logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कलम की धार से | अयोध्या संसद के बाहर विपक्ष का नौटंकी ड्रामा महापौर गिरीशपति त्रिपाठी का हमला -आस्था को राजनीति का अखाड़ा न बनाएं अयोध्या। संसद परिसर के बाहर बिहार सांसद पप्पू यादव के नेतृत्व में सपा समेत विपक्ष के प्रदर्शन पर अयोध्या के महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने इसे सीधे राजनीतिक नौटंकी करार दिया। जनसमर्थन से बौखलाया विपक्ष शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में महापौर ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्ष बौखला गया है। सत्ता पाने के लिए अनर्गल आरोप लगाकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा - संसद देश की सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्था है। वहां जनता के मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए, लेकिन विपक्ष बार-बार हंगामा कर संसद का बहुमूल्य समय बर्बाद कर रहा है। सनातन आस्था का अपमान महापौर ने संसद के बाहर भगवा वस्त्र पहनकर किए गए प्रदर्शन पर आपत्ति जताई। बोले -यह सनातन संस्कृति और रामभक्तों की भावनाओं का अपमान है। राजनीतिक विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन आस्था और धार्मिक प्रतीकों को राजनीति का माध्यम बनाना उचित नहीं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पेपर लीक जैसी समस्या पर कड़ा कानून बनाकर युवाओं का भरोसा जीता है। वहीं अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण से करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था मजबूत हुई है। इसी से विपक्ष तिलमिलाया हुआ है। 2027 में जनता देगी जवाब महापौर ने आरोप लगाया कि विपक्ष लगातार हिंदू समाज और सनातन परंपराओं को लेकर नकारात्मक राजनीति कर रहा है। जनता सब समझ रही है और आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में सपा और विपक्षी दलों को तगड़ा जवाब देगी।

11 hrs ago
user_Dharmendra Chaurasia
Dharmendra Chaurasia
Varanasi, Uttar Pradesh•
11 hrs ago
f8bf2a82-fa7f-42cb-9bd5-45a514f38b1e

कलम की धार से | अयोध्या संसद के बाहर विपक्ष का नौटंकी ड्रामा महापौर गिरीशपति त्रिपाठी का हमला -आस्था को राजनीति का अखाड़ा न बनाएं अयोध्या। संसद परिसर के बाहर बिहार सांसद पप्पू यादव के नेतृत्व में सपा समेत विपक्ष के प्रदर्शन पर अयोध्या के महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने इसे सीधे राजनीतिक नौटंकी करार दिया। जनसमर्थन से बौखलाया विपक्ष शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में महापौर ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्ष बौखला गया है। सत्ता पाने के लिए अनर्गल आरोप लगाकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा - संसद देश की सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्था है। वहां जनता के मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए, लेकिन विपक्ष बार-बार हंगामा कर संसद का बहुमूल्य समय बर्बाद कर रहा है। सनातन आस्था का अपमान महापौर ने संसद के बाहर भगवा वस्त्र पहनकर किए गए प्रदर्शन पर आपत्ति जताई। बोले -यह सनातन संस्कृति और रामभक्तों की भावनाओं का अपमान है। राजनीतिक विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन आस्था और धार्मिक प्रतीकों को राजनीति का माध्यम बनाना उचित नहीं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पेपर लीक जैसी समस्या पर कड़ा कानून बनाकर युवाओं का भरोसा जीता है। वहीं अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण से करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था मजबूत हुई है। इसी से विपक्ष तिलमिलाया हुआ है। 2027 में जनता देगी जवाब महापौर ने आरोप लगाया कि विपक्ष लगातार हिंदू समाज और सनातन परंपराओं को लेकर नकारात्मक राजनीति कर रहा है। जनता सब समझ रही है और आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में सपा और विपक्षी दलों को तगड़ा जवाब देगी।

More news from Varanasi and nearby areas
  • वाराणसी आज मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती 146 वन लौरा स्थित उनके मूर्ति के पास जनकल्याण परिषद द्वारा बनाया गया ब्रेकिंग न्यूज़ उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती आज वाराणसी में लौरा वीर स्थित उनके मूर्ति पर मालिया अर्पण कल्याण परिषद द्वारा मनाया गया इस अवसर पर डॉक्टर सतीश कुमार कसेरा डॉक्टर अंजनी मिश्रा एसपी श्रीवास्तव आदि लोगों ने दीप प्रचलित किया कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद बृजेश श्रीवास्तव ने किया अध्यक्षता श्रीगंगा सहाय पांडे जी ने किया संचालन प्रसिद्ध कवि भुलक्कड़ बनारसी ने किया इस अवसर पर काव्य रचनाओं द्वारा मुंशी प्रेमचंद जी के बारे में लोगों ने बताया रिमझिम फुहार के बीच कार्यक्रम अदिति Satta bikher rahi thi
