*प्रेस नोट दिनांक 21.04.2026* *थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़।* *पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना बाघराय पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त सुनील कुमार को थाना बाघराय क्षेत्रान्तर्गत भाव चौराहा के पास के पास से गिरफ्तार किया गया-* *प्रतापगढ़ ।* वादी ने सूचना दी कि उसकी भांजी, जिसकी शादी 8 वर्ष पूर्व सुनील कुमार निवासी थाना बाघराय से हुई थी, को ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किया जाता था। दिनांक 18.04.2026 की रात्रि में आरोप है कि उसके पति द्वारा उसकी हत्या कर दी गई तथा बिना सूचना दिए गुप्त रूप से अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी। इस संबंध में थाना बाघराय में मु0अ0सं0 95/2026 धारा धारा 85/103 (1) बीएनएस बनाम 01 नामजद का अभियोग पंजीकृत किया गया था । *पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर* द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत *अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती करिश्मा गुप्ता* के कुशल पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष बाघराय श्री श्रवण कुमार मय हमराह का0 सौरभ शर्मा व का0 मानवेन्द्र सिंह मय चालक हे0का0 राजाराम सिंह* द्वारा देखभाल क्षेत्र/तलाश वांछित अभियुक्त, वारंटी अभियुक्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 95/2026 धारा धारा 85/103(1) बीएनएस से संंबंधित 01 अभियुक्त सुनील कुमार पुत्र राम कैलाश गौतम निवासी ग्राम काशीपुर धमावा, थाना बाघराय प्रतापगढ़ उम्र करीब 37 वर्ष को थाना बाघराय क्षेत्रान्तर्गत भाव चौराहा के पास के पास से गिरफ्तार किया गया। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* 01. सुनील कुमार पुत्र राम कैलाश गौतम निवासी ग्राम काशीपुर धमावा, थाना बाघराय प्रतापगढ़ उम्र करीब 37 वर्ष । *पुलिस टीम का विवरण-* थानाध्यक्ष बाघराय श्री श्रवण कुमार मय हमराह का0 सौरभ शर्मा व का0 मानवेन्द्र सिंह मय चालक हे0का0 राजाराम सिंह थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़ ।

- सिविल कोर्ट प्रतापगढ़ परिसर में बनी पानी की टंकी पे पहुँची लड़की 🧐🧐1
- पट्टी कस्बा मुहल्ला चिकपट्टी निवासी अनवर ने पट्टी पुलिस को मंगलवार को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया मैं स्वयं सहायता समूह चलाता हूं जिसमें ₹200 प्रतिदिन जमा करता हूं मेरा लड़का समूह कर्मचारियों को पास गया और कहा कि पिताजी ने ₹10000 मांगे हैं उनको कोई जरूरत है दे दीजिए विश्वास में आकर कर्मचारियों ने अनवर के बेटे को ₹10000 दे दिया सोमवार की शाम समूह के कर्मचारियों ने अनवर से आकर बताएं कि अपने 10000 मंगाया था मैंने दे दिया अनवर ने कहा कि मैंने तो कोई रुपया नहीं मंगाया था चलकर बेटे से पूछता हूं मंगलवार की सुबह बेटे से पूछताछ करने लगा की रुपया मेरे नाम पर क्यों गलत ढंग से ले लिया बेटे ने कहा क्या करोगे ले लिया तो इसी बात पर गाली देते हुए पिता की जमकर पिटाई कर दी पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी ।1
- फरियाद लेकर आई युवती परिसर में स्थित पानी की टंकी पर चढ़ी, जमीनी विवाद में इंसाफ मांग रही युवती, पुलिस अफसर समझाने बुझाने की कर रहे कोशिश, उतरने को तैयार नही फरियादी युवती नन्दिनी, नगर कोतवाली इलाके की रहने वाली युवती पानी की टंकी पर चढ़ी, नगर कोतवाली इलाके के सिविल लाइन स्थित एसपी ऑफिस के बगल दीवानी परिसर का मामला।1
- Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज1
