logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आस्था का सैलाब: अनूपशहर के तोरई में उमड़ी हजारों की भीड़, चेचक से मुक्ति के लिए माता के दरबार में बच्चों ने टेका माथा आस्था का सैलाब: अनूपशहर के तोरई में उमड़ी हजारों की भीड़, चेचक से मुक्ति के लिए माता के दरबार में बच्चों ने टेका माथा ​अनूपशहर: होली के खुमार के बाद अब क्षेत्र में मेलों और भक्ति का रंग चढ़ने लगा है। अनूपशहर ब्लॉक के ग्राम तोरई स्थित प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर में मंगलवार को वार्षिक मेले का भव्य आयोजन हुआ। धुलेंड़ी के बाद आने वाले पहले मंगलवार को होने वाले इस पारंपरिक मेले में श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर परिवार की खुशहाली की मन्नत मांगी। ​ *चेचक से मुक्ति की कामना, मशक से पानी छोड़ दी गई दुआ* ​शीतला माता को 'आरोग्य की देवी' माना जाता है। मान्यता है कि माता के दरबार में हाजिरी लगाने से बच्चे चेचक (माता) और अन्य चर्म रोगों से मुक्त रहते हैं। मंदिर के पुजारी ने बताया कि यहाँ वर्षों से एक विशेष परंपरा चली आ रही है। बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए उन्हें मोरछल और मशक से पानी छोड़कर आशीर्वाद दिया जाता है। कई श्रद्धालु मन्नत पूरी होने पर 'मुर्गा उतारने' की रस्म भी निभाते हैं। ​ *10 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई हाजिरी* ​ग्राम प्रधान जयवीरसिंह उर्फ बंटी ने बताया कि इस वर्ष मेले का स्वरूप काफी बड़ा रहा। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गई थीं। मेले में केवल स्थानीय ही नहीं, बल्कि अनूपशहर, पहाड़पुर, बच्चीखेड़ा, सिरौरा, हसनपुर, खालकपुर, वामनपुर और सलामतपुर जैसे दर्जनों गांवों के लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली और निजी वाहनों से माता रानी के दर्शन करने पहुंचे। ​ *चाट की दुकानें और झूले बने आकर्षण का केंद्र* ​मंदिर परिसर के बाहर का नजारा किसी उत्सव से कम नहीं था। बच्चों के लिए लकड़ी के और बड़े लोहे के झूले आकर्षण का केंद्र रहे। महिलाओं ने जमकर खरीदारी की, वहीं चाट-पकौड़ी और मिठाई की दुकानों पर भारी भीड़ नजर आई। श्रद्धालुओं ने दर्शन के बाद सपरिवार मेले का लुत्फ उठाया। ​ *सुरक्षा के कड़े इंतजाम:चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस* ​भारी भीड़ और किसी भी तरह की अव्यवस्था को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। हल्का इंचार्ज केके गौतम के नेतृत्व में पुलिस बल और उपनिरीक्षक मेले में गश्त करते रहे। लेखपाल सहित राजस्व विभाग की टीम भी व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए मौके पर मौजूद रही। माता के जयकारों से पूरा तोरई गांव गुंजायमान रहा।

on 10 March
user_News 22 India
News 22 India
TV News Anchor करावल नगर, उत्तर पूर्वी दिल्ली, दिल्ली•

More news from दिल्ली and nearby areas
  • Post by Abhijij Madale
    1
    Post by Abhijij Madale
    user_Abhijij Madale
    Abhijij Madale
    सिविल लाइन्स, मध्य दिल्ली, दिल्ली•
    8 min ago
  • Post by न्यूज़ आइकॉन 24
    1
    Post by न्यूज़ आइकॉन 24
    user_न्यूज़ आइकॉन 24
    न्यूज़ आइकॉन 24
    Press advisory सीलमपुर, उत्तर पूर्वी दिल्ली, दिल्ली•
    35 min ago
  • Post by फरमान इदरीसी
    1
    Post by फरमान इदरीसी
    user_फरमान इदरीसी
    फरमान इदरीसी
    लोनी, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • दिल्ली के वेलकम थाना क्षेत्र की जनता मजदूर कॉलोनी में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि वारदात के बाद आरोपी खुद पुलिस के पास पहुंच गया और सरेंडर कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्या के पीछे की वजह जानने की कोशिश में जुटी है। 👉 पूरी खबर जानने के लिए वीडियो देखें। ⚡ Hook Line (एक लाइन का झटका): पहले पत्नी की हत्या… फिर खुद किया सरेंडर! #DelhiCrime #MurderCase #BreakingNews #CrimeStory #DelhiNews #ViralNews #HindiNews #Shocking #PoliceCase #RozanaTimes
    1
    दिल्ली के वेलकम थाना क्षेत्र की जनता मजदूर कॉलोनी में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि वारदात के बाद आरोपी खुद पुलिस के पास पहुंच गया और सरेंडर कर दिया।
इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्या के पीछे की वजह जानने की कोशिश में जुटी है।
👉 पूरी खबर जानने के लिए वीडियो देखें।
⚡ Hook Line (एक लाइन का झटका):
पहले पत्नी की हत्या… फिर खुद किया सरेंडर!
