logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

करछना में कैंसर पीड़ित सफाई कर्मचारी का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका विकास खंड करछना में तैनात सफाई कर्मचारी दिनेश कुमार, निवासी ग्राम पंचायत करछना के मजरा करबालपुर, का शव गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक पर मिला। बताया जा रहा है कि वह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित था। प्रथम दृष्टया पुलिस मामले को ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या का मामला मान रही है, जबकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूत्रों के अनुसार, दिनेश कुमार पूर्व में विकास खंड करछना समेत क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्य कर चुका था। वर्तमान में उसकी तैनाती ककरम/सुलभई गांव में थी। बुधवार रात वह बिना किसी को बताए घर से निकल गया था। गुरुवार सुबह उसका शव करछना-भीरपुर रेलवे स्टेशनों के बीच भरहा गांव के सामने दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन पर पाया गया।

38 min ago
user_Shivendra Narayan Tiwari
Shivendra Narayan Tiwari
Court reporter बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
38 min ago
990e0941-a91e-4371-8c85-76be24b2d01a
92c6cbb1-3478-4474-a11d-5d6501a94c42

करछना में कैंसर पीड़ित सफाई कर्मचारी का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका विकास खंड करछना में तैनात सफाई कर्मचारी दिनेश कुमार, निवासी ग्राम पंचायत करछना के मजरा करबालपुर, का शव गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक पर मिला। बताया जा रहा है कि वह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित था। प्रथम दृष्टया पुलिस मामले को ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या का मामला मान रही है, जबकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूत्रों के अनुसार, दिनेश कुमार पूर्व में विकास खंड करछना समेत क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्य कर चुका था। वर्तमान में उसकी तैनाती ककरम/सुलभई गांव में थी। बुधवार रात वह बिना किसी को बताए घर से निकल गया था। गुरुवार सुबह उसका शव करछना-भीरपुर रेलवे स्टेशनों के बीच भरहा गांव के सामने दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन पर पाया गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अमन और अकीदत का पैगाम लेकर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी घूरपुर, प्रयागराज। ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर घूरपुर में जुलूस-ए-मोहम्मदी बड़ी शान और अकीदत के साथ निकाला गया। जुलूस घूरपुर रीवां रोड स्थित ईदगाह के समीप से शुरू हुआ। बोंगी ग्राम सभा के लोग भी अपने गांव से पहुंचकर जुलूस में शामिल हुए और सभी लोग एक साथ घूरपुर चौराहे की ओर रवाना हुए। जुलूस में बड़ी तादाद में बच्चे, बुजुर्ग और नवजवान शामिल रहे। लोग नात-ए-पाक और दरूद-ओ-सलाम पढ़ते हुए आगे बढ़ रहे थे। जुलूस में मक्का-मदीना की खूबसूरत झांकी लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। रास्ते में जगह-जगह सिन्नी, शरबत, मिठाई और अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। उलेमा-ए-कराम के नेतृत्व में जुलूस में शामिल लोगों ने पूरे अकीदत और अनुशासन के साथ शिरकत की। जुलूस के दौरान आपसी भाईचारे, अमन और सौहार्द का संदेश दिया गया। आयोजकों की ओर से बताया गया कि जुलूस प्रशासन द्वारा निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से निकाला गया। घूरपुर चौराहे पर जुलूस करीब 20 मिनट