logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर श्रद्धा एवं सम्मान का भव्य आयोजन संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर श्रद्धा एवं सम्मान का भव्य आयोजन हरदोई। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर मंडल अनंगपुर के ग्राम कमालपुर एवं बिल्सर हिलन मंदिर में श्रद्धा, सम्मान और सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुंवर धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी, प्रदेश अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख संघ उत्तर प्रदेश ने कमालपुर में श्री बेदराम पुजारी जी तथा बिल्सर हिलन मंदिर में श्री महेश चैतन्य महाराज जी को अंगवस्त्र, फल एवं मिठाई भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि संत रविदास जी ने समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया, जो आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उनके आदर्शों को अपनाकर ही समरस और सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रोहित सिंह, मंडल महामंत्री श्याममोहन बाजपेई, मंडल मंत्री अनूप सिंह, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष बलराम सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, दीपक सिंह सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन संत रविदास जी के आदर्शों पर चलने तथा समाज में आपसी सद्भाव, समानता और सेवा की भावना को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ। रिपोर्टर : कृष्ण मोहन बाजपेई

4 hrs ago
user_Babu Bajpai
Babu Bajpai
Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर श्रद्धा एवं सम्मान का भव्य आयोजन संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर श्रद्धा एवं सम्मान का भव्य आयोजन हरदोई। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर मंडल अनंगपुर के ग्राम कमालपुर एवं बिल्सर हिलन मंदिर में श्रद्धा, सम्मान और सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुंवर धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी, प्रदेश अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख संघ उत्तर प्रदेश ने कमालपुर में श्री बेदराम पुजारी जी तथा बिल्सर हिलन मंदिर में श्री महेश चैतन्य महाराज जी को अंगवस्त्र, फल एवं मिठाई भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि संत रविदास जी ने समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया, जो आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उनके आदर्शों को अपनाकर ही समरस और सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रोहित सिंह, मंडल महामंत्री श्याममोहन बाजपेई, मंडल मंत्री अनूप सिंह, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष बलराम सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, दीपक सिंह सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन संत रविदास जी के आदर्शों पर चलने तथा समाज में आपसी सद्भाव, समानता और सेवा की भावना को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ। रिपोर्टर : कृष्ण मोहन बाजपेई

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ग्रामीण शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान: विधायक निधि से बने अत्याधुनिक डिजिटल शिक्षण कक्ष का 31 जुलाई को होगा लोकार्पण ग्रामीण शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान: विधायक निधि से बने अत्याधुनिक डिजिटल शिक्षण कक्ष का 31 जुलाई को होगा लोकार्पण भरखनी (हरदोई)। ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को आधुनिक और तकनीक आधारित शिक्षा से जोड़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए विकास खंड भरखनी के संविलयन विद्यालय कूण्डी में विधायक निधि से निर्मित अत्याधुनिक डिजिटल शिक्षण कक्ष का भव्य लोकार्पण 31 जुलाई 2026 को होगा। इस अवसर पर सवायजपुर विधायक कुं. माधवेन्द्र प्रताप सिंह 'रानू' मुख्य अतिथि के रूप में डिजिटल कक्ष का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश ब्लॉक प्रमुख संघ के अध्यक्ष श्री धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'सेनानी', जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरदोई श्री प्रभात मिश्र तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी भरखनी डॉ. सुनील कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उन्होंने बताया कि डिजिटल शिक्षण कक्ष के माध्यम से विद्यार्थियों को स्मार्ट क्लास, प्रोजेक्टर, डिजिटल कंटेंट एवं ऑनलाइन शिक्षण जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी महानगरों जैसी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिलेगा। विद्यालय परिवार ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनने की अपील की है। रिपोर्टर : कृष्ण मोहन बाजपेई
    1
    ग्रामीण शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान: विधायक निधि से बने अत्याधुनिक डिजिटल शिक्षण कक्ष का 31 जुलाई को होगा लोकार्पण
ग्रामीण शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान: विधायक निधि से बने अत्याधुनिक डिजिटल शिक्षण कक्ष का 31 जुलाई को होगा लोकार्पण
भरखनी (हरदोई)। ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को आधुनिक और तकनीक आधारित शिक्षा से जोड़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए विकास खंड भरखनी के संविलयन विद्यालय कूण्डी में विधायक निधि से निर्मित अत्याधुनिक डिजिटल शिक्षण कक्ष का भव्य लोकार्पण 31 जुलाई 2026 को होगा। इस अवसर पर सवायजपुर विधायक कुं. माधवेन्द्र प्रताप सिंह 'रानू' मुख्य अतिथि के रूप में डिजिटल कक्ष का उद्घाटन करेंगे।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश ब्लॉक प्रमुख संघ के अध्यक्ष श्री धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'सेनानी', जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरदोई श्री प्रभात मिश्र तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी भरखनी डॉ. सुनील कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उन्होंने बताया कि डिजिटल शिक्षण कक्ष के माध्यम से विद्यार्थियों को स्मार्ट क्लास, प्रोजेक्टर, डिजिटल कंटेंट एवं ऑनलाइन शिक्षण जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी महानगरों जैसी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिलेगा।
