Shuru
Apke Nagar Ki App…
कदौरा में वृद्ध पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, ग्वालियर रेफर कदौरा (जालौन) चतेला गांव में शनिवार को कालका प्रसाद कुशवाहा नामक वृद्ध पर जानलेवा हमला किए जाने का आरोप लगा है। परिजनों के मुताबिक परिवार के ही प्रदीप, दीपक, उदयभान समेत चार लोगों ने गाली-गलौज के बाद उन्हें घर से खींचकर ले गए और कमरे में कथित तौर पर बंधक बनाकर मारपीट की। आरोप है कि कुल्हाड़ी से सिर पर कई वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने ग्वालियर रेफर कर दिया। घटना के संबंध में कदौरा थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद होगी।
Bheem rajawat 9628800458
कदौरा में वृद्ध पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, ग्वालियर रेफर कदौरा (जालौन) चतेला गांव में शनिवार को कालका प्रसाद कुशवाहा नामक वृद्ध पर जानलेवा हमला किए जाने का आरोप लगा है। परिजनों के मुताबिक परिवार के ही प्रदीप, दीपक, उदयभान समेत चार लोगों ने गाली-गलौज के बाद उन्हें घर से खींचकर ले गए और कमरे में कथित तौर पर बंधक बनाकर मारपीट की। आरोप है कि कुल्हाड़ी से सिर पर कई वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने ग्वालियर रेफर कर दिया। घटना के संबंध में कदौरा थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद होगी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जालौन हिंगुटा गांव में दिखे तीन कबर बिज्जू /ग्रामीणों ने पकड़कर वन विभाग को सौंपा /सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया* *जालौन आबादी में पहुंचे तीन कबर बिज्जू वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू जालौन में तीन /कबर बिज्जू मिलने से मची अफरा-तफरी सुरक्षित जंगल में छोड़े गए* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *जालौन हिंगुटा गांव में दिखे तीन कबर बिज्जू /ग्रामीणों ने पकड़कर वन विभाग को सौंपा /सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया* *जालौन आबादी में पहुंचे तीन कबर बिज्जू वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू जालौन में तीन /कबर बिज्जू मिलने से मची अफरा-तफरी सुरक्षित जंगल में छोड़े गए* जनपद जालौन कोंच तहसील क्षेत्र के हिंगुटा गांव में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के आसपास एक साथ तीन कबर बिज्जू दिखाई दिए अचानक जंगली जीवों के दिखने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया हालांकि लोगों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बिना किसी नुकसान के तीनों कबर बिज्जुओं को सुरक्षित पकड़ लिया आप को बता दें घटना की जानकारी तत्काल वन विभाग को दी गई सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तीनों कबर बिज्जुओं को अपने कब्जे में लेकर उनका निरीक्षण किया इसके बाद वन कर्मियों ने सभी कबर बिज्जुओं को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जिससे उन्होंने प्राकृतिक आवास में वापस लौट सकें वहीं वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों की सतर्कता की सराहना करते हुए अपील की कि यदि भविष्य में कोई जंगली जीव आबादी वाले क्षेत्र में दिखाई दे तो उसे नुकसान पहुंचाने या मारने की कोशिश न करें इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दें ताकि वन्यजीवों का सुरक्षित रेस्क्यू कर उन्हें उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें कि हाल के दिनों में भोजन और पानी की तलाश में जंगली जीव आबादी वाले इलाकों की ओर रुख कर रहे हैं फिलहाल तीनों कबर बिज्जुओं को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली4
- जालौन जालौन में डीपीआरओ पर सचिवों के साथ अभद्रता का आरोप, मामले से गुस्साए सचिव डीपीआरओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे, ज्ञापन देने पहुंचे थे ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के पदाधिकारी, जालौन में डीपीआरओ पर सचिवों के साथ अभद्रता का आरोप, मामले से गुस्साए सचिव डीपीआरओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे, ज्ञापन देने पहुंचे थे ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के पदाधिकारी, डीपीआरओ पर ज्ञापन फेंकने व अभद्रता करने का आरोप, मामले से गुस्साए सचिव व पदाधिकारी, कार्यालय के बाहर शुरू किया धरना, पूर्व में भी विवादों में रहे हैं डीपीआरओ राम अयोध्या प्रसाद, जालौन के उरई कलक्ट्रेट परिसर स्थित डीपीआरओ कार्यालय का मामला4
- डकोर गांव में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने विकासखंड गेट पर किया प्रदर्शन डकोर (जालौन)।भीषण गर्मी और उमस के बीच ग्राम डकोर में पेयजल संकट ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। करीब एक महीने से गांव में पानी की सप्लाई ठप होने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने विकासखंड कार्यालय के गेट के सामने प्रदर्शन कर अपनी गहरी नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि पानी जैसी मूलभूत जरूरत के लिए उन्हें दूर-दराज से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है, जबकि जिम्मेदार विभाग समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, नादयी के पास तालाब के बगल में स्थित पानी की टंकी से पूरे गांव में जलापूर्ति की जाती थी। लंबे समय से सप्लाई बंद होने के कारण घरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। हालात यह हैं कि ग्रामीणों के साथ पशुपालकों को भी पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों को मजबूरी में दूर से पानी लाकर अपनी घरेलू जरूरतें पूरी करनी पड़ रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में मौजूद पुरानी पानी की टंकी से पहले घर-घर नियमित जलापूर्ति होती थी। यदि पुरानी व्यवस्था को दोबारा चालू कर दिया जाए तो काफी हद तक समस्या का समाधान हो सकता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जल