पीडीए पंचायत में पूर्व मंत्री शिवकुमार बेरिया ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश जिला प्रभारी डॉ.नरेंद्र यादव ने कहा 27 में बनेगी सपा की सरकार *रतनपुर ग्राम पंचायत के मजरे में लगी पीडीए चौपाल* रसूलाबाद कानपुर देहात। विधानसभा क्षेत्र के रतनपुर के मजरा पुरवा अमलिया निवादा में पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मोनू कुशवाहा के नेतृत्व में हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों व पार्टी कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही। कार्यक्रम में सपा रसूलाबाद विधानसभा प्रभारी शिवकुमार बेरिया ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियों के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पहले नोटबंदी के समय बैंकों की लाइन में खड़ा होना पड़ा और अब डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस के लिए लोगों को लंबी कतारों में घंटों खड़ा होना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के पास जनहित में कोई ठोस नीति नहीं है, जिससे किसान, नौजवान, व्यापारी और छोटे-बड़े सभी वर्ग प्रभावित हैं। पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेश यादव ने कहा कि सरकार गरीबों के हितों की अनदेखी कर रही है उन्होंने कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि आने वाले चुनाव में पीडीए के लोग एकजुट होकर वर्ष 2027 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को सत्ता से हटाने का संकल्प लें। सपा नेता डॉ.नरेंद्र यादव ने कहा कि आम जनता इस बार बदलाव का मन बना चुकी हैं और अखिलेश यादव 27 में मुख्यमंत्री बनेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अरुण कुमार बबलू राजा,डॉ. नरेंद्र यादव, बृजमोहन सिंह,आलोक बाजपेई, अजय यादव ,कुलदीप कुशवाहा बीरू,राकेश यादव, रामपाल समेत कई लोग मौजूद रहे।

- Post by Ramadhar Kumar2
- मूसानगर पुलिस की कार्रवाई, चोरी का आरोपी गिरफ्तार मूसानगर पुलिस ने ग्राम नया पुरवा में हुई चोरी के मामले में आरोपी ध्रुव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक जोड़ी पायल और 23,100 रुपये बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने आरोपी को मुगल रोड से पकड़कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।1
- सनातियों के सुंदरकाण्ड पाठ के बाद सेवानिवृत्ति का हुआ सम्मान समारोह आयोजित औरैया जिले की तहसील अजीतमल क्षेत्र के कस्बा बाबरपुर स्थित नारायणी गेस्ट हाउस में सुंदरकाण्ड पाठ एवं सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं जी हां बजरंग सेवा समिति के सदस्य उपस्थित रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्ति और उत्साह से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत सुंदरकाण्ड पाठ से हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव से भगवान श्रीराम का स्मरण करते हुए पाठ किया। पाठ के दौरान “जय श्रीराम” के उद्घोष से परिसर गूंज उठा और माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। उपस्थित लोगों ने भक्ति भाव के साथ कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। सुंदरकाण्ड पाठ के उपरांत अनिल दीक्षित के सेवानिवृत्ति अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान जी हां बजरंग सेवा समिति के सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों ने उन्हें माल्यार्पण कर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर समिति पदाधिकारी, स्थानीय नागरिक एवं अनिल दीक्षित के स्नेहीजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।1
- आपसी विवाद के बाद महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, एक महिला पहले मंजिल की खिड़की से बाहर लटकी, पति से गुस्साई महिला की खिड़की से बाहर लटकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, स्थानीय लोगो का कहना आपसी विवाद के बाद गुस्साई एक महिला का करीब आधे घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा, स्थानीय लोगों ने समझा बुझाकर महिला को उतरवाया नीचे, वीडियो में लटकी महिला की कुछ समय पहले ही हुई शादी,उधर मकान मालिक ने हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पति-पत्नी से मकान कराया खाली, सदर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा वायरल वीडियो।1
- #kanpurdehat_big_breaking =प्राप्त जानकारी के अनुसार #मंगलपुर_थाना_क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने आरोप लगाया कि वह खेत पर अपनी नाबालिक बेटी के साथ गेहूं काटने जा रही थी। =आरोप है कि रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही दो युवकों ने नाबालिग से छेड़छाड़ शुरू कर दी और विरोध करने पर अभद्रता करते हुए गंभीर धमकियां दीं। =पीड़िता का आरोप है कि उसने जब शोर मचाया तो आवाज सुनकर मेरे पति पर पहुंचे तो सभी लोग ने उस पर हमला कर दिया जिससे मेरे पति को गंभीर चोटें आई। =घटना के बाद आरोपी जान से मारने और परिवार की महिलाओं के साथ दुष्कर्म की धमकी देते हुए फरार हो गए। =मामले को 24 घंटे बीत गए है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है,जिस कारण @MISSIONSHAKTI5 शक्ति की धज्जियां उड़ाई जा रही है। =पीड़िता ने पूरे मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दी है,पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।3
- बाइट-पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल महोदय।1
- औरैया के पोरवाल सभा के कमेटी द्वारा नवयुक्त निर्विरोध अध्यक्ष बने आनंदनाथ गुप्ता का समाज के द्वारा किया गया जोरदार स्वागत समाज के बड़े बुजुर्ग भाई बहनों युवाओं द्वारा नए अध्यक्ष का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया परिवर्तन की दिशा में अध्यक्ष के द्वारा संबोधन में कहा समाज की किसी भी श्रेणी के लोगों का किसी प्रकार का हनन प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा अध्यक्ष द्वारा कमेटी के गठन पर विचार विमर्श करते हुए नए दायित्व को देने की भूमिका को जल्द ही बनाया जाएगा4
- दिनांक 16.03.2026 को थाना कल्याणपुर क्षेत्र में स्थित छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में बीएमएलटी सेकंड ईयर की छात्रा के साथ अभद्रता व जबरदस्ती के प्रयास का मामला सामने आया है। उपरोक्त सूचना मिलने पर कल्याणपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों नामजद अभियुक्तों को हिरासत में ले लिया है। पीड़िता का बयान व मेडिकल कराया जा रहा है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। *बाइट- पुलिस उपायुक्त पश्चिम, श्री एस.एम. कासिम आबिदी।*1