logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लाहुरपार गांव का सुमित निकला पकिस्तानी जासूस, एयरफोर्स में करता था नौकरी... प्रयागराज : जनपद में पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के लाहुरपार गांव निवासी एयरफोर्स कर्मी सुमित कुमार (36) को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में राजस्थान इंटेलिजेंस ब्यूरो ने 22 मार्च को असम के चबुआ एयरफोर्स स्टेशन से गिरफ्तार किया है। आरोपी मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के पद पर तैनात था। 23 मार्च को उसे जयपुर के सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। जहां से अदालत ने 2 अप्रैल तक रिमांड पर भेज दिया है। आरोप है कि सुमित ने लड़ाकू विमानों की लोकेशन सहित अधिकारियों और कर्मचारियों से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तान के हैंडलर्स तक पहुंचाईं। जांच एजेंसियों के मुताबिक वह साल 2023 से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के संपर्क में था और पैसों के बदले संवेदनशील जानकारियां साझा कर रहा था।

1 hr ago
user_Anty Corruption India
Anty Corruption India
Lawyer चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
9bc8f877-c1ff-4733-ba09-a02c44105c60

लाहुरपार गांव का सुमित निकला पकिस्तानी जासूस, एयरफोर्स में करता था नौकरी... प्रयागराज : जनपद में पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के लाहुरपार गांव निवासी एयरफोर्स कर्मी सुमित कुमार (36) को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में राजस्थान इंटेलिजेंस ब्यूरो ने 22 मार्च को असम के चबुआ एयरफोर्स स्टेशन से गिरफ्तार किया है। आरोपी मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के पद पर तैनात था। 23 मार्च को उसे जयपुर के सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। जहां से अदालत ने 2 अप्रैल तक रिमांड पर भेज दिया है। आरोप है कि सुमित ने लड़ाकू विमानों की लोकेशन सहित अधिकारियों और कर्मचारियों से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तान के हैंडलर्स तक पहुंचाईं। जांच एजेंसियों के मुताबिक वह साल 2023 से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के संपर्क में था और पैसों के बदले संवेदनशील जानकारियां साझा कर रहा था।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *विनय कुमार रिपोर्टर इंडियन नेशनल न्यूज सच कि खोज 8174801662* जनपद कौशाम्बी जिले के थाना कोखराज क्षेत्र अन्तर्गत चौकी शहजादपुर टेढ़ीपुर मोड़ के पास आज दिनांक 31 03 2026 को दिन में करीब 12:30 बजे तक ट्रेलर और ट्रैक्टर के आमने सामने के टक्कर मे ट्रैक्टर में सवार एक व्यक्ति की मौके पर हुई मौत और कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए है स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस 108 को व पुलिस को मामले कि जानकारी दिए सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी व थाना प्रभारी कोखराज ने मामले कि जानकारी लेते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर मर्चुरी हाउस पोस्मार्टम के लिए भेज दिया गया है घटना स्थल पर परिवार के लोग भी रोते बिलखते पहुंच गए है और घर के लोगो का रो रो कर बुरा हाल हो गया है
    1
    *विनय कुमार रिपोर्टर इंडियन नेशनल न्यूज सच कि खोज 8174801662*
जनपद कौशाम्बी जिले के थाना कोखराज क्षेत्र अन्तर्गत चौकी शहजादपुर टेढ़ीपुर मोड़ के पास आज दिनांक 31 03 2026 को  दिन में करीब 12:30 बजे तक ट्रेलर और ट्रैक्टर के आमने सामने के टक्कर मे ट्रैक्टर में सवार एक व्यक्ति की मौके पर हुई मौत और कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए है स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस 108 को व पुलिस को मामले कि जानकारी दिए सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी व थाना प्रभारी कोखराज ने मामले कि जानकारी लेते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर मर्चुरी हाउस पोस्मार्टम के लिए भेज दिया गया है घटना स्थल पर परिवार के लोग भी रोते बिलखते पहुंच गए है और घर के लोगो का रो रो कर बुरा हाल हो गया है
    user_Vinay Kumar patrkar
