कोपरिया–सिमरी बख्तियारपुर रेलखंड पर आरओबी निर्माण कार्य हेतु ट्रैफिक व पावर ब्लॉक कोपरिया–सिमरी बख्तियारपुर रेलखंड पर आरओबी निर्माण कार्य हेतु ट्रैफिक व पावर ब्लॉक कुछ ट्रेनों के परिचालन समय में बदलाव स्टेट हाईवे-95 पर बन रहे रेल उपरिगामी पुल (ROB) से सड़क यातायात होगा सुगम और सुरक्षित निर्माण कार्य के दौरान सितंबर एवं अक्टूबर माह की निर्धारित तिथियों पर नियंत्रित व पुनर्निर्धारित रहेंगी 3 ट्रेनें समस्तीपुर पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल अंतर्गत मानसी– सहरसा रेलखंड के कोपरिया एवं सिमरी बख्तियारपुर स्टेशनों के बीच समपार फाटक संख्या-14/सी पर स्टेट हाईवे-95 (मानसी से सिमरी बख्तियारपुर खंड) के दोहरीकरण के तहत रेल उपरिगामी पुल (ROB) के निर्माण हेतु गर्डर लॉन्चिंग का तकनीकी कार्य किया जाना है। इस महत्वपूर्ण अधोसंरचना कार्य को सुरक्षित व तीव्र गति से पूरा करने के लिए रेल प्रशासन द्वारा सितंबर और अक्टूबर 2026 में कुल 12 दिनों के लिए ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक की अवधि एवं तिथियां: 120 मिनट (2 घंटे) का ब्लॉक (समय: सुबह 07:45 बजे से 09:45 बजे तक): सितंबर 2026: 18 सितंबर (शुक्रवार), 19 सितंबर (शनिवार), 22 सितंबर (मंगलवार), 24 सितंबर (गुरुवार), 26 सितंबर (शनिवार), 27 सितंबर (रविवार) एवं 28 सितंबर (सोमवार)। अक्टूबर 2026: 06 अक्टूबर (मंगलवार), 08 अक्टूबर (गुरुवार), 10 अक्टूबर (शनिवार) एवं 12 अक्टूबर (सोमवार)। ब्लॉक अवधि के दौरान संरक्षा कारणों से इस रेलखंड पर चलने वाली निम्नलिखित गाड़ियों का परिचालन प्रभावित/नियंत्रित रहेगा: गाड़ी संख्या 14617 (पूर्णिया कोर्ट – अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस): 120 मिनट वाले ब्लॉक के दिनों (18, 19, 22, 24, 26, 27, 28 सितंबर तथा 14 अक्टूबर 2026) को यह गाड़ी सहरसा से सिमरी बख्तियारपुर के बीच 45 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 63343 (सहरसा – समस्तीपुर मेमू पैसेंजर): ब्लॉक की सभी 12 तिथियों (सितंबर एवं अक्टूबर) को यह ट्रेन अपने प्रारंभिक स्टेशन सहरसा से 90 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 55566 (समस्तीपुर – सहरसा पैसेंजर): ब्लॉक की सभी 12 तिथियों (सितंबर एवं अक्टूबर) को यह ट्रेन हसनपुर रोड से मानसी के बीच 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। इस आरओबी के निर्माण से आम जन को काफी दूरगामी लाभ एवं सुविधाएं होंगी: जाम से स्थाई मुक्ति: समपार संख्या-14/सी पर ट्रेनों की आवाजाही के कारण बार-बार फाटक बंद होने से स्टेट हाईवे-95 पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती थीं। आरओबी बन जाने के बाद सड़क यातायात बिना किसी रुकावट के 24 घंटे अनवरत जारी रहेगा। समय और ईंधन की बचत: मानसी एवं सिमरी बख्तियारपुर के बीच यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों, स्कूली बच्चों, व्यापारियों एवं एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं को फाटक पर रुकना नहीं पड़ेगा, जिससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी। दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक:रेलवे क्रॉसिंग पर सड़क वाहनों और ट्रेनों के टकराव का जोखिम पूरी तरह समाप्त हो जाएगा, जिससे क्षेत्र में सड़क एवं रेल दोनों यातायात अत्यधिक सुरक्षित हो जाएंगे। क्षेत्रीय विकास को गति:मानसी-सिमरी बख्तियारपुर मार्ग के चौड़ीकरण और इस ओवरब्रिज के निर्माण से इलाके में आर्थिक गतिविधियों और व्यापारिक आवागमन को सीधा लाभ मिलेगा। रेलवे प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की समय-सारणी की पुष्टि अवश्य कर लें। सुरक्षित और बेहतर रेल व सड़क संपर्क के लिए किए जा रहे इस विकास कार्य में आम जन से सहयोग की अपेक्षा है।
