घाटमपुर सीएचसी में गाड़ी साइड करने को लेकर विवाद, ड्राइवर पर पत्थर से किया हमला घाटमपुर नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) परिसर में मंगलवार दोपहर गाड़ी साइड करने को लेकर हुए विवाद ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। आरोप है, कि एक निजी वाहन के अटेंडेंट ने महिला डॉक्टर के ड्राइवर के सिर पर भारी पत्थर से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से ड्राइवर लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद CHC परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घायल को तत्काल अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, CHC में संविदा पर तैनात महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. गौरी तिवारी मंगलवार को सरकारी वाहन से ओपीडी ड्यूटी करने सीएचसी पहुंची थीं। उनके साथ ड्राइवर सत्यम सिंह सेंगर था। दोपहर करीब दो बजे ओपीडी समाप्त होने के बाद सत्यम सरकारी वाहन को मोड़ रहा था। इसी दौरान वाहन साइड करने को लेकर उसका स्टाफ से विवाद हो गया। बताया जा रहा है, कि पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और गाली-गलौज हुई। आरोप है, कि वाहन के साथ मौजूद अटेंडेंट मोनू ने विवाद बढ़ने पर सत्यम के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उसने पास में पड़ा भारी पत्थर उठाकर सत्यम के सिर पर वार कर दिया। पत्थर लगते ही सत्यम के सिर से खून बहने लगा और वह मौके पर गिर पड़ा। घटना के बाद CHC परिसर में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आरोपी मौके से भाग निकला। घायल ड्राइवर को तत्काल उपचार के लिए इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। जहां घायल का इलाज जारी है।
घाटमपुर सीएचसी में गाड़ी साइड करने को लेकर विवाद, ड्राइवर पर पत्थर से किया हमला घाटमपुर नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) परिसर में मंगलवार दोपहर गाड़ी साइड करने को लेकर हुए विवाद ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। आरोप है, कि एक निजी वाहन के अटेंडेंट ने महिला डॉक्टर के ड्राइवर के सिर पर भारी पत्थर से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से ड्राइवर लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद CHC परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घायल को तत्काल अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, CHC में संविदा पर तैनात महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. गौरी तिवारी मंगलवार को सरकारी वाहन से ओपीडी ड्यूटी करने सीएचसी पहुंची थीं। उनके साथ ड्राइवर सत्यम सिंह सेंगर था। दोपहर करीब दो बजे ओपीडी समाप्त होने के बाद सत्यम सरकारी वाहन को मोड़ रहा था। इसी दौरान वाहन साइड करने को लेकर उसका स्टाफ से विवाद हो गया। बताया जा रहा है, कि पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और गाली-गलौज हुई। आरोप है, कि वाहन के साथ मौजूद अटेंडेंट मोनू ने विवाद बढ़ने पर सत्यम के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उसने पास में पड़ा भारी पत्थर उठाकर सत्यम के सिर पर वार कर दिया। पत्थर लगते ही सत्यम के सिर से खून बहने लगा और वह मौके पर गिर पड़ा। घटना के बाद CHC परिसर में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आरोपी मौके से भाग निकला। घायल ड्राइवर को तत्काल उपचार के लिए इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। जहां घायल का इलाज जारी है।
- कानपुर तिरंगा यात्रा के लिए एकजुट हुआ! 'हर घर तिरंगा' अभियान को मनाने के लिए हमारे समुदाय ने गर्व के साथ सरसैया घाट से ग्रीन पार्क तक मार्च किया। आप इस साल इसे कैसे मना रहे हैं? जिला रिपोर्टर अनूप कुमार निषाद कानपुर तिरंगा यात्रा के लिए एकजुट हुआ! 'हर घर तिरंगा' अभियान को मनाने के लिए हमारे समुदाय ने गर्व के साथ सरसैया घाट से ग्रीन पार्क तक मार्च किया। आप इस साल इसे कैसे मना रहे हैं?1
- *कानपुर में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, सरसैया घाट से ग्रीन पार्क तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा* कानपुर, 12 अगस्त 2026। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को कानपुर में सरसैया घाट चौराहे से ग्रीन पार्क चौराहे तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में जिलाधिकारी कानपुर नगर जितेंद्र प्रताप सिंह, विधायक सुरेंद्र मैथानी, जिला प्रशासन के अधिकारी, पुलिस-प्रशासन के जवान, एनसीसी कैडेट, स्कूली बच्चे और सैकड़ों नागरिक शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। यात्रा में विभिन्न स्कूलों से आए बच्चे बैंड की धुन पर कदमताल करते हुए शामिल हुए। बच्चों के हाथों में लहराते तिरंगे और उनके जोशीले नारों ने पूरे माहौल को देशभक्तिमय बना दिया। आईटीबीपी के जवानों, उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों, एनसीसी कैडेट और नागरिक सुरक्षा कोर के स्वयंसेवकों ने भी पूरे उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। तिरंगा यात्रा को देखते हुए यातायात पुलिस ने सुबह से ही संबंधित मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू किया, ताकि यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। तिरंगा यात्रा ग्रीन पार्क मैदान पहुंची, जहां देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहां सभी ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम और राष्ट्रगान का गायन किया। इस दौरान स्कूली बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। हाथों में तिरंगा लिए बच्चों के चेहरे पर देशभक्ति का जोश साफ नजर आया। मीडिया से बातचीत करते हुए जिलाधिकारी कानपुर नगर जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कानपुर शहर देश की आजादी के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1857 की क्रांति में कानपुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसी गौरवशाली इतिहास को ध्यान में रखते हुए आजादी के पर्व 15 अगस्त को पूरे उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया जा रहा है। वहीं विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि छोटे-छोटे बच्चों के हाथों में तिरंगा इस बात का प्रमाण है कि देश का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। बच्चों के दिल में देशभक्ति और देशहित की भावना देखकर यह विश्वास मजबूत होता है कि आने वाली पीढ़ी राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शहर के अलग-अलग हिस्सों में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आम नागरिक भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। सरसैया घाट से ग्रीन पार्क तक निकली इस तिरंगा यात्रा ने न सिर्फ शहर में देशभक्ति का संदेश दिया, बल्कि बच्चों, युवाओं, सुरक्षाबलों और आम नागरिकों को एक साथ जोड़कर राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रप्रेम की भावना को भी मजबूत किया। *बाइट - जितेंद्र प्रताप सिंह जिलाधिकारी कानपुर नगर* *बाइट - सुरेंद्र मैथानी भाजपा विधायक गोविंद नगर विधानसभा*4
- कानपुर बर्रा बाईपास से भाजपा बर्रा मंडल अध्यक्ष द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई कानपुर बर्रा बाईपास से भाजपा बर्रा मंडल अध्यक्ष द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई1
- कानपुर नगर वार्ड 68 पार्षद सिराज कुनकुन महोदय की जी के द्वारा नव ज्योति विद्यालय के पास नगर निगम के कर्मचारियों के द्वारा क्षेत्र की जनता की समस्या का तत्काल कराया समाधान कानपुर ब्रेकिंग न्यूज़, कानपुर नगर वार्ड 68 नवज्योति विद्यालय के पास नाले पूरी तरह भरे हुए और गंदगी का अंबार पार्षद महोदय जी के द्वारा तत्काल नगर निगम अधिकारियों को सूचित कर समस्या का समाधान कराया नमस्कार आप देख रहे हैं वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ एवं समृद्ध भारत समाचार पत्र की रिपोर्ट जैसा की कल दिनांक 11 अगस्त दिन मंगलवार स्थानीय लोगों के अनुसार वार्ड 68 पार्षद सिराज कुनकुन जी पत्राचार के माध्यम से जनता की शिकायत थी की वार्ड 68 में नव ज्योति विद्यालय के पास सड़क पर गंदे नालों का पानी रोड पर आ चुका है और आवागमन में बच्चों को और बुजुर्गों को महिलाओं को कई तरह की समस्याएं आने-जाने में हो रही है असुविधा समस्या वार्ड 68 पार्षद महोदय जी शिराज कुनकुन जी के द्वारा तत्काल नगर निगम के कर्मचारियों को सूचित करके क्षेत्र की जनता समस्या का मौके पर खड़े होकर समस्या का समाधान कराया जा रहा है कानपुर से संवाददाता वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ एवं समृद्ध भारत समाचार पत्र दिनकर जी की रिपोर्ट वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ समृद्ध भारत समाचार पत्र वीडियो की पुष्टि नहीं करता है न्यूज़ विज्ञापन खोया पाया के लिए संपर्क करें1
- सजेती पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक युवक को दबोचा कानपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा अपराध की रोकथाम और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सजेती थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुजेला पुल के पास से एक युवक को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। सजेती थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार के साथ घाटमपुर से सजेती की ओर आने वाले रास्ते पर गुजेला पुल के पास किसी का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान रोहित (लगभग 25 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय संतोष सिंह, निवासी ग्राम अमौली, थाना सजेती के रूप में हुई है। जामा तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक 12 बोर का देशी तमंचा और एक 12 बोर का जिंदा कारतूस बरामद किया। सजेती पुलिस ने आरोपी रोहित के खिलाफ थाना स्थानीय पर मु०अ०सं० 256/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस द्वारा आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष अनुज कुमार, उपनिरीक्षक विनीत कुमार गौतम, सालिक राम और उपनिरीक्षक बृजेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- *जूही में पिछले 4 महीनों से नल उगल रहे ‘जहर’ जैसा पानी, पार्षद शालू सुनील कन्नौजिया समेत सड़क पर उतरीं क्षेत्रीय महिलाएं; जल निगम प्रबंधक को दी आंदोलन की चेतावनी* जूही क्षेत्र में पिछले 4 महीनों से दूषित और काला पानी आने से परेशान लोगों का गुस्सा सोमवार को सड़क पर उतर आया। पार्षद शालू सुनील कनौजिया ने क्षेत्रीय महिलाओं के साथ जूही बारा देवी चौराहे पर बोतलों में नल का काला गंदा पानी लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जल निगम और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी कर जल्द समस्या दूर करने की मांग की। पार्षद के मुताबिक करीब 15 मोहल्लों की 10 हजार की आबादी बदबूदार पानी पीने को मजबूर है। लोगों ने क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की जांच और उसे बदलने की मांग की। पार्षद ने चेतावनी दी कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो जल निगम कार्यालय का घेराव कर आंदोलन तेज किया जाएगा।1
- अरमापुर थाना क्षेत्र के आर्डिनेंस फैक्ट्री में वर्करों का हंगामा । ब्रेकिंग...कानपुर, यूपी वर्करों के द्वारा वेतन में कटौती को लेकर चल रहा हंगामा सैकड़ों की संख्या में वर्कर फैक्ट्री के बाहर कर रहे जमकर हंगामा मौके पर स्थानीय पुलिस मौजूद1