Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रेमी जोड़े ने दुर्गा बाग मंदिर किया शादी ,बैरिया प्रखंड उतरी पटजिरवा पंचायत के लड़की ने अपनी मर्जी से शादी करके वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल परिवार वालों को केस नहीं करने का कीया निवेदन प्रेमी जोड़े ने दुर्गा बाग मंदिर किया शादी ,बैरिया प्रखंड उतरी पटजिरवा पंचायत के लड़की ने अपनी मर्जी से शादी करके वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल परिवार वालों को केस नहीं करने का कीया निवेदन
A9Bharat News
प्रेमी जोड़े ने दुर्गा बाग मंदिर किया शादी ,बैरिया प्रखंड उतरी पटजिरवा पंचायत के लड़की ने अपनी मर्जी से शादी करके वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल परिवार वालों को केस नहीं करने का कीया निवेदन प्रेमी जोड़े ने दुर्गा बाग मंदिर किया शादी ,बैरिया प्रखंड उतरी पटजिरवा पंचायत के लड़की ने अपनी मर्जी से शादी करके वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल परिवार वालों को केस नहीं करने का कीया निवेदन
More news from बिहार and nearby areas
- पत्नी के प्रेम प्रसंग से आहत पति ने फंदे से लटक कर दी जान, इलाके में सनसनी पश्चिम चम्पारण जिले के सिरिसिया थाना क्षेत्र के तुर्हापटी वार्ड नंबर 4 से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां रामतपस्या शर्मा नामक व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। परिजनों के अनुसार, रामतपस्या शर्मा की पत्नी कविता शर्मा का किसी अन्य व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी रामतपस्या शर्मा को 8 मार्च को हुई, जिसके बाद घर में दोनों के बीच कहासुनी और विवाद होने लगा। विवाद के बाद पत्नी कविता शर्मा ने फोन कर अपनी मां को बुलाया और अपने बच्चों के साथ मायके चली गई। बताया जा रहा है कि इसके बाद रामतपस्या शर्मा काफी उदास रहने लगा। इसी बीच 10 मार्च को दोपहर करीब 1 बजे उसने फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक अपने पीछे एक बेटी और एक बेटे को छोड़ गया है। मृतक की पहचान रामतपस्या शर्मा, पिता स्वर्गीय अनंत शर्मा, निवासी तुर्हापटी वार्ड नंबर 4, सिरिसिया थाना क्षेत्र, पश्चिम चम्पारण के रूप में हुई है।1
- ईद पर गद्दी समाज उत्थान समिति ने जरूरतमंदों के बीच बांटी ईदी किट बैरिया प्रखंड के सिसवा, सरैया, पुजहा, गदीयानी व तुमकडिया गांवों में गरीब परिवारों को मिला सहयोग बैरिया ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर गद्दी समाज उत्थान समिति द्वारा सामाजिक सहयोग की मिसाल पेश करते हुए बैरिया प्रखंड क्षेत्र के सिसवा, सरैया, पुजहा, गदीयानी और तुमकडिया सहित कई गांवों में गरीब एवं असहाय परिवारों के बीच ईदी किट का वितरण किया गया। समिति की इस पहल से दर्जनों जरूरतमंद परिवारों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।समिति के सदस्यों ने बताया कि समाज के सक्षम लोगों के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है, ताकि गद्दी समाज के गरीब परिवार भी ईद की खुशियों में शामिल हो सकें। वितरित की गई ईदी किट में पहनावे और खाद्य सामग्री का विशेष ध्यान रखा गया है। किट में साड़ी, सूट, कुर्ता का कपड़ा, लुंगी और गमछा के साथ-साथ सेवई, चीनी, खजूर, गड़ी-छोहड़ा तथा दूध के लिए नकद राशि भी दी गई, जिससे जरूरतमंद परिवार भी खुशी के साथ त्योहार मना सकें। समिति के सदस्यों ने कहा कि ईद का पर्व भाईचारे और एक-दूसरे की मदद करने का संदेश देता है। आगे भी समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। मौके पर आसिफ गद्दी, इंसाफ गद्दी, मो. अज़हरुद्दीन गद्दी, आलियास गद्दी, जाकिर गद्दी, खुरशेद गद्दी, रहमत गद्दी, नेजामुल्लाह गद्दी, रफी गद्दी, अफजल गद्दी, एमाम गद्दी और अमीन गद्दी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। फोटो कैप्शन: ईद के मौके पर बैरिया प्रखंड के विभिन्न गांवों में जरूरतमंद परिवारों के बीच ईदी किट वितरित करते गद्दी समाज उत्थान समिति के सदस्य।1
- Post by Akash Kumar1
