Shuru
Apke Nagar Ki App…
रोजगार सहायकों ने अंसेरा में विधायक से की मुलाकात,अपनी समस्याओं और मांगों से करवाया अवगत विधानसभा क्षेत्र कटंगी और खैरलांजी के अंतर्गत आने वाली तमाम ग्राम पंचायत के रोजगार सहायकों ने गुरुवार को दोपहर 2 बजे अंसेरा में विधायक निवास पहुंचकर विधायक गौरव सिंह पारधी से मुलाकात की। क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्यरत रोजगार सहायकों ने विधायक से मुलाकात कर अपनी समस्याओं और मांगों से अवगत कराया। विधायक ने सभी की बातों को गंभीरता से सुनकर उनकी जायज मांगों को राज्य सरकार के समक्ष रखने के लिए आश्वस्त किया है। बता दें कि ग्राम रोजगार सहायक ने अपनी लंबित मांगों, जैसे कि नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, और पंचायत सचिव का दर्जा देने की सरकार से लगातार मांग कर रहे हैं।
Dev Anand
रोजगार सहायकों ने अंसेरा में विधायक से की मुलाकात,अपनी समस्याओं और मांगों से करवाया अवगत विधानसभा क्षेत्र कटंगी और खैरलांजी के अंतर्गत आने वाली तमाम ग्राम पंचायत के रोजगार सहायकों ने गुरुवार को दोपहर 2 बजे अंसेरा में विधायक निवास पहुंचकर विधायक गौरव सिंह पारधी से मुलाकात की। क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्यरत रोजगार सहायकों ने विधायक से मुलाकात कर अपनी समस्याओं और मांगों से अवगत कराया। विधायक ने सभी की बातों को गंभीरता से सुनकर उनकी जायज मांगों को राज्य सरकार के समक्ष रखने के लिए आश्वस्त किया है। बता दें कि ग्राम रोजगार सहायक ने अपनी लंबित मांगों, जैसे कि नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, और पंचायत सचिव का दर्जा देने की सरकार से लगातार मांग कर रहे हैं।
More news from Balaghat and nearby areas
- वारासिवनी। देवधर मैदान वारासिवनी में खेले जा रहे ऑल इंडिया देवधर ट्रॉफी के रोमांचक क्वार्टर फाइनल मुकाबले में एस ई एस आर बिलासपुर ने वी टी सी ए नागपुर को 13 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बिलासपुर की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 124 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। जवाब में नागपुर की पूरी टीम 19.1 ओवरों में मात्र 111 रनों पर ढेर हो गई। मैच में 52 गेंदों में 3 चौकों व 3 छक्कों की मदद से 55 रन बनाने व 2 विकेट लेने वाले कप्तान राज चौधरी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस मैच में अतिथि के रुप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष किशोर अमूले, भूतपूर्व जनपद सदस्य चिरौंजी पारधी, गर्रा सरपंच रुपेन्द्र सोनवाने, पूर्व सरपंच सचिन बिसेन, संदीप मिश्रा, वेदप्रकाश पटेल आदि ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार राज चौधरी को दिया। मैच के प्रारंभ में सभी अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाडिय़ों से हाथ मिलाकर उनका परिचय लिया, उसके बाद सिक्का उछाल कर टॉस किया गया। बिलासपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। शुरुआत में मात्र 20 रन पर उसके 5 विकेट गिरने से उसका फैसला गलत साबित हो रहा था, लेकिन संकट की घड़ी में राज चौधरी ने मोर्चा संभाला और 52 गेंदों पर 3 चौकों व 3 छक्कों की मदद से नाबाद 55 रनों की कप्तानी पारी खेली। अतुल शर्मा ने उनका साथ देते हुए मात्र 20 गेंदों में 4 चौकों और 2 छक्कों की सहायता से तेजतर्रार 36 रन बनाकर टीम का स्कोर 124 रन तक पहुॅचाने में अहम भूमिका निभाई। नागपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए अविनाश जाधव ने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 और सत्यम भोयर ने 2 विकेट लियेे। 125 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वी टी सी ए नागपुर की टीम बिलासपुर की सधी हुई गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी। नागपुर की ओर से उपदेश राजपूत 26 और शांतनु राजपूत ने सर्वाधिक 26 रनों का योगदान दिया, लेकिन दोनों टीम को जीत तक नहीं ले जा सके। कप्तान अगम सिंह ने भी 24 रनों की पारी खेली, पर मध्यक्रम के लगातार गिरते विकेटों ने नागपुर की राह मुश्किल कर दी और नागपुर की पूरी टीम 19.1 ओवर में 111 रन बनाकर आऊट हो गई। बिलासपुर की ओर से अतुल शर्मा ने 3, कुशल काकड़ ने 3, प्रवीण यादव ने 2 और कप्तान राज चौधरी ने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट लिए।1