संस्थान की ओर से समस्या का स्थायी समाधान कराने के लिए अपेक्षित पहल नहीं की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि ‘नमामि गंगे’ योजना के तहत कभी-कभार पानी आने से समस्या का समाधान नहीं हो सकता। जब तक नियमित रूप से घर-घर पानी नहीं पहुंचेगा, तब तक योजना का वास्तविक लाभ नहीं मिल पाएगा। प्रदर्शन में शामिल राजेंद्र सिंह, बृजेश यादव, ब्रजकिशोर मास्टर, हरिराम वसोर, हल्के सहित दर्जनों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी जालौन से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर पेयजल व्यवस्था बहाल कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द जलापूर्ति बहाल नहीं हुई तो उच्च अधिकारियों के समक्ष दोबारा आवाज उठाई जाएगी। बड़ा सवाल: जब गांव में पुरानी टंकी से पहले घर-घर पानी पहुंचता था, तो आखिर उसे दोबारा चालू कराने में क्या अड़चन है? क्या जिम्मेदार विभाग ग्रामीणों को नियमित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए अब ठोस कदम उठाएगा?1
- कोंच ब्लॉक में भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक सम्पन्न, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, किसानों ने विभिन्न समस्याओं के समाधान की उठाई मांग जालौन के कोंच ब्लॉक परिसर में शनिवार दोपहर 12 बजे भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के किसानों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर गांवों की मूलभूत समस्याओं पर चर्चा की और उनके शीघ्र समाधान की मांग की। किसानों ने कहा कि लंबे समय से लंबित विकास कार्यों के पूरा न होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में प्रमुख रूप से मांग की गई कि मिलन केंद्र से कौशल किशोर के मकान तक खड़ंजा मार्ग का निर्माण कराया जाए। इसके अलावा क्षेत्र में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने, आत्मकेन्दरी गांव के तालाब की खुदाई कराने तथा ग्राम परैथा स्थित प्राथमिक विद्यालय की खुली नाली को ढकवाने की मांग भी उठाई गई। किसानों ने कहा कि विद्यालय के आसपास खुली नाली होने से बच्चों की सुरक्षा पर खतरा बना रहता है। बैठक में ब्लॉक क्षेत्र में घूम रहे आवारा पशुओं की समस्या पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की गई। किसानों ने प्रशासन से मांग की कि आवारा पशुओं को तत्काल पकड़कर गौशालाओं में भेजा जाए। साथ ही गौशालाओं को सुचारु रूप से संचालित रखने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि पकड़े गए पशुओं को सुरक्षित रखा जा सके। बैठक के अंत में किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो भारतीय किसान यूनियन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।1
- जालौन: ब्लॉक में शिक्षा का बुरा हाल, सुबह 8:30 बजे तक नहीं खुलता प्राथमिक विद्यालय, बच्चे बाहर इंतजार करने को मजबूर जालौन। जालौन ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय प्रतापपुरा में शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि विद्यालय में सुबह 8:30 बजे तक भी स्कूल का ताला नहीं खुलता, जिससे पढ़ने आने वाले बच्चे स्कूल के बाहर ही इंतजार करते रहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय में तैनात शिक्षक और शिक्षिकाएं समय पर नहीं पहुंचते, जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बच्चों को रोजाना स्कूल के बाहर भटकना पड़ता है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय पर विद्यालय नहीं खुलता और शिक्षक नियमित रूप से देरी से पहुंचते हैं, तो इसका सीधा असर बच्चों के भविष्य पर पड़ रहा है। अब बड़ा सवाल यह है कि विद्यालय समय पर न खुलने और बच्चों की पढ़ाई बाधित होने की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? ग्रामीणों ने बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।1
- कोंच,नदीगांव में अवैध फैक्ट्री, भू-कब्जे और बिजली चोरी के आरोपों को लेकर सामाधन दिवस कक्ष गेट के बाहर सभासद धरने पर बैठे, निष्पक्ष जांच की मांग कोंच तहसील परिसर में समाधान दिवस के दौरान नगर पंचायत नदीगांव के वार्ड-5 के सभासद अमित कुमार जाटव सरकारी भूमि पर कथित अवैध कब्जा, इंटरलॉकिंग फैक्ट्री संचालन, बिजली चोरी और जांच रिपोर्ट में अनियमितता के आरोपों को लेकर समाधान दिवस कक्ष गेट के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि भू-माफियाओं, नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी की मिलीभगत से सरकारी भूमि पर अवैध फैक्ट्री संचालित की जा रही है तथा शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। सभासद ने मामले की निष्पक्ष जांच, अवैध फैक्ट्री को सील करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि या संबंधित पक्ष का जवाब अभी सामने नहीं आया है।1
- Jalaun Accident : 5 घायल, 3 रेफर! कोतवाली क्षेत्र में 2 अलग-अलग हादसे!! जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटनाओं के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जालौन में भर्ती कराया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। जांच के दौरान तीन घायलों की हालत गंभीर पाए जाने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए उच्च संस्थान रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य दो घायलों का उपचार सीएचसी में जारी रहा। घटनाओं की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल मरीजों को समय रहते उच्च चिकित्सा केंद्र भेजा, ताकि उन्हें बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा सके। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा सावधानी बरतें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। वाइट - वरिष्ठ चिकित्सक डॉ योगेश आर्य यूट्यूब चैनल के लिए स्क्रिप्ट तैयार कर दो किसी प्रकार की स्ट्राइक ना आए और थंबनेल हेजटैग भी बना दो वायरल मिलियन व्यू आए1