रुका। इस दौरान मुफ्ती मोहम्मद शोएब और मौलाना शमशीर जलाली ने तकरीर की। इसके बाद सलाम पढ़ा गया तथा देश में अमन-ओ-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए दुआ मांगी गई। इस मौके पर उलेमा-ए-कराम ने कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा की पूरी जिंदगी इंसानियत, मोहब्बत, रहम, भाईचारे और जरूरतमंदों की मदद का संदेश देती है। ईद मिलादुन्नबी का मुबारक अवसर हमें उनकी सीरत पर अमल करने और समाज में शांति एवं भाईचारा कायम रखने की प्रेरणा देता है। जुलूस के समापन के दौरान नारे तकबीर, नारे रिसालत, सरकार की आमद मरहबा और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों से माहौल गूंज उठा। इसके बाद जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हुआ। पूरे जुलूस के दौरान घूरपुर थाने की पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के लिए मौजूद रही और पुलिस की मौजूदगी में जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। जुलूस में मुख्य रूप से मो. जफर, रिजवान अहमद, जाबिर अली, कासिम अली, रफाकत अली, अच्छन अली, मुजीबुर्रहमान, मिन्हाजुद्दीन, सिरताज अहमद, अमजद अली, साहेब अली, जाहिद अली, मोहम्मद कमर, अंसार अहमद सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
    4
    अमन और अकीदत का पैगाम लेकर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी
घूरपुर, प्रयागराज। ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर घूरपुर में जुलूस-ए-मोहम्मदी बड़ी शान और अकीदत के साथ निकाला गया। जुलूस घूरपुर रीवां रोड स्थित ईदगाह के समीप से शुरू हुआ। बोंगी ग्राम सभा के लोग भी अपने गांव से पहुंचकर जुलूस में शामिल हुए और सभी लोग एक साथ घूरपुर चौराहे की ओर रवाना हुए।
जुलूस में बड़ी तादाद में बच्चे, बुजुर्ग और नवजवान शामिल रहे। लोग नात-ए-पाक और दरूद-ओ-सलाम पढ़ते हुए आगे बढ़ रहे थे। जुलूस में मक्का-मदीना की खूबसूरत झांकी लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। रास्ते में जगह-जगह सिन्नी, शरबत, मिठाई और अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।
उलेमा-ए-कराम के नेतृत्व में जुलूस में शामिल लोगों ने पूरे अकीदत और अनुशासन के साथ शिरकत की। जुलूस के दौरान आपसी भाईचारे, अमन और सौहार्द का संदेश दिया गया। आयोजकों की ओर से बताया गया कि जुलूस प्रशासन द्वारा निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से निकाला गया।
घूरपुर चौराहे पर जुलूस करीब 20 मिनट रुका। इस दौरान मुफ्ती मोहम्मद शोएब और मौलाना शमशीर जलाली ने तकरीर की। इसके बाद सलाम पढ़ा गया तथा देश में अमन-ओ-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए दुआ मांगी गई।
इस मौके पर उलेमा-ए-कराम ने कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा की पूरी जिंदगी इंसानियत, मोहब्बत, रहम, भाईचारे और जरूरतमंदों की मदद का संदेश देती है। ईद मिलादुन्नबी का मुबारक अवसर हमें उनकी सीरत पर अमल करने और समाज में शांति एवं भाईचारा कायम रखने की प्रेरणा देता है।
जुलूस के समापन के दौरान नारे तकबीर, नारे रिसालत, सरकार की आमद मरहबा और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों से माहौल गूंज उठा। इसके बाद जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हुआ।
पूरे जुलूस के दौरान घूरपुर थाने की पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के लिए मौजूद रही और पुलिस की मौजूदगी में जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