- लंभुआ की बिटिया ज्योति यादव ने संसद भवन में भाषण देकर बढ़ाया मान लंभुआ, सुल्तानपुर। तहसील क्षेत्र के रतनपुर करनपुर गांव की रहने वाली ज्योति यादव ने डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती (14 अप्रैल) के अवसर पर संसद भवन, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में प्रभावशाली भाषण देकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव और जनपद में खुशी का माहौल है। ज्योति यादव, कृपाशंकर यादव की पुत्री हैं और प्रारंभिक शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज (अमेठी) से प्राप्त की। उन्होंने इंटरमीडिएट में अमेठी जनपद में शीर्ष स्थान हासिल किया था, जिसके लिए उन्हें समाजवादी प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में वह काशी हिंदू विश्वविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष (अर्थशास्त्र) की छात्रा हैं। उनकी सफलता पर सपा नेता नवनीत कुमार यादव ने उनके घर पहुंचकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शिवराम यादव, पारस यादव, राम चेत, संतोष यादव, अखिलेश और अमरेंद्र सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।1
- *डीपीआरओ के दौरे से पहले लम्भुआ में हाई अलर्ट: गांव-गांव में सफाई, मरम्मत और रंगाई-पुताई तेज* लम्भुआ विकासखंड में पंचायत राज अधिकारी के प्रस्तावित दौरे से पहले पूरे क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। गांव-गांव में सफाई कर्मियों को सक्रिय कर दिया गया है, वहीं पंचायत भवन, शौचालय और अन्य सार्वजनिक स्थलों की मरम्मत, रंगाई-पुताई और साफ-सफाई का काम युद्धस्तर पर कराया जा रहा है। ग्राम पंचायत देवलपुर में तो तैयारियां और भी तेज नजर आ रही हैं, जहां पंचायत सचिव राज बहादुर खुद पूरी जिम्मेदारी के साथ जुटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि वे तन, मन और धन से व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लगे हैं, ताकि निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की कमी न रह जाए। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी तेज है कि जैसे-जैसे उच्च अधिकारियों के दौरे की आहट होती है, वैसे-वैसे व्यवस्थाएं अचानक दुरुस्त होने लगती हैं। जो कार्य सामान्य दिनों में धीमी गति से चलते हैं, वे निरीक्षण से ठीक पहले तेजी पकड़ लेते हैं। हालांकि, प्रशासनिक दृष्टि से इसे सकारात्मक पहल माना जा रहा है कि कम से कम निरीक्षण के बहाने ही सही, गांवों की सफाई और आधारभूत व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया जा रहा है। अब देखना होगा कि दौरे के बाद भी यह सक्रियता बनी रहती है या फिर हालात पहले जैसे हो जाते हैं।1
- Post by PUBLIC TALK NEWS1
- पट्टी कोतवाली क्षेत्र के रायगढ़ गांव निवासी अनीश व अनवर अली के मध्य जमीनी विवाद चल रहा था उसी की रंजिश को लेकर मंगलवार की सुबह दोपक्ष आमने-सामने हो गए दोनों पक्षों में बात बढ़ाते हुए गाली गलौज शुरू हो गया और देखते-देखते एक दूसरे पक्ष लाठी डंडा लेकर एक दूसरे के ऊपर टूट पड़े जिसमें एक पक्ष से शकीला अनवर अली मजिदा व फरीदा मारपीट में घायल हुई वहीं दूसरे पक्ष से तौहीद मोहम्मद अनीस उस्मान रशीद हदरीश वरासत मारपीट में घायल हुए दोनों पक्ष घायल अवस्था में पट्टी कोतवाली पहुंचे पट्टी पुलिस मजरूबी चिट्ठी बनाकर तत्काल मेडिकल के लिए सीएचसी पट्टी भेजा जहां घायलों का मेडिकल परीक्षण होने के बाद इलाज चल रहा है। पट्टी कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष घायल अवस्था में पट्टी कोतवाली आए थे दोनों का मेडिकल परीक्षण और इलाज है सीएचसी पट्टी भेजा गया है आगे की कार्रवाई मेडिकल की बात की जाएगी।1