कुर्सेला बल्थी महेशपुर गांव में रमजान के पावन अवसर पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन। कटिहार जिले के कुरसेला प्रखंड के बल्थी महेशपुर गांव में पवित्र रमजान के अवसर पर एक भव्य दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। लाईफ लाइन हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर कमर हाशमी के आवास पर हुए इस कार्यक्रम ने क्षेत्र में आपसी भाईचारे और एकता का खूबसूरत संदेश दिया। डॉक्टर कमर हाशमी द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी में कुरसेला और समेली प्रखंड के जनप्रतिनिधि, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, समाजसेवी, वरिष्ठ नागरिक और पत्रकार बड़ी संख्या में शामिल हुए। मेहमानों का बुके और माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर अबू बकर हाशमी, अबू जफर हाशमी और डॉक्टर कमर हाशमी समेत पूरे परिवार को उपस्थित लोगों ने रमजान की बधाई और शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि रमजान का महीना प्रेम, इंसानियत और भाईचारे का संदेश देता है। ऐसे आयोजन समाज में शांति और सद्भाव को मजबूत करते हैं। इफ्तार के दौरान गंगा-जमुनी तहज़ीब की झलक साफ दिखाई दी, जहां सभी समुदायों के लोग एक साथ बैठकर रोजा खोला और देश-प्रदेश की अमन, चैन और तरक्की के लिए दुआ मांगी। इस मौके पर बीपीआरओ मोहम्मद हाशिम, चिकित्सा पदाधिकारी अमरलाल, जिला परिषद सदस्य रोशन कुमार मंडल, पूर्व जिला परिषद सदस्य गोपाल यादव, विधायक प्रतिनिधि कैलाश सहनी, पूर्व प्रमुख अरुण मंडल, मनीष सिंह, दीपक सिंह, आनंद जायसवाल, अमर चौधरी, नीरज जायसवाल, प्रभात चौधरी, शिक्षक मृत्युंजयम, मुबारक अली, हलीम जवाब, मनीष यादव, सुमन शर्मा, अरुण साह और संजू निषाद समेत कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और पत्रकार मौजूद रहे।
कुर्सेला बल्थी महेशपुर गांव में रमजान के पावन अवसर पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन। कटिहार जिले के कुरसेला प्रखंड के बल्थी महेशपुर गांव में पवित्र रमजान के अवसर पर एक भव्य दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। लाईफ लाइन हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर कमर हाशमी के आवास पर हुए इस कार्यक्रम ने क्षेत्र में आपसी भाईचारे और एकता का खूबसूरत संदेश दिया। डॉक्टर कमर हाशमी
द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी में कुरसेला और समेली प्रखंड के जनप्रतिनिधि, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, समाजसेवी, वरिष्ठ नागरिक और पत्रकार बड़ी संख्या में शामिल हुए। मेहमानों का बुके और माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर अबू बकर हाशमी, अबू जफर हाशमी और डॉक्टर कमर हाशमी समेत पूरे परिवार को उपस्थित लोगों ने रमजान की बधाई और शुभकामनाएं
दीं। वक्ताओं ने कहा कि रमजान का महीना प्रेम, इंसानियत और भाईचारे का संदेश देता है। ऐसे आयोजन समाज में शांति और सद्भाव को मजबूत करते हैं। इफ्तार के दौरान गंगा-जमुनी तहज़ीब की झलक साफ दिखाई दी, जहां सभी समुदायों के लोग एक साथ बैठकर रोजा खोला और देश-प्रदेश की अमन, चैन और तरक्की के लिए दुआ मांगी। इस मौके पर बीपीआरओ मोहम्मद
हाशिम, चिकित्सा पदाधिकारी अमरलाल, जिला परिषद सदस्य रोशन कुमार मंडल, पूर्व जिला परिषद सदस्य गोपाल यादव, विधायक प्रतिनिधि कैलाश सहनी, पूर्व प्रमुख अरुण मंडल, मनीष सिंह, दीपक सिंह, आनंद जायसवाल, अमर चौधरी, नीरज जायसवाल, प्रभात चौधरी, शिक्षक मृत्युंजयम, मुबारक अली, हलीम जवाब, मनीष यादव, सुमन शर्मा, अरुण साह और संजू निषाद समेत कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और पत्रकार मौजूद रहे।
- Post by Mukesh Kumar1
- अभी तक बच्चा का ईद का कुछ भी सामान नहीं लिए हैं घर का हालात ठीक नहीं हैं एक ही कमाने वाले थे उसी से घर चलता था आप सभी जरूर मदद करें कमेंट बॉक्स मैं स्कैनर दिया गया हैं आप सभी जरूर से जरूर मदद करें1
- Post by Pawan Pandey Press1