जुलूस में मुख्य रूप से मो. जफर, रिजवान अहमद, जाबिर अली, कासिम अली, रफाकत अली, अच्छन अली, मुजीबुर्रहमान, मिन्हाजुद्दीन, सिरताज अहमद, अमजद अली, साहेब अली, जाहिद अली, मोहम्मद कमर, अंसार अहमद सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
    user_Mohd Kamar
    Mohd Kamar
    Financial Advisor बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बारा में मानक विहीन ब्लास्टिंग के खिलाफ किसानों का हल्ला-बोल, जांच के आश्वासन पर खत्म हुआ धरना प्रयागराज, बारा। धरा-बांकीपुर पहाड़ पर हो रही हैवी ब्लास्टिंग के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (प्रयाग) का अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को समाप्त हो गया। किसानों ने खनन इंस्पेक्टर वैभव सोनी को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि मानक से अधिक विस्फोटक इस्तेमाल से मकानों में दरारें आ रही हैं और गोवंश दहशत में रस्सी तोड़कर भाग रहे हैं। धरने की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ऋषि पांडे ने की। किसानों ने मांग की कि ब्लास्टिंग का समय तय हो, नियंत्रित मात्रा में विस्फोट हो और प्रभावितों को मुआवजा मिले। खनन इंस्पेक्टर ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना स्थगित किया गया।
    3
    बारा में मानक विहीन ब्लास्टिंग के खिलाफ किसानों का हल्ला-बोल, जांच के आश्वासन पर खत्म हुआ धरना
प्रयागराज, बारा।
धरा-बांकीपुर पहाड़ पर हो रही हैवी ब्लास्टिंग के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (प्रयाग) का अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को समाप्त हो गया।
किसानों ने खनन इंस्पेक्टर वैभव सोनी को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि मानक से अधिक विस्फोटक इस्तेमाल से मकानों में दरारें आ रही हैं और गोवंश दहशत में रस्सी तोड़कर भाग रहे हैं।
धरने की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ऋषि पांडे ने की। किसानों ने मांग की कि ब्लास्टिंग का समय तय हो, नियंत्रित मात्रा में विस्फोट हो और प्रभावितों को मुआवजा मिले।
खनन इंस्पेक्टर ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना स्थगित किया गया।
    user_Rohit Sharma
    Rohit Sharma
    निष्पक्षता से खबर को प्रकाशित करना मेरा बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • घूरपुर रिंग रोड पर क्रेन ने 12 वर्षीय छात्र को रौंदा कक्षा 6 का छात्र ऋषभ घायल मौनी बाबा आश्रम के सामने हुआ हादसा बड़ी खबर: घूरपुर / रिंग रोड देवरी नहर के पास हादसा: मौनी बाबा आश्रम के सामने क्रेन ने कक्षा 6 के छात्र को मारा टक्कर, 12 वर्षीय ऋषभ गंभीर घायल प्रयागराज / घूरपुर। घूरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रिंग रोड पर तेज रफ्तार क्रेन की चपेट में आने से एक स्कूली छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना का विवरण हादसा घूरपुर थाना क्षेत्र के देवरी नहर के पास, मौनी बाबा आश्रम के सामने रिंग रोड पर हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 वर्षीय छात्र ऋषभ यादव कक्षा-6सड़क से गुजर रहा था, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार क्रेन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस की कार्रवाई हादसे की सूचना मिलते ही घूरपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल छात्र को तुरंत एंबुलेंस से उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने क्रेन को कब्जे में ले लिया है और चालक से पूछताछ कर रही है।बताया जा रहा है कि रिंग रोड पर निर्माण कार्य के कारण भारी वाहनों की आवाजाही बनी रहती है और तेज रफ्तार के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं। स्थानीय लोगों ने रिंग रोड पर गति सीमा और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। घूरपुर: रिंग रोड पर क्रेन ने 12 वर्षीय छात्र को रौंदा, कक्षा 6 का ऋषभ गंभीर घायल मौनी बाबा आश्रम के सामने हुआ हादसा