विद्यालय परिवार ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनने की अपील की है।
रिपोर्टर : कृष्ण मोहन बाजपेई
    user_Babu Bajpai
    Babu Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *आज दिनांक 28.07.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरदोई द्वारा आगामी सावन माह/ महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत थाना बेहटा गोकुल क्षेत्रांतर्गत स्थिति सकाहा मन्दिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया व संबंधित को आवश्यक दिशा - निर्देश दिये गये। इस संबंध में महोदय द्वारा दी गयी बाइट* *आज दिनांक 28.07.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरदोई द्वारा आगामी सावन माह/ महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत थाना बेहटा गोकुल क्षेत्रांतर्गत स्थिति सकाहा मन्दिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया व संबंधित को आवश्यक दिशा - निर्देश दिये गये। इस संबंध में महोदय द्वारा दी गयी बाइट*
    1
    *आज दिनांक 28.07.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरदोई द्वारा आगामी सावन माह/ महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत थाना बेहटा गोकुल क्षेत्रांतर्गत स्थिति सकाहा मन्दिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया व संबंधित को आवश्यक दिशा - निर्देश दिये गये। इस संबंध में महोदय द्वारा दी गयी बाइट*
*आज दिनांक 28.07.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरदोई द्वारा आगामी सावन माह/ महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत थाना बेहटा गोकुल क्षेत्रांतर्गत स्थिति सकाहा मन्दिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया व संबंधित को आवश्यक दिशा - निर्देश दिये गये। इस संबंध में महोदय द्वारा दी गयी बाइट*
    user_रवि प्रकाश शुक्ला
    रवि प्रकाश शुक्ला
    Shahabad, Hardoi•
    8 hrs ago
  • j ghud f duh hhjggd ft uuj hh fffgh hh gffghjihgfg th jknvfftghh
    1
    j ghud f duh hhjggd ft uuj hh fffgh hh gffghjihgfg th jknvfftghh
    user_Baseem
    Baseem
    शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    4
    Post by ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    user_ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    Photographer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कांवड़ यात्रा में नियम तोड़े तो बख्शे नहीं जाएंगे, सीओ की दो टूक चेतावनी — अश्लील व भड़काऊ गीतों पर पूर्ण प्रतिबंध शाहजहांपुर। आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को थाना रोजा परिसर में क्षेत्र के डीजे संचालकों, ग्राम प्रधानों एवं कांवड़ जत्थेदारों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी सदर शुभम वर्मा ने की। बैठक में प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया कि कांवड़ यात्रा के दौरान नियमों का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीओ सदर शुभम वर्मा ने कहा कि शासन द्वारा डीजे की ऊंचाई और संचालन को लेकर निर्धारित मानकों का सभी को हर हाल में पालन करना होगा। यदि कोई डीजे निर्धारित सीमा से अधिक ऊंचाई का पाया गया या नियमों का उल्लंघन करता मिला तो संबंधित संचालक के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी डीजे संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार के भड़काऊ, अश्लील अथवा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले गीत नहीं बजाए जाएंगे। ऐसे गीतों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था का पर्व है और इसकी गरिमा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार का माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष उमेश कुमार मिश्र ने जत्थेदारों से अपील की कि यात्रा में शामिल वाहनों की गति नियंत्रित रखें और यातायात नियमों का पालन करें, जिससे दुर्घटनाओं से बचा जा सके। उन्होंने कांवड़ मार्ग से जुड़े गांवों के प्रधानों से मार्ग पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था कराने तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने को कहा। बैठक में पूर्व चेयरमैन अजय कुमार गुप्ता, ग्राम प्रधान ब्रजेश सिंह सहित क्षेत्र के सभी डीजे संचालक, ग्राम प्रधान एवं कांवड़ जत्थेदार मौजूद रहे। बैठक के अंत में सभी ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने तथा कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का भरोसा दिलाया।
    1
    कांवड़ यात्रा में नियम तोड़े तो बख्शे नहीं जाएंगे, सीओ की दो टूक चेतावनी

—  अश्लील व भड़काऊ गीतों पर पूर्ण प्रतिबंध

