logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कहलगांव नगर पंचायत में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था भागलपुर, कहलगांव नगर पंचायत क्षेत्र में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक अभियान चलाया हाट रोड से स्टेशन चौक होते हुए एलसीटी घाट रोड तक अवैध रूप से लगाए गए दुकानों, ठेलों और अस्थायी ढांचों को बुलडोजर से हटाया गया।यह कार्रवाई अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) कृष्ण चंद्र गुप्ता के नेतृत्व में की गई अभियान के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, जिससे पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई,प्रशासनिक अधिकारियों ने पहले ही अतिक्रमणकारियों को नोटिस देकर स्वयं हटाने का अवसर दिया था, लेकिन निर्धारित समय सीमा के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर यह कदम उठाया गया।अभियान के दौरान हाट रोड, स्टेशन चौक और एलसीटी घाट रोड पर सड़क किनारे बने अवैध दुकान, शेड और अन्य अस्थायी निर्माण को हटाया गया। इस कार्रवाई से मुख्य सड़कों पर जाम की समस्या में राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय से सड़कें संकरी हो गई थीं और आवागमन में परेशानी हो रही थी।एसडीओ कृष्ण चंद्र गुप्ता ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और आम जनता की सुविधा के लिए यह अभियान आवश्यक था आगे भी नियमित रूप से निरीक्षण कर अवैध कब्जों पर कार्रवाई जारी रहेगी।प्रशासन ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें नगर पंचायत क्षेत्र को व्यवस्थित और स्वच्छ बनाए रखने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा

21 hrs ago
user_Ajit Singh public app reporter
Ajit Singh public app reporter
Court reporter गोराडीह, भागलपुर, बिहार•
21 hrs ago

कहलगांव नगर पंचायत में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था भागलपुर, कहलगांव नगर पंचायत क्षेत्र में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक अभियान चलाया हाट रोड से स्टेशन चौक होते हुए एलसीटी घाट रोड तक अवैध रूप से लगाए गए दुकानों, ठेलों और अस्थायी ढांचों को बुलडोजर से हटाया गया।यह कार्रवाई अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) कृष्ण चंद्र गुप्ता के नेतृत्व में की गई अभियान के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, जिससे पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई,प्रशासनिक अधिकारियों ने पहले ही अतिक्रमणकारियों को नोटिस देकर स्वयं हटाने का अवसर दिया था, लेकिन निर्धारित समय सीमा के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर यह कदम उठाया गया।अभियान के दौरान हाट रोड, स्टेशन चौक और एलसीटी घाट रोड पर सड़क किनारे बने अवैध दुकान, शेड और अन्य अस्थायी निर्माण को हटाया गया। इस कार्रवाई से मुख्य सड़कों पर जाम की समस्या में राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय से सड़कें संकरी हो गई थीं और आवागमन में परेशानी हो रही थी।एसडीओ कृष्ण चंद्र गुप्ता ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और आम जनता की सुविधा के लिए यह अभियान आवश्यक था आगे भी नियमित रूप से निरीक्षण कर अवैध कब्जों पर कार्रवाई जारी रहेगी।प्रशासन ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें नगर पंचायत क्षेत्र को व्यवस्थित और स्वच्छ बनाए रखने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा

More news from बिहार and nearby areas
  • भागलपुर के कहलगांव में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के सांगठनिक चुनाव संपन्न हुए। इसमें शहवाज आलम को लगातार दूसरी बार प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। उनका निर्वाचन सर्वसम्मति से निर्विरोध हुआ, जो पार्टी इकाई में एकजुटता को दर्शाता है। यह चुनावी प्रक्रिया पार्टी के जिला निर्वाची पदाधिकारी (DRO) अर्जुन साह और जिला प्रेक्षक (Observer) मनोज कुमार मजूमदार की देखरेख में हुई। प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी रविंद्र कुमार यादव और पर्यवेक्षक अशोक कुमार भी इस दौरान उपस्थित थे। सदन में मौजूद सभी सदस्यों ने शहवाज आलम के नाम पर सहमति व्यक्त की। रविवार को संध्या 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि कहलगांव के विधायक ई. शुभानंद मुकेश ने क्षेत्र से बाहर होने के बावजूद दूरभाष पर शहवाज आलम को बधाई दी। उन्होंने कहा, "शहवाज आलम पर पार्टी नेतृत्व और जिला पदाधिकारियों ने जो दोबारा भरोसा जताया है, वह उनकी कर्मठता और कार्यकर्ताओं के प्रति उनके समर्पण का परिणाम है। उनके नेतृत्व में कहलगांव जेडीयू नई ऊंचाइयों को छुएगा।"