    Vinay Kumar patrkar
    चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by Shudhakar Mishra
    1
    Post by Shudhakar Mishra
    user_Shudhakar Mishra
    Shudhakar Mishra
    चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by गुरु ज्ञान
    1
    Post by गुरु ज्ञान
    user_गुरु ज्ञान
    गुरु ज्ञान
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • प्रयागराज। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित पांच दिवसीय भरत नाट्य समारोह का भव्य समापन मंगलवार को केंद्र प्रेक्षागृह में हुआ। अंतिम दिन महाकवि भवभूति रचित प्राचीन संस्कृत नाटक महावीरचरितम् का डॉ. हिमांशु द्विवेदी के निर्देशन और संगीत परिकल्पना में मंचन दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर गया। इस नाटक ने रामायण की अमर कथा को नाटकीय बिंबों, फ्लैशबैक और आधुनिक दृष्टिकोण से प्रस्तुत कर सबको तालियों के पुल बांधने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का आगाज मुख्य अतिथि प्रो. कीर्ति सिंह (इलाहाबाद विश्वविद्यालय), विशिष्ट अतिथि घनश्याम शाही (क्षेत्रीय संगठन मंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, पूर्वी उत्तर प्रदेश ), अभिलाष मिश्रा (काशी प्रांत संगठन मंत्री) एवं केंद्र निदेशक सुदेश शर्मा, उपनिदेशक (कार्यक्रम) डॉ. मुकेश उपाध्याय और उपनिदेशक (प्रशासन) डॉ. आदित्य कुमार श्रीवास्तव व कार्यक्रम सलाहकार कल्पना सहाय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मंच पर पारंपरिक संगीत और नृत्य ने वातावरण को पवित्र बना दिया। नाटक विश्वामित्र के यज्ञ महोत्सव से प्रारंभ होता है। जनक के छोटे भाई कुशध्वज उर्मिला व सीता संग पधारते हैं। राम-लक्ष्मण की उनसे भेंट में प्रेम का बीज अंकुरित होता है। तभी सर्वमाय नामक राक्षस माल्यवान के इशारे पर रावण का पत्र पढ़ता है, जिसमें सीता से विवाह का अहंकारी प्रस्ताव है। "यह अन्याय है!"—सर्वमाय क्रोधित होकर चीखता है। बीच में राम द्वारा अहल्या उद्धार, ताड़का-मारीच-सुबाहु वध के वृतांत रोमांचित करते हैं। विश्वामित्र राम को दिव्यास्त्र प्रदान करते हैं। शिवधनुष मंगवाकर राम उसे चूर-चूर कर देते हैं—रामायण की मूल कथा से हटकर यहां विवाह शर्त नहीं, विश्वामित्र की आज्ञा है। राम-सीता, लक्ष्मण-उर्मिला का विवाह धूमधाम से होता है। क्रोधित सर्वमाय माल्यवान को सूचना दे भागता है। षड्यंत्रों का नाटकीय मोड़ आता है। माल्यवान-सुरपनखा परशुराम को भड़काते हैं, लेकिन राम की सौम्यता से वे पिघल जाते हैं: "हे राम, यह धनुष लो, विजयी हो!" फ्लैशबैक में सुरपनखा मंथरा बनी कैकेयी को दो वर दिलवाती—राम का 14 वर्ष वनवास, भरत का राज्याभिषेक। राम प्रसन्नता से स्वीकारते हैं। जंगल में सीता हरण, जटायु वध, शबरी मिलन, बाली का राम-भक्त बनकर मृत्यु—सब चित्रित। रावण बाली भेजता है, लेकिन वह भक्त हो जाता है। मंदोदरी बार-बार समझाती है, "यह अधर्म है रावण!", पर वही अड़िग। युद्ध में राम विजयी, विभीषण को लंका सौंप अयोध्या लौटते हैं। कलाकारों ने अपने अभिनय से नाटक में जान डाल दी। अमिताभ आचार्य ने राम की भूमिका में गंभीरता दिखाई, वहीं अमन व्यास लक्ष्मण के रूप में जोश से भरे नजर आए। खुशी बघेल ने सीता के किरदार को बहुत ही सहजता से निभाया। शुभराज शुक्ला ने रावण और परशुराम दोनों किरदारों में दम दिखाया। सबसे ज्यादा ध्यान खींचा ऋतुराज चौहान ने, जिन्होंने मंथरा का किरदार निभाया। उनकी एक्टिंग इतनी प्रभावशाली रही कि दर्शक उनसे नजर नहीं हटा पाए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं नाट्य निर्देशक को केंद्र निदेशक द्वारा पौधा एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुधांशु शुक्ला ने किया।
    1
    प्रयागराज। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित पांच दिवसीय भरत नाट्य समारोह का भव्य समापन मंगलवार को केंद्र प्रेक्षागृह में हुआ। अंतिम दिन महाकवि भवभूति रचित प्राचीन संस्कृत नाटक महावीरचरितम् का डॉ. हिमांशु द्विवेदी के निर्देशन और संगीत परिकल्पना में मंचन दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर गया।
