Shuru
Apke Nagar Ki App…
राम जी दीक्षित पत्रकार
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बेमौसम बारिश ने किसानों की कमर तोड़ी, बाराबंकी में धान की खड़ी और कटी फसल खराब बारिश से खेतों में गिरी धान की फसल, पानी में डूबकर खराब हो रही किसानों की महीनों की मेहनत बाराबंकी। जिले में कल और आज हुई बारिश से किसानों का बुरा हाल हो गया है। बेमौसम बारिश के चलते धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है। कई किसानों के खेतों में खड़ी धान की फसल बारिश के पानी और तेज हवाओं के कारण गिर गई, जिससे फसल खराब हो गई है। वहीं, कई किसानों ने धान की कटाई कर फसल को खेतों में ही रखा था, लेकिन बारिश होने से कटी हुई फसल में पानी भर गया और उसके खराब होने की स्थिति बन गई है। किसानों की महीनों की मेहनत पर बारिश ने पानी फेर दिया है। धान की फसल खराब होने से किसानों के सामने आर्थिक परेशानी खड़ी हो गई है। खेतों में पानी जमा होने के कारण कटी हुई धान की फसल सड़ने और खराब होने लगी है। वहीं, खड़ी फसल के गिर जाने से उसकी कटाई और सुरक्षित रखरखाव में भी किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश से प्रभावित किसान अपनी फसल को बचाने के लिए परेशान हैं। किसानों का कहना है कि खेती में पहले ही काफी पैसा खर्च हो चुका है और अब तैयार फसल खराब होने से उनकी आर्थिक स्थिति पर गंभीर असर पड़ रहा है। कई किसानों के सामने परिवार का खर्च, खेती की लागत और आगामी फसल की तैयारी को लेकर चिंता बढ़ गई है। किसानों की मांग है कि प्रशासन और कृषि विभाग गांवों में पहुंचकर बारिश से खराब हुई धान की फसल का स्थलीय निरीक्षण कर नुकसान का आकलन कराएं। प्रभावित किसानों को उचित सहायता और राहत उपलब्ध कराई जाए, ताकि बारिश से हुए नुकसान के बाद उन्हें कुछ राहत मिल सके। बाराबंकी दस्तक डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म | किसानों की आवाज, जनहित की खबरें।1
- Post by राम जी दीक्षित पत्रकार1
- '48 घंटे के भीतर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें नहीं तो...' प्रेस कॉन्फ्रेंस में CJP के संस्थापक Abhijeet Dipke ने कहा, 'अगर 48 घंटे के अंदर ज्ञानेश कुमार इस्तीफ़ा नहीं देते हैं, तो कॉकरोच जनता पार्टी देशव्यापी आंदोलन शुरू करेगी. जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफ़ा नहीं दे देते, तब तक हम पीछे नहीं हटेंगे.'1
- Ham aur Gram Sabha ke laparvah Pradhan secretary Nahin Ho Paya Ghat Ka Nirman1
- Sanjay Agrawal Tringel News Lucknow 8574663222 दिनांक: 25 सितंबर 2026 | स्थान: प्रेस क्लब, लखनऊ 2027 विधानसभा चुनाव में सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी किसान मजदूर संघर्ष पार्टी पार्टी ने जारी किया आठ सूत्रीय संकल्प-पत्र, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसान-मजदूर और महिलाओं से जुड़े मुद्दों को बनाया आधार लखनऊ। किसान मजदूर संघर्ष पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अपनी तैयारियां तेज करते हुए प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया युद्ध स्तर पर चल रही है और पार्टी चुनाव में एक नया राजनीतिक प्रयोग करने जा रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा) सुनील भारतीय ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य केवल सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि व्यवस्था में बदलाव लाना है। उन्होंने कहा कि पार्टी जाति और धर्म की राजनीति से अलग किसान, मजदूर, युवा, महिला तथा आम नागरिकों के मुद्दों को चुनावी एजेंडे में प्रमुखता देगी। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आठ प्रमुख संकल्प सामने रखे हैं। इनमें 14 वर्ष तक के बच्चों को मुफ्त शिक्षा, किसान-मजदूर परिवारों के लिए मुफ्त इलाज और स्वास्थ्य बीमा, किसानों की उपज का उचित एवं लाभकारी मूल्य, महंगाई और भ्रष्टाचार पर नियंत्रण, रोजगार के अवसर बढ़ाना, निम्न आय वर्ग के परिवारों के कर्ज से संबंधित राहत, महिलाओं की 50 प्रतिशत भागीदारी तथा मजदूरों के सम्मान और पेंशन से जुड़े प्रस्ताव शामिल हैं। पार्टी ने किसानों के लिए फसलों के लाभकारी मूल्य, खाद, बिजली और रसोई गैस जैसी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत व्यवस्था मजबूत करने की बात कही है। मनरेगा में रोजगार के दिनों को बढ़ाने और युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था करने का भी संकल्प व्यक्त किया गया है। महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के साथ महिला सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था तथा पंचायत से लेकर विधानसभा स्तर तक राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने की बात भी प्रेस विज्ञप्ति में कही गई है। मजदूरों के लिए सम्मानजनक जीवन और पेंशन की व्यवस्था का प्रस्ताव भी रखा गया है। पार्टी ने “खोजो अपना नेता” अभियान शुरू करने की घोषणा करते हुए गांव-गांव जाकर ईमानदार, शिक्षित और समाजसेवी लोगों को आगे लाने की अपील की है। पार्टी नेतृत्व ने कहा कि चुनाव को केवल राजनीतिक दलों का मुकाबला न मानकर आम जनता के मुद्दों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। Sanjay Agarwal Tringel News Lucknow 8574663222 Sanjay Agrawal Tringel News Lucknow 8574663222 दिनांक: 25 सितंबर 2026 | स्थान: प्रेस क्लब, लखनऊ 2027 विधानसभा चुनाव में सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी किसान मजदूर संघर्ष पार्टी पार्टी ने जारी किया आठ सूत्रीय संकल्प-पत्र, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसान-मजदूर और महिलाओं से जुड़े मुद्दों को बनाया आधार लखनऊ। किसान मजदूर संघर्ष पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अपनी तैयारियां तेज करते हुए प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया युद्ध स्तर पर चल रही है और पार्टी चुनाव में एक नया राजनीतिक प्रयोग करने जा रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा) सुनील भारतीय ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य केवल सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि व्यवस्था में बदलाव लाना है। उन्होंने कहा कि पार्टी जाति और धर्म की राजनीति से अलग किसान, मजदूर, युवा, महिला तथा आम नागरिकों के मुद्दों को चुनावी एजेंडे में प्रमुखता देगी। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आठ प्रमुख संकल्प सामने रखे हैं। इनमें 14 वर्ष तक के बच्चों को मुफ्त शिक्षा, किसान-मजदूर परिवारों के लिए मुफ्त इलाज और स्वास्थ्य बीमा, किसानों की उपज का उचित एवं लाभकारी मूल्य, महंगाई और भ्रष्टाचार पर नियंत्रण, रोजगार के अवसर बढ़ाना, निम्न आय वर्ग के परिवारों के कर्ज से संबंधित राहत, महिलाओं की 50 प्रतिशत भागीदारी तथा मजदूरों के सम्मान और पेंशन से जुड़े प्रस्ताव शामिल हैं। पार्टी ने किसानों के लिए फसलों के लाभकारी मूल्य, खाद, बिजली और रसोई गैस जैसी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत व्यवस्था मजबूत करने की बात कही है। मनरेगा में रोजगार के दिनों को बढ़ाने और युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था करने का भी संकल्प व्यक्त किया गया है। महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के साथ महिला सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था तथा पंचायत से लेकर विधानसभा स्तर तक राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने की बात भी प्रेस विज्ञप्ति में कही गई है। मजदूरों के लिए सम्मानजनक जीवन और पेंशन की व्यवस्था का प्रस्ताव भी रखा गया है। पार्टी ने “खोजो अपना नेता” अभियान शुरू करने की घोषणा करते हुए गांव-गांव जाकर ईमानदार, शिक्षित और समाजसेवी लोगों को आगे लाने की अपील की है। पार्टी नेतृत्व ने कहा कि चुनाव को केवल राजनीतिक दलों का मुकाबला न मानकर आम जनता के मुद्दों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। Sanjay Agarwal Tringel News Lucknow 85746632224
- ब्रेकिंग न्यूज़ ✍️ लखनऊ खबर *आगरा एक्सप्रेसवे पर बस-ट्रक की भीषण भिड़ंत, फंसे चालक को सुरक्षित निकाला* *लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे स्थित रेवरी टोल प्लाजा के पास बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत हो गई* *हादसे में ट्रक चालक वाहन में फंस गया* *सूचना पर थाना काकोरी इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया*1
- लखनऊ ठाकुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भुअर चौकी क्षेत्र में वसंत विहार कॉलोनी गेट के सामने लोडर डंपर पलटा बताया जा रहा है कि माल उतारते समय लोडर की टाली अचानक पलट गई1
- Post by राम जी दीक्षित पत्रकार1