    1
    भागलपुर के कहलगांव में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के सांगठनिक चुनाव संपन्न हुए। इसमें शहवाज आलम को लगातार दूसरी बार प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। उनका निर्वाचन सर्वसम्मति से निर्विरोध हुआ, जो पार्टी इकाई में एकजुटता को दर्शाता है।
यह चुनावी प्रक्रिया पार्टी के जिला निर्वाची पदाधिकारी (DRO) अर्जुन साह और जिला प्रेक्षक (Observer) मनोज कुमार मजूमदार की देखरेख में हुई। प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी रविंद्र कुमार यादव और पर्यवेक्षक अशोक कुमार भी इस दौरान उपस्थित थे। सदन में मौजूद सभी सदस्यों ने शहवाज आलम के नाम पर सहमति व्यक्त की।
रविवार को संध्या 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि कहलगांव के विधायक ई. शुभानंद मुकेश ने क्षेत्र से बाहर होने के बावजूद दूरभाष पर शहवाज आलम को बधाई दी। उन्होंने कहा, "शहवाज आलम पर पार्टी नेतृत्व और जिला पदाधिकारियों ने जो दोबारा भरोसा जताया है, वह उनकी कर्मठता और कार्यकर्ताओं के प्रति उनके समर्पण का परिणाम है। उनके नेतृत्व में कहलगांव जेडीयू नई ऊंचाइयों को छुएगा।"
    user_Ajit Singh public app reporter
    Ajit Singh public app reporter
    Court reporter गोराडीह, भागलपुर, बिहार•
    21 hrs ago
  • गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत फायदा नहीं तो डबल पैसा वापस 100% गारंटी के साथ संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 7091077898
    1
    गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत  फायदा नहीं तो डबल पैसा वापस 100% गारंटी के साथ संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 7091077898
    user_Tulla tulsi
    Tulla tulsi
    Doctor Amarpur, Banka•
    15 hrs ago
  • शिवरात्रि महोत्सव में ‘तमंचा पर डिस्को’ का वीडियो वायरल, लोगों में आक्रोश गोपालपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत स्थित दुर्गा स्थान के पास आयोजित शिवरात्रि महोत्सव के दौरान कथित रूप से हथियार लहराते हुए “डिस्को” करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हुई, जब श्रद्धालु भगवान शिव की आराधना और पूजा-अर्चना में जुटे थे। वायरल वीडियो में कुछ युवक खुलेआम तमंचा लहराते नजर आ रहे हैं। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश और चिंता देखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि शिवरात्रि जैसे धार्मिक और आध्यात्मिक पर्व पर इस तरह की हरकतें न केवल कानून व्यवस्था को चुनौती देती हैं, बल्कि समाज में गलत संदेश भी देती हैं। लोगों का सवाल है कि क्या अब धार्मिक आयोजनों में हथियार प्रदर्शन करना नया चलन बनता जा रहा है? क्या प्रशासन को इस वायरल वीडियो की जानकारी नहीं है? अभिभावकों ने भी चिंता जताई है कि ऐसे माहौल में बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। शिवरात्रि का पर्व संयम, तपस्या और शांति का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में मंदिर परिसर के पास हथियार लहराने की घटना से श्रद्धालुओं में भय का माहौल बनना स्वाभाविक है। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो इंस्टाग्राम आईडी “बंटी पासमान” नाम से वायरल हो रहा है। हालांकि, “अपना बिहार झारखंड” इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। फिलहाल प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान की प्रतीक्षा है। यदि वीडियो सत्य पाया जाता है, तो यह न केवल धार्मिक मर्यादा का उल्लंघन है, बल्कि कानून व्यवस्था के लिए भी गंभीर चुनौती साबित हो सकता है। समाज के प्रबुद्ध वर्ग ने अपील की है कि धर्म और आस्था के नाम पर अराजकता बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए।