    1
    वाराणसी आज मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती 146 वन लौरा स्थित उनके मूर्ति के पास जनकल्याण परिषद द्वारा बनाया गया
ब्रेकिंग न्यूज़ उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती आज वाराणसी में लौरा वीर स्थित उनके मूर्ति पर मालिया अर्पण कल्याण परिषद द्वारा मनाया गया इस अवसर पर  डॉक्टर सतीश कुमार कसेरा डॉक्टर अंजनी मिश्रा एसपी श्रीवास्तव आदि लोगों ने दीप प्रचलित किया कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद बृजेश श्रीवास्तव ने किया अध्यक्षता श्रीगंगा सहाय पांडे जी ने किया संचालन प्रसिद्ध कवि भुलक्कड़ बनारसी ने किया इस अवसर पर काव्य रचनाओं द्वारा मुंशी प्रेमचंद जी के बारे में लोगों ने बताया रिमझिम फुहार के बीच कार्यक्रम अदिति Satta bikher rahi thi
    user_डॉ सतीश कुमार कसेरा
    डॉ सतीश कुमार कसेरा
    Grain Wholesaler Sadar, Varanasi•
    8 hrs ago
  • मार्कण्डेय महादेव मंदिर के आचार्य सत्यम गिरी का सम्मान, दो गोल्ड मेडल से नवाजा गया
    1
    मार्कण्डेय महादेव मंदिर के आचार्य सत्यम गिरी का सम्मान, दो गोल्ड मेडल से नवाजा गया
    user_Laik AFTAB
    Laik AFTAB
    Grain Trader सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • कैथी के आचार्य सत्यम गिरी काजू बाबा' को राज्यपाल ने दिए दो गोल्ड मेडल आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से सम्पादक हाजी हफीजुल्ला वारसी की खास रिपोर्ट चौबेपुर क्षेत्र वाराणसी कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव मंदिर के आचार्य शास्त्री सत्यम गिरी उर्फ काजू बाबा को बृहस्पतिवार को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा दो गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।आचार्य सत्यम गिरी शिक्षा के साथ-साथ कैथी मार्कण्डेय महादेव मंदिर में पुजारी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सम्मान मिलने पर उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, मंदिर समिति के अध्यक्ष बजरंगी गिरी सहित सहयोग करने वाले सभी लोगों को दिया गोल्ड मेडल मिलने की खबर से मंदिर समिति और क्षेत्रीय लोगों में खुशी का माहौल है इसी दौरान श्रावण माह में लगने वाले मेले को लेकर मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई। विश्व हिंदू महासंघ के उपाध्यक्ष एवं कैथी मार्कण्डेय महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष बजरंगी गिरी ने मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर समिति के पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया बैठक में श्रावण मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए उचित बैरिकेडिंग बिजली, यातायात व्यवस्था और मंदिर परिसर में अन्य आवश्यक इंतजाम करने पर चर्चा हुई। समिति का उद्देश्य है कि श्रावण माह में आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन और पूजन की सुविधा मिल सके इस दौरान उमेश गिरी, सोनू गिरी, विराट गिरी, सत्यम गिरी उर्फ काजू बाबा, गौरव, दिलीप गिरी, श्यामू गिरी सहित मंदिर समिति के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
    1
    कैथी के आचार्य सत्यम गिरी काजू बाबा' को राज्यपाल ने दिए दो गोल्ड मेडल
आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से सम्पादक हाजी हफीजुल्ला वारसी की खास रिपोर्ट  चौबेपुर क्षेत्र वाराणसी कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव मंदिर के आचार्य शास्त्री सत्यम गिरी उर्फ काजू बाबा को बृहस्पतिवार को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा दो गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।आचार्य सत्यम गिरी शिक्षा के साथ-साथ कैथी मार्कण्डेय महादेव मंदिर में पुजारी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सम्मान मिलने पर उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, मंदिर समिति के अध्यक्ष बजरंगी गिरी सहित सहयोग करने वाले सभी लोगों को दिया गोल्ड मेडल मिलने की खबर से मंदिर समिति और क्षेत्रीय लोगों में खुशी का माहौल है इसी दौरान श्रावण माह में लगने वाले मेले को लेकर मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई। विश्व हिंदू महासंघ के उपाध्यक्ष एवं कैथी मार्कण्डेय महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष बजरंगी गिरी ने मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर समिति के पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया बैठक में श्रावण मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए उचित बैरिकेडिंग बिजली, यातायात व्यवस्था और मंदिर परिसर में अन्य आवश्यक इंतजाम करने पर चर्चा हुई। समिति का उद्देश्य है कि श्रावण माह में आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन और पूजन की सुविधा मिल सके इस दौरान उमेश गिरी, सोनू गिरी, विराट गिरी, सत्यम गिरी उर्फ काजू बाबा, गौरव, दिलीप गिरी, श्यामू गिरी सहित मंदिर समिति के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • खजरा गाँव मेँ विधायक निधि से बनी सड़क 16 वर्ष में हुई जर्जर धीना। बरहनी विकासखंड के खजरा गांव में लगभग 16 वर्ष पूर्व तत्कालीन विधायक शारदा प्रसाद की विधायक निधि से निर्मित 700 मीटर लंबी सड़क अब पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क जगह-जगह टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई है, जिससे ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण गौरीशंकर गुप्ता और दिनेश मिश्रा ने बताया कि इसी सड़क से होकर जल निगम की पानी की टंकी, कंपोजिट विद्यालय तथा राजकीय हाईस्कूल के छात्र-छात्राएं प्रतिदिन आवागमन करते हैं। बरसात के दिनों में सड़क पर कीचड़ और गहरे गड्ढों के कारण बच्चों को विद्यालय आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का निर्माण हुए लगभग 16 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन समय पर मरम्मत न होने के कारण इसकी हालत बेहद खराब हो गई है। पिछले करीब तीन वर्षों से सड़क पूरी तरह गड्ढायुक्त बनी हुई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो संबंधित विभाग और न ही जनप्रतिनिधियों द्वारा इसकी मरम्मत कराई गई।
    2
    खजरा गाँव मेँ विधायक निधि से बनी सड़क 16 वर्ष में हुई जर्जर
धीना। बरहनी विकासखंड के खजरा गांव में लगभग 16 वर्ष पूर्व तत्कालीन विधायक शारदा प्रसाद की विधायक निधि से निर्मित 700 मीटर लंबी सड़क अब पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क जगह-जगह टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई है, जिससे ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीण गौरीशंकर गुप्ता और दिनेश मिश्रा ने बताया कि इसी सड़क से होकर जल निगम की पानी की टंकी, कंपोजिट विद्यालय तथा राजकीय हाईस्कूल के छात्र-छात्राएं प्रतिदिन आवागमन करते हैं। बरसात के दिनों में सड़क पर कीचड़ और गहरे गड्ढों के कारण बच्चों को विद्यालय आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का निर्माण हुए लगभग 16 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन समय पर मरम्मत न होने के कारण इसकी हालत बेहद खराब हो गई है। पिछले करीब तीन वर्षों से सड़क पूरी तरह गड्ढायुक्त बनी हुई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो संबंधित विभाग और न ही जनप्रतिनिधियों द्वारा इसकी मरम्मत कराई गई।
    user_Faridu ddin
    Faridu ddin
    Local News Reporter चंदौली, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • चन्दौली क्षेत्र के चहनियां आज 11 से 5 बजे तक बिजलीं की सप्लाई रहेगी बन्द आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट चहनियां क्षेत्र चहनियां क्षेत्र में बिजली उपकेंद्र से जुड़ी कस्बा और गांवो में बिजली की सप्लाई शनिवार को बन्द रहेगी । यह जानकारी देते हुए बिजली विभाग के जेई सुभाष यादव ने बताया कि शनिवार को धानापुर से आयी तैतीस हजार की मेन सप्लाई पर कटिंग होगी । बरसात के दिनों में आये दिन तेज हवा चलने,बारिश से पेड़ तार पर लटक जाता है । जिससे बिजली की सप्लाई ठप्प हो जाती है । जो पेड़ो की डहन की छटाई होगी । इसके अलावा तारो को दुरुस्त किया जायेगा । सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली की सप्लाई ठप्प रहेगी
    1
    चन्दौली क्षेत्र के चहनियां आज 11 से 5 बजे तक बिजलीं की सप्लाई रहेगी बन्द
आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट 
चहनियां क्षेत्र चहनियां क्षेत्र में बिजली उपकेंद्र से जुड़ी कस्बा और गांवो में बिजली की सप्लाई शनिवार को बन्द रहेगी । यह जानकारी देते हुए बिजली विभाग के जेई सुभाष यादव ने बताया कि शनिवार को धानापुर से आयी तैतीस हजार की मेन सप्लाई पर कटिंग होगी । बरसात के दिनों में आये दिन तेज हवा चलने,बारिश से पेड़ तार पर लटक जाता है । जिससे बिजली की सप्लाई ठप्प हो जाती है । जो पेड़ो की डहन की छटाई होगी । इसके अलावा तारो को दुरुस्त किया जायेगा । सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली की सप्लाई ठप्प रहेगी
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • वाराणसी: पत्रकार के पुत्र पर जानलेवा हमला, वाहन में भी की गई तोड़फोड़ जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता गुलशन कुमार वाराणसी
    1
    वाराणसी: पत्रकार के पुत्र पर जानलेवा हमला, वाहन में भी की गई तोड़फोड़
जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता गुलशन कुमार वाराणसी
    user_जनता न्यूज टीवी
    जनता न्यूज टीवी
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.