Shuru
Apke Nagar Ki App…
#सुलमई नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में सनसनी #सुलमई नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में सनसनी प्रयागराज। करछना थाना क्षेत्र के सुलमई गांव स्थित नदी में सोमवार दोपहर एक अज्ञात पुरुष का शव उतराया मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की नजर नदी में शव पर पड़ी तो तत्काल इसकी सूचना करछना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही भुंडा चौकी इंचार्ज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नदी से बाहर निकलवाया। प्रथम दृष्टया शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मृतक की पहचान कराने के प्रयास में जुट गई है।
Sumit sen
#सुलमई नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में सनसनी #सुलमई नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में सनसनी प्रयागराज। करछना थाना क्षेत्र के सुलमई गांव स्थित नदी में सोमवार दोपहर एक अज्ञात पुरुष का शव उतराया मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की नजर नदी में शव पर पड़ी तो तत्काल इसकी सूचना करछना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही भुंडा चौकी इंचार्ज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नदी से बाहर निकलवाया। प्रथम दृष्टया शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मृतक की पहचान कराने के प्रयास में जुट गई है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मंझनपुर पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 25 हजार का इनामिया भैंस चोर गिरफ्तार कौशाम्बी। जनपद के थाना मंझनपुर क्षेत्र अंतर्गत संतू का डेरा नहर पुलिया के पास पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में भैंस चोरी की घटनाओं में वांछित 25 हजार रुपये का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त लंबे समय से क्षेत्र में हो रही भैंस चोरी की घटनाओं में शामिल था और पुलिस को उसकी काफी दिनों से तलाश थी। आरोपी की गिरफ्तारी से कई घटनाओं के खुलासे की संभावना जताई जा रही है। मौके से पुलिस ने आवश्यक सामान भी बरामद किया है। क्षेत्राधिकारी मंझनपुर शिवांक सिंह ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।2
- यूपी से बंगाल के लिए रवाना हुए 227 बुलडोजर, मची खलबली ।। भारत की रिपोर्ट के अनुसार दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश से 227 बुलडोजर एक विशेष ट्रेन के जरिए पश्चिम बंगाल के हावड़ा भेजे गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल इस पोस्ट के बाद बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। पोस्ट में यह भी कहा गया है कि बंगाल की सियासत पहले से ही गरम है और अब 227 बुलडोजरों की एंट्री से आने वाले दिनों में राजनीतिक माहौल और ज्यादा तीखा हो सकता है। हालांकि, इस दावे को लेकर अभी तक किसी सरकारी एजेंसी या प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे राजनीतिक संदेश बता रहे हैं, तो कुछ इसे केवल वायरल नैरेटिव मान रहे हैं। फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया और राजनीतिक चर्चाओं में तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन दावे की सत्यता की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। #bengal #buldozer #india #trending #khabarnaama1
- राजधानी लखनऊ में भीड़ भाड़ भरे इलाके में बेखौफ बदमाश ने फिल्मी अंदाज में मारी बीजेपी नेता को गोली लखनऊ में तालकटोरा कोतवाली क्षेत्र में भाजपा नेता चेतन तिवारी को ताबड़तोड़ गोलियाँ मारी गईं, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती1
- सौरभ कुमार पाल का यूपीएससी में चयन बधाई देने पहुंचे भारी संख्या में ग्रामीण1
- AI जनरेटेड फोटो और महिला का अश्लील वीडियो से वकील क़ो किया ब्लैक मेल, पुलिस ने इंफुलेन्सर क़ो किया गिरफ्तार AI जनरेटेड फोटो और महिला का अश्लील वीडियो से वकील क़ो किया ब्लैक मेल, पुलिस ने इंफुलेन्सर क़ो किया गिरफ्तार प्रयागराज के सोशल मीडिया मे एक वकील के साथ महिला का अर्ध नग्न वीडियो और AI जनरेटेड फोटो फेसबुक पर पोस्ट करके ब्लैक मेला करना एक युवक क़ो भारी पड़ गया वकील की तहरीर पर कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके सोशल इंफुलेन्सर सुमित क़ो गिरफ़्तार कर लिया, गिरफ्तार हुआ सुमित प्रयागराज के बहराना इलाके का रहने वाला हैं इसने इंस्टाग्राम और FB पर कॉल मी सुमित के नाम से अकाउंट बनाया हैं इसी ID