- आज पुलिस सभागार, बेतिया में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता डॉ. शौर्य सुमन (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चम्पारण ने की। गोष्ठी में पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर और नरकटियागंज, सभी अंचल पुलिस निरीक्षक, पर्यवेक्षी पदाधिकारी और थानाध्यक्ष उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने कांडों के पर्यवेक्षण में तेजी लाने और मामलों की त्वरित जांच करने पर जोर दिया। सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में गश्ती दल के भ्रमण बढ़ाने, रात्रि गश्ती में चौकसी कड़ी करने और अपराध नियंत्रण के लिए विशेष सतत् वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि रात्री गश्ती दल अधिक क्षेत्रों में भ्रमण करें और चौकसी बढ़ाएं ताकि कानून व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित हो। जिले में वाहन चोरी के मामलों को शीघ्रता से हल करने, शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज करने और अपराधियों जिनके वारंट जारी हैं, उनकी धरपकड़ सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया। इसके साथ ही, सभी थानाध्यक्षों को सूचना का अधिकार, चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट सत्यापन, सर्विलांस प्रोसीडिंग, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त आवेदन, तथा जनशिकायतों से संबंधित आवेदन की त्वरित जांच करने पर भी विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने यह स्पष्ट किया कि सभी थानाध्यक्ष अपने थाना क्षेत्रों के आमजनों के साथ समन्वय बनाकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है। इसके अलावा, अपराध नियंत्रण के लिए आधुनिक तकनीक और साइबर सुरक्षा उपायों का सही इस्तेमाल करने का भी निर्देश दिया गया। इस गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ पुलिस की छवि को मजबूत करना और जनता में विश्वास बनाए रखना प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे कड़ी निगरानी रखें, गुप्त सूचनाओं पर तत्काल कार्यवाही करें और किसी भी प्रकार के अपराध की रोकथाम में सक्रिय भूमिका निभाएं। अंततः डॉ. शौर्य सुमन ने यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलेंगे और जनता को सुरक्षित महसूस कराने के लिए पुलिस चौकसी एवं गश्ती को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। इस पहल से बेतिया जिले में कानून व्यवस्था और सुरक्षा की स्थिति को और अधिक मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है।1
- Post by Manjeet Kumar1
- जिले के तुरकौलिया के निमुइया पुलवाघाट स्थित मदर टेरेसा बोर्डिंग स्कूल ने फिर से लगातार लहराया अपना परचम, सैनिक स्कूल के लिए दो छात्र हुए चयनित। विद्यालय के डायरेक्टर ने की उनके उज्जवल भविष्य की कामना। विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल।1
- Bihar ke Rahane Wale Hain mangalpur patni patni gaon1
- चनपटिया गारमेंट स्कूल में चापाकल का पानी पीने से बच्चे बीमार, जीएमसीएच में इलाज पश्चिम चम्पारण जिले के चनपटिया से एक बड़ी खबर सामने आई है। नगर पंचायत के बंगाली टोला वार्ड नंबर 5 स्थित गारमेंट स्कूल में चापाकल का पानी पीने के बाद दर्जनों बच्चे अचानक बीमार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, स्कूल में पढ़ाई के दौरान बच्चों ने परिसर में लगे चापाकल का पानी पिया। कुछ ही देर बाद कई बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। कई बच्चों को चक्कर आने, उल्टी और बेहोशी जैसी शिकायत होने लगी, जिसके बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही शिक्षक और परिजन मौके पर पहुंचे और बीमार बच्चों को आनन-फानन में इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। बच्चे के पिता सरल राम ने बताया कि वे रोज की तरह काम पर गए थे और उनका बेटा बिट्टू कुमार स्कूल पढ़ने गया था। इसी दौरान सूचना मिली कि स्कूल के चापाकल का पानी पीने से कई बच्चे बेहोश हो गए हैं। जब वे स्कूल पहुंचे तो देखा कि उनके बेटे सहित करीब 10 से 12 बच्चों की तबीयत खराब हो चुकी थी, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं जीएमसीएच के डॉक्टरों ने बताया कि सभी बच्चों की हालत अब सामान्य है और वे खतरे से बाहर हैं। प्राथमिक उपचार के बाद जल्द ही बच्चों को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग स्कूल के चापाकल के पानी की जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।1