Shuru
Apke Nagar Ki App…
नगर के सिवनी रोड़ में एक घर में घूसकर मारपीट 04 लोगों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध नगर के सिवनी रोड़ पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने एक घर में घूसकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट और धक्का मुक्की की घटना को अंजाम देकर परिवार के एक युवक को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर 4 लोगों के खिलाफ नामजद अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस ने जिनके खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है वह घटना के बाद से फरार है। प्राप्त जानकारी अनुसार सिवनी रोड़ निवासी आयुष नेवारे के साथ पुरानी रंजिश के चलते सागर पंजवानी, विकास सूर्यवंशी, विशाल सूर्यवंशी, संतोष खटवानी ने मारपीट की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 296 (ए), 115 (2), 351 (3), 3 (5) की कार्रवाई की है।
Dev Anand

- User10382Lalbarra, Balaghat👏31 min ago
- User10382Lalbarra, Balaghat💣44 min ago
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- चक्की खमरिया की धरती आज भी उस भीषण आग की गवाही दे रही है, जिसने किसानों की सालभर की मेहनत को कुछ ही पलों में राख कर दिया। जिन खेतों में कभी लहलहाती गेहूं की फसलें खुशहाली का संदेश दे रही थीं, आज वहीं सिर्फ काली पड़ी ज़मीन और टूटी उम्मीदें नजर आ रही हैं। किसानों की आंखों में आंसू हैं, दिल में दर्द है और जुबान पर एक ही सवाल—अब क्या होगा? जिस फसल को उन्होंने अपने खून-पसीने से सींचा था, वही उनकी आंखों के सामने जलकर खाक हो गई। इसी दर्द को महसूस करने आज कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नरेश मरावी और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन चंदेल गांव पहुंचे। उन्होंने किसानों से मिलकर उनका हाल जाना, उनके आंसू पोंछे और उन्हें भरोसा दिलाया कि वे इस लड़ाई में उनके साथ खड़े हैं। नरेश मरावी ने कहा कि किसानों के इस नुकसान की भरपाई के लिए वे शासन-प्रशासन से उचित मुआवजा, कर्ज माफी और दोबारा खेती के लिए खाद-बीज की व्यवस्था की मांग करेंगे। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मुद्दे को प्रदेश स्तर तक उठाकर हर किसान को न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं मोहन चंदेल ने भी किसानों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि उनकी आवाज को हर मंच तक पहुंचाया जाएगा और जब तक किसानों को राहत नहीं मिलती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। यह सिर्फ आगजनी नहीं, बल्कि कई परिवारों के सपनों, उम्मीदों और भविष्य का जलना है… अब इंतजार है उस राहत का, जो इन जख्मों पर मरहम बन सके।1
- सरकारी अस्पताल में महिला से अभद्रता, इलाज के लिए भटकती रही महिला, वीडियो बनाने पर छीना मोबाइल1
- *सिवनी जिला अस्पताल में ‘गुंडाराज’ के आरोप, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल।* *गर्भवती महिला के साथ अभद्र व्यवहार, लोगों में भारी आक्रोश।* *कवरेज कर रहे पत्रकार से बदसलूकी, ड्यूटी डॉक्टर पर मोबाइल जबरन छुड़ाने और धमकाने का आरोप।* *मौके पर मौजूद लोगों ने भी पत्रकार पर दबाव बनाया, खबर को दबाने की कोशिश।* *अस्पताल परिसर में ₹500 तक की अवैध वसूली के आरोप, सिस्टम पर सवाल।* *अब सवाल — क्या प्रशासन करेगा सख्त कार्रवाई या यूं ही चलता रहेगा ‘गुंडा राज’?*1
- छिंदवाड़ा सिंगोड़ी की खबरें देखें फटाफट एवं विस्तार से छिंदवाड़ा सिंगोड़ी की खबरें देखें फटाफट एवं विस्तार से1
- बाघ के हत्यारे को खोजने गई थी पुलिस बाघ की हत्या करने वाला अपराधी कर रहा था अफीम की खेती1
- सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बाघ हत्याकांड! बैल के बदले किसान ने जहर देकर बाघ को मार डाला, शव दफनाया। वन विभाग ने डॉग स्क्वॉयड से राज खोला, 6 गिरफ्तार। DFO साहिल गर्ग की बाइट। वन्यजीव संरक्षण पर बड़ा सवाल! 🐅⚖️ #TigerPoaching #Satpuda #ChhindwaraNews #WildlifeCrime1
- तिरोड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम सीतापठोर से कोयलारी के बीच अज्ञात चारपहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी है। सड़क हादसे के बाद चारपहिया वाहन चालक वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी घायल हुए है। जिन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल कटंगी लाकर भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी अनुसार सोमवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सीतापठोर से कोयलारी के बीच अज्ञात चारपहिया वाहन ने उमरी निवासी 29 वर्षीय राहुल गढ़पाल की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। बाइक में उनकी धर्मपत्नी रंजिता गढ़पाल उम्र 25 वर्ष भी सवार थी। राहुल अपनी धर्मपत्नी को लेकर ग्राम कोयलारी अपने ससुराल जा रहे थे। दोनों को शरीर के अलग-अलग हिस्सों में बाहरी और अंदरूनी चोट आई है। फिलहाल जिस चारपहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मारी है उसका पता नहीं चल पाया है।1
- *सिवनी जिला अस्पताल में ‘गुंडाराज’ के आरोप, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल।* *गर्भवती महिला के साथ अभद्र व्यवहार, लोगों में भारी आक्रोश।* *कवरेज कर रहे पत्रकार से बदसलूकी, ड्यूटी डॉक्टर पर मोबाइल जबरन छुड़ाने और धमकाने का आरोप।* *मौके पर मौजूद लोगों ने भी पत्रकार पर दबाव बनाया, खबर को दबाने की कोशिश।* *अस्पताल परिसर में ₹500 तक की अवैध वसूली के आरोप, सिस्टम पर सवाल।* *अब सवाल — क्या प्रशासन करेगा सख्त कार्रवाई या यूं ही चलता रहेगा ‘गुंडा राज’?*1
- 'संकल्प से समाधान' शिविर का जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ आयोजित, जनप्रतिनिधि समेत अधिकारी रहे मौजूद1