logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

NEET पेपर लीक के मामले पर दिल्ली में बड़ा सियासी बवाल खड़ा हो गया है। इस मुद्दे को लेकर राहुल गांधी सड़क पर ही धरने पर बैठ गए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें वहाँ से हटा दिया।

5 hrs ago
user_Asadur Rahman
Asadur Rahman
कटिहार, कटिहार, बिहार•
5 hrs ago

NEET पेपर लीक के मामले पर दिल्ली में बड़ा सियासी बवाल खड़ा हो गया है। इस मुद्दे को लेकर राहुल गांधी सड़क पर ही धरने पर बैठ गए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें वहाँ से हटा दिया।

More news from बिहार and nearby areas
  • बिहार के कटिहार जिले के हसनगंज अंतर्गत रामपुर पंचायत सरकार भवन में एक सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे, जहाँ अपनी समस्याओं को लेकर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर के दौरान मौके पर ही ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं का त्वरित निष्पादन किया गया।
    1
    बिहार के कटिहार जिले के हसनगंज अंतर्गत रामपुर पंचायत सरकार भवन में एक सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे, जहाँ अपनी समस्याओं को लेकर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर के दौरान मौके पर ही ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं का त्वरित निष्पादन किया गया।
    user_Mukesh Kumar
    Mukesh Kumar
    हसनगंज, कटिहार, बिहार•
    7 hrs ago
  • शिक्षा व्यवस्था बचाने की ख़ातिर मध्य प्रदेश से आया एक छात्र दिल्ली के जंतर-मंतर पर जुटा हुआ है। अपनी इस मुहिम में वह मूँगफली के बचे-खुचे दाने खाकर जंतर-मंतर पर डटा हुआ है। जब छात्र इस तरह के कड़े संघर्ष और दृढ़ संकल्प के साथ किसी उद्देश्य से जुड़ते हैं, तो बात बहुत दूर तलक जाती है। देश की शिक्षा व्यवस्था की बेहतरी के लिए संघर्ष कर रहे मध्य प्रदेश के इस छात्र की बात को सुनिए और देखिए कि वह किस तरह इस लड़ाई को आगे बढ़ा रहा है।
    1
    शिक्षा व्यवस्था बचाने की ख़ातिर मध्य प्रदेश से आया एक छात्र दिल्ली के जंतर-मंतर पर जुटा हुआ है। अपनी इस मुहिम में वह मूँगफली के बचे-खुचे दाने खाकर जंतर-मंतर पर डटा हुआ है। जब छात्र इस तरह के कड़े संघर्ष और दृढ़ संकल्प के साथ किसी उद्देश्य से जुड़ते हैं, तो बात बहुत दूर तलक जाती है। देश की शिक्षा व्यवस्था की बेहतरी के लिए संघर्ष कर रहे मध्य प्रदेश के इस छात्र की बात को सुनिए और देखिए कि वह किस तरह इस लड़ाई को आगे बढ़ा रहा है।
    user_Seemanchal Bytes
    Seemanchal Bytes
    Media company Purnia East, Bihar•
    18 hrs ago
  • पूर्णिया के बोचगांव पंचायत भवन में डीएम अंशुल कुमार ने औचक निरीक्षण किया है। इस दौरान उन्होंने आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश जारी किए।
    1
    पूर्णिया के बोचगांव पंचायत भवन में डीएम अंशुल कुमार ने औचक निरीक्षण किया है। इस दौरान उन्होंने आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश जारी किए।
    user_Patrakar Masuk Rahi
    Patrakar Masuk Rahi
    Graphic designer बैसी, पूर्णिया, बिहार•
    4 hrs ago
  • AI video कैसे बनाया जा ता है............................. AI video कैसे बनाया जा ता है.................
    1
    AI video कैसे बनाया जा ता है.............................
AI video कैसे बनाया जा ता है.................
    user_Md Belal
    Md Belal
    साहिबगंज, साहेबगंज, झारखंड•
    15 hrs ago
  • 20 जुलाई का एक वीडियो जंतर मंतर के बाहर से सामने आया है, जिसमें 'इंकलाब जिंदाबाद' और 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए गए हैं। यह वीडियो 'सच को आवाज जनता के साथ' और 'मगही शेर अभिषेक रंजन' की ओर से साझा किया गया है, जिसमें दर्शकों से पेज को फॉलो करने की अपील भी की गई है।
    1
    20 जुलाई का एक वीडियो जंतर मंतर के बाहर से सामने आया है, जिसमें 'इंकलाब जिंदाबाद' और 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए गए हैं। यह वीडियो 'सच को आवाज जनता के साथ' और 'मगही शेर अभिषेक रंजन' की ओर से साझा किया गया है, जिसमें दर्शकों से पेज को फॉलो करने की अपील भी की गई है।
    user_Abhishek ranjan C E O
    Abhishek ranjan C E O
    Court reporter कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • कटिहार रेलवे स्टेशन परिसर से एक रेल यात्री के साथ गन प्वाइंट पर लूट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। आजमनगर से कटिहार पहुंचे पीड़ित मोहम्मद रेजान को दिल्ली जाने के लिए राजधानी एक्सप्रेस पकड़नी थी। पीड़ित का आरोप है कि दो अज्ञात बदमाश उसे हथियार के बल पर स्टेशन से बाहर एटीएम तक ले गए और उसके बैंक खाते से करीब ₹70,000 निकलवाने के बाद नकदी और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। पीड़ित के भाई परवेज के मुताबिक, रेजान ने ट्रेन पकड़ने से पहले परिजनों और रिश्तेदारों को फोन कर अपने खाते में पैसे मंगवाए थे, जिसके बाद बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने पर रेल डीएसपी ए. के. एकेला स्वयं जांच में जुट गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए स्टेशन तथा आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के महत्वपूर्ण और अत्यधिक सुरक्षा वाले कटिहार स्टेशन से कथित रूप से यात्री को बाहर ले जाकर लूट की घटना सामने आने से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। हालांकि रेल पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
    2
    कटिहार रेलवे स्टेशन परिसर से एक रेल यात्री के साथ गन प्वाइंट पर लूट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। आजमनगर से कटिहार पहुंचे पीड़ित मोहम्मद रेजान को दिल्ली जाने के लिए राजधानी एक्सप्रेस पकड़नी थी। पीड़ित का आरोप है कि दो अज्ञात बदमाश उसे हथियार के बल पर स्टेशन से बाहर एटीएम तक ले गए और उसके बैंक खाते से करीब ₹70,000 निकलवाने के बाद नकदी और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए।

