दिन में पटवारी तो रात में सुरक्षा अधिकारी, 6 साल से दो सरकारी विभागों में एक साथ नौकरी, दोनों जगह से उठा रहा वेतन एक शख्स ने अपनी चतुराई से प्रशासन को इस कदर गुमराह किया कि वह एक साथ दो अलग-अलग विभागों में सरकारी कर्मचारी के रूप में सेवाएं दे रहा है और दोनों ही जगह से नियमित वेतन भी उठा रहा है। 6 साल से एक ही शख्स दो विभागों में सरकारी कर्मचारी पटवारी-सुरक्षा अधिकारी बन उठा रहा था डबल सैलरी सिस्टम की लापरवाही ने कर्मचारी को बनाया सुपरमैन नईदुनिया प्रतिनिधि, छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से सरकारी तंत्र की आंखों में धूल झोंकने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी चतुराई से प्रशासन को इस कदर गुमराह किया कि वह एक साथ दो अलग-अलग विभागों में सरकारी कर्मचारी के रूप में सेवाएं दे रहा है और दोनों ही जगह से नियमित वेतन भी उठा रहा है। मामले का खुलासा होने के बाद प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। 6 सालों से जारी 'डबल रोल' कर्मचारी विजय चौधरी की कार्यप्रणाली किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। विजय चौधरी साल 2017 से सामाजिक न्याय विभाग में 'समग्र सुरक्षा अधिकारी' के महत्वपूर्ण पद पर तैनात हैं। इस पद पर रहते हुए भी उसने साल 2018 में अनुकंपा नियुक्ति के तौर पर बिछुआ ब्लाक के अंतर्गत पटवारी हल्का नंबर 9 और 10 (चौरापठार) में पटवारी के रूप में ज्वाइनिंग ले ली। हैरानी की बात यह है कि पिछले लगभग 6 सालों से यह 'डबल रोल' जारी है। दिन के समय वह राजस्व विभाग के काम निपटाता है और पटवारी की भूमिका निभाता है, वहीं दस्तावेजों के अनुसार वह सामाजिक न्याय विभाग में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है।

- छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में बदहाली स्ट्रेचर खींच रहे परिजन वीडियो वायरल छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में बदहाली स्ट्रेचर खींच रहे परिजन वीडियो वायरल छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी हैं।आज सोमवार सुबह 11 बजे बताया कि जर्जर सड़क के कारण महिलाएं और बुजुर्ग मरीज का स्ट्रेचर घसीटने को मजबूर हैं जिसका वीडियो वायरल हो रहा है एक्स-रे लैब तक का रास्ता गड्ढों में तब्दील है। करोड़ों का बजट होने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन की इस लापरवाही से जनता में भारी आक्रोश है1
- मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में सरकारी राशन वितरण व्यवस्था चरमरा गई है, जिससे गरीब परिवारों को दो महीने से राशन नहीं मिल रहा। हितग्राहियों को बार-बार 'कल आना' कहकर लौटाया जा रहा है, जिससे उन्हें बाजार से महंगा राशन खरीदने पर मजबूर होना पड़ रहा है। राशन दुकान संचालकों ने कम आवंटन और बढ़ती कार्डधारक संख्या को इसकी वजह बताया है।1
- छिंदवाड़ा के परासिया स्थित श्री विंध्यवासिनी खेड़ापति मंदिर में 1 जून से 9 जून तक नौ सत चंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से इस नौ दिवसीय आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने और अपने जीवन को धन्य बनाने का आग्रह किया है।2
- सिवनी के नए पुलिस अधीक्षक ने कार्यभार संभालते ही पहली क्राइम मीटिंग में अधिकारियों को अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उनके इस एक्शन मोड से जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद है।1
- मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के खवासा में पेंच टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने वन विभाग की राज्यस्तरीय कार्यशाला आयोजित की। प्रधान मुख्य वन संरक्षक की अध्यक्षता में जल संरक्षण, वन्यजीव प्रबंधन और वन विकास पर विस्तृत चर्चा हुई। बाघों की बढ़ती संख्या, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकथाम और स्थानीय ग्रामीणों की सहभागिता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।1
- बजरंग दल ने मंडला में 22 मई से होने वाले 6 दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों के लिए सिवनी में एक बैठक की। इसमें युवाओं को आत्मरक्षा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का पाठ पढ़ाने की रणनीति पर चर्चा हुई।1
- प्रतिबन्ध के बाद भी ताप्ती सरोवर से चोरी छिपे पकड़ी जा रही है मछलियां। प्रतिबन्ध के बाद भी ताप्ती सरोवर से चोरी छिपे पकड़ी जा रही है मछलियां। आज फिर सरोवर से पकड़ाया जाल,आग के हवाले कर किया गया नष्ट। मुलताई। माँ ताप्ती उदगम स्थल पवित्र सरोवर से आएं दिन मछलियां चोरी हो रही है, चोरो पर कार्यवाही न होने से उनके हौसले बुलंद है। जानकारी अनुसार आज फिर ताप्ती सरोवर से मछली पकड़ने का जाल बरामद किया गया है, विगत दिनों भी जाल मिला था। ताप्ती सरोवर से मछली पकड़ने पर प्रतिबन्ध होने के बाद भी आएं दिन इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है, जिससे ताप्ती भक्तो में नाराज़गी देखी जा रही है। आज सरोवर से निकले जाल कों आग के हवाले कर नष्ट किया गया है,ताप्ती भक्तो नें मछली चोरों पर कार्यवाही की मांग की है। वही सीएमओं वीरेंद्र तिवारी नें कहा कि सरोवर पर निगरानी के लिए अतिरिक्त कर्मचारी कों नियुक्त किया जा रहा है, अगर कोई अगर कोई मछली पकड़ते मिला तो उस पर कानूनी कार्यवाही की जाएंगी।2
- मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में पिछले दो महीने से गरीबों को सरकारी राशन नहीं मिल पा रहा है। हितग्राहियों को बार-बार 'कल आना' कहकर वापस भेजा जा रहा है, जिससे वे महंगे बाजार से अनाज खरीदने को मजबूर हैं। दुकान संचालकों का कहना है कि कम आवंटन और बढ़ती कार्डधारी संख्या के कारण यह समस्या आ रही है, जिसकी जानकारी खाद्य विभाग को दी गई है।1