Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के आर.सी.व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में आयोजित मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के आर.सी.व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में आयोजित मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की पूजा को लेकर मान्यता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और विघ्न दूर होते हैं। भक्त बप्पा की तीज ओर चौथ का व्रत एक दिन मनाया जा रहा, भगवान बाल गणेश होंगे विराजमान अमर सेन पटेरा पटेरा --त्यौहार को लेकर बाजारों मे उत्साह नजर आ रहा इस वार एक ही दिन तो त्यौहार की धूम मची है प्रत्येक वर्ष हरितालिका व्रत जिसे तीज व्रत भी कहा जाता है। पंडित श्याम सुन्दर उपाध्याय ने बताया भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरितालिका व्रत सुहागिन महिलाओ एवं अविवाहित कन्याओं के सौभाग्य की वृद्धि के लिए किया जाने वाला अति महत्वपूर्ण एवं परम पुण्यदायक व्रत होता है । यह व्रत अत्यन्त कठिन एवं पुण्यदायनी होता है। हरितालिका तीज व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि में किया जाता है। इस वर्ष भाद्रपद शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि का मान 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार को मनाया । तृतीया तिथि का आरंभ 13 सितंबर 2026 दिन रविवार को दिन में 7:14 बजे से आरंभ होगा जो 14 सितंबर दिन सोमवार को प्रातः 7:30 बजे तक व्याप्त रहेगा। इस प्रकार उदया तिथि के मान्यताओं के अनुसार हरितालिका तीज व्रत 14 सितंबर दिन सोमवार को किया जाएगा। गणेश चतुर्थी पर गणपति को घर लाने के बाद कितने दिन पूजा करनी है, इसकी कोई एक परंपरा नहीं है। कई लोग डेढ़ दिन बाद विसर्जन करते हैं, जबकि कुछ घरों में तीन, पांच या सात दिन तक गणपति विराजते हैं। कई जगहों पर पूरे दस दिन गणेश उत्सव मनाया जाता है। इस साल अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को है। इस दिन दस दिवसीय गणेश उत्सव का समापन होगा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणपति का विसर्जन करेंगे। गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की पूजा को लेकर मान्यता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और विघ्न दूर होते हैं। भक्त बप्पा की स्थापना कर परिवार की खुशहाली और जीवन में सफलता की कामना करते हैं।2
- दमोह,मध्य प्रदेश: TET और ई-अटेंडेंस के विरोध में PMUM शिक्षक संघ की प्रदेशव्यापी न्याय यात्रा, दमोह में गूंजी पुरानी पेंशन और वरिष्ठता की मांग दमोह। मध्य प्रदेश में शिक्षकों पर थोपी जा रही TET परीक्षा और ई-अटेंडेंस की व्यवस्था के विरोध में प्राथमिक माध्यमिक उच्च माध्यमिक (PMUM) शिक्षक संघ के आह्वान पर रविवार, 13 सितंबर को दमोह जिले में ऐतिहासिक एवं भव्य 'न्याय यात्रा' (पदयात्रा) निकाली गई। इस न्याय युद्ध में जिलेभर से आए सैकड़ों शिक्षकों ने एक सुर में हुंकार भरते हुए सरकार की नीतियों के खिलाफ अपनी अभूतपूर्व एकजुटता का प्रदर्शन किया। डीजे की गूंज और बुलंद नारों के साथ यह विशाल पदयात्रा बृजवासी से प्रारंभ हुई, जिसमें भारी संख्या में महिला शिक्षिकाओं ने अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। कलेक्ट्रेट एवं बेलाताल मार्ग से गुजरते हुए शिक्षकों का यह कारवां कलेक्ट्रेट परिसर के सामने से निकला, जहां शिक्षकों ने अपनी जायज मांगों को लेकर शासन और प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया। पदयात्रा का समापन प्रसिद्ध जटाशंकर धाम में हुआ, जहां उपस्थित सभी शिक्षकों ने सामूहिक रूप से प्रार्थना कर भगवान से TET परीक्षा रद्द करने, पुरानी पेंशन बहाल करने और प्रथम नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता प्रदान करने की मिन्नत मांगी। शिक्षकों की प्रमुख मांगें - सालों से कार्यरत शिक्षकों पर बार-बार TET परीक्षा का दबाव न बनाया जाए। मैदानी और व्यावहारिक समस्याओं को ध्यान में रखते हुए ई-अटेंडेंस के फैसले को तत्काल वापस लिया जाए। पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए और उन्हें प्रथम नियुक्ति तिथि के आधार पर वरिष्ठता का लाभ दिया जाए। इस न्याय यात्रा को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने और शिक्षकों को एक मंच पर लाने के लिए PMUM संघ के प्रांत संयोजक व दमोह जिला अध्यक्ष पवन खरे, दमोह ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, मनोज नामदेव, पंकज जैन, पुरुषोत्तम पटेल, दिनेश सेन, श्रीकांत पटेल, भरत यादव, मोहन ठाकुर, कैलाश असाटी, नरेंद्र नामदेव, ओम प्रकाश नामदेव, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, पारस साहू, बैजनाथ नामदेव, तखत सिंह लोधी, प्रदीप पटेल, प्रमोद प्रजापति, श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल, प्रतिभा नामदेव तथा अर्चना चौधरी सहित संघ के सभी पदाधिकारियों ने उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं का आभार जताया। संघ के पदाधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि जब तक शिक्षकों की जायज मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक यह न्याय युद्ध अनवरत और अधिक उग्र रूप में जारी रहेगा।1
