इंदौर कृष्णबाग कॉलोनी में 300 परिवारों पर छाया संकट, घर तोड़ने के दिए नोटिस इंदौर की कृष्णभाग कॉलोनी में रहने वाले लगभग 300 परिवार आज बेघर होने की कगार पर हैं। 20–25 साल पहले खरीदी गई जमीन, रजिस्ट्री, नोटरी, बिजली-पानी कनेक्शन, नगर निगम टैक्स—सब कुछ होने के बावजूद अब कोर्ट नोटिस भेजकर इन घरों को अवैध बताया जा रहा है। ग्राउंड रिपोर्ट में हमने देखा कि लोगों के पास सभी वैध दस्तावेज मौजूद हैं, यहां तक कि कई लोगों ने बैंक से लोन लेकर मकान बनाए हैं। फिर सवाल उठता है कि अगर यह जमीन अवैध थी तो इतने सालों तक प्रशासन और नगर निगम क्या कर रहे थे? स्थानीय लोगों का आरोप है कि श्री राम बिल्डर्स द्वारा फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। कुछ घरों को तो तोड़ा भी जा चुका है, जिससे पूरे इलाके में डर और आक्रोश का माहौल है। 👉 क्या 25 साल बाद किसी को अवैध कहा जा सकता है? 👉 जिम्मेदार कौन—प्रशासन, बिल्डर या सिस्टम? पूरी जानकारी यू ट्यूब चैनल पर देखे
इंदौर कृष्णबाग कॉलोनी में 300 परिवारों पर छाया संकट, घर तोड़ने के दिए नोटिस इंदौर की कृष्णभाग कॉलोनी में रहने वाले लगभग 300 परिवार आज बेघर होने की कगार पर हैं। 20–25 साल पहले खरीदी गई जमीन, रजिस्ट्री, नोटरी, बिजली-पानी कनेक्शन, नगर निगम टैक्स—सब कुछ होने के बावजूद अब कोर्ट नोटिस भेजकर इन घरों को अवैध बताया जा रहा है। ग्राउंड रिपोर्ट में हमने देखा कि लोगों के पास सभी वैध दस्तावेज मौजूद हैं, यहां तक कि कई लोगों ने बैंक से लोन लेकर मकान बनाए हैं। फिर सवाल उठता है कि अगर यह जमीन अवैध थी तो इतने सालों तक प्रशासन और नगर निगम क्या कर रहे थे? स्थानीय लोगों का आरोप है कि श्री राम बिल्डर्स द्वारा फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। कुछ घरों को तो तोड़ा भी जा चुका है, जिससे पूरे इलाके में डर और आक्रोश का माहौल है। 👉 क्या 25 साल बाद किसी को अवैध कहा जा सकता है? 👉 जिम्मेदार कौन—प्रशासन, बिल्डर या सिस्टम? पूरी जानकारी यू ट्यूब चैनल पर देखे
- Post by Ck_news1
- 2026. 27 का बजट आज पेश करेंगे महापौर पुष्पमित्र भार्गव इंदौर नगर निगम इंदौर महापुरुष मित्र भार्गव आज सुबह अपने घर से 2026..27 का बजट पेश करने पहुंचे नगर निगम इंदौर इस मौके पर उनकी पत्नी ने उन्हें दही शक्कर खिलाकर किया रवाना इस मौके पर इंदौर नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा और पार्टी के कई नेता भी मौजूद थे1
- 📰 दबंग सम्राट इंदौर मध्य प्रदेश 📞 संपर्क: 9977349540 इंदौर में शर्मनाक हरकत: कॉमन वॉशरूम में लगाया हिडन कैमरा फोटो-वीडियो वायरल होते ही स्वीपर गिरफ्तार, ब्लैकमेल करने की थी साजिश इंदौर। शहर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक बिल्डिंग के कॉमन वॉशरूम में छिपाकर हिडन कैमरा लगाया गया था, जिससे लोगों के निजी फोटो और वीडियो रिकॉर्ड किए जा रहे थे। मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार आरोपी उसी बिल्डिंग में स्वीपर का काम करता था। उसने बाथरूम में चोरी-छिपे कैमरा लगाकर वहां आने-जाने वाले लोगों के फोटो और वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया था। कुछ समय बाद रिकॉर्ड किए गए फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे, जिससे बिल्डिंग में रहने वाले लोग सकते में आ गए। लोगों को शक होने पर उन्होंने स्वीपर से पूछताछ की और बाद में पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी शुभम पिता सुनील वानखेड़े, निवासी अमर टेकरी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने जंजीरवाला चौराहे के पास स्थित बिल्डिंग के कॉमन वॉशरूम में हिडन कैमरा लगाया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वॉशरूम से कैमरा बरामद कर लिया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी इन वीडियो का इस्तेमाल किसी को ब्लैकमेल करने के लिए तो नहीं कर रहा था। 📰 दबंग सम्राट इंदौर मध्य प्रदेश 📞 समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क: 99773495401
- साउथ पार्स पर बड़ा हमला! मध्य-पूर्व के सबसे बड़े गैस फ़ील्ड पर हुए ताज़ा अटैक से दुनिया भर में चिंता बढ़ गई है। ऊर्जा सप्लाई पर खतरे के बीच तेल-गैस कीमतों में उछाल और मार्केट में गिरावट का डर तेज़ हो गया है। मार्केट पर असर? विशेषज्ञों का कहना है कि अगर तनाव बढ़ा, तो कल शेयर बाज़ार में तेज़ उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है—कुछ सेक्टर टूटेंगे, तो ऊर्जा सेक्टर भाग सकता है। हालात कहाँ जा रहे हैं? क्षेत्र में बढ़ता तनाव संकेत दे रहा है कि हालात जल्द ठंडे नहीं पड़ेंगे। इसलिए निवेशक सतर्क हैं, और बाज़ार में खौफ साफ़ दिखाई दे रहा है।1
