logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भादवी छठ पर भैरूनाथ-खाकल बावजी के देवरों पर उमड़ा आस्था का सैलाब रात्रि जागरण के बाद प्रातः हवन की परंपरा जीवंत, श्रद्धालुओं ने निकाली शोभायात्रा; दूर-दराज से पहुंचे ग्रामीण — पवन अग्रवाल, चिकारड़ा चिकारड़ा। क्षेत्र में भादवी छठ का पर्व इस बार भी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। वर्ष में दो बार आने वाली छठ के अवसर पर ग्रामीण अपने इष्ट देव भैरूनाथ और खाकल बावजी के देवरों पर शीश नवाने के लिए दूर-दूर से पहुंचे। मान्यता है कि भक्त चाहे कितनी ही दूर क्यों न हो, इन जागरणों के अवसर पर अपने देवरे पर हाजिरी लगाने अवश्य पहुंचता है। छठ की पूर्व संध्या पर चिकारड़ा क्षेत्र के आसपास स्थित प्रमुख देवस्थानों वाडिया का बावजी अकोला गढ़, खाकल बावजी नालिया खेड़ा, खाकल बावजी घोड़ा खेड़ा, भैरूनाथ पिराना सहित कई अन्य देवस्थानों पर रात्रि जागरण हुए। देर शाम से ही देवरों पर श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया और रात होते-होते बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। जयकारों से गूंजे देवरे रात्रि जागरण का माहौल पूरी तरह भक्तिमय रहा। महिलाएं एक ओर बैठकर भैरूनाथ और खाकल बावजी के पारंपरिक गीत गाती रहीं, वहीं पुरुष वर्ग भजन-कीर्तन में लीन रहा। ढोलक और मंजीरों की थाप के बीच देर रात तक भजनों का दौर चलता रहा। ‘जय भैरूनाथ’ और ‘जय खाकल बावजी’ के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। निकली शोभायात्रा भादवी छठ के अवसर पर श्रद्धालुओं की ओर से शोभायात्रा भी निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। धार्मिक ध्वजों और जयकारों के साथ निकली शोभायात्रा ने क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना दिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया और देवस्थानों पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। भोपा के भाव और चौकी की परंपरा इस अवसर पर देवरों पर लगने वाली चौकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इसमें भोपा के भाव निकलते हैं और श्रद्धालु अपनी समस्याएं एवं दुख-दर्द उनके समक्ष रखते हैं। भोपा द्वारा आखा-पाती देने की परंपरा भी निभाई गई। ग्रामीणों में इन देवस्थानों के प्रति गहरी आस्था है। मान्यता के अनुसार गांव में किसी व्यक्ति को बीमारी, दुख या संकट आने पर वह पहले देवरे पर जाकर आशीर्वाद लेता है। ब्रह्म मुहूर्त में हवन, बांटा प्रसाद रात्रि जागरण के बाद ब्रह्म मुहूर्त में हवन किया गया। विधि-विधान से हवन में आहुतियां दी गईं। इसके बाद आखा-पाती ग्रहण कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। अकोला गढ़ में खोला भंडार अकोला गढ़ स्थित वाडियारा बावजी मंदिर पर छठ जागरण के अवसर पर सैकड़ों ग्रामीणों और भोपा हजुरिया की उपस्थिति में भंडार खोला गया। भंडार से 4 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई। भादवी छठ के अवसर पर हुए धार्मिक आयोजनों में ग्रामीणों की भागीदारी ने एक बार फिर भैरूनाथ और खाकल बावजी के प्रति उनकी अटूट आस्था को सामने रखा। रात्रि जागरण, शोभायात्रा, हवन और प्रसादी की परंपराएं आज भी उसी श्रद्धा के साथ निभाई जा रही हैं और नई पीढ़ी तक पहुंच रही हैं।

1 day ago
user_पवन अग्रवाल
पवन अग्रवाल
Local News Reporter डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
1 day ago
eaf01d5f-e3c9-449b-a1e2-06d3e025f7ee

