logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुख्यमंत्री ने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की *मुख्यमंत्री ने कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए* - *38वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए मुख्यमंत्री ने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की *मुख्यमंत्री ने कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए* - *38वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर* पटना। भारत रत्न जननायक स्व० कर्पूरी ठाकुर जी की 38वीं पुण्यतिथि के अवसर पर देशरत्न मार्ग स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में बिहार के उप मुख्यमंत्री श्री विजय सिन्हा, कला एवं संस्कृति मंत्री श्री अरुण शंकर प्रसाद, कृषि मंत्री श्री राम कृपाल यादव, ग्रामीण विकास एवं परिवहन मंत्री श्री श्रवण कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री श्री अशोक चौधरी, विधायक श्री श्याम रजक, विधान पार्षद श्रीमती कुमुद वर्मा, पूर्व विधायक श्री अनिल कुमार, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्री मनीष कुमार वर्मा, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के महासिचव श्री अरविंद कुमार, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री शिवशंकर निषाद सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी जननायक को याद करते हुए उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वधर्म प्रार्थना से हुई, जिसमें हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई धर्मगुरुओं ने सामूहिक रूप से शांति एवं सद्भाव का संदेश दिया। वैदिक शांति मंत्र से प्रार्थना का शुभारंभ किया गया “हे प्रभु! आकाश, अंतरिक्ष, पृथ्वी, जल, औषधि, वनस्पति और समस्त विश्व में शांति हो; सब कुछ शांत हो और वह शांति हमें प्राप्त हो।” इसके बाद मुस्लिम, सिख एवं ईसाई धर्मगुरुओं ने भी प्रार्थनाएं प्रस्तुत कर वातावरण को आध्यात्मिक एवं भावपूर्ण बना दिया। सर्वधर्म प्रार्थना के उपरांत गायक सत्येन्द्र कुमार संगीत ने निर्गुण भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। इसके बाद सूचना एवं जनसंपर्क विभाग तथा उजाला सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थान, पटना के कलाकारों द्वारा जननायक के जीवन पर आधारित स्वलिखित गीतों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर जननायक के सुपुत्र डॉ. वी. के. ठाकुर एवं पौत्र विकास ठाकुर सहित परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। उक्त अवसर पर विभाग के सचिव श्री प्रणव कुमार, संस्कृति कार्य निदेशालय की निदेशक श्रीमती रूबी, संग्रहालय निदेशालय के निदेशक श्री कृष्ण कुमार, संयुक्त सचिव श्री महमूद आलम, आंतरिक वित्तीय सलाहकार श्री राणा सुजीत कुमार टुनटुन, जन-नायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय के उप-निदेशक श्री विमल तिवारी, क्षेत्रीय उपनिदेशक, संग्रहालय श्री विनय कुमार, विभाग की उप सचिव सुश्री कहकशां सहित विभागीय अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में जननायक के विचारों को मानने वाले नागरिक उपस्थित रहे। जननायक कर्पूरी ठाकुर का संक्षिप्त जीवन परिचय भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी एवं समाजवादी विचारधारा के प्रखर नेता थे। वे सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्षरत रहे। अत्यंत साधारण पृष्ठभूमि से आने के बावजूद उन्होंने अपने सिद्धांतों और सादगीपूर्ण जीवनशैली से जन-जन का विश्वास अर्जित किया। पिछड़े वर्गों के उत्थान एवं आरक्षण नीति को प्रभावी रूप से लागू करने में उनकी ऐतिहासिक भूमिका रही। जननायक का संपूर्ण जीवन समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा और सामाजिक समरसता की स्थापना को समर्पित रहा।

3 hrs ago
user_Bharat news point
Bharat news point
Librarian पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
3 hrs ago
44d456e9-239d-48bc-81d7-cfca78a5e12c

More news from Bihar and nearby areas
  • कल दिनांक 18-19.02.2026 की रात्रि में पीरबहोर थानांतर्गत पटना विश्वविद्यालय के विभिन्न छात्रावासों में प्राप्त शिकायतों एवं छात्रसंघ चुनाव के मद्देनज़र नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य), पटना के नेतृत्व में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के क्रम में मिंटो छात्रावास से कुल 08 छात्रों को #गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में से 01 का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है। अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में श्री भानुप्रताप सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य), पटना द्वारा दी गई बाइट... Bihar PoliceHome Department, Govt. of Bihar District Administration PatnaSP Central, PatnaAIR News PATNADDNewsLiv #Patna Police #Bihar Police #arrested #pirbahorps
    1
    कल दिनांक 18-19.02.2026 की रात्रि में पीरबहोर थानांतर्गत पटना विश्वविद्यालय के विभिन्न छात्रावासों में प्राप्त शिकायतों एवं छात्रसंघ चुनाव के मद्देनज़र नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य), पटना के नेतृत्व में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया।
छापेमारी के क्रम में मिंटो छात्रावास से कुल 08 छात्रों को #गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में से 01 का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है।
अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
इस संबंध में श्री भानुप्रताप सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य), पटना द्वारा दी गई बाइट...