- दुल्हन लेकर लौट रही बारात की गाड़ी हादसे का शिकार, 4 की मौत, 7 घायल एंकर - इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां दुल्हन लेकर लौट रही बारातियों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई, जिसे पुलिस ने संभाला। वीओ - दरअसल यह हादसा खुड़ैल थाना क्षेत्र के ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास देर रात हुआ, जब भूसे से भरे एक आयशर वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिया। उसके पीछे चल रही क्वालिस गाड़ी अनियंत्रित होकर आयशर से जा टकराई।हादसे में वक्त क्वालिस में कुल 11 लोग सवार थे, वही यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इरफान, आरिश और फरहान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरिस नामक युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सभी मृतक सदर बाजार क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।हादसे में सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज एमवाय अस्पताल में जारी है। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने मौके पर चक्का जाम कर दिया और आयशर वाहन में आग लगाने का प्रयास भी किया। जिसमें परिजनों के हंगामे के बाद पुलिस की समझाइश पर मामला शांत हुआ। फिलहाल खुड़ैल थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। बाइट - उमाकांत चौधरी --- डीएसपी, ग्रामीण1
- Post by Aarti Raikwar1
- इंदौर, क्या हाईकोर्ट से भी बड़ा हैं पार्षद पुत्र? इंदौर में दबंगई का नंगा नाच, स्टे के बावजूद निजी जमीन पर कब्ज़ा और निर्माण शुरू। उच्च न्यायालय के आदेश की, धज्जियां उड़ाते हुए निजी भूमि पर अवैध कब्जा, पीड़ित का टीन शेड तोड़ा! पार्षद पुत्र मासूम जायसवाल का आतंक।1
- इंदौर में जानलेवा हमला करने के बाद शमशान घाट में छुप गए थे आरोपी पुलिस ने तलाश रोड के किनारे खड़े युवकों ने मस्ती मज़ाक में कर दिया जानलेवा हमला घायल के पेट और पैर पर मारे गए चाकू परविंदर नामक घायल के बताए अनुसार प्रकरण दर्ज किया दो बालिक और दो नाबालिक को अभिरक्षा में लिया गया वारदात को अंजाम देने के बाद शमशान घाट में छुप गए थे एंकर इंदौर में मजदूरी करने के बाद में घर की ओर लौट रहे चार युवकों के द्वारा रोड के अंधेरे में खड़े हुए युवक पर धारदार वस्तु से हमला कर मौके से फरार हो गए और शमशान घाट में छुप गए थे मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सबूत के आधार पर दो बालिक और दो नाबालिक आरोपियों को अभिरक्षा में लिया है। वियो पूरा मामले में जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के मुताबिक फरियादी परविंदर के द्वारा एक शिकायत की गई थी कि वह रोड के किनारे खड़ा हुआ था तभी 4 से 5 युवक उसके पास में आए और विवाद करते हुए पेट और पैर में जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसे होश आने पर उसने अपने बयान में बताया कि वंश उर्फ चीकू और उसके साथी विजय के साथ में दो नाबालिक युवकों के द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया और फिर वह वहां से फरार हो गए इसके बाद पुलिस ने तमाम सीसीटीवी फुटेज और सबूत के आधार पर चारों को अभिरक्षा में ले लिया है साथी उनसे पूछताछ बताएं कि वह हमला करने के बाद शमशान घाट में जाकर छुप गए थे फिलहाल पुलिस उनसे वारदात को लेकर पूछताछ कर रही है जिसमें बताया जा रहा है कि नशे और रूपों की लालच को लेकर उनके द्वारा हमला किया गया था। बाइट अमरेंद्र सिंह एडिशनल डीसीपी इंदौर1
- स्व. रामेश्वर पटेल बाबूजी की स्मृति में 11 अप्रैल को रक्तदान शिविर और भजन संध्या का आयोजन इंदौर। मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री स्व. श्री रामेश्वर जी पटेल (बाबूजी) की पुण्य स्मृति में आगामी 11 अप्रैल को बिचौली मर्दाना स्थित विद्यासागर स्कूल परिसर में विशाल सेवा कार्यों और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। श्री गीता रामेश्वर ट्रस्ट द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम बाबूजी की पुण्यतिथि (पुण्य स्मरण) के अवसर पर रखा गया है।1