Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहार से रेलवे के काम और नियमों के बीच एक अनोखा मामला सामने आया है। मालदा से सिलीगुड़ी जा रही ट्रेन को लोको पायलट ने बीच रास्ते में ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन पर रोक दिया। जब स्टेशन अधिकारियों ने कारण पूछा, तो ड्राइवर ने कहा कि उनकी 9 घंटे की ड्यूटी पूरी हो चुकी है और सुरक्षा मानकों के तहत बिना आराम के ट्रेन चलाना जोखिम भरा होगा। यह घटना रेलवे नियमों की सख्ती और कर्मचारियों की जिम्मेदारी दोनों को उजागर करती है।
Preety panchal
बिहार से रेलवे के काम और नियमों के बीच एक अनोखा मामला सामने आया है। मालदा से सिलीगुड़ी जा रही ट्रेन को लोको पायलट ने बीच रास्ते में ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन पर रोक दिया। जब स्टेशन अधिकारियों ने कारण पूछा, तो ड्राइवर ने कहा कि उनकी 9 घंटे की ड्यूटी पूरी हो चुकी है और सुरक्षा मानकों के तहत बिना आराम के ट्रेन चलाना जोखिम भरा होगा। यह घटना रेलवे नियमों की सख्ती और कर्मचारियों की जिम्मेदारी दोनों को उजागर करती है।
More news from बिहार and nearby areas
- सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड कार्यालय परिसर में कोसी क्षेत्र के लोगों ने अपने हक और अधिकार की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। धरने में शामिल ग्रामीणों ने कई सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी और सुविधाओं की कमी का आरोप लगाया।दरअसल, कोसी क्षेत्र के डरहार पंचायत के ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की कई योजनाएं जमीनी स्तर पर सही तरीके से लागू नहीं हो रही हैं। लोगों का आरोप है कि जिला स्तर से मिलने वाला पाँच किलो राशन भी कई लाभुकों को नहीं दिया जा रहा है, जिससे गरीब परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि हर घर नल-जल योजना सही तरीके से संचालित नहीं हो रही है। इसके अलावा मनरेगा योजना में भी बड़े पैमाने पर लूट और अनियमितता होने की बात कही जा रही है। धरना दे रहे लोगों ने शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि सरकारी विद्यालयों में पठन-पाठन ठीक से नहीं होता, जिससे बच्चों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।धरना पर बैठे ग्रामीणों ने कहा कि दिल्ली और पटना के लोगों को जितनी सुविधाएं मिलती हैं, उतना ही हक कोसी क्षेत्र के लोगों का भी है। इलाके में सड़क, पुल और पुलिया जैसी बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी है।ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय में धरना-प्रदर्शन करते हुए मांग की है कि सरकारी योजनाओं को सही तरीके से लागू किया जाए और कोसी क्षेत्र के लोगों को उनका पूरा हक और अधिकार दिया जाए।1
- Post by Sunil Kumar1
- फारबिसगंज, राघोपुर, झंझारपुर, सीतामढ़ी के रास्ते शुरू हुई किशनगंज लाल कुआं साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन तमुरिया से गुजरती हुई1
- वहीं आज के दौड़ की होली जहां एक तरफ नग्नता बेशर्मी तो वहीं दूसरी तरफ दुश्मनी का बदला निकालने का पर्व रूप में मनाया जा रहा है इससे होली पर्व की पवित्रता पर आघात कर प्रश्नचिन्ह लगाया जा रहा है जिसका नंगा नाच आज पूरा दुनिया देख रही है कि भारत जैसे देश में जहां संस्कार और संस्कृति की गरिमा का देश कहा जा रहा है वही उसके पड़ोसी देश की इस तरह कि बेशर्मी का नंगा नाच भी खेला जा रहा है❓ थू शर्म आती है ऐसा शासन-प्रशासन की कार्यशैली पर।1
- करीब सात दिनों से गैस नहीं मिलने के कारण लगभग 32 हजार उपभोक्ता प्रभावित हैं। लोग रोज सुबह गैस गोदाम पर लाइन लगा रहे हैं, लेकिन कई को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। एजेंसी के अनुसार प्लांट से पर्याप्त आपूर्ति नहीं मिल रही1
- सौर बाजार प्रखंड कार्यालय परिसर में कई शौचालय भवन निर्माण कार्य के नाम पर किया गया सरकारी राशि का बंदरबांट1
- सहरसा जिले के बैजनाथ पूर चौक पर मुख्य सड़क मार्ग पर डिवाइडर लाइट नहीं रहने के कारण वाहन चालक हो जाते हैं दुर्घटना के शिकार1
- प्रतापगंज (सुपौल): प्रतापगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक अजीबोगरीब हादसा सामने आया, जब पुलिस द्वारा जब्त किया गया एक डीजे वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गया। इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार पुलिस एक डीजे वाहन को जब्त कर थाना ले जा रही थी। इसी दौरान पोस्ट ऑफिस के समीप चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से जा टकराया। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस वाहन को जब्त कर थाना ले जा रही थी, तभी अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और पेड़ से टकरा गया। घटना के बाद कुछ समय तक मौके पर भीड़ लगी रही। घटना के बाद पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए वाहन को वहां से हटाया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। मामले को लेकर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।1
- तो चलिए आज मिलाएंगे आपको अपने चैनल पर नीतीश कुमार से और दिखाएंगे उन्होंने बिहार की जनता को किस तरह भावुक स्पष्ट संदेश दिया है। वहीं अब सवाल आप से क्या बिहार का पुत्र कहे जानेवाले नीतीश कुमार का कार्यकाल कैसा लगा ❓ क्या उनको अभी बिहार के सत्ता में मुख्यमंत्री पद बने रहना चाहिए था ❓ अपनी राय कमेंट करें।1