    1
    घूरपुर रिंग रोड पर क्रेन ने 12 वर्षीय छात्र को रौंदा कक्षा 6 का छात्र ऋषभ घायल मौनी बाबा आश्रम के सामने हुआ हादसा 
बड़ी खबर: घूरपुर / रिंग रोड
देवरी नहर के पास हादसा: मौनी बाबा आश्रम के सामने क्रेन ने कक्षा 6 के छात्र को मारा टक्कर, 12 वर्षीय ऋषभ गंभीर घायल
प्रयागराज / घूरपुर। घूरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रिंग रोड पर तेज रफ्तार क्रेन की चपेट में आने से एक स्कूली छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना का विवरण
हादसा घूरपुर थाना क्षेत्र के देवरी नहर के पास, मौनी बाबा आश्रम के सामने रिंग रोड पर हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 वर्षीय छात्र ऋषभ यादव कक्षा-6सड़क से गुजर रहा था, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार क्रेन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस की कार्रवाई हादसे की सूचना मिलते ही घूरपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल छात्र को तुरंत एंबुलेंस से उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने क्रेन को कब्जे में ले लिया है और चालक से पूछताछ कर रही है।बताया जा रहा है कि रिंग रोड पर निर्माण कार्य के कारण भारी वाहनों की आवाजाही बनी रहती है और तेज रफ्तार के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं। स्थानीय लोगों ने रिंग रोड पर गति सीमा और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
घूरपुर: रिंग रोड पर क्रेन ने 12 वर्षीय छात्र को रौंदा, कक्षा 6 का ऋषभ गंभीर घायल मौनी बाबा आश्रम के सामने हुआ हादसा
    user_राकेश पटेल सी न्यूज़
    राकेश पटेल सी न्यूज़
    Voice of people बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • 3 घंटे बाद पहुंचे एसडीएम,अक्रोशित हुए ग्रामीण मांडा में बिजली के टावर पर युवक के सुबह 9 बजे चढ़ने की सूचना के बाद 12:37 है दोपहर मेजा एसडीएम अजीत प्रताप सिंह पहुंचे।इस दौरान ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तीखा सवाल जवाब किया।ग्रामीणों ने कहा की तहसील के जिम्मेदार अधिकारी जब लापरवाही पर उतर जायेगे तो आम जनता को न्याय केसे मिलेगा। गांव का सबसे बड़ा काश्तकार है युवक मांडा के ढिलिया गांव के सुशील गांव के सबसे बड़े काश्तकार हैं।उनके पास कुल 50 बीघा जमीन है।जिसमें उन्होंने लाखो की लागत से धान की रोपाई कराई।इसके बाद फसल की अच्छी पैदावार के लिए खाद डाला।तभी बारिश के तबाही मचाई और पूरी फसल जल निकासी के अभाव के डूब गई। पिता राजमणि और छोटे भाई संतोष की पूर्व के मौत हो चुकी है।युवक सुशील की पत्नी उषा देवी गृहणी हैं।बेटा वीनू और भतीजा बादल पढ़ाई करते हैं। 50 बीघा धान की फसल बर्बाद ढिलिया इलाके में एक हजार बीघा धान की फसल बारिश आई पानी में डूबकर तबाह हो गई है।किसान पंचम लाल बिंद,सुपारी लाल,दिनेश यादव आदि किसानों ने बताया की पिछले साल मुआवजे के लिए कुल 60 किसान चिन्हित किए गए थे,लेकिन केवल 4 किसानों को ही सरकार की ओर से मुआवजा दिया गया।वहीं इस बार फसल डूबने से अभी किसान अक्रोशित हैं। 3 घंटे बाद पहुंचे एसडीएम,अक्रोशित हुए ग्रामीण मांडा में बिजली के टावर पर युवक के सुबह 9 बजे चढ़ने की सूचना के बाद 12:37 है दोपहर मेजा एसडीएम अजीत प्रताप सिंह पहुंचे।इस दौरान ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तीखा सवाल जवाब किया।