षद रेहान सिद्दीकी ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। PM मोदी के जन्मदिन पर मुस्लिम युवाओं ने किया रक्तदान भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मुस्लिम समाज के युवाओं ने रक्तदान शिविर आयोजित किया। ऐशबाग थाना क्षेत्र के स्टेडियम के पास बाबा गरीब नवाज और बाबा मिस्किन शाह की दरगाह परिसर में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय पार्षद रेहान सिद्दीकी की ओर से किया गया। मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग भी कार्यक्रम में शामिल हुए। आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जन्मदिन को सामाजिक सेवा से जोड़ना और युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करना था। पार्षद रेहान सिद्दीकी ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।
    1
    PM मोदी के जन्मदिन पर मुस्लिम युवाओं ने किया रक्तदान

भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मुस्लिम समाज के युवाओं ने रक्तदान शिविर आयोजित किया। ऐशबाग थाना क्षेत्र के स्टेडियम के पास बाबा गरीब नवाज और बाबा मिस्किन शाह की दरगाह परिसर में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय पार्षद रेहान सिद्दीकी की ओर से किया गया। मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग भी कार्यक्रम में शामिल हुए। आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जन्मदिन को सामाजिक सेवा से जोड़ना और युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करना था। पार्षद रेहान सिद्दीकी ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।

    user_ST NEWS
    ST NEWS
    Rajdhani bhopal Huzur, Bhopal•
    52 min ago
  • शंकर शाह रघुनाथ शाह जी बलिदान दिवस बैठक कल दिनांक 18 सितंबर को ग्राम काकड़दा में आयोजित की जा रही है
    1
    शंकर शाह रघुनाथ शाह जी बलिदान दिवस बैठक कल दिनांक 18 सितंबर को ग्राम काकड़दा में आयोजित की जा रही है
    user_Shuru User
    Shuru User
    Farmer हंडिया, हरदा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • वार्ड 11 में सीसी सड़क निर्माण का औचक निरीक्षण! गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं - विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा व नपा अध्यक्ष पंकज चौरे ​2. डिस्क्रिप्शन (Description) ​इटारसी के वार्ड क्रमांक 11 में मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना के तहत लगभग ₹7 लाख की लागत से बन रही सीसी सड़क का माननीय विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा जी और नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वार्ड पार्षद अमित विश्वास भी मौजूद रहे। ​निर्माण कार्य में गुणवत्ता के सख्त निर्देश दिए गए हैं। सड़क की मजबूती के लिए अगले 10 दिनों तक इस मार्ग पर आवागमन बंद रहेगा, नागरिकों से सहयोग की अपील है। अतिक्रमण हटने से यह मार्ग अब और भी चौड़ा व सुगम हो गया है। ​3. हैशटैग (Hashtags) ​#PankajChourey #Itarsi #NagarPalikaItarsi #DrSitasaranSharma #Ward11 #CCRoad #DevelopmentInItarsi #ItarsiUpdates #CivicAmenities #ViksitItarsi #MadhyaPradeshNews वार्ड 11 में सीसी सड़क निर्माण का औचक निरीक्षण! गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं - विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा व नपा अध्यक्ष पंकज चौरे ​2. डिस्क्रिप्शन (Description) ​इटारसी के वार्ड क्रमांक 11 में मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना के तहत लगभग ₹7 लाख की लागत से बन रही सीसी सड़क का माननीय विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा जी और नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वार्ड पार्षद अमित विश्वास भी मौजूद रहे। ​निर्माण कार्य में गुणवत्ता के सख्त निर्देश दिए गए हैं। सड़क की मजबूती के लिए अगले 10 दिनों तक इस मार्ग पर आवागमन बंद रहेगा, नागरिकों से सहयोग की अपील है। अतिक्रमण हटने से यह मार्ग अब और भी चौड़ा व सुगम हो गया है। ​3. हैशटैग (Hashtags) ​#PankajChourey #Itarsi #NagarPalikaItarsi #DrSitasaranSharma #Ward11 #CCRoad #DevelopmentInItarsi #ItarsiUpdates #CivicAmenities #ViksitItarsi #MadhyaPradeshNews
    1
    वार्ड 11 में सीसी सड़क निर्माण का औचक निरीक्षण! गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं - विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा व नपा अध्यक्ष पंकज चौरे
​2. डिस्क्रिप्शन (Description)
​इटारसी के वार्ड क्रमांक 11 में मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना के तहत लगभग ₹7 लाख की लागत से बन रही सीसी सड़क का माननीय विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा जी और नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वार्ड पार्षद अमित विश्वास भी मौजूद रहे।
​निर्माण कार्य में गुणवत्ता के सख्त निर्देश दिए गए हैं। सड़क की मजबूती के लिए अगले 10 दिनों तक इस मार्ग पर आवागमन बंद रहेगा, नागरिकों से सहयोग की अपील है। अतिक्रमण हटने से यह मार्ग अब और भी चौड़ा व सुगम हो गया है।
​3. हैशटैग (Hashtags)
​#PankajChourey #Itarsi #NagarPalikaItarsi #DrSitasaranSharma #Ward11 #CCRoad #DevelopmentInItarsi #ItarsiUpdates #CivicAmenities #ViksitItarsi #MadhyaPradeshNews

    user_Itarsi_update_786
    Itarsi_update_786
    Newspaper publisher इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • न्यूज़ कोलार की धड़कन भोपाल भगवान विश्वकर्मा जयंती की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर कॉलर की धड़कन परिवार की ओर से हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
    4
    न्यूज़ कोलार की धड़कन भोपाल 
भगवान विश्वकर्मा जयंती की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर कॉलर की धड़कन परिवार की ओर से हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
    user_कोलार की धड़कन
    कोलार की धड़कन
    Voice of people कोलार, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • गणेश चतुर्थी के दिन बरेली में अशांति फैलाने वाले युवकों को गिरफ्तार कर जुलूस निकाला गणेश चतुर्थी के दिन बरेली में जुलूस पर पत्थर चलाने वाले युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर शहर में उनका जुलूस निकाला गया
    1
    गणेश चतुर्थी के दिन बरेली में अशांति फैलाने वाले युवकों को गिरफ्तार कर जुलूस निकाला
गणेश चतुर्थी के दिन बरेली में जुलूस पर पत्थर चलाने वाले युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर शहर में उनका जुलूस निकाला गया
    user_न्यूज नर्मदापुरम
    न्यूज नर्मदापुरम
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.