भादवी छठ पर भैरूनाथ-खाकल बावजी के देवरों पर उमड़ा आस्था का सैलाब रात्रि जागरण के बाद प्रातः हवन की परंपरा जीवंत, श्रद्धालुओं ने निकाली शोभायात्रा; दूर-दराज से पहुंचे ग्रामीण — पवन अग्रवाल, चिकारड़ा चिकारड़ा। क्षेत्र में भादवी छठ का पर्व इस बार भी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। वर्ष में दो बार आने वाली छठ के अवसर पर ग्रामीण अपने इष्ट देव भैरूनाथ और खाकल बावजी के देवरों पर शीश नवाने के लिए दूर-दूर से पहुंचे। मान्यता है कि भक्त चाहे कितनी ही दूर क्यों न हो, इन जागरणों के अवसर पर अपने देवरे पर हाजिरी लगाने अवश्य पहुंचता है। छठ की पूर्व संध्या पर चिकारड़ा क्षेत्र के आसपास स्थित प्रमुख देवस्थानों वाडिया का बावजी अकोला गढ़, खाकल बावजी

d8ef32b5-096b-455c-b794-99d0dbfa650a

नालिया खेड़ा, खाकल बावजी घोड़ा खेड़ा, भैरूनाथ पिराना सहित कई अन्य देवस्थानों पर रात्रि जागरण हुए। देर शाम से ही देवरों पर श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया और रात होते-होते बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। जयकारों से गूंजे देवरे रात्रि जागरण का माहौल पूरी तरह भक्तिमय रहा। महिलाएं एक ओर बैठकर भैरूनाथ और खाकल बावजी के पारंपरिक गीत गाती रहीं, वहीं पुरुष वर्ग भजन-कीर्तन में लीन रहा। ढोलक और मंजीरों की थाप के बीच देर रात तक भजनों का दौर चलता रहा। ‘जय भैरूनाथ’ और ‘जय खाकल बावजी’ के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। निकली शोभायात्रा भादवी छठ के अवसर पर श्रद्धालुओं की ओर से शोभायात्रा भी निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग

लिया। धार्मिक ध्वजों और जयकारों के साथ निकली शोभायात्रा ने क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना दिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया और देवस्थानों पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। भोपा के भाव और चौकी की परंपरा इस अवसर पर देवरों पर लगने वाली चौकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इसमें भोपा के भाव निकलते हैं और श्रद्धालु अपनी समस्याएं एवं दुख-दर्द उनके समक्ष रखते हैं। भोपा द्वारा आखा-पाती देने की परंपरा भी निभाई गई। ग्रामीणों में इन देवस्थानों के प्रति गहरी आस्था है। मान्यता के अनुसार गांव में किसी व्यक्ति को बीमारी, दुख या संकट आने पर वह पहले देवरे पर जाकर आशीर्वाद लेता है। ब्रह्म मुहूर्त में हवन, बांटा प्रसाद रात्रि जागरण के बाद ब्रह्म मुहूर्त में हवन किया

3bb177b5-24c6-4498-bf62-80b7d202edba

गया। विधि-विधान से हवन में आहुतियां दी गईं। इसके बाद आखा-पाती ग्रहण कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। अकोला गढ़ में खोला भंडार अकोला गढ़ स्थित वाडियारा बावजी मंदिर पर छठ जागरण के अवसर पर सैकड़ों ग्रामीणों और भोपा हजुरिया की उपस्थिति में भंडार खोला गया। भंडार से 4 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई। भादवी छठ के अवसर पर हुए धार्मिक आयोजनों में ग्रामीणों की भागीदारी ने एक बार फिर भैरूनाथ और खाकल बावजी के प्रति उनकी अटूट आस्था को सामने रखा। रात्रि जागरण, शोभायात्रा, हवन और प्रसादी की परंपराएं आज भी उसी श्रद्धा के साथ निभाई जा रही हैं और नई पीढ़ी तक पहुंच रही हैं।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • फतहनगर-सनवाड़ में निर्दलीय ममता चपलोत जीतीं, मावली में पर्ची से खुला भाजपा के राकेश मीणा का भाग्य उदयपुर जिले की फतहनगर-सनवाड़ और मावली नगरपालिका में चेयरमैन पद के चुनाव को लेकर चला आ रहा सियासी ड्रामा आखिरकार खत्म हो गया। फतहनगर-सनवाड़ में कांग्रेस के समर्थन से निर्दलीय उम्मीदवार ममता चपलोत ने जीत दर्ज की। वहीं मावली में मुकाबला टाई होने के बाद लॉटरी (पर्ची) के जरिए भाजपा के प्रत्याशी राकेश मीणा चेयरमैन चुने गए।
    1
    फतहनगर-सनवाड़ में निर्दलीय ममता चपलोत जीतीं, मावली में पर्ची से खुला भाजपा के राकेश मीणा का भाग्य