कोपरिया–सिमरी बख्तियारपुर रेलखंड पर आरओबी निर्माण कार्य हेतु ट्रैफिक व पावर ब्लॉक कोपरिया–सिमरी बख्तियारपुर रेलखंड पर आरओबी निर्माण कार्य हेतु ट्रैफिक व पावर ब्लॉक कुछ ट्रेनों के परिचालन समय में बदलाव स्टेट हाईवे-95 पर बन रहे रेल उपरिगामी पुल (ROB) से सड़क यातायात होगा सुगम और सुरक्षित निर्माण कार्य के दौरान सितंबर एवं अक्टूबर माह की निर्धारित तिथियों पर नियंत्रित व पुनर्निर्धारित रहेंगी 3 ट्रेनें समस्तीपुर पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल अंतर्गत मानसी– सहरसा रेलखंड के कोपरिया एवं सिमरी बख्तियारपुर स्टेशनों के बीच समपार फाटक संख्या-14/सी पर स्टेट हाईवे-95 (मानसी से सिमरी बख्तियारपुर खंड) के दोहरीकरण के तहत रेल उपरिगामी पुल (ROB) के निर्माण हेतु गर्डर लॉन्चिंग का तकनीकी कार्य किया जाना है। इस महत्वपूर्ण अधोसंरचना कार्य को सुरक्षित व तीव्र गति से पूरा करने के लिए रेल प्रशासन द्वारा सितंबर और अक्टूबर 2026 में कुल 12 दिनों के लिए ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक की अवधि एवं तिथियां: 120 मिनट (2 घंटे) का ब्लॉक (समय: सुबह 07:45 बजे से 09:45 बजे तक): सितंबर 2026: 18 सितंबर (शुक्रवार), 19 सितंबर (शनिवार), 22 सितंबर (मंगलवार), 24 सितंबर (गुरुवार), 26 सितंबर (शनिवार), 27 सितंबर (रविवार) एवं 28 सितंबर (सोमवार)। अक्टूबर 2026: 06 अक्टूबर (मंगलवार), 08 अक्टूबर (गुरुवार), 10 अक्टूबर (शनिवार) एवं 12 अक्टूबर (सोमवार)। ब्लॉक अवधि के दौरान संरक्षा कारणों से इस रेलखंड पर चलने वाली निम्नलिखित गाड़ियों का परिचालन प्रभावित/नियंत्रित रहेगा: गाड़ी संख्या 14617 (पूर्णिया कोर्ट – अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस): 120 मिनट वाले ब्लॉक के दिनों (18, 19, 22, 24, 26, 27, 28 सितंबर तथा 14 अक्टूबर 2026) को यह गाड़ी सहरसा से सिमरी बख्तियारपुर के बीच 45
मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 63343 (सहरसा – समस्तीपुर मेमू पैसेंजर): ब्लॉक की सभी 12 तिथियों (सितंबर एवं अक्टूबर) को यह ट्रेन अपने प्रारंभिक स्टेशन सहरसा से 90 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 55566 (समस्तीपुर – सहरसा पैसेंजर): ब्लॉक की सभी 12 तिथियों (सितंबर एवं अक्टूबर) को यह ट्रेन हसनपुर रोड से मानसी के बीच 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। इस आरओबी के निर्माण से आम जन को काफी दूरगामी लाभ एवं सुविधाएं होंगी: जाम से स्थाई मुक्ति: समपार संख्या-14/सी पर ट्रेनों की आवाजाही के कारण बार-बार फाटक बंद होने से स्टेट हाईवे-95 पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती थीं। आरओबी बन जाने के बाद सड़क यातायात बिना किसी रुकावट के 24 घंटे अनवरत जारी रहेगा। समय और ईंधन की बचत: मानसी एवं सिमरी बख्तियारपुर के बीच यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों, स्कूली बच्चों, व्यापारियों एवं एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं को फाटक पर रुकना नहीं पड़ेगा, जिससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी। दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक:रेलवे क्रॉसिंग पर सड़क वाहनों और ट्रेनों के टकराव का जोखिम पूरी तरह समाप्त हो जाएगा, जिससे क्षेत्र में सड़क एवं रेल दोनों यातायात अत्यधिक सुरक्षित हो जाएंगे। क्षेत्रीय विकास को गति:मानसी-सिमरी बख्तियारपुर मार्ग के चौड़ीकरण और इस ओवरब्रिज के निर्माण से इलाके में आर्थिक गतिविधियों और व्यापारिक आवागमन को सीधा लाभ मिलेगा। रेलवे प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की समय-सारणी की पुष्टि अवश्य कर लें। सुरक्षित और बेहतर रेल व सड़क संपर्क के लिए किए जा रहे इस विकास कार्य में आम जन से सहयोग की अपेक्षा है।
