भाजपा के ग्राम विकास रथ के साथ गांवों में पहुंचे करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी...... हिंडौन सिटी। भाजपा का ग्राम विकास रथ शनिवार को करौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में पहुंचा। जहां करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। भाजपा की खेड़ा मंडल अध्यक्ष गीता देवी ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य शुरू किया गया ग्राम विकास रथ करौली विधानसभा क्षेत्र के खींप का पुरा, चिनायटा,जगर और रारा शाहपुर ग्राम पंचायतों में पहुंचा। ग्रामीणों ने ग्राम विकास रथ का स्वागत किया और सरकार की विभिन्न योजनाओं को रथ में लगी एल ई डी के जरिए देखा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सरकार की जनहितकारी योजनाओं की सराहना की और कहा कि इन योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंच रहा है। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सुविधाओं की भी विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में करौली विधानसभा प्रवासी प्रभारी रिंकू मीना, मंडल महामंत्री रामप्रकाश डागुर, मीडिया संयोजक नाहर सिंह डागुर, शक्ति केंद्र संयोजक रामकिशोर सेन,खेड़ा मंडल अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष सलीम अली हाडौली, मंडल उपाध्यक्ष रामदयाल सैन, नायब तहसीलदार हरिशंकर शर्मा, पटवारी चंद्रभान प्रजापत, प्रधानाचार्य हरिओम शर्मा, कृषि विभाग के AAO सुनील कुमार सोलंकी सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें।
भाजपा के ग्राम विकास रथ के साथ गांवों में पहुंचे करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी...... हिंडौन सिटी। भाजपा का ग्राम विकास रथ शनिवार को करौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में पहुंचा। जहां करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। भाजपा की खेड़ा मंडल अध्यक्ष गीता देवी ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य शुरू किया गया ग्राम विकास रथ करौली विधानसभा क्षेत्र के खींप का पुरा, चिनायटा,जगर और रारा शाहपुर ग्राम पंचायतों में पहुंचा। ग्रामीणों ने ग्राम विकास रथ का स्वागत किया और सरकार की विभिन्न योजनाओं को रथ में लगी एल ई डी के जरिए देखा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सरकार की जनहितकारी योजनाओं की सराहना की और कहा कि इन योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंच रहा है। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सुविधाओं की भी विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में करौली विधानसभा प्रवासी प्रभारी रिंकू मीना, मंडल महामंत्री रामप्रकाश डागुर, मीडिया संयोजक नाहर सिंह डागुर, शक्ति केंद्र संयोजक रामकिशोर सेन,खेड़ा मंडल अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष सलीम अली हाडौली, मंडल उपाध्यक्ष रामदयाल सैन, नायब तहसीलदार हरिशंकर शर्मा, पटवारी चंद्रभान प्रजापत, प्रधानाचार्य हरिओम शर्मा, कृषि विभाग के AAO सुनील कुमार सोलंकी सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें।
- शहर सहित जिले की चिकित्सा संस्थाओं पर मनाया प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस, सीएमएचओ ने सीएचसी कुडगांव व पीएचसी डाबरा में आयोजित सेवाओं का लिया जायजा करौली प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का आयोजन चिकित्सा संस्थानो पर किया गया, जिसमें उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर उनका ईलाज करने के साथ पोषण युक्त आहार की सलाह दी गई। सीएमएचओ डॉ सतीश चंद मीणा ने सीएचसी कुडगांव व पीएचसी डाबरा में प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान दिवस पर आयोजित सेवाओं का जायजा लिया। शनिवार दोपहर 1:00 बजे उन्होंने एफसीएम से लाभान्वित महिलाओं व क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं की जानकारी जुटाते हुए प्रत्येक गर्भवती महिला की आवश्यक जांचें कर दवाओं और पोषण आहार के लिए प्रेरित करने के निर्देश प्रदान किये ।इस दौरान जिला कार्यक्रम समन्वयक -आईईसी लखन सिंह लोधा मौजूद रहे।1