उदयपुर जिले की फतहनगर-सनवाड़ और मावली नगरपालिका में चेयरमैन पद के चुनाव को लेकर चला आ रहा सियासी ड्रामा आखिरकार खत्म हो गया। फतहनगर-सनवाड़ में कांग्रेस के समर्थन से निर्दलीय उम्मीदवार ममता चपलोत ने जीत दर्ज की। वहीं मावली में मुकाबला टाई होने के बाद लॉटरी (पर्ची) के जरिए भाजपा के प्रत्याशी राकेश मीणा चेयरमैन चुने गए।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • तेजाजी जन्मोत्सव पर रामपुरा में निकली भव्य शोभायात्रा, समाजजनों ने उत्साह के साथ लिया भाग तेजाजी जन्मोत्सव पर रामपुरा में निकली भव्य शोभायात्रा, समाजजनों ने उत्साह के साथ लिया भाग रामपुरा। लोक अवतार वीर तेजाजी महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर रामपुरा नगर में रेगर समाज द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य शोभायात्रा एवं चल समारोह का आयोजन किया गया। दोपहर करीब 11 बजे रेगर मोहल्ला स्थित मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा में समाजजन, मातृशक्ति, युवा एवं बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। बैंड-बाजों की मधुर धुनों के साथ श्रद्धालु भक्ति भाव में नाचते-गाते हुए आगे बढ़े। शोभायात्रा में धार्मिक उत्साह और सामाजिक एकता का माहौल नजर आया। शोभायात्रा नगर के बादीपुरा, कुशालपुरा, लालबाग, सूरज घाट एवं छोटा बाजार होते हुए जगदीश मंदिर पहुंची। यहां भगवान की पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। इसके बाद शोभायात्रा पुनः उसी मार्ग से वापस मंदिर पहुंची, जहां पूजा-अर्चना एवं आरती के बाद रथयात्रा का समापन हुआ। आयोजन के दौरान समाजजनों में भगवान तेजाजी महाराज के प्रति श्रद्धा और उत्साह देखने को मिला। इस दौरान नगर परिषद एवं पुलिस प्रशासन विभाग की व्यवस्था चाक चोबंध नजर आई
    2
    तेजाजी जन्मोत्सव पर रामपुरा में निकली भव्य शोभायात्रा, समाजजनों ने उत्साह के साथ लिया भाग
तेजाजी जन्मोत्सव पर रामपुरा में निकली भव्य शोभायात्रा, समाजजनों ने उत्साह के साथ लिया भाग
रामपुरा। लोक अवतार वीर तेजाजी महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर रामपुरा नगर में रेगर समाज द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य शोभायात्रा एवं चल समारोह का आयोजन किया गया। दोपहर करीब 11  बजे रेगर मोहल्ला स्थित मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ।
शोभायात्रा में समाजजन, मातृशक्ति, युवा एवं बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। बैंड-बाजों की मधुर धुनों के साथ श्रद्धालु भक्ति भाव में नाचते-गाते हुए आगे बढ़े। शोभायात्रा में धार्मिक उत्साह और सामाजिक एकता का माहौल नजर आया।
शोभायात्रा नगर के बादीपुरा, कुशालपुरा, लालबाग, सूरज घाट एवं छोटा बाजार होते हुए जगदीश मंदिर पहुंची। यहां भगवान की पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। इसके बाद शोभायात्रा पुनः उसी मार्ग से वापस मंदिर पहुंची, जहां पूजा-अर्चना एवं आरती के बाद रथयात्रा का समापन हुआ।
आयोजन के दौरान समाजजनों में भगवान तेजाजी महाराज के प्रति श्रद्धा और उत्साह देखने को मिला। इस दौरान नगर परिषद एवं पुलिस प्रशासन विभाग की व्यवस्था चाक चोबंध नजर आई
    user_कमलेश कुमार मालवीय
    कमलेश कुमार मालवीय
    नीमच नगर, नीमच, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • एक दिन में दो सांपों का रेस्क्यू, गोदाम में कोबरा तो पिपली में नागिन! 😱🐍 सिरोड़ी के गेहूं गोदाम में छिपा था कोबरा, पिपली में दिखी नागिन! सर्प प्रेमी रमेश चंद्र ने दोनों का किया रेस्क्यू
    1
    एक दिन में दो सांपों का रेस्क्यू, गोदाम में कोबरा तो पिपली में नागिन! 😱🐍
सिरोड़ी के गेहूं गोदाम में छिपा था कोबरा, पिपली में दिखी नागिन! सर्प प्रेमी रमेश चंद्र ने दोनों का किया रेस्क्यू
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • निमच जिले के जिला चिकित्सालय मे अधिकारीयो की लापरवाई अधिकारीयो मोन 🌟बड़ी खबर! निमच जिले के जिला चिकित्सालय मे अधिकारीयो की लापरवाई आम नागरिक पर्ची कटाने के लिए परेशान पानी की व्यवस्था ना पंखा
