Shuru
Apke Nagar Ki App…
फतुहा के रुकूनपुर में किसान और पुलिस प्रशासन आमने–सामने भिड़े
EXCLUSIVE BHARAT NEWS
फतुहा के रुकूनपुर में किसान और पुलिस प्रशासन आमने–सामने भिड़े
- Innocent BoyHuzur, Bhopalmodi madarchod bhadwe ne desh barbad kar diyaon 17 December
- Ajay PanditTribeniganj, SupaulSarkar sadak Vikas ke liye banaa rahe hainon 17 December
- User2478Dumka, Jharkhand💣on 19 December
- User4614Chhatarpur, Palamu👏on 18 December
- Brahmdev ChoudhariNawada, Bihar💣on 17 December
- User5394Baramkela, Sarangarh Bilaigarh💣on 17 December
- User5394Baramkela, Sarangarh Bilaigarh😡on 17 December
More news from Patna and nearby areas
- बड़ी साजिश नाकाम: अंतरजिला गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, 1200 से अधिक जिंदा कारतूस और दो गाड़ियां बरामद पटना/फतुहा। राजधानी पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के सिरपतपुर गांव में बुधवार की देर शाम पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ जैसी स्थिति बन गई। अपराधियों की जुटान और हथियारों की बड़ी डीलिंग की गुप्त सूचना पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने कट्टा तान दिया। आत्मरक्षार्थ और अपराधियों को पकड़ने के लिए फतुहा थानाध्यक्ष द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक अपराधी के दाहिने पैर में गोली लग गई। पुलिस ने मौके से तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है और दो फोर-व्हीलर वाहनों से 1200 से अधिक जिंदा कारतूस व लोडेड हथियार बरामद किए हैं। एसएसपी का बयान: बड़ी घटना को अंजाम देने की थी फिराक घटना के संदर्भ में पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि, "फतुहा थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि सिरपतपुर गांव जाने वाले रास्ते में एक अंतरजिला गैंग सक्रिय है, जो भारी मात्रा में गोलियों की सप्लाई और हथियारों की डीलिंग करने वाला है। सत्यापन के लिए गठित टीम जब मौके पर पहुंची तो अपराधी भागने लगे। पुलिस द्वारा रोके जाने पर अपराधियों ने पुलिस पर कट्टा तान दिया और गोली चलाने का प्रयास किया। इसी क्रम में थानाध्यक्ष फतुहा द्वारा की गई फायरिंग में एक अपराधी के पैर में गोली लगी है। इनके पास से करीब 1200 से अधिक गोलियां और एक लोडेड कट्टा बरामद हुआ है। ये लोग अन्य जिलों से आए थे और बड़ी घटना की फिराक में थे। इनके सोर्स और खरीदारों पर भी कार्रवाई की जाएगी।" घायल अपराधी पटना रेफर, दो ने किया सरेंडर पकड़े गए अपराधियों की पहचान सारण (तेलपा) निवासी सुंदरम उर्फ भोला (घायल), सुजीत कुमार उर्फ गबरू और बाढ़ निवासी सत्यरोहण यादव उर्फ भालू यादव के रूप में हुई है। पुलिस की गोली सुंदरम के दाहिने पैर में लगी, जिसे तुरंत फतुहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है। मौके पर पटना ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार, फतुहा एसडीपीओ अवधेश कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। साथी को गोली लगते देख गिरोह के अन्य दो सदस्यों ने मौके पर ही सरेंडर कर दिया। हथियारों के सोर्स की जांच जारी पुलिस अब गिरफ्तार अपराधियों के आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है। एसएसपी ने बताया कि यह पता लगाया जा रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में कारतूस कहां से लाए गए थे और इनका अगला निशाना कौन था। थानाध्यक्ष की इस त्वरित कार्रवाई से इलाके में एक बड़ी संभावित वारदात को टाल दिया गया है। फिलहाल पुलिस फरार अपराधियों और उनके संपर्कों की तलाश में सघन छापेमारी अभियान चला रही है। #PatnaPolice #Encounter #CrimeNews #PatnaCrime #FatuhaPolice1
- पुलिस और अपराधी के बीच एनकाउंटर, 3 अपराधी गिरफ्तार, 1200 जिंदा कारतूस बरामद1
- पटना जिले के फतुहा थाना क्षेत्र के सिरपतपुर गांव में बुधवार शाम पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। छापेमारी के दौरान अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग के प्रयास पर , जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। इस दौरान एक अपराधी के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने मौके से तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है और 1200 से अधिक जिंदा कारतूस तथा हथियार बरामद किए हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।1
- राजधानी पटना के कंकड़बाग में लक्मे ब्यूटी सलून का हुआ शुभ आरंभ!!!1
- राजधानी पटना के अनिसाबाद में इलेक्ट्रिक बाइक मैटर शोरूम का हुआ शुभ आरंभ!!!1
- Post by Amit Kumar3
- दिनांक 10.03.2026 को मसौढ़ी थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम महाराजचक में आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस द्वारा छापेमारी के दौरान मौके से 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की तलाशी के क्रम में उनके पास से 01 देशी कट्टा एवं 01 देशी पिस्टल बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में से एक का पूर्व से आपराधिक_इतिहास रहा है। अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में संबंधित श्री परिचय कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना द्वारा प्रेस को दी गई बाइट... District Administration Patna Bihar Police Home Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar DD News Bihar AIR News PATNA Patna Police BiharPolice MasaudhiPS #Arrested1
- दिनांक 11.03.2026 पुनपुन थानांतर्गत केवड़ा ओपी को सूचना प्राप्त हुई कि 01 व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध मादक पदार्थ लेकर पुनपुन बाजार से पोठही रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा है। इस संबंध में 01 विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा जोल बिगहा सूर्य मंदिर के समीप सघन वाहन जांच प्रारंभकी गई। इसी दौरान 01 मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस द्वारा तत्परता से पकड़ लिया गया। पकड़े गए उक्त व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से काले पॉलिथीन में लगभग 247.340 ग्राम स्मैक / हेरोइन जैसा भूरा रंग का मादक पदार्थ बरामद किया गया है। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी गई है। साथ ही 01 मोटरसाइकिल तथा 01 मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है। अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में श्री परिचय कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना द्वारा प्रेस को दी गई बाइट... Bihar PoliceHome Department, Govt. of BiharDistrict Administration PatnaPatna Traffic policeDDNewsLiveAIR News PATNAProhibition, Excise & Registration Department, BiharDD News Bihar arresting seized PatnaPolice Bihar पॉलिस1