इस नाटक ने रामायण की अमर कथा को नाटकीय बिंबों, फ्लैशबैक और आधुनिक दृष्टिकोण से प्रस्तुत कर सबको तालियों के पुल बांधने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम का आगाज मुख्य अतिथि प्रो. कीर्ति सिंह (इलाहाबाद विश्वविद्यालय),  विशिष्ट अतिथि घनश्याम शाही (क्षेत्रीय संगठन मंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, पूर्वी उत्तर प्रदेश ), अभिलाष मिश्रा (काशी प्रांत संगठन मंत्री) एवं  केंद्र निदेशक सुदेश शर्मा, उपनिदेशक (कार्यक्रम) डॉ. मुकेश उपाध्याय और उपनिदेशक (प्रशासन) डॉ. आदित्य कुमार श्रीवास्तव व कार्यक्रम सलाहकार कल्पना सहाय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मंच पर पारंपरिक संगीत और नृत्य ने वातावरण को पवित्र बना दिया।
नाटक विश्वामित्र के यज्ञ महोत्सव से प्रारंभ होता है। जनक के छोटे भाई कुशध्वज उर्मिला व सीता संग पधारते हैं। राम-लक्ष्मण की उनसे भेंट में प्रेम का बीज अंकुरित होता है। तभी सर्वमाय नामक राक्षस माल्यवान के इशारे पर रावण का पत्र पढ़ता है, जिसमें सीता से विवाह का अहंकारी प्रस्ताव है। "यह अन्याय है!"—सर्वमाय क्रोधित होकर चीखता है।
बीच में राम द्वारा अहल्या उद्धार, ताड़का-मारीच-सुबाहु वध के वृतांत रोमांचित करते हैं। विश्वामित्र राम को दिव्यास्त्र प्रदान करते हैं। शिवधनुष मंगवाकर राम उसे चूर-चूर कर देते हैं—रामायण की मूल कथा से हटकर यहां विवाह शर्त नहीं, विश्वामित्र की आज्ञा है। राम-सीता, लक्ष्मण-उर्मिला का विवाह धूमधाम से होता है। क्रोधित सर्वमाय माल्यवान को सूचना दे भागता है।
षड्यंत्रों का नाटकीय मोड़ आता है।
माल्यवान-सुरपनखा परशुराम को भड़काते हैं, लेकिन राम की सौम्यता से वे पिघल जाते हैं: "हे राम, यह धनुष लो, विजयी हो!" फ्लैशबैक में सुरपनखा मंथरा बनी कैकेयी को दो वर दिलवाती—राम का 14 वर्ष वनवास, भरत का राज्याभिषेक। राम प्रसन्नता से स्वीकारते हैं। जंगल में सीता हरण, जटायु वध, शबरी मिलन, बाली का राम-भक्त बनकर मृत्यु—सब चित्रित। रावण बाली भेजता है, लेकिन वह भक्त हो जाता है। मंदोदरी बार-बार समझाती है, "यह अधर्म है रावण!", पर वही अड़िग। युद्ध में राम विजयी, विभीषण को लंका सौंप अयोध्या लौटते हैं।
कलाकारों ने अपने अभिनय से नाटक में जान डाल दी। अमिताभ आचार्य ने राम की भूमिका में गंभीरता दिखाई, वहीं अमन व्यास लक्ष्मण के रूप में जोश से भरे नजर आए। खुशी बघेल ने सीता के किरदार को बहुत ही सहजता से निभाया। शुभराज शुक्ला ने रावण और परशुराम दोनों किरदारों में दम दिखाया।
सबसे ज्यादा ध्यान खींचा ऋतुराज चौहान ने, जिन्होंने मंथरा का किरदार निभाया। उनकी एक्टिंग इतनी प्रभावशाली रही कि दर्शक उनसे नजर नहीं हटा पाए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं नाट्य निर्देशक को केंद्र निदेशक द्वारा पौधा एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुधांशु शुक्ला ने किया।
    user_AT Samachar
    AT Samachar
    Media house प्रयागराज, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कौशांबी...कोखराज पुलिस व एसओजी टीम ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले 25,000 रु के इनामिया को किया गिरफ्तार गिरफ्तारी हेतु एसपी राजेश कुमार द्वारा 25,000 /- रुपये का पुरष्कार घोषित किया गया था ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक कौशांबी.....कोखराज पुलिस व एसओजी टीम ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले 25,000 रु के इनामिया को गिरफ्तार किया है। गौरतलब हो कि दिनांक 22.01.2026 को थाना कोखराज पर वादी द्वारा सूचना दी गयी कि आरोपी उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गए व बारी-बारी से जबरन गलत काम किए, विरोध करने पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारा-पीटा गया तथा जान से मारने की धमकी दी गयी।। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 169/25 धारा 137 (2)/70 (2)/352/351 (3) बीएनएस व 5/6 पॉक्सो एक्ट एवं 3(2)5 व 3(1)ध एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत किया गया था। उपरोक्त मुकदमें से सम्बन्धित एक आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। फरार चल रहे अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार द्वारा 25,000 /- रुपये का पुरष्कार घोषित किया गया था।उपरोक्त क्रम में बुधवार दिनांक 31.03.2026 थाना कोखराज व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 25,000 /- रुपये का इनामियां वांछित अभियुक्त मो० एहतशाम उर्फ शाहरूख पुत्र मो० स्व० मुजफ्फर अहमद निवासी अहमदपुर असरौली उपरहार थाना पुरामुफ्ती जनपद प्रयागराज हाल पता ग्राम महमदपुर थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी को इक्का अड्‌डा ग्राम कोखराज से गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया है।