    1
    निमच जिले के जिला चिकित्सालय मे अधिकारीयो की लापरवाई अधिकारीयो मोन 
🌟बड़ी खबर! निमच जिले के जिला चिकित्सालय मे अधिकारीयो की लापरवाई आम नागरिक पर्ची  कटाने के लिए परेशान  पानी की व्यवस्था ना पंखा
    user_सच_बेधड़क न्यूज नीमच
    सच_बेधड़क न्यूज नीमच
    Media company नीमच नगर, नीमच, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जिले के चारों नगरीय निकायों के अध्यक्ष/सभापति पदों के निर्वाचन परिणाम घोषित रिपोर्टर अनिल जटिया जिले के चारों नगरीय निकायों के अध्यक्ष/सभापति पदों के निर्वाचन परिणाम घोषित रिपोर्टर अनिल जटिया प्रतापगढ़, 21 सितंबर। जिले के चारों नगरीय निकायों में अध्यक्ष/सभापति पद के लिए हुए निर्वाचन के परिणाम घोषित किए जा चुके है। नगर परिषद प्रतापगढ़ में इंडियन नेशनल कांग्रेस की ज्योति सोनी को 21 मत तथा भारतीय जनता पार्टी की मनीषा को 18 मत प्राप्त हुए। कुल 40 मतों में 39 मत वैध तथा 1 मत अस्वीकृत रहा। नोटा के पक्ष में कोई मत नहीं पड़ा। इस प्रकार प्रतापगढ़ नगर परिषद के लिए ज्योति सोनी अध्यक्ष/सभापति के पद पर निर्वाचित हुई। इसी प्रकार नगर पालिका अरनोद में भारतीय जनता पार्टी के राहुल मीणा को 15 मत तथा इंडियन नेशनल कांग्रेस के सतीश खराड़ी को 5 मत प्राप्त हुए। कुल 20 मत पड़े। नोटा के पक्ष में कोई मत नहीं पड़ा। इस प्रकार नगर पालिका अरनोद में अध्यक्ष के पद पर राहुल मीणा निर्वाचित हुए। इसी क्रम में छोटी सादड़ी में भारतीय जनता पार्टी के प्रदीप को 13 मत तथा इंडियन नेशनल कांग्रेस के हरीश कुमार को 12 मत प्राप्त हुए। नोटा के पक्ष में कोई मत नहीं पड़ा। इस प्रकार नगर पालिका छोटी सादड़ी में प्रदीप अध्यक्ष के पद निर्वाचित हुए। धरियावद में भारतीय जनता पार्टी की रेखा को 10 मत तथा इंडियन नेशनल कांग्रेस के हरिराम चौधरी को 10 मत प्राप्त हुए। नोटा के पक्ष में कोई मत नहीं पड़ा। दोनों प्रत्याशियों को बराबर (10-10) मत प्राप्त होने पर लॉटरी के जरिए पर्ची निकाली गई। जिसमें रेखा जी के नाम की पर्ची निकली। इस प्रकार रेखा नगर पालिका अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुई। _________
    3
    जिले के चारों नगरीय निकायों के अध्यक्ष/सभापति पदों के निर्वाचन परिणाम घोषित

रिपोर्टर अनिल जटिया
जिले के चारों नगरीय निकायों के अध्यक्ष/सभापति पदों के निर्वाचन परिणाम घोषित
रिपोर्टर अनिल जटिया 
प्रतापगढ़, 21 सितंबर। जिले के चारों नगरीय निकायों में अध्यक्ष/सभापति पद के लिए हुए निर्वाचन के परिणाम घोषित किए जा चुके है। 
नगर परिषद प्रतापगढ़ में इंडियन नेशनल कांग्रेस की ज्योति सोनी को 21 मत तथा भारतीय जनता पार्टी की मनीषा को 18 मत प्राप्त हुए। कुल 40 मतों में 39 मत वैध तथा 1 मत अस्वीकृत रहा। नोटा के पक्ष में कोई मत नहीं पड़ा। इस प्रकार प्रतापगढ़ नगर परिषद के लिए ज्योति सोनी अध्यक्ष/सभापति के पद पर निर्वाचित हुई।
इसी प्रकार नगर पालिका अरनोद में भारतीय जनता पार्टी के राहुल मीणा को 15 मत तथा इंडियन नेशनल कांग्रेस के सतीश खराड़ी को 5 मत प्राप्त हुए। कुल 20 मत पड़े। नोटा के पक्ष में कोई मत नहीं पड़ा। इस प्रकार नगर पालिका अरनोद में अध्यक्ष के पद पर राहुल मीणा निर्वाचित हुए।
इसी क्रम में छोटी सादड़ी में भारतीय जनता पार्टी के प्रदीप  को 13 मत तथा इंडियन नेशनल कांग्रेस के हरीश कुमार को 12 मत प्राप्त हुए। नोटा के पक्ष में कोई मत नहीं पड़ा। इस प्रकार नगर पालिका छोटी सादड़ी में प्रदीप अध्यक्ष के पद निर्वाचित हुए।
धरियावद में भारतीय जनता पार्टी की रेखा को 10 मत तथा इंडियन नेशनल कांग्रेस के हरिराम चौधरी को 10 मत प्राप्त हुए। नोटा के पक्ष में कोई मत नहीं पड़ा। दोनों प्रत्याशियों को बराबर (10-10) मत प्राप्त होने पर लॉटरी के जरिए पर्ची निकाली गई। जिसमें रेखा जी के नाम की पर्ची निकली। इस प्रकार रेखा नगर पालिका अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुई।
