नर्मदापुरम में शत-प्रतिशत मूंग खरीदी की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ का अनिश्चितकालीन धरना आंदोलन सातवें दिन भी जारी रहा। आंदोलन को लगभग 155 घंटे हो चुके हैं और प्रतिदिन अलग-अलग तहसीलों के किसान इसमें शामिल होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज इटारसी, सोहागपुर और पिपरिया तहसील के किसानों ने धरना स्थल पर भैंस के आगे बीन बजाकर अनोखे ढंग से अपना विरोध दर्ज कराया। भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष ओमकार राजपूत ने बताया कि किसानों ने भीषण गर्मी में कड़ी मेहनत कर प्रति एकड़ 4 से 5 क्विंटल मूंग का बंपर उत्पादन किया है। इसके बावजूद सरकार ने घोषित उपार्जन केवल 1 क्विंटल 20 किलोग्राम प्रति एकड़ तय किया है, जो कि बेहद कम है। ऐसी स्थिति में किसानों को अपनी फसल औने-पौने दामों पर मंडी में बेचनी पड़ेगी। मंडी में मूंग के भाव ₹4500 से ₹5000 प्रति क्विंटल चल रहे हैं, जिससे किसानों को लाखों रुपये का फटका लगेगा। किसानों ने मांग की है कि सरकार जल्द से जल्द शत-प्रतिशत मूंग खरीदी की घोषणा करे, अन्यथा आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। भैंस के आगे बीन बजाकर प्रदर्शन करने पर जिला सहमंत्री रजत दुबे ने कहा कि सरकार की स्थिति भी उस भैंस जैसी है जो किसानों की समस्याओं को सुनने के लिए तैयार नहीं है। जैसे भैंस के आगे बीन बजाने से कोई फर्क नहीं पड़ता, वैसे ही सरकार पर भी कोई असर नहीं हो रहा है, इसलिए उसे जगाने के लिए यह प्रयास किया गया है ताकि किसान हित में निर्णय लिया जा सके। संघ के संभाग सदस्य रेवक सिंह ने चेतावनी दी कि यदि सरकार मांगें नहीं मानती है, तो ट्रैक्टर आंदोलन, बाजार बंद और मंडी बंद करने जैसे उग्र कदम उठाए जाएंगे। इस आंदोलन के दौरान जिला अध्यक्ष ओमकार राजपूत, संभागीय सदस्य श्रीराम दुबे, रेवक सिंह, जिला सहमंत्री रजत दुबे, श्यामशरण तिवारी, सुभाष साध, सुनील पटैलमोरसिंह राजपूत, राजेश साध, कमल गालर, हरीश वर्मा, रंजीत चौरे, ज्ञान यादव, राजकुमार चौधरी, रामस्वरूप चौरे और भोलाराम चौरे सहित कई किसान और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

- नर्मदापुरम के ग्राम पंचायत डोलरिया में पत्रकार गजेंद्र राजपूत के घर में उस समय हड़कंप मच गया, जब चूहों का शिकार करते हुए एक अत्यंत विषैला इंडियन कोबरा घर के अंदर घुस गया। चूहों का शिकार करने के बाद करीब 4 से 5 फीट लंबा यह कोबरा घर के एक कोने में छिपकर बैठ गया था। घर की एक महिला जब सफाई कर रही थीं, तब उनकी नजर सांप पर पड़ी और उन्होंने घबराकर परिवार के सदस्यों को सूचित किया। इसके बाद गजेंद्र राजपूत ने तुरंत सर्प मित्र अभय चौरे को इसकी सूचना दी। वन परिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक शर्मा के निर्देश और सर्प विशेषज्ञ अभिजीत यादव के मार्गदर्शन में सर्प मित्र अभय चौरे, मोहित मेहरा, सूरज अहिरवार और पूनम अहिरवार ने मौके पर पहुंचकर सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया और कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के बाद कोबरा को वन विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सुरक्षित रूप से वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया है। सर्प मित्रों ने बताया कि इंडियन कोबरा का न्यूरोटॉक्सिक विष मनुष्य के तंत्रिका तंत्र पर सीधा प्रभाव डालता है, इसलिए ऐसे जहरीले सांपों से हमेशा दूरी बनाए रखनी चाहिए और उन्हें खुद पकड़ने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि घर या आसपास सांप दिखने पर घबराएं नहीं और न ही उसे मारें, बल्कि तुरंत वन विभाग या सर्प मित्रों को इसकी सूचना दें।4
- नर्मदापुरम की कोतवाली पुलिस ने महज़ 72 घंटे के भीतर ₹11 लाख की चोरी का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है। वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब फरियादी जयपुर गए हुए थे और उनके जाते ही उनके ही ड्राइवर ने पूरे घर को साफ कर दिया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर और चोरी का माल खरीदने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से 8 कंप्यूटर, 8 लैपटॉप और अन्य कीमती सामान बरामद कर लिया गया है। पुलिस टीम की इस त्वरित और सफल कार्रवाई पर एसपी ने ₹10,000 के इनाम की घोषणा की है।1