पीड़ित के भाई परवेज के मुताबिक, रेजान ने ट्रेन पकड़ने से पहले परिजनों और रिश्तेदारों को फोन कर अपने खाते में पैसे मंगवाए थे, जिसके बाद बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने पर रेल डीएसपी ए. के. एकेला स्वयं जांच में जुट गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए स्टेशन तथा आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के महत्वपूर्ण और अत्यधिक सुरक्षा वाले कटिहार स्टेशन से कथित रूप से यात्री को बाहर ले जाकर लूट की घटना सामने आने से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। हालांकि रेल पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
    user_Asadur Rahman
    Asadur Rahman
    कटिहार, कटिहार, बिहार•
    5 hrs ago
  • बिहार के समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड से पवित्र रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करने वाला एक सनसनीखेज और शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां चार बच्चों की मां का दिल अपने ही शादीशुदा भतीजे पर आ गया। मामले को लेकर रविवार को गांव में पंचायत बैठी, जिसके तुगलकी फरमान के बाद पति के सामने ही भतीजे ने अपनी चाची की मांग में सिंदूर भर दिया। भारतीय संस्कृति में चाचा-चाची के रिश्ते को बेहद आदर दिया जाता है और भतीजे को बेटे की नजर से देखा जाता है, लेकिन इस अजीबो-गरीब और शर्मनाक वाकये को जिसने भी देखा-सुना वह हैरान रह गया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    1
    बिहार के समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड से पवित्र रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करने वाला एक सनसनीखेज और शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां चार बच्चों की मां का दिल अपने ही शादीशुदा भतीजे पर आ गया।

मामले को लेकर रविवार को गांव में पंचायत बैठी, जिसके तुगलकी फरमान के बाद पति के सामने ही भतीजे ने अपनी चाची की मांग में सिंदूर भर दिया। भारतीय संस्कृति में चाचा-चाची के रिश्ते को बेहद आदर दिया जाता है और भतीजे को बेटे की नजर से देखा जाता है, लेकिन इस अजीबो-गरीब और शर्मनाक वाकये को जिसने भी देखा-सुना वह हैरान रह गया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    user_PublicPowerNews24
    PublicPowerNews24
    Newsagent कृत्यानंद नगर, पूर्णिया, बिहार•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.