- मनखुश मीणा की हत्या का मामला, खाट का नाला इलाके में पड़ा मिला युवक शव युवक मनखुश मीणा की हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार, मृतक मनखुश मीणा को शुक्रवार शाम उसी गांव के करीब आधा दर्जन लोग कथित रूप से अपहरण कर थार गाड़ी में अपने साथ ले गए थे। परिजनों ने युवक की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद आज सुबह सुरवाल थाना क्षेत्र के सेलू गांव चौराहे के नजदीक खाट का नाला इलाके के मोड़ पर युवक का शव पड़ा हुवा मिला ,जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सुरवाल सहित मानटाउन व कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, जहां मेडिकल बोर्ड की निगरानी में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया करवाई जा रही है। मृतक के शरीर पर चोटों के कई निशान मिले हैं, जिससे मामला हत्या का माना जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किसी मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद के चलते कुछ युवकों ने मनसुख का अपहरण कर मनसुख की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है। मृतक के परिजन भरतलाल मीणा का कहना हे कि शुक्रवार शाम एक थार गाड़ी में कुछ युवकों द्वारा मृतक मनखुश को उठाकर ले गए। भरतलाल का कहना हे कि जानकारी लगने के बाद परिजनों ने कुण्डेरा थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुबह उनको जानकारी मिली कि युवक शव खाट के ढोला के पास पड़ा हुआ मिला। परिजन ने बताया कि युवक के शरीर पर कई चोट के निशान मिले हैं वहीं परिजनों ने कुछ नामजद आरोपियों सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल परिसर में एकत्रित हैं। परिजनों का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए। हालांकि अभी परिजन शव लेने को तैयार नही है ,उनका कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए ,पुलिस परिजनों से समझाइस में जुटी हुई है , फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। इस हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। वही पुलिस उपाधीक्षक शहर उदय सिंह ने बताया कि कुण्डेरा थाना क्षेत्र के उलियाना गांव निवासी मनखुश मीणा को उसी गांव के कुछ लड़के थार गाड़ी में उठाकर ले गए थे।पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि इसकी जानकारी परिजनों ने देर रात पुलिस को जिसके बाद पुलिस ने अपने प्रयास किए। उन्होंने बताया कि आज सुबह सूरवाल थाना इलाके में डेढ़ बॉडी मिली हे जिसकी उसी युवक के रूप में पहचान हुई है। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि युवक के शव को मोर्चरी रखवाया हे जहां पोस्मार्टम की कार्यवाही की जा रही हे। उन्होंने बताया कि जिस हिसाब से डेढ़ बॉडी पर चोट के निशान मिले हे प्रथमदृष्टया मर्डर का माना जा रहा है।पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि परिजनों के हिसाब से मुकदमा दर्ज किया गया हे। पुलिस की टीम कार्यवाही में जुटी हे। वही मृतक के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़ गए ओर डेढ़ बॉडी को लेने से इनकार कर बैठे।वही पुलिस ओर परिजनों की समझाइश का करीबन एक घंटे चले दौर के बाद ओर पुलिस अधिकारियों की समझाइश पर परिजन माने।पुलिस अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिजन शव को लेकर रवाना हुए।2
- आँगई थाना पुलिस की पशु तस्करों के खिलाफ बडी कार्रवाई @Bharat1
- उलियाना निवासी मनखुश मीणा की हत्या का मामला, खाट का नाला इलाके में पड़ा मिला युवक शव उलियाना निवासी मनखुश मीणा की हत्या का मामला, खाट का नाला इलाके में पड़ा मिला युवक शव सवाई माधोपुर। जिले से एक बड़ी सनसनीखेज खबर सामने आई है।