समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया । समस्तीपुर, 27 अगस्त 2026। माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा आज दिनांक 27 अगस्त 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे बापू सभागार, पटना में “समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार अभियान” के शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिलाधिकारी, समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष से देखा गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, समस्तीपुर श्री सूर्य प्रताप सिंह, डीपीएम जीविका श्री विक्रांत कुमार सहित संबंधित पदाधिकारी एवं जीविका से जुड़ी लाभुक महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान “मुख्यमंत्री महिला रोजगार” योजना के अंतर्गत महिला लाभुकों को वित्तीय सहायता प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। इसके तहत 04 लाख महिला लाभुकों को ₹10,000 प्रति लाभुक की दर से प्रथम किस्त तथा 01 लाख महिला लाभुकों को ₹20,000 प्रति लाभुक की दर से द्वितीय किस्त की राशि का अंतरण किया गया। साथ ही, जीविका निधि के माध्यम से 01 लाख लाभुकों को ₹10,000 प्रति लाभुक की दर से ऋण वितरण भी किया गया। जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार द्वारा संचालित योजनाएं अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। महिला लाभुकों को उपलब्ध कराई जा रही वित्तीय सहायता से उन्हें स्वरोजगार एवं आजीविका के विभिन्न अवसरों से जुड़ने में सहायता मिलेगी तथा परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने में भी इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की महिला सशक्तीकरण एवं रोजगारपरक योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक प्रभावी एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर उपस्थित महिला लाभुकों ने सरकार की इस पहल के प्रति प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्राप्त वित्तीय सहायता का उपयोग वे स्वरोजगार एवं आजीविका गतिविधियों को बढ़ाने में करें ।
समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया । समस्तीपुर, 27 अगस्त 2026। माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा आज दिनांक 27 अगस्त 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे बापू सभागार, पटना में “समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार अभियान” के शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिलाधिकारी, समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष से देखा गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, समस्तीपुर श्री सूर्य प्रताप
सिंह, डीपीएम जीविका श्री विक्रांत कुमार सहित संबंधित पदाधिकारी एवं जीविका से जुड़ी लाभुक महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान “मुख्यमंत्री महिला रोजगार” योजना के अंतर्गत महिला लाभुकों को वित्तीय सहायता प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। इसके तहत 04 लाख महिला लाभुकों को ₹10,000 प्रति लाभुक की दर से प्रथम किस्त तथा 01 लाख महिला लाभुकों को ₹20,000 प्रति लाभुक की दर से द्वितीय किस्त की राशि का अंतरण किया
गया। साथ ही, जीविका निधि के माध्यम से 01 लाख लाभुकों को ₹10,000 प्रति लाभुक की दर से ऋण वितरण भी किया गया। जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार द्वारा संचालित योजनाएं अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। महिला लाभुकों को उपलब्ध कराई जा रही वित्तीय सहायता से उन्हें स्वरोजगार एवं आजीविका के विभिन्न अवसरों से जुड़ने में सहायता मिलेगी तथा परिवार की
आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने में भी इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की महिला सशक्तीकरण एवं रोजगारपरक योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक प्रभावी एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर उपस्थित महिला लाभुकों ने सरकार की इस पहल के प्रति प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्राप्त वित्तीय सहायता का उपयोग वे स्वरोजगार एवं आजीविका गतिविधियों को बढ़ाने में करें ।
- राहुल गांधी को युवा लड़की ने बीच राह में लगाया गले! वीडियो वायरल होने पर लेखक आदित्य विक्रम का बड़ा बयान, देश में मची हलचल" सोशल मीडिया पर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का एक बेहद भावुक वीडियो इस समय टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। वीडियो में एक युवा लड़की दौड़कर आती है और राहुल गांधी को गले लगा लेती है। इस वायरल वीडियो पर देश के जाने-माने लेखक और प्रखर वक्ता आदित्य विक्रम ने एक बेहद सटीक और दमदार राजनीतिक विश्लेषण पेश किया है।अपने विशेष संबोधन में आदित्य विक्रम ने कहा कि आज इस वीडियो ने साबित कर दिया है कि देश की युवा पीढ़ी किस तरफ खड़ी है। उन्होंने कहा, "जब देश की एक युवा लड़की किसी नेता के पास बिना किसी हिचक या डर के सुरक्षा घेरा तोड़कर जाती है और उन्हें गले लगाती है, तो यह साफ संदेश है कि युवा वर्ग राहुल गांधी को अपना रक्षक और देश का भविष्य मानता है।"आदित्य विक्रम ने आगे जोर देते हुए कहा कि राहुल गांधी की 'मोहब्बत की दुकान' का असर अब देश के युवाओं के दिलों में साफ दिखने लगा है। गोदी मीडिया चाहे जो दिखाए, लेकिन जमीन पर युवाओं का अपने नेता के प्रति यह निश्छल प्रेम और गहरा जुड़ाव इस बात का सबूत है कि देश में बदलाव की हवा चल रही है। उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से युवाओं की इस आवाज को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने की अपील की है।1