#DelhiCrime #MurderCase #BreakingNews #CrimeStory #DelhiNews #ViralNews #HindiNews #Shocking #PoliceCase #RozanaTimes
    user_Rtn.1 News
    Rtn.1 News
    Local News Reporter यमुना विहार, उत्तर पूर्वी दिल्ली, दिल्ली•
    2 hrs ago
  • Post by सनव्वर सिद्दीकी
    1
    Post by सनव्वर  सिद्दीकी
    user_सनव्वर  सिद्दीकी
    सनव्वर सिद्दीकी
    Voice of people Civil Lines, Central Delhi•
    6 hrs ago
  • Post by Sadhna news mp.Cg.rj.Naajim
    1
    Post by Sadhna news mp.Cg.rj.Naajim
    user_Sadhna news mp.Cg.rj.Naajim
    Sadhna news mp.Cg.rj.Naajim
    Local News Reporter सीलमपुर, उत्तर पूर्वी दिल्ली, दिल्ली•
    7 hrs ago
  • चीन ने एक बार फिर वैश्विक मंच पर बड़ा संदेश दिया है। चीन के रक्षा मंत्रालय ने साफ शब्दों में कहा है कि उसके जहाज़ Strait of Hormuz में बिना किसी रुकावट के आते-जाते रहेंगे। चीन का कहना है कि Iran के साथ उसका ऊर्जा और व्यापार समझौता पूरी तरह वैध है और वह इसे जारी रखेगा। साथ ही उसने उम्मीद जताई है कि United States इस मामले में दखल नहीं देगा। इस बयान को अमेरिका के लिए सीधी चुनौती माना जा रहा है। चीन ने संकेत दे दिया है कि वह अमेरिकी प्रतिबंधों से पीछे हटने वाला नहीं है और ईरान से तेल कारोबार जारी रहेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यह बयान आने वाले समय में वैश्विक राजनीति और तेल बाजार में तनाव बढ़ा सकता है।
    1
    चीन ने एक बार फिर वैश्विक मंच पर बड़ा संदेश दिया है। चीन के रक्षा मंत्रालय ने साफ शब्दों में कहा है कि उसके जहाज़ Strait of Hormuz में बिना किसी रुकावट के आते-जाते रहेंगे।
चीन का कहना है कि Iran के साथ उसका ऊर्जा और व्यापार समझौता पूरी तरह वैध है और वह इसे जारी रखेगा। साथ ही उसने उम्मीद जताई है कि United States इस मामले में दखल नहीं देगा।
इस बयान को अमेरिका के लिए सीधी चुनौती माना जा रहा है। चीन ने संकेत दे दिया है कि वह अमेरिकी प्रतिबंधों से पीछे हटने वाला नहीं है और ईरान से तेल कारोबार जारी रहेगा।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह बयान आने वाले समय में वैश्विक राजनीति और तेल बाजार में तनाव बढ़ा सकता है।
    user_Ragini Garg
    Ragini Garg
    Civil Lines, Central Delhi•
    7 hrs ago
  • Post by न्यूज़ आइकॉन 24
    1
    Post by न्यूज़ आइकॉन 24
    user_न्यूज़ आइकॉन 24
    न्यूज़ आइकॉन 24
    Press advisory सीलमपुर, उत्तर पूर्वी दिल्ली, दिल्ली•
    50 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.