जहां उलियाना गांव निवासी युवक मनखुश मीणा की हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार, मृतक मनखुश मीणा को शुक्रवार शाम उसी गांव के करीब आधा दर्जन लोग कथित रूप से अपहरण कर थार गाड़ी में अपने साथ ले गए थे। परिजनों ने युवक की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद आज सुबह सुरवाल थाना क्षेत्र के सेलू गांव चौराहे के नजदीक खाट का नाला इलाके के मोड़ पर युवक का शव पड़ा हुवा मिला ,जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सुरवाल सहित मानटाउन व कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, जहां मेडिकल बोर्ड की निगरानी में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया करवाई जा रही है। मृतक के शरीर पर चोटों के कई निशान मिले हैं, जिससे मामला हत्या का माना जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किसी मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद के चलते कुछ युवकों ने मनसुख का अपहरण कर मनसुख की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है। मृतक के परिजन भरतलाल मीणा का कहना हे कि शुक्रवार शाम एक थार गाड़ी में कुछ युवकों द्वारा मृतक मनखुश को उठाकर ले गए। भरतलाल का कहना हे कि जानकारी लगने के बाद परिजनों ने कुण्डेरा थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुबह उनको जानकारी मिली कि युवक शव खाट के ढोला के पास पड़ा हुआ मिला। परिजन ने बताया कि युवक के शरीर पर कई चोट के निशान मिले हैं वहीं परिजनों ने कुछ नामजद आरोपियों सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल परिसर में एकत्रित हैं। परिजनों का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए। हालांकि अभी परिजन शव लेने को तैयार नही है ,उनका कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए ,पुलिस परिजनों से समझाइस में जुटी हुई है , फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। इस हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। वही पुलिस उपाधीक्षक शहर उदय सिंह ने बताया कि कुण्डेरा थाना क्षेत्र के उलियाना गांव निवासी मनखुश मीणा को उसी गांव के कुछ लड़के थार गाड़ी में उठाकर ले गए थे।पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि इसकी जानकारी परिजनों ने देर रात पुलिस को जिसके बाद पुलिस ने अपने प्रयास किए। उन्होंने बताया कि आज सुबह सूरवाल थाना इलाके में डेढ़ बॉडी मिली हे जिसकी उसी युवक के रूप में पहचान हुई है। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि युवक के शव को मोर्चरी रखवाया हे जहां पोस्मार्टम की कार्यवाही की जा रही हे। उन्होंने बताया कि जिस हिसाब से डेढ़ बॉडी पर चोट के निशान मिले हे प्रथमदृष्टया मर्डर का माना जा रहा है।पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि परिजनों के हिसाब से मुकदमा दर्ज किया गया हे। पुलिस की टीम कार्यवाही में जुटी हे। वही मृतक के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़ गए ओर डेढ़ बॉडी को लेने से इनकार कर बैठे।वही पुलिस ओर परिजनों की समझाइश का करीबन एक घंटे चले दौर के बाद ओर पुलिस अधिकारियों की समझाइश पर परिजन माने।पुलिस अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिजन शव को लेकर रवाना हुए।9
- Post by MANSUR.KHAN1
- मानव सेवा संस्थान ने गंगापुर सिटी की नई अनाज मंडी में करीब 150 परिंडे वितरित किए। इस पहल से बेजुबान पशु-पक्षियों और बंदरों को भीषण गर्मी में पानी मिल सकेगा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने तस्वीरें साझा कर दूसरों को भी प्रेरित किया।1
- करौली जिले के कंवरपुरा गांव में प्रशासन ने जेसीबी की मदद से आम रास्ते पर 30 साल पुराना अतिक्रमण हटाया है। इस कार्रवाई के दौरान पांच थानों की पुलिस बल तैनात रहा और करीब चार घंटे तक अभियान चला। राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज यह रास्ता लोगों द्वारा खेतों में मिला लेने से बंद हो गया था, जिसे अब आवागमन योग्य बनाया गया।1
- राजस्थान के धौलपुर जिले में एक युवक की निर्मम हत्या के मामले में एडीजे कोर्ट ने फैसला सुनाया है। ट्रैक्टर के एल्टीमेटर से करंट लगाकर की गई इस जघन्य हत्या के तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।1
- राजस्थान सरकार का 'ग्राम रथ अभियान' गाँवों तक जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंचा रहा है। इसी कड़ी में, सवाई माधोपुर के शिवाड़ में कलेक्टर ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उन्हें 'ग्राम-2026' और 13 विभागों की योजनाओं की जानकारी दी। लोक कलाकारों और प्रचार सामग्री के माध्यम से इन योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया गया।1