- सूने मकान में चोरी का पर्दाफाश, 80 हजार का माल बरामद; एक आरोपी पुलिस गिरफ्त में, एक फरार एंकर/- हटा थाना क्षेत्र में सूने मकान में हुई लाखों की चोरी का हटा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया माल भी बरामद कर लिया है। जबकि उसका एक साथी अभी भी फरार है। दरअसल 11 सितंबर को हटा निवासी मुरारी चौरसिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 10 सितंबर की रात मेरा भतीजा श्याम विवेक चौरसिया जो बोरी खुर्द में निवास करता है वह परिवार सहित इंदौर गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर इनवर्टर, बैटरी, सेट टॉप बॉक्स और चांदी की पायल, बिछिया, चूड़ियां पूजा की चांदी की थाली सिक्के समेत अन्य सामान चुरा लिया है।1
- हटा में गणेश मूर्तियों को मूर्तिकार दे रहे अंतिम रूप, गली-गली सजी दुकानें1
- *दमोह जिले के पटेरा से एक 40 वर्षीय युवक की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। परिजन मौत की बजह शराब पीना बता रहे हैं। आरोप है कि पटेरा में स्थि *दमोह जिले के पटेरा से एक 40 वर्षीय युवक की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। परिजन मौत की बजह शराब पीना बता रहे हैं। आरोप है कि पटेरा में स्थित शराब दुकान की शराब पीने से युवक की मौत हुई है। मृतक पटेरा इलाके के छोटी देवरी गाँव का निवासी बताया जा रहा....*1
- अचानक पहुंची पुलिस तो मचा हड़कंप फिर हुई रिठी क्षेत्र में अवैध शराब के ठिकानों ताबड़तोड़ कार्रवाई रीठी पुलिस का अवैध शराब पर शिकंजा, अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर शराब जब्त, महुआ लाहन नष्ट सागर के बंडा में सामने आए जहरीली शराब कांड के बाद पूरे जिले में प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस की अचानक कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में रीठी थाना प्रभारी मोहम्मद शहीद खान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र के अलग-अलग संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस टीम ने कार्रवाई के दौरान अवैध शराब जब्त की। वहीं शराब बनाने के लिए तैयार किया गया महुआ लाहन भी मौके पर नष्ट किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियों पर पुलिस की नजर बनी हुई है। इनका कहना है — थाना प्रभारी रीठी थाना प्रभारी ने बताया कि जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र के अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर अवैध शराब जब्त की गई है और महुआ लाहन नष्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी इसी तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।1
- मध्य प्रदेश: TET और ई-अटेंडेंस के विरोध में PMUM शिक्षक संघ की प्रदेशव्यापी न्याय यात्रा, दमोह में गूंजी पुरानी पेंशन और वरिष्ठता की मांग1
- ग्राम ढोडा में बारिश के बाद सड़क दलदल में बदल गई है। स्कूली बच्चे टहनियों का सहारा लेकर कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल दलदल भरे रास्ते से स्कूल जाने को मजबूर मासूम दमोह/पटेरा। ग्राम ढोडा में बारिश के बाद सड़क दलदल में बदल गई है। स्कूली बच्चे टहनियों का सहारा लेकर कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल जाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़क के कारण मरीजों और एंबुलेंस को भी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने हटा विधायक उमा देवी खटीक से सड़क निर्माण की मांग की है। ग्रामीणों में आक्रोश भी नजर आ रहा है इस तरह से विकास की बातें जो जमीन स्तर पर नहीं खरीद साबित हो रहे आखिर सरकार जहां विकास की बातों की बात करती है तो जमीन स्तर पर यह मामले क्यों नजर आ रहे |1
- हटा में सनसनीखेज वारदात: पति के साथ ससुराल जा रही वर्षा की हत्या, 10 साल पहले हुई थी शादी - SP आनंद कलादगी मौके पर* दमोह,,हटा में सनसनीखेज वारदात: पति के साथ ससुराल जा रही वर्षा की हत्या, 10 साल पहले हुई थी शादी - SP आनंद कलादगी मौके पर* *हत्या के बाद सुसाइड ड्रामा: आरोपी अजय दुबे का कबूलनामा- बोला, दोनों ने मरने की योजना बनाई थी*1