    1
    शिवरात्रि महोत्सव में ‘तमंचा पर डिस्को’ का वीडियो वायरल, लोगों में आक्रोश
गोपालपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत स्थित दुर्गा स्थान के पास आयोजित शिवरात्रि महोत्सव के दौरान कथित रूप से हथियार लहराते हुए “डिस्को” करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हुई, जब श्रद्धालु भगवान शिव की आराधना और पूजा-अर्चना में जुटे थे।
वायरल वीडियो में कुछ युवक खुलेआम तमंचा लहराते नजर आ रहे हैं। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश और चिंता देखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि शिवरात्रि जैसे धार्मिक और आध्यात्मिक पर्व पर इस तरह की हरकतें न केवल कानून व्यवस्था को चुनौती देती हैं, बल्कि समाज में गलत संदेश भी देती हैं।
लोगों का सवाल है कि क्या अब धार्मिक आयोजनों में हथियार प्रदर्शन करना नया चलन बनता जा रहा है? क्या प्रशासन को इस वायरल वीडियो की जानकारी नहीं है? अभिभावकों ने भी चिंता जताई है कि ऐसे माहौल में बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
शिवरात्रि का पर्व संयम, तपस्या और शांति का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में मंदिर परिसर के पास हथियार लहराने की घटना से श्रद्धालुओं में भय का माहौल बनना स्वाभाविक है। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो इंस्टाग्राम आईडी “बंटी पासमान” नाम से वायरल हो रहा है। हालांकि, “अपना बिहार झारखंड” इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।
फिलहाल प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान की प्रतीक्षा है। यदि वीडियो सत्य पाया जाता है, तो यह न केवल धार्मिक मर्यादा का उल्लंघन है, बल्कि कानून व्यवस्था के लिए भी गंभीर चुनौती साबित हो सकता है। समाज के प्रबुद्ध वर्ग ने अपील की है कि धर्म और आस्था के नाम पर अराजकता बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए।
    user_M M APNA BHARAT
    M M APNA BHARAT
    Media Consultant कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    17 hrs ago
  • बाबा विश्वनाथ के मंदिर में प्रत्येक सोमवार को भीड़ उमड़ जाती है गाय का दूध चढ़ाने के लिए बहुत दूर-दूर से आते हैं देखिए आज किस तरह से श्रद्धालु पहुंचे हैं बाबा विश्वनाथ के मंदिर यह मधेपुरा जिला में पड़ता है
    1
    बाबा विश्वनाथ के मंदिर में प्रत्येक सोमवार को भीड़ उमड़ जाती है गाय का दूध चढ़ाने के लिए बहुत दूर-दूर से आते हैं देखिए आज किस तरह से श्रद्धालु पहुंचे हैं बाबा विश्वनाथ के मंदिर यह मधेपुरा जिला में पड़ता है
    user_Amar Kumar
    Amar Kumar
    Voice of people कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    17 hrs ago
  • झारखंड के गोड्डा जिले अंतर्गत ललमटिया–महागामा मुख्य सड़क पर तेलगामा के नजदीक MGR MT लाइन पुल के पास एक बड़ी दुर्घटना हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर पुल के समीप हादसे का शिकार हो गया।
    1
    झारखंड के गोड्डा जिले अंतर्गत ललमटिया–महागामा मुख्य सड़क पर तेलगामा के नजदीक MGR MT लाइन पुल के पास एक बड़ी दुर्घटना हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर पुल के समीप हादसे का शिकार हो गया।
    user_Desi Fast News
    Desi Fast News
    Media Consultant महागामा, गोड्डा, झारखंड•
    16 hrs ago
  • दरअसल करण और रूबी एक ही मोहल्ले में थे व करण रूबी को पसंद करता था। रूबी की किसी अन्य व्यक्ति से शादी के कारण आरोपी युवक बौखलाया हुआ था, शादी के बाद एक दिन रूबी अपने पति के साथ बाहर जा रही थी तभी करण वहां पहुंचा और रूबी पर गोलियों से हमला कर दिया रूबी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है..!! location: पंजाब
    1
    दरअसल करण और रूबी एक ही मोहल्ले में थे व करण रूबी को पसंद करता था। रूबी की किसी अन्य व्यक्ति से शादी के कारण आरोपी युवक बौखलाया हुआ था, शादी के बाद एक दिन रूबी अपने पति के साथ बाहर जा रही थी तभी करण वहां पहुंचा और रूबी पर गोलियों से हमला कर दिया
रूबी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है..!!