- नर्मदापुरम के सोहागपुर में सनफ्लावर स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस के संचालक श्री संदीप साहू जी के अनुज स्व. श्री कुलदीप साहू जी की बिटिया कृषवी साहू का प्रथम जन्मोत्सव अनोखे अंदाज में मनाया गया। शोभापुर रोड पिपरिया स्थित हनुमान मंदिर में इस पावन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। जन्मोत्सव की खुशियां यहीं सीमित नहीं रहीं, इसके बाद साहू परिवार सीधे राम रहीम रोटी बैंक पहुँचा। यहाँ परिवार ने बेघर, बेसहारा और जरूरतमंद भाई-बहनों के साथ-साथ नर्मदा परिक्रमावासियों को भी बड़े ही प्रेमपूर्वक भोजन कराया। मंदिर में भंडारा और दूसरी ओर रोटी बैंक में सेवा के इस पुनीत अवसर पर श्री दीपक साहू जी एवं श्री नितिन साहू जी भी मौजूद रहे। राम रहीम रोटी बैंक समिति ने इस सेवा कार्य के लिए पूरे साहू परिवार का हृदय से धन्यवाद किया है। समिति ने प्रभु से प्रार्थना की है कि बिटिया कृषवी दीर्घायु हो, हमेशा स्वस्थ रहे और उसके जीवन में खुशियों की बरसात होती रहे।1
- रायसेन में किसान इन दिनों कई गंभीर समस्याओं से घिरे हुए हैं। राकेश जैन की रिपोर्ट के अनुसार, यहाँ लगे स्मार्ट मीटर करंट मार रहे हैं, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इसके साथ ही, किसान खाद की भारी किल्लत से भी जूझ रहे हैं, जिससे उन्हें खाद के लिए परेशान होना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर, कम वर्षा होने के कारण किसानों की चिंताएं और अधिक बढ़ गई हैं।1
- रायसेन से सलेरा मार्ग पिछले दो साल से क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है। इस मार्ग का टेंडर भी हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद सड़क पर अभी तक कोई भी काम नहीं हुआ है।1
- नर्मदापुरम जिले के इटारसी अंतर्गत मालवीयगंज वार्ड क्रमांक 19 (भारत माता चौराहा) के नागरिकों का वर्षों पुराना इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। क्षेत्र में विकास की रफ्तार को आगे बढ़ाते हुए, विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, सांसद दर्शन सिंह चौधरी और नपा अध्यक्ष पंकज चौरे के प्रयासों से 100 मीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। सड़क निर्माण शुरू होने के साथ ही स्थानीय पार्षद राहुल प्रधान ने वार्डवासियों से खास अपील की है। उन्होंने सड़क को मजबूती प्रदान करने के लिए इसकी तराई के कार्य में सहयोग करने और नवनिर्मित मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश को रोकने का आग्रह किया है।1
- नर्मदापुरम जिले के माखननगर (बाबई) के बागरातवा में स्थित हजरत गौरी शाह बादशाह की मजार में तोड़फोड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर उसने इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने मजार में तोड़फोड़ करने के साथ ही वहां रखी सामग्री को नुकसान पहुंचाया और बैटरी चोरी करने का भी प्रयास किया था। इस मामले को लेकर 5 जुलाई को सेमरी हरचंद निवासी सलीम शाह ने माखननगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मजार की रेलिंग तोड़ दी है और चादर व कुरान शरीफ सहित अन्य सामग्री को इधर-उधर फेंक दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक साईकृष्णा एस. थोटा (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन और एसडीओपी सोहागपुर संजू चौहान के मार्गदर्शन में एक पुलिस टीम का गठन किया गया था। पुलिस टीम ने जांच के दौरान टांडा मोहल्ला माखननगर निवासी 35 वर्षीय अमजद उर्फ गोंगा (पिता नियामत अली) को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी शराब पीने का आदी है और आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण मजार में पैसे तलाश रहा था। वहां पैसे नहीं मिलने पर उसने गुस्से में रेलिंग तोड़ दी और सामग्री को नुकसान पहुंचाया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ पहले से ही 24 अपराध दर्ज हैं। इस पूरी कार्रवाई में एसडीओपी संजू चौहान और थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर सहित पुलिस टीम की मुख्य भूमिका रही।1