- मोहिउद्दीन नगर में भी निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी का भव्य जुलूस, काफी संख्या में शामिल हुए जायरीन । मोहिउद्दीन नगर में भी निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी का भव्य जुलूस, काफी संख्या में शामिल हुए जायरीन । मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड क्षेत्र में पैगंबर हजरत मोहम्मद के योमे पैदाइश के मौके पर शुक्रवार को टेढ़ी बाजार से चलकर नवादा, कहौली, पश्चिम बाजार शेख टोली होते हुए दरगाह शरीफ पर मोहम्मद पैगंबर साहब का जुलूस समापन किया गया। इस दौरान पैगंबर साहब के पैगाम को सरेआम किया गया. वहीं, मुल्क में फिरकापरस्त ताकतों के मंसूबे को बेकाम करने की लोगों से दरख्वास्त की । बताया जा रहा है कि कुछ विदेशी ताकतें देश की तरक्की व भाईचारगी को पसंद नहीं करती है. उनका इरादा केवल लोगों के बीच नफरत व खलल पैदा कर मुल्क की बुनियाद को कमजोर करना है. जिस तरह से हिंदुस्तान तरक्की के नक़्शे कदम पर चलकर दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने कामयाबी हांसिल की है, उसे देखते हुए हमें मुल्क में आज के माहौल में अमनो अमान को बढ़ावा देने की जरुरत है.आपसी सहयोग को मजबूत करने और एक-दूसरे को अहमियत की देने की बुनियाद को बुलंद करने की दरकार है. नारा-ए-तकदीर अल्लाह- हू-अकबर से पूरे फिजा गूंज उठी. सुरक्षा के लिहाजा से प्रशासन की ओर से चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी. इस मौके पर हाफिज मोहम्मद मुजम्मिल, हुसैन इमाम, जनाब जीशान साहब सहित सैकडों जायरीन मौजूद थे. इस मौके पर मोहम्मद मुजम्मिल एवं शाही मस्जिद दरगाह शरीफ के मौलवी कारी अब्दुल मलिक साहब ने पैगाम देते हुए क्या कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट में।1
- पटोरी में त्योहारी खरीदारी का खास ठिकाना बना द बिग मॉल, आकर्षक कलेक्शन के साथ सस्ती शॉपिंग पटोरी में त्योहारी खरीदारी का खास ठिकाना बना द बिग मॉल, आकर्षक कलेक्शन के साथ सस्ती शॉपिंग #दबिगमॉल #पटोरी #पटोरीबाजार #रक्षाबंधन #टीचर्सडे #शॉपिंग #बेस्टकलेक्शन #सस्ताशॉपिंग #फेस्टिवलशॉपिंग #पटोरीन्यूज़ #समस्तीपुर #समस्तीपुरन्यूज़ #बाजार #फैशन #त्योहारीखरीदारी #RakshaBandhan #TeachersDay #TheBigMall1
- गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने का बढ़ा खतरा, पूरा प्रशासन अलर्ट मोड में, किया रेवा घाट का निरीक्षण1
- रोसड़ा DCLR के सरकारी आवास पर निगरानी की छापेमारी , 13.80 लाख रुपये नकद मिलने की सूचना; भूमि विवाद में रिश्वत मांगने की शिकायत से जुड़ा मामला समस्तीपुर/रोसड़ा। रोसड़ा की भूमि सुधार उप समाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा के सरकारी आवास पर निगरानी विभाग की टीम ने छापेमारी की। सुबह करीब नौ बजे दो वाहनों से पुलिस बल के साथ पहुंची टीम ने आवास को अपने घेरे में लेकर तलाशी और दस्तावेजों की जांच शुरू की। कई घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान आवास से संबंधित कागजात, नकदी और अन्य सामान की जांच की गई। कार्रवाई के दौरान करीब 13 लाख 80 हजार रुपये नकद बरामद होने की सूचना है।1
- बहरामा गांव में करंट का कहर, पंखा ठीक करते समय नंगे तार की चपेट में आए कमलेश चौधरी की दर्दनाक मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गई सांसें1
- बाढ़ प्रखंड में नए अंचल अधिकारी आने पर लोगों में खुशी थी लेकिन अब बदला मातम में । क्योंकि मोटेशन और रसीद कटाने के लिए जाने पर FIR की धमकी बाढ़ प्रखंड में नए अंचल अधिकारी आने पर लोगों में खुशी थी लेकिन अब बदला मातम में । क्योंकि मोटेशन और रसीद कटाने के लिए जाने पर FIR की धमकी1
- विभूतिपुर थाना क्षेत्र में बाईक सवार अपराधियों का तांडव सरेआम एक युवक को गोली मारकर किया जख्मी। समस्तीपुर विभूतिपुर थाना क्षेत्र में बाईक सवार अपराधियों का तांडव सरेआम महथी बांध पर बुधवार देर शाम अपराधियों ने एक युवक पर अंधाधुंध फायरिंग कर किया जख्मी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को विभूतिपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल युवक की पहचान महथी निवासी संजय सिंह के 26 वर्षीय पुत्र नवनीत सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि नवनीत बांध किनारे स्थित एक किराना दुकान पर सामान लेने गया था। इसी दौरान दो बाइक पर सवार पांच अपराधी वहां पहुंचे और उस पर करीब छह राउंड फायरिंग कर दी। गोलीबारी के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वैसे पुलिस अपराधियों की पहचान के साथ गोलीबारी के कारणों का पता लगाने में जुटी है।1