    1
    कौशांबी...कोखराज पुलिस व एसओजी टीम ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले 25,000 रु के इनामिया को किया गिरफ्तार 
गिरफ्तारी हेतु एसपी राजेश कुमार द्वारा 25,000 /- रुपये का पुरष्कार घोषित किया गया था
ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक 
कौशांबी.....कोखराज पुलिस व एसओजी टीम ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले 25,000 रु के इनामिया को गिरफ्तार किया है।
गौरतलब हो कि दिनांक 22.01.2026 को थाना कोखराज पर वादी द्वारा सूचना दी गयी कि आरोपी उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गए व बारी-बारी से जबरन गलत काम किए, विरोध करने पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारा-पीटा गया तथा जान से मारने की धमकी दी गयी।। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 169/25 धारा 137 (2)/70 (2)/352/351 (3) बीएनएस व 5/6 पॉक्सो एक्ट एवं 3(2)5 व 3(1)ध एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत किया गया था। उपरोक्त मुकदमें से सम्बन्धित एक आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। फरार चल रहे अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार द्वारा 25,000 /- रुपये का पुरष्कार घोषित किया गया था।उपरोक्त क्रम में बुधवार दिनांक 31.03.2026 थाना कोखराज व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 25,000 /- रुपये का इनामियां वांछित अभियुक्त मो० एहतशाम उर्फ शाहरूख पुत्र मो० स्व० मुजफ्फर अहमद निवासी अहमदपुर असरौली उपरहार थाना पुरामुफ्ती जनपद प्रयागराज हाल पता ग्राम महमदपुर थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी को इक्का अड्‌डा ग्राम कोखराज से गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया है।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    1
    Post by AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    user_AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    पत्रकार Prayagraj, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • नैनी में ठगी के आरोप पर युवती का हंगामा, सरेबाजार चप्पलों से की पिटाई खबर: प्रयागराज के नैनी क्षेत्र में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती ने सरेबाजार एक युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी। युवती का आरोप है कि युवक ने नौकरी दिलाने के नाम पर उससे करीब ₹4 लाख रुपये ठग लिए थे। घटना के दौरान मौके पर भारी भीड़ जुट गई और लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया। थाने में दोनों के बीच पंचायत भी हुई, जहां मामला समझौते की कगार पर पहुंच गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।
    1
    नैनी में ठगी के आरोप पर युवती का हंगामा, सरेबाजार चप्पलों से की पिटाई
खबर:
प्रयागराज के नैनी क्षेत्र में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती ने सरेबाजार एक युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी। युवती का आरोप है कि युवक ने नौकरी दिलाने के नाम पर उससे करीब ₹4 लाख रुपये ठग लिए थे।
घटना के दौरान मौके पर भारी भीड़ जुट गई और लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया। थाने में दोनों के बीच पंचायत भी हुई, जहां मामला समझौते की कगार पर पहुंच गया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।
    user_Ptrakar Deepak Shukla
    Ptrakar Deepak Shukla
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by गुरु ज्ञान
    1
    Post by गुरु ज्ञान
    user_गुरु ज्ञान
    गुरु ज्ञान
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.