Bihar PoliceHome Department, Govt. of Bihar District Administration PatnaSP Central, PatnaAIR News PATNADDNewsLiv
#Patna Police #Bihar Police
#arrested
#pirbahorps
    user_Live Bihar News Network
    Live Bihar News Network
    Journalist Patna Rural, Bihar•
    1 hr ago
  • दिनांक 17.02.2026 की रात्रि में बुद्धाकॉलोनी थानांतर्गत होटल पाटलीपुत्रा के सामने गोलीबारी की घटना होने एवं 01 एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना के आलोक में पुलिस द्वारा त्वरित घटनास्थल पर पहुंचा गया, घटनास्थल से 07 गोली के खोखे एवं 01 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य) पटना की निगरानी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (विधि-व्यवस्था-1) के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। अग्रतर अनुसंधान के क्रम में घटना में संलिप्त 01 अभियुक्त को #गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर 01 पिस्टल भी #बरामद की गई है। पूछताछ के क्रम में अन्य सहयोगियों की संलिप्तता भी प्रकाश में आई है। घायल व्यक्ति का उपचार जारी है तथा अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी एवं अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
    1
    दिनांक 17.02.2026 की रात्रि में बुद्धाकॉलोनी थानांतर्गत होटल पाटलीपुत्रा के सामने गोलीबारी की घटना होने एवं 01 एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई।
प्राप्त सूचना के आलोक में पुलिस द्वारा त्वरित घटनास्थल पर पहुंचा गया, घटनास्थल से 07 गोली के खोखे एवं 01 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य) पटना की निगरानी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (विधि-व्यवस्था-1) के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।
अग्रतर अनुसंधान के क्रम में घटना में संलिप्त 01 अभियुक्त को #गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर 01 पिस्टल भी #बरामद की गई है।
पूछताछ के क्रम में अन्य सहयोगियों की संलिप्तता भी प्रकाश में आई है।
घायल व्यक्ति का उपचार जारी है तथा अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी एवं अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
    user_Live Global.18 News
    Live Global.18 News
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    1 hr ago
  • ♥️👑✅💪💪💪
    1
    ♥️👑✅💪💪💪
    user_Amarjit Kumar vishwkrma
    Amarjit Kumar vishwkrma
    Engineer पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    4 hrs ago
  • #पटना_के_मरीन ड्राइव पर एक दर्द•नाक सड़क हा•दसा हो गया। हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। मौके पर सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। #ApnaCityTakNews #PatnaCity #MarinDraiv #एक्सीडेंट #News #PatnaPolice
    3
    #पटना_के_मरीन ड्राइव पर एक दर्द•नाक सड़क हा•दसा हो गया। हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। मौके पर सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
#ApnaCityTakNews #PatnaCity #MarinDraiv #एक्सीडेंट #News #PatnaPolice
    user_APNA CITY TAK NEWS
    APNA CITY TAK NEWS
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    7 hrs ago
  • singer vimal kumar yadav civic yuvik think on union truck on fun run thunderclap
    1
    singer vimal kumar yadav civic yuvik think on union truck on fun run thunderclap
    user_Vimal Shing
    Vimal Shing
    Artist पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    7 hrs ago
  • Post by आम आदमी
    1
    Post by आम आदमी
    user_आम आदमी
    आम आदमी
    Loan agency Phulwari, Patna•
    7 hrs ago
  • पटना सिटी के मोगलपुरा टीओपी पुलिस द्वारा गस्ती के दौरान दुरूखी इलाके से स्कूटी सवार को 30 लीटर देशी शराब के साथ ओम प्रकाश यादव नामक तस्कर गिरफ्तार, मोगलपुरा टीओपी प्रभारी चुन्नू कुमार के नेतृत्व में हुई कारवाई, बताया जाता है कि गिरफ्तार तस्कर पत्थर घाट से शराब लेकर अगमकुआं डिलीवरी देने जा रहा था।
    3
    पटना सिटी के मोगलपुरा टीओपी पुलिस द्वारा गस्ती के दौरान दुरूखी इलाके से स्कूटी सवार को 30 लीटर देशी शराब के साथ ओम प्रकाश यादव नामक तस्कर गिरफ्तार, मोगलपुरा टीओपी प्रभारी चुन्नू कुमार के नेतृत्व में हुई कारवाई, बताया जाता है कि गिरफ्तार तस्कर पत्थर घाट से शराब लेकर अगमकुआं डिलीवरी देने जा रहा था।
    user_रजनीश कुमार
    रजनीश कुमार
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    14 hrs ago
  • राजधानी पटना के रामकृष्ण नगर स्थित जीनियस फ्यूचर पब्लिक स्कूल के निदेशक ने कह डाली बड़ी बात....!!!! जानकारी के लिए वीडियो मे बने रहें?????
    1
    राजधानी पटना के रामकृष्ण नगर स्थित जीनियस फ्यूचर पब्लिक स्कूल के निदेशक ने कह डाली बड़ी बात....!!!!
जानकारी के लिए वीडियो मे बने रहें?????
    user_Live Bihar News Network
    Live Bihar News Network
    Journalist Patna Rural, Bihar•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.