- आजमनगर थाना क्षेत्र के शनिचरिहाट में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया जहां महानंदा नदी में नहाने के दौरान 13 वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत हो गई मृतका की पहचान पूर्णिया जिले के रानीपत्रा निवासी गोविंद साह की पुत्री ऋतिक कुमारी के रूप में हुई है बताया जाता है कि ऋतिक कुमारी करीब एक माह पूर्व अपने मौसा राजेंद्र कुमार शाह के घर आई हुई थी घटना के दिन वह दो अन्य लड़कियों के साथ महानंदा नदी में नहाने गई थी नहाने के दौरान अचानक गहराई में जाने से तीनों लड़कियां डूबने लगीं आसपास मौजूद लोगों की मदद से दो लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया लेकिन ऋतिक कुमारी को बचाया नहीं जा सका और उसकी नदी में डूबने से मौत हो गई घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ महानंदा नदी के किनारे जुट गई वहीं, सूचना मिलने पर आजमनगर थाना पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को गोताखोर की मदद से बाहर निकलवाकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की। घटना की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, घर में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है1
- पूर्णिया में एक युवती की सड़क हादसे में मौत हो गई ईद की खरीदारी कर घर वापस लौटते समय तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को कुचल डाला हादसा इतनी जबरदस्त था की मौके पर ही महिला की मौत हो गई, घटना के बाद मौके पर लोगों का भीड़ जुटना शुरू हो गया। देखकर ट्रक चालक भाग निकला। बायसी थाना क्षेत्र के एन एच 31 स्थित भौडा पुल चौक के पास हुई मृतका की पहचान मल्हारिया पंचायत के विषाहरी गांव निवासी बीबी मबससीरा 21 वर्ष के रूप में हुई किशोरी की मौत के बाद से परिवारों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल है। घटना की जानकारी देते हुए मृतिका का भाई ने बताया कि ईद को लेकर कपड़ा खरीदने बाजार गए थे घर लौटते समय या हादसा हुआ है । ईद से पहले घर में दुख का पहाड़ पुलिस ने ट्रक को जप्त कर थाना लाया।1
- बिहार के एक ऐसा गांव जो बिहार सरकार का दिया हुआ बहुत सर लाभ है पर वह लाभ पब्लिक नहीं उठा पा रही है जैसे कि मेरे गांव में रोड का नक्शा है वह रोड नहीं मैं मेरे गांव में नल जल योजना का तो टंकी है पर नाल में पानी नहीं मेरे मोबाइल में नेटवर्क नहीं नहीं सिम तो है पर नेटवर्क नहीं ऐसी बहुत सारी समस्या है सोशल मीडिया के सभी यूजर से अपील करना चाहता हूं इस वीडियो को बहुत ज्यादा ज्यादा शेयर करें और मुझे हौसला बढ़ा है कि मैं अपनी गांव की वीडियो रियल में दिखाओ यह वीडियो सिर्फ आप लोग के लिए छोटा सा बना के पोस्ट कर रहा हूं थैंक यू धन्यवाद1
- समेली प्रखंड क्षेत्र के डूमर पंचायत में चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में सैकड़ों कुमारी कन्याओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। शोभायात्रा की शुरुआत विधि-विधान के साथ मंदिर प्रांगण से हुई। कुमारी कन्याएं सिर पर कलश रखकर श्रद्धा और आस्था के साथ यात्रा में शामिल हुईं। यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इस दौरान जय माता दी के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने माता रानी से सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी चैती दुर्गा पूजा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय ग्रामीणों और पूजा समिति के सदस्यों का अहम योगदान रहा। सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए थे, जिससे शोभायात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।4
- Post by Mukesh Kumar1
- बिहार मैं अजब गजब के कारनामे दूल्हे राजा वालो का मधेपुरा में एक अजीबों गरीब मामला सामने आया हैं बताया ज़ा रहा हैं की एक पिता ने अपनी बेटी की शादी 2 लाख 75 हजार में तय किया जिसमे से 2 लाख 51 हजार लड़के वाले को दे दिया, बाकी बचे मात्र 24,000/- शादी के वक्त दे देंगे कहाँ तो लड़के वाले ने कहाँ ठीक हैं जाइये शादी की तैयारी कीजिये, और दिन तारीख फाइनल हूआ उसके बाद लड़की वाले तैयारी में जुट गये शादी का कार्ड छपा लोगों का खाना बना रात भर बराती का इन्तजार हूआ मगर बकाया मात्र 24,000/- रूपये के वजह से बराती ही नही आया, ज़ब लड़की वाले ने कॉल किया तो लडके वाले ने कहाँ अब सब रुपया भूल जाइये बाकी आप सभी जरूर बताए ऐसे लालची इंसान को किस तरह का सजा होना चाहिए!!1