- हवा में कांपने लगा बोइंग 737! उड़ान भरते ही मची चीख-पुकार, वीडियो हुआ वॉयरल सोचिए आप हजारों फीट की ऊंचाई पर हों और अचानक आपका प्लेन जोर-जोर से कांपने लगे! ईरान में कुछ ऐसा ही खौफनाक मंजर देखने को मिला। सेपेहरान एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान ने जैसे ही उड़ान भरी... अचानक उसका एक टायर निकल गया और इंजन में भयंकर खराबी आ गई। इसके बाद विमान में इतनी भयानक कंपन हुई कि केबिन की छत तक टूट गई! ऊपर रखा सारा सामान यात्रियों पर गिरने लगा और पूरे प्लेन में चीख-पुकार मच गई। गनीमत यह रही कि पायलट की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। अगर आप उस प्लेन में होते तो आपका रिएक्शन क्या होता?1
- भ्रष्टाचार, अपराध, बेरोजगारी और गरीबी में बिहार सबसे अव्वल। डबल इंजन बिहार के लिए ट्रबल इंजन साबित हुआ। बाढ़ प्रभावित लोगों को केंद्र से कोई मदद नहीं। बिहार की वित्तीय स्थिति बेहद ख़राब। सम्राट चौधरी ने आकस्मिक निधि कर्मचारियों को तनख़्वाह बांटने में खर्च की, इसलिए आपदा के समय बाढ़ पीड़ितों को कोई राहत और सहायता नहीं।1
- भागलपुर में बाढ़ पीड़ितों की मदद को नाव से पहुंचे रौशन आनंद, राहत सामग्री और आर्थिक सहायता बांटी बिहार के भागलपुर में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर और शिक्षक रौशन आनंद ने राहत अभियान चलाया। पटना से राहत सामग्री लेकर भागलपुर पहुंचे रौशन आनंद नाव के जरिए पानी से घिरे इलाकों में पहुंचे और जरूरतमंद परिवारों के बीच चावल, आटा, दाल, आलू, प्याज, नमक, ब्रेड, बिस्कुट और पीने का पानी वितरित किया। इस दौरान कुछ जरूरतमंद बाढ़ पीड़ितों को आर्थिक सहायता भी दी गई। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानीं और आगे भी राहत कार्य जारी रखने की बात कही। #BhagalpurFlood #Bhagalpur #BiharFlood #BiharFloodNews #FloodRelief #FloodReliefWork #RoshanAnand #GyanBindu #BiharNews #BhagalpurNews #FloodAffected #ReliefMaterial #BiharNewsToday #LatestBiharNews1
- बहेड़ी बाजार के मछहट्टा से सीधी तस्वीरें: कथित अवैध क्लिनिक में इलाज के दौरान... बहेड़ी के मछहट्टा में कथित अवैध क्लिनिक पर इलाज के दौरान 26 वर्षीय अंजलि कुमारी की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में चर्चा तेज है। चिंटू सिंह ने क्लिनिक और इलाज को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की वास्तविकता पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।1
- आर्केस्ट्रा पर मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 40 नाबालिग बालिकाएं रेस्क्यू। संचालक समेत 15 लोग गिरफ्तार, मामले में प्राथमिकी दर्ज। #Madhubani #MadhubaniNews #BiharPolice #BreakingNews #KhabarHalchal1
- Madhubani ke सकरी में 18 और 19 सितंबर को 3 कंपनियों का Client Interview, कई ट्रेड में भर्ती ✈️ कंपनी की ओर से Accommodation, Transportation, Medical और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध संपर्क करें 8799704637 /99718583291
- रौशन आनंद ने कहा की बाढ़ लगभग 13 जिलों में आया है, 47 लाख लोग प्रभावित है लेकिन सबसे अधिक प्रभावित भागलपुर है इसलिए हम यहां पर पहुंचे हैं। भागलपुर जिला के मदरौनी गांव पहुंचे जहां पूरा गांव डूब चुका है, लोग जल कैदी बने हुए हैं, मदद के आश में बैठे हुए हैं।1
- Darbhanga के गौरा गाँव में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका, देखिए! Darbhanga के गौरा गाँव में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका, देखिए! #Darbhanga #Simri #BiharNews #CrimeNews #BreakingNews #DarbhangaNews #BiharCrime1