_________
    user_Anil Jatiya news repotar
    Anil Jatiya news repotar
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • तीतरड़ी सूर्या नगर में गणेश उत्सव की धूम। सिद्धि विनायक मित्र मण्डल द्वारा प्रतिदिन कार्यक्रम राम-हनुमान मिलन से जगा विश्वास… बाली-सुग्रीव युद्ध
    1
    तीतरड़ी सूर्या नगर में गणेश उत्सव की धूम। सिद्धि विनायक मित्र मण्डल द्वारा प्रतिदिन कार्यक्रम 
राम-हनुमान मिलन से जगा विश्वास… बाली-सुग्रीव युद्ध
    user_रिपोर्टर साहब
    रिपोर्टर साहब
    Local News Reporter गिर्वा, उदयपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • वल्लभनगर नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव संपन्न, सोवनी बाई बनी अध्यक्ष, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशियां वल्लभनगर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। चुनाव में भाजपा की सोवनी बाई भील वल्लभनगर नगर पालिका की पहली अध्यक्ष चुनी गईं। भाजपा के 16 नवनिर्वाचित पार्षद वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी के साथ नगर पालिका पहुंचे और अध्यक्ष पद के लिए मतदान किया। वहीं कांग्रेस के चार पार्षद भी मतदान के लिए नगर पालिका पहुंचे। चुनाव प्रक्रिया वल्लभनगर उपखंड अधिकारी रमेश चंद्र वढ़ेरा की देखरेख में संपन्न कराई गई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मौके पर वल्लभनगर डिप्टी श्रवणदास संत, थानाधिकारी पुनाराम गुर्जर सहित पुलिस का जाप्ता तैनात रहा।
    1
    वल्लभनगर नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव संपन्न, सोवनी बाई बनी अध्यक्ष, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशियां
वल्लभनगर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। चुनाव में भाजपा की सोवनी बाई भील वल्लभनगर नगर पालिका की पहली अध्यक्ष चुनी गईं।
भाजपा के 16 नवनिर्वाचित पार्षद वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी के साथ नगर पालिका पहुंचे और अध्यक्ष पद के लिए मतदान किया। वहीं कांग्रेस के चार पार्षद भी मतदान के लिए नगर पालिका पहुंचे। चुनाव प्रक्रिया वल्लभनगर उपखंड अधिकारी रमेश चंद्र वढ़ेरा की देखरेख में संपन्न कराई गई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मौके पर वल्लभनगर डिप्टी श्रवणदास संत, थानाधिकारी पुनाराम गुर्जर सहित पुलिस का जाप्ता तैनात रहा।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • 🚩 भादसोड़ा के सुथारिया खेड़ा में श्री चारभुजानाथ मंदिर पर ध्वज दंड एवं कलश स्थापना, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गूंजे जयकारे श्री चारभुजानाथ मंदिर पर ध्वज दंड एवं कलश की स्थापना भादसोड़ा कस्बे के सुथारिया खेड़ा (भादसोड़ा खेड़ा) में श्री चारभुजानाथ मंदिर में धार्मिक विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ध्वजस्तंभ (ध्वज दंड) एवं कलश स्थापना का कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। स्थापना के दौरान मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा और ग्रामीणों ने उपस्थित होकर धर्मलाभ लिया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री चारभुजानाथ की पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। इसके पश्चात विधिवत पूजन-अनुष्ठान कर ध्वजस्तंभ एवं मंदिर शिखर पर कलश की स्थापना की गई। ध्वजस्तंभ पर धार्मिक परंपरा के अनुसार ध्वजा चढ़ाई गई। ध्वजस्तंभ एवं कलश स्थापना को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। धार्मिक वातावरण के बीच भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की गई। पूजा-अनुष्ठान के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