से इसने एक महिला और एक वकील का अश्लील वीडियो और महिला की अर्ध नग्न AI जनरेटेड फोटो पोस्ट करके कई आपत्तिजनक चीज़े लिखी थी, युवक के अकाउंट से ये फोटो और वीडियो लगातार पोस्ट की जा रही थी, फोटो वीडियो जब वायरल हुई तो पीड़ित वकील ने पुलिस क़ो लिखित शिकायत दीं आरोप हैं की सुमित ने फोटो दिखा कर पहले वकील क़ो ब्लैक मेल किया, वकील ने ज़ब मना किया तो सुमित ने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट मे AI जनरेडटेड फोटो और महिला की अर्ध नग्न वीडियो पोस्ट करके वायरल कर दीं, ये लगातर कई बार किया गया,वकील की शिकायत पर कैंट पुलिस ने आरोपी इंफुलेन्सर के खिलाफ आई टी एक्ट सहित कई गंभीर धराओ मे मुकदम दर्ज करके उसे गिरफ़्तार कर लिया, पीड़ित वकील का कहना हैं की फोटो पोस्ट करने से उसकी छवि धूमिल हुई हैं पहले आरोपी युवक ने उसको ब्लैक मेल किया डिमांड पूरी नही की तो आरोपी युवक ने ये हरकत की.1
- बिना वर्दी के कोई पुलिस वाला दुबारा घर में घुसा तो उसको दो टुकड़े में करने के लिए यूट्यूबर सुमित ने दी धमकी देखें वीडियो.. बिना वर्दी के कोई पुलिस वाला दुबारा घर में घुसा तो उसको दो टुकड़े में करने के लिए यूट्यूबर सुमित ने दी धमकी देखें वीडियो..1
- पहले एक खंभे को सपोर्ट के लिए दो अतिरिक्त खंबे थे* *नैनी में जुगाड़ तंत्र की प्रक्रिया मजबूती से संचालित* *गजब...एक खंभे को सपोर्ट के लिए तीन अतिरिक्त खंभे जुगाड़ तंत्र से स्थापित* *पहले एक खंभे को सपोर्ट के लिए दो अतिरिक्त खंबे थे* *नैनी में जुगाड़ तंत्र की प्रक्रिया मजबूती से संचालित* *जुगाड़ तंत्र को सीखना हो या जुगाड़ तंत्र से बिजली के खंभे को सपोर्ट देना हो, तो स्टे वायर भूल जाइए। वह प्रयागराज के नैनी से संबंधित बिजली कर्मचारियों से सीखने की आवश्यकता है। जहां पर बीते कुछ दिन पूर्व तेज हवा के चलते एक खंभे पर दो सपोर्ट अतिरिक्त खंभे यानी कि जिस पर भारी भरकम बन्च कंडक्टर के द्वारा लाइन संचालित हो रही है। ऊपरी सतह टूट गया था। नैनी से संबंधित टीएसएल उपखंड कार्यालय से जुड़े विद्युत अधिकारियों और कर्मचारियों की कुंभकर्णी नींद टूटी और 9 मई 2026 को खंभे को लगाया गया, लेकिन यहां पर भी पहले की तरह जुगाड़ तंत्र के द्वारा ही जो खंभा टूटा हुआ था। उसके ऊपरी सतह को निकाल कर और उक्त खंभे से सटाकर, एक अतिरिक्त खंभे को और लगा दिया गया। यानी की कुल मिलाकर एक खंभे को सपोर्ट के लिए अब तीन खंभे और हो गए। यानी कि कुल अब चार खंभे वहां पर जुगाड़ तंत्र से नैनी से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम ने स्थापित कर दिए। गजब का तमाशा है। बिहार की तर्ज पर जिस प्रकार प्रयागराज से संबंधित नैनी इलाके में जुगाड़ तंत्र का महाखेल चल रहा है। संबंधित अधिकारियों से कर्मचारियों की टीम के द्वारा जारी जुगाड़ तंत्र वाली चर्चा का केंद्र लोगों के बीच बना हुआ है। लगता है कि आने वाले दिनों में नैनी के विद्युत अधिकारियों और कर्मचारियों से अन्य विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े कर्मचारियों की टीम सीख लेगी और जुगाड़ तंत्र को अपनाते हुए वह भी इसी प्रकार से सपोर्ट के लिए अतिरिक्त और अतिरिक्त खंभों को स्थापित करने में जुट जाएंगे। कुल मिलाकर जुगाड़ तंत्र के द्वारा किए गए कार्य की चर्चा लोगों के बीच केंद्र का विषय बना हुआ है।*1
- ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट,पुलिस ने छापा मारकर 4 महिला व 2 पुरुषों को हिरासत मे लिया। प्रयागराज।प्रयागराज के अतरसुइया थाना क्षेत्र स्थित कल्याणी देवी मोहल्ले में शनिवार शाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार महिलाओं और 2 पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक, स्थानीय लोगों द्वारा लंबे समय से मकान में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत की जा रही थी। लोगों का कहना था कि यहां रोजाना नए-नए लोगों का आना-जाना लगा रहता था। शिकायतों के आधार पर पुलिस ने निगरानी बढ़ाई और शनिवार शाम एसीपी के नेतृत्व में छापा मारा। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो मकान का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस अंदर पहुंची, जहां अलग-अलग कमरों में युवक और युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद कीं। सभी 6 लोगों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस नेटवर्क को कौन संचालित कर रहा था और इसमें अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मकान मालिक और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।2