location: पंजाब
    user_Pravesh kumar
    Pravesh kumar
    Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    4 hrs ago
  • Post by N.k.choudhary
    1
    Post by N.k.choudhary
    user_N.k.choudhary
    N.k.choudhary
    बांका, बांका, बिहार•
    5 hrs ago
  • भागलपुर जिले के कहलगांव में उस वक्त खुशियों की शहनाई गूंज उठी जब बैजनाथ मोहनलाल रूंगटा स्मृति भवन में एक साथ आठ जोड़े वैवाहिक बंधन में बंध गए। मंडप सजा था मंत्रोच्चार की ध्वनि गूंज रही थी और हर चेहरे पर मुस्कान थी। अग्नि को साक्षी मानकर इन नवदंपतियों ने सात जन्मों तक साथ निभाने का वचन लिया। यह भव्य सामूहिक विवाह महोत्सव बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के तत्वावधान में आयोजित किया गया। आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को सामाजिक सहयोग देना और सादगीपूर्ण विवाह को बढ़ावा देना था।कार्यक्रम में कहलगांव की विधायक शुभा नन्द मुकेश भी शामिल हुईं उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखी और समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की।आयोजन समिति की ओर से नवदंपतियों को गहनों के साथ-साथ घरेलू उपयोग की जरूरी वस्तुएं भी भेंट की गईं ताकि वे अपने नए जीवन की शुरुआत मजबूती से कर सकें। पूरे समारोह में उत्साह, उमंग और सामाजिक एकजुटता की मिसाल देखने को मिली
    1
    भागलपुर जिले के कहलगांव में उस वक्त खुशियों की शहनाई गूंज उठी जब बैजनाथ मोहनलाल रूंगटा स्मृति भवन में एक साथ आठ जोड़े वैवाहिक बंधन में बंध गए। मंडप सजा था मंत्रोच्चार की ध्वनि गूंज रही थी और हर चेहरे पर मुस्कान थी। अग्नि को साक्षी मानकर इन नवदंपतियों ने सात जन्मों तक साथ निभाने का वचन लिया।
यह भव्य सामूहिक विवाह महोत्सव बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के तत्वावधान में आयोजित किया गया। आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को सामाजिक सहयोग देना और सादगीपूर्ण विवाह को बढ़ावा देना था।कार्यक्रम में कहलगांव की विधायक शुभा नन्द मुकेश भी शामिल हुईं उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखी और समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की।आयोजन समिति की ओर से नवदंपतियों को गहनों के साथ-साथ घरेलू उपयोग की जरूरी वस्तुएं भी भेंट की गईं ताकि वे अपने नए जीवन की शुरुआत मजबूती से कर सकें। पूरे समारोह में उत्साह, उमंग और सामाजिक एकजुटता की मिसाल देखने को मिली
    user_Ajit Singh public app reporter
    Ajit Singh public app reporter
    Court reporter गोराडीह, भागलपुर, बिहार•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.