    4
    🚩 भादसोड़ा के सुथारिया खेड़ा में श्री चारभुजानाथ मंदिर पर ध्वज दंड एवं कलश स्थापना, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गूंजे जयकारे
श्री चारभुजानाथ मंदिर पर ध्वज दंड एवं कलश की स्थापना
भादसोड़ा कस्बे के सुथारिया खेड़ा (भादसोड़ा खेड़ा) में श्री चारभुजानाथ मंदिर में धार्मिक विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ध्वजस्तंभ (ध्वज दंड) एवं कलश स्थापना का कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। स्थापना के दौरान मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा और ग्रामीणों ने उपस्थित होकर धर्मलाभ लिया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री चारभुजानाथ की पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। इसके पश्चात विधिवत पूजन-अनुष्ठान कर ध्वजस्तंभ एवं मंदिर शिखर पर कलश की स्थापना की गई। ध्वजस्तंभ पर धार्मिक परंपरा के अनुसार ध्वजा चढ़ाई गई। ध्वजस्तंभ एवं कलश स्थापना को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। धार्मिक वातावरण के बीच भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की  गई। पूजा-अनुष्ठान के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • वीर तेजाजी दशमी पर बरोठा में निकला भव्य जुलूस, बच्चों ने अखाड़े में दिखाए हैरतअंगेज करतब बरोठा। वीर तेजाजी दशमी के अवसर पर ग्राम बरोठा में धार्मिक एवं पारंपरिक कार्यक्रमों का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस दौरान तकाराज कुंवर मंदिर परिसर में विधि-विधान से हवन-पूजन किया गया। हवन-पूजन के बाद गांव में भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें बरोठा सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। जुलूस गांव के प्रमुख मार्गों से होकर निकला। जुलूस के दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने अखाड़े में विभिन्न प्रकार के हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया। बच्चों के साहस और शानदार प्रदर्शन को देखकर मौजूद ग्रामीणों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। जुलूस के तकाराज कुंवर मंदिर पहुंचने के बाद विधिवत आरती की गई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया और धार्मिक कार्यक्रम का समापन हुआ। पूरे आयोजन के दौरान गांव में श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा।
    4
    वीर तेजाजी दशमी पर बरोठा में निकला भव्य जुलूस, बच्चों ने अखाड़े में दिखाए हैरतअंगेज करतब
बरोठा। वीर तेजाजी दशमी के अवसर पर ग्राम बरोठा में धार्मिक एवं पारंपरिक कार्यक्रमों का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस दौरान तकाराज कुंवर मंदिर परिसर में विधि-विधान से हवन-पूजन किया गया।
हवन-पूजन के बाद गांव में भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें बरोठा सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। जुलूस गांव के प्रमुख मार्गों से होकर निकला।
जुलूस के दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने अखाड़े में विभिन्न प्रकार के हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया। बच्चों के साहस और शानदार प्रदर्शन को देखकर मौजूद ग्रामीणों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
जुलूस के तकाराज कुंवर मंदिर पहुंचने के बाद विधिवत आरती की गई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया और धार्मिक कार्यक्रम का समापन हुआ। पूरे आयोजन के दौरान गांव में श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा।
    user_Vikram Singh
    Vikram Singh
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.