ग्रामीणों ने कहा की तहसील के जिम्मेदार अधिकारी जब लापरवाही पर उतर जायेगे तो आम जनता को न्याय केसे मिलेगा। गांव का सबसे बड़ा काश्तकार है युवक मांडा के ढिलिया गांव के सुशील गांव के सबसे बड़े काश्तकार हैं।उनके पास कुल 50 बीघा जमीन है।जिसमें उन्होंने लाखो की लागत से धान की रोपाई कराई।इसके बाद फसल की अच्छी पैदावार के लिए खाद डाला।तभी बारिश के तबाही मचाई और पूरी फसल जल निकासी के अभाव के डूब गई। पिता राजमणि और छोटे भाई संतोष की पूर्व के मौत हो चुकी है।युवक सुशील की पत्नी उषा देवी गृहणी हैं।बेटा वीनू और भतीजा बादल पढ़ाई करते हैं। 50 बीघा धान की फसल बर्बाद ढिलिया इलाके में एक हजार बीघा धान की फसल बारिश आई पानी में डूबकर तबाह हो गई है।किसान पंचम लाल बिंद,सुपारी लाल,दिनेश यादव आदि किसानों ने बताया की पिछले साल मुआवजे के लिए कुल 60 किसान चिन्हित किए गए थे,लेकिन केवल 4 किसानों को ही सरकार की ओर से मुआवजा दिया गया।वहीं इस बार फसल डूबने से अभी किसान अक्रोशित हैं।
    1
    3 घंटे बाद पहुंचे एसडीएम,अक्रोशित हुए ग्रामीण

मांडा में बिजली के टावर पर युवक के सुबह 9 बजे चढ़ने की सूचना के बाद 12:37 है दोपहर मेजा एसडीएम अजीत प्रताप सिंह पहुंचे।इस दौरान ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तीखा सवाल जवाब किया।ग्रामीणों ने कहा की तहसील के जिम्मेदार अधिकारी जब लापरवाही पर उतर जायेगे तो आम जनता को न्याय केसे मिलेगा।

गांव का सबसे बड़ा काश्तकार है युवक

मांडा के ढिलिया गांव के सुशील गांव के सबसे बड़े काश्तकार हैं।उनके पास कुल 50 बीघा जमीन है।जिसमें उन्होंने लाखो की लागत से धान की रोपाई कराई।इसके बाद फसल की अच्छी पैदावार के लिए खाद डाला।तभी बारिश के तबाही मचाई और पूरी फसल जल निकासी के अभाव के डूब गई। पिता राजमणि और छोटे भाई संतोष की पूर्व के मौत हो चुकी है।युवक सुशील की पत्नी उषा देवी गृहणी हैं।बेटा वीनू और भतीजा बादल पढ़ाई करते हैं।

50 बीघा धान की फसल बर्बाद 

ढिलिया इलाके में एक हजार बीघा धान की फसल बारिश आई पानी में डूबकर तबाह हो गई है।किसान पंचम लाल बिंद,सुपारी लाल,दिनेश यादव आदि किसानों ने बताया की पिछले साल मुआवजे के लिए कुल 60 किसान चिन्हित किए गए थे,लेकिन केवल 4 किसानों को ही सरकार की ओर से मुआवजा दिया गया।वहीं इस बार फसल डूबने से अभी किसान अक्रोशित हैं।
3 घंटे बाद पहुंचे एसडीएम,अक्रोशित हुए ग्रामीण
मांडा में बिजली के टावर पर युवक के सुबह 9 बजे चढ़ने की सूचना के बाद 12:37 है दोपहर मेजा एसडीएम अजीत प्रताप सिंह पहुंचे।इस दौरान ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तीखा सवाल जवाब किया।ग्रामीणों ने कहा की तहसील के जिम्मेदार अधिकारी जब लापरवाही पर उतर जायेगे तो आम जनता को न्याय केसे मिलेगा।
गांव का सबसे बड़ा काश्तकार है युवक
मांडा के ढिलिया गांव के सुशील गांव के सबसे बड़े काश्तकार हैं।उनके पास कुल 50 बीघा जमीन है।जिसमें उन्होंने लाखो की लागत से धान की रोपाई कराई।इसके बाद फसल की अच्छी पैदावार के लिए खाद डाला।तभी बारिश के तबाही मचाई और पूरी फसल जल निकासी के अभाव के डूब गई। पिता राजमणि और छोटे भाई संतोष की पूर्व के मौत हो चुकी है।युवक सुशील की पत्नी उषा देवी गृहणी हैं।बेटा वीनू और भतीजा बादल पढ़ाई करते हैं।
50 बीघा धान की फसल बर्बाद 
ढिलिया इलाके में एक हजार बीघा धान की फसल बारिश आई पानी में डूबकर तबाह हो गई है।किसान पंचम लाल बिंद,सुपारी लाल,दिनेश यादव आदि किसानों ने बताया की पिछले साल मुआवजे के लिए कुल 60 किसान चिन्हित किए गए थे,लेकिन केवल 4 किसानों को ही सरकार की ओर से मुआवजा दिया गया।वहीं इस बार फसल डूबने से अभी किसान अक्रोशित हैं।
    user_Rahul Mishra Ak News
