शाहजहांपुर में 14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, सुलह-समझौते से होंगे मामलो राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च 2026 (शनिवार) को जनपद शाहजहांपुर में किया जाएगा। यह आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाहजहाँपुर के तत्वावधान में होगा। इस लोक अदालत में दीवानी, फौजदारी, राजस्व, स्टाम्प, चकबंदी और श्रम न्यायालय से जुड़े मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। अधिकारियों ने अधिक से अधिक वादकारियों से अपने मामलों को आपसी समझौते के जरिए निपटाने की अपील की है। इस संबंध में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनीष कुमार सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व नोडल अधिकारी ओम प्रकाश मिश्र तृतीय, प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय नरेन्द्र कुमार तृतीय तथा जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष विष्णु कुमार शर्मा ने लोगों से लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की है। लोक अदालत से संबंधित जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-5235 तथा नालसा टोल फ्री नंबर 15100 पर संपर्क किया जा सकता है।

- शाहजहांपुर: 263 ग्राम गांजा व नकदी के साथ तस्कर गिरफ्तार शाहजहांपुर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 263 ग्राम अवैध गांजा और 2600 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रामचन्द्र मिशन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हरदोई बाईपास स्थित किंग मैरिज लॉन के सामने एक व्यक्ति गांजा बेच रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके से अतुल उर्फ सौरभ पुत्र कमलेश (28 वर्ष) निवासी आदर्श नगर कॉलोनी, थाना रोजा, जनपद शाहजहांपुर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 263 ग्राम गांजा (करीब 79 पैकेट) और 2600 रुपये नकद बरामद हुए। इस संबंध में थाना रामचन्द्र मिशन में मुकदमा संख्या 45/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले ऑटो चलाता था, लेकिन पिछले 3-4 दिनों से गांजा बेचने का काम कर रहा था। उसने बताया कि उसे अजयपाल नाम का व्यक्ति गांजा लाकर देता था और वह छोटे-छोटे पैकेट बनाकर 50 से 100 रुपये में बेचता था। बिक्री से मिलने वाले पैसों में से कुछ वह अपने पास रखता था और बाकी अजयपाल को दे देता था। पुलिस अब मामले में अन्य संबंधित लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।2
- शाहजहांपुर। जनपद में अपराध की रोकथाम और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कटरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में थाना कटरा पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाद संख्या 6017/10, मुकदमा अपराध संख्या 86/03 धारा 392 भादवि से संबंधित वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार वारंटी की पहचान शम्भू पुत्र रामचन्द्र उर्फ मेवाराम यादव (60 वर्ष) निवासी ग्राम सालपुर नवदिया, थाना कटरा के रूप में हुई है। उसे बुधवार दोपहर करीब 2:40 बजे उसके घर से दबोचा गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेशी के लिए भेज दिया।1
- Post by Dharmendra kumar mishra1
- Post by Journalist Amit Dixit1
- Post by User50281
- शाहजहांपुर, 11 मार्च । अल्लाहगंज थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह कार और बस की आमने सामने हुई टक्कर में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई तथा दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि अल्लाहगंज थाना क्षेत्र में सुगसुगी मोड़ के पास कार की सामने से आ रही रोडवेज बस से टकर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई।मृतको की पहचान जनपद लखीमपुर खीरी निवासी अरुण, ऋषभ तथा संजय के रूप में हुई है तथा घायलो में गौरव एवं अनिल है।सभी लोग 28 से 35 वर्ष के है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और स्थानीय लोगो की मदद से कार में फंसे सभी लोगो को कार से बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलो को फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है।पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।4
- Post by विवेक मिश्र1
- शाहजहांपुर: रोडवेज बस और कार की टक्कर में 3 की मौत, 2 घायल — एसपी ने दी जानकारी शाहजहांपुर जिले के थाना अल्हागंज क्षेत्र में रोडवेज बस और कार की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, यह हादसा अल्हागंज थाना क्षेत्र में हुआ जहां तेज रफ्तार रोडवेज बस और कार की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। साथ ही मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर ने घटना के संबंध में बताया कि रोडवेज बस और कार की टक्कर में तीन लोगों की मृत्यु हुई है तथा दो लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज कराया जा रहा है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।1