- नगर मुख्यालय में गुरुवार शाम एक गंभीर और चिंताजनक घटना सामने आई, जब स्कूल फेयरवेल की मस्ती सड़क पर खतरनाक तमाशा बन गई। फेयरवेल कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे कुछ छात्र तेज रफ्तार ट्रैक्टर में सवार होकर एमएलबी रोड और आसपास के मार्गों पर दो से तीन बार चक्कर लगाते नजर आए।1
- Post by अर्जुन सिंह2
- *SIR नोटिस की सुनवाई तार्ककिक विसंगतियां की सुनवाई* *ग्राम पंचायत भवन में तहसीलदार कुरई की उपस्थिति 5 फरवरी को हुई सुनवाई* कुरई विकासखंड के ग्राम पंचायत बादलपार् के 15 एवं 16 के बी एल ओ शिवशंकर बावनकर कर और पूनम चंद चौहान ने बताया कि तर्ककिक विसंगगतियां की सुनवाई में आज तहसीलदार कुरई की उपस्थिति में सुनवाई की गई बताया गया कि 2003 में फादर नाम मिस, पिता पुत्र में 15 वर्ष का अंतर, एक ही व्यक्ति के नाम से 6 लोगों के नाम सेsir हुई हो, संतान एवं पिता की आयु 50में वर्ष से ज्यादा का अंतर हो इन लोगों को नोटिस देकर उपस्थित कराया गया। इस दौरान तहसीलदार अंशुल जैन, पटवारी रामदास कुमरे, बी एल ओ, उपस्थित थे।1
- UGC बिल के विरोध में कचहरी चौक से SDM कार्यालय तक स्वर्ण समाज की रैली, कानून वापसी की मांग केंद्र सरकार द्वारा 13 जनवरी से लागू किए गए UGC बिल के विरोध में आज 31 जनवरी को नगर के कचहरी चौक में समस्त स्वर्ण समाज के बैनर तले जैन समाज, अग्रवाल समाज, ठाकुर समाज, ब्राह्मण समाज, पंजाबी समाज, सिंधी समाज, केस समाज सहित विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कचहरी चौक से रैली निकालते हुए SDM कार्यालय पहुंचकर UGC बिल के विरोध में ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन तहसीलदार नितिन चौधरी को सौंपा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्वर्ण समाज के लोग मौजूद रहे और शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। रैली में शामिल लोगों का कहना था कि UGC बिल शिक्षा व्यवस्था और बच्चों के भविष्य पर नकारात्मक असर डाल सकता है। समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि यह कानून विद्यार्थियों के संस्कार, शैक्षणिक स्वतंत्रता और सामाजिक संतुलन को प्रभावित करेगा। इसी कारण इस कानून को तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि यदि UGC बिल को वापस नहीं लिया गया तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। समाज के प्रतिनिधियों ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस कानून पर 19 मार्च तक दिए गए प्रारंभिक स्थगन आदेश के लिए आभार व्यक्त किया, लेकिन साथ ही यह स्पष्ट किया कि केवल स्थगन नहीं बल्कि कानून की पूर्ण वापसी ही उनकी मुख्य मांग है। UGC बिल के विरोध को लेकर वक्ताओं ने कहा कि किसी भी प्रकार का शैक्षणिक कानून लागू करने से पहले सभी समाजों, शिक्षाविदों और अभिभावकों से व्यापक चर्चा आवश्यक है। बिना संवाद के लिया गया निर्णय बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है, जिसे स्वर्ण समाज स्वीकार नहीं करेगा। शांतिपूर्ण ढंग से ज्ञापन सौंपने के बाद स्वर्ण समाज की रैली का समापन किया गया।1
- पुलिस थाना लांजी अंतर्गत आने वाले ग्राम काली माटी के पास लांजी खैरागढ़ मुख्य मार्ग पर एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे उसमें सवार 6 लोग घायल हो गए जिसमें एक की हालत गंभीर है सभी घायलों को डायल 112 की मदद से सिविल अस्पताल लंजिला कर भर्ती किया गया जहां मौजूद चिकित्सा की स्टाफ के द्वारा तत्काल ही उपचार प्रारंभ कर दिया गया ।1
- कटंगी से बोनकट्टा मुख्य सड़क मार्ग पर ग्राम कटेधरा में ग्रीन ढाबा के नजदीक ट्रेक्टर ट्राली का टायर फटने से बड़ा हादसा हुआ है। गनीमत की बात यह है कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। घटना गुरूवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे के आस-पास की है। मिली जानकारी अनुसार एक ट्रेक्टर ट्राली गन्ना लेकर बोनकट्टा की तरफ जा रही थी। रास्ते में कटेधरा के नजदीक ट्राली का टायर फट गया।1
- बालाघाट— पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के तहत थाना नवेगांव पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। 4 फरवरी की शाम –भमोड़ी मार्ग पर वाहन जांच के दौरान बिना नंबर मोटरसाइकिल पर जा रहे दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर पीछे बैठा तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर फरार हो गया, जबकि चालक को मौके पर पकड़ लिया गया।1
- Post by अर्जुन सिंह1