    Rahul Mishra Ak News
    Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    18 min ago
  • ट्रेन की चपेट में आने से सफाई कर्मी की मौत, परिवार में मचा कोहराम ट्रेन की चपेट में आने से सफाई कर्मी की मौत, परिवार में मचा कोहराम करछना। करछना थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में सफाई कर्मी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान दिनेश कुमार हरिजन (लगभग 40 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि दिनेश कुमार सफाई कर्मी के रूप में कार्य करते थे। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही करछना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक के परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं, जो सभी नाबालिग बताए जा रहे हैं। दिनेश की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद गांव और क्षेत्र में भी शोक का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस प्रशासन मामले की जांच-पड़ताल में जुटा है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है तथा घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
    1
    ट्रेन की चपेट में आने से सफाई कर्मी की मौत, परिवार में मचा कोहराम
ट्रेन की चपेट में आने से सफाई कर्मी की मौत, परिवार में मचा कोहराम
करछना। करछना थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में सफाई कर्मी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान दिनेश कुमार हरिजन (लगभग 40 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
बताया जा रहा है कि दिनेश कुमार सफाई कर्मी के रूप में कार्य करते थे। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही करछना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
मृतक के परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं, जो सभी नाबालिग बताए जा रहे हैं। दिनेश की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद गांव और क्षेत्र में भी शोक का माहौल बना हुआ है।
फिलहाल पुलिस प्रशासन मामले की जांच-पड़ताल में जुटा है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है तथा घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
    user_Umesh chandra patrkar
    Umesh chandra patrkar
    Advertising Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    53 min ago
  • *आने वाले 36 घंटे बिहार के लिए बहुत मुश्किल से भरा होने वाला है!* *आने वाले 36 घंटे बिहार के लिए बहुत मुश्किल से भरा होने वाला है!*
    1
    *आने वाले 36 घंटे बिहार के लिए बहुत मुश्किल से भरा होने वाला है!*
*आने वाले 36 घंटे बिहार के लिए बहुत मुश्किल से भरा होने वाला है!*
    user_राजेश कुमार
    राजेश कुमार
    रिपोर्टर मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पट्टी नाथ राय तकिया पर बारावफात पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी* *तिरंगा लहराते हुए दिया भाईचारे का पैगाम, 'आई लव यू माय इंडिया' के पोस्टर रहे आकर्षण का केंद्र* सी न्यूज भारत चैनल पत्रकार बुद्धसेन वर्मा
    1
    पट्टी नाथ राय तकिया पर बारावफात पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी*
*तिरंगा लहराते हुए दिया भाईचारे का पैगाम, 'आई लव यू माय इंडिया' के पोस्टर रहे आकर्षण का केंद्र* सी न्यूज भारत चैनल पत्रकार बुद्धसेन वर्मा
    user_दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा
    दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा
    मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • करछना वीरपुर छीटियां में विधवा से 50 हजार की ठगी का आरोप ग्राम प्रधान रवि पटेल पर गंभीर आरोप पीड़िता ने लगा रही न्याय की गुहार प्रयागराज करछना ब्लॉक के ग्राम पंचायत वीरपुर छीटिया से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक गरीब विधवा महिला ने ग्राम प्रधान पर मनरेगा की मजदूरी और आवास के नाम पर 50 हजार रुपये हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है।पीड़िता स्व.राम सिंह पटेल की विधवा पत्नी निवासी वीरपुर छीटिया, करछना ने बताया कि वह बेहद गरीब और बेसहारा है। मनरेगा का पैसा हड़पा महिला का आरोप है कि उसने मनरेगा में मजदूरी की, लेकिन उसका पैसा ग्राम प्रधान रवि पटेल ने नहीं दिया और हड़प लिया।आवास के नाम पर 50 हजार की वसूली महिला को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर प्रधान ने कहा किअधिकारियों को पैसा देना पड़ेगा नहीं तो आवास नहीं मिलेगा इस डर से विधवा ने किसी तरह कर्ज लेकर 50,000 रुपये प्रधान को दिए, लेकिन आज तक न तो आवास मिला और न ही पैसे वापस मिले। पीड़िता ने बताया कि वह प्रधान के घर का कई बार चक्कर लगा चुकी है, लेकिन उसे धमकाकर भगा दिया जाता है शिकायत और मांग बेसहारा विधवा ने अब जिलाधिकारी प्रयागराज, CDO से लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने मांग की है कि उसका मनरेगा का बकाया पैसा दिलाया जाए आवास के नाम पर लिए गए 50 हजार रुपये वापस दिलाए जाएं ग्राम प्रधान रवि पटेल की जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए ग्रामीणों में भी प्रधान के इस रवैये को लेकर भारी आक्रोश है। करछना में प्रधान की दबंगई: विधवा की मनरेगा मजदूरी हजम, आवास के नाम पर ऐंठे 50 हजार पीड़िता ने लगाई DM से गुहार*
    1
    करछना वीरपुर छीटियां में विधवा से 50 हजार की ठगी का आरोप ग्राम प्रधान रवि पटेल पर गंभीर आरोप पीड़िता ने लगा रही न्याय की गुहार
प्रयागराज  करछना ब्लॉक के ग्राम पंचायत वीरपुर छीटिया से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक गरीब विधवा महिला ने ग्राम प्रधान पर मनरेगा की मजदूरी और आवास के नाम पर 50 हजार रुपये हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है।पीड़िता स्व.राम सिंह पटेल की विधवा पत्नी निवासी वीरपुर छीटिया, करछना ने बताया कि वह बेहद गरीब और बेसहारा है।
मनरेगा का पैसा हड़पा महिला का आरोप है कि उसने मनरेगा में मजदूरी की, लेकिन उसका पैसा ग्राम प्रधान रवि पटेल ने नहीं दिया और हड़प लिया।आवास के नाम पर 50 हजार की वसूली महिला को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर प्रधान ने कहा किअधिकारियों को पैसा देना पड़ेगा नहीं तो आवास नहीं मिलेगा इस डर से विधवा ने किसी तरह कर्ज लेकर 50,000 रुपये प्रधान को दिए, लेकिन आज तक न तो आवास मिला और न ही पैसे वापस मिले।
पीड़िता ने बताया कि वह प्रधान के घर का कई बार चक्कर लगा चुकी है, लेकिन उसे धमकाकर भगा दिया जाता है शिकायत और मांग बेसहारा विधवा ने अब जिलाधिकारी प्रयागराज, CDO से लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने मांग की है कि उसका मनरेगा का बकाया पैसा दिलाया जाए आवास के नाम पर लिए गए 50 हजार रुपये वापस दिलाए जाएं ग्राम प्रधान रवि पटेल की जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए ग्रामीणों में भी प्रधान के इस रवैये को लेकर भारी आक्रोश है। करछना में प्रधान की दबंगई: विधवा की मनरेगा मजदूरी हजम, आवास के नाम पर ऐंठे 50 हजार पीड़िता ने लगाई DM से गुहार*
    user_राकेश पटेल सी न्यूज़
    राकेश पटेल सी न्यूज़
    Voice of people बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.