शाहजहांपुर। आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को थाना रोजा परिसर में क्षेत्र के डीजे संचालकों, ग्राम प्रधानों एवं कांवड़ जत्थेदारों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी सदर शुभम वर्मा ने की। बैठक में प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया कि कांवड़ यात्रा के दौरान नियमों का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सीओ सदर शुभम वर्मा ने कहा कि शासन द्वारा डीजे की ऊंचाई और संचालन को लेकर निर्धारित मानकों का सभी को हर हाल में पालन करना होगा। यदि कोई डीजे निर्धारित सीमा से अधिक ऊंचाई का पाया गया या नियमों का उल्लंघन करता मिला तो संबंधित संचालक के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने सभी डीजे संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार के भड़काऊ, अश्लील अथवा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले गीत नहीं बजाए जाएंगे। ऐसे गीतों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था का पर्व है और इसकी गरिमा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार का माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
थानाध्यक्ष उमेश कुमार मिश्र ने जत्थेदारों से अपील की कि यात्रा में शामिल वाहनों की गति नियंत्रित रखें और यातायात नियमों का पालन करें, जिससे दुर्घटनाओं से बचा जा सके। उन्होंने कांवड़ मार्ग से जुड़े गांवों के प्रधानों से मार्ग पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था कराने तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने को कहा।
बैठक में पूर्व चेयरमैन अजय कुमार गुप्ता, ग्राम प्रधान ब्रजेश सिंह सहित क्षेत्र के सभी डीजे संचालक, ग्राम प्रधान एवं कांवड़ जत्थेदार मौजूद रहे। बैठक के अंत में सभी ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने तथा कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का भरोसा दिलाया।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • नगर निगम में वाटर कूलर खराब हैं, जिससे भीषण गर्मी और उमस के बीच लोगों को पीने के ठंडे पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है पानी की सुविधा न मिलने से आम जनता को बाजार से पानी की बोतलें खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है।
    1
    नगर निगम में वाटर कूलर 
 खराब  हैं, जिससे भीषण गर्मी और उमस के बीच लोगों को पीने के ठंडे पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है
पानी की सुविधा न मिलने से आम जनता को बाजार से पानी की बोतलें खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है।
    user_Arvind Kumar Pandey
    Arvind Kumar Pandey
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अण्डा फैक्ट्री से फैल रही मक्खियों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (धरतीपुत्र) का अनिश्चितकालीन धरना शुरू अण्डा फैक्ट्री से फैल रही मक्खियों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (धरतीपुत्र) का अनिश्चितकालीन धरना शुरू हरदोई। जनपद के विकासखंड भरावन क्षेत्र स्थित हयातगंज में अण्डा फैक्ट्री से फैल रही मक्खियों की गंभीर समस्या को लेकर आज 29 जुलाई 2026 से भारतीय किसान यूनियन (धरतीपुत्र) के बैनर तले अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू हो गया। धरने का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष रफीक लम्बू के निर्देशन में किया जा रहा है। संगठन का कहना है कि फैक्ट्री से फैल रही मक्खियों के कारण क्षेत्र के किसानों, ग्रामीणों और आम लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है तथा स्वास्थ्य संबंधी गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कहा कि जब तक प्रशासन इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं करता और क्षेत्रवासियों को राहत नहीं मिलती, तब तक आंदोलन लगातार जारी रहेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, किसानों एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में धरना स्थल पर पहुंचकर जनहित के इस आंदोलन को मजबूत बनाने की अपील की। धरने के दौरान किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों की अनदेखी की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। किसानों ने प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की। रिपोर्टर : कृष्ण मोहन बाजपेई
    1
    अण्डा फैक्ट्री से फैल रही मक्खियों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (धरतीपुत्र) का अनिश्चितकालीन धरना शुरू
अण्डा फैक्ट्री से फैल रही मक्खियों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (धरतीपुत्र) का अनिश्चितकालीन धरना शुरू
हरदोई। जनपद के विकासखंड भरावन क्षेत्र स्थित हयातगंज में अण्डा फैक्ट्री से फैल रही मक्खियों की गंभीर समस्या को लेकर आज 29 जुलाई 2026 से भारतीय किसान यूनियन (धरतीपुत्र) के बैनर तले अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू हो गया।
धरने का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष रफीक लम्बू के निर्देशन में किया जा रहा है। संगठन का कहना है कि फैक्ट्री से फैल रही मक्खियों के कारण क्षेत्र के किसानों, ग्रामीणों और आम लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है तथा स्वास्थ्य संबंधी गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है।
जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कहा कि जब तक प्रशासन इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं करता और क्षेत्रवासियों को राहत नहीं मिलती, तब तक आंदोलन लगातार जारी रहेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, किसानों एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में धरना स्थल पर पहुंचकर जनहित के इस आंदोलन को मजबूत बनाने की अपील की।
धरने के दौरान किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों की अनदेखी की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। किसानों ने प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की।
रिपोर्टर : कृष्ण मोहन बाजपेई
    user_Babu Bajpai
    Babu Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • 📰 हेडलाइन: मालूपुर में लो वोल्टेज से त्रस्त ग्रामीणों का बिजली घर पर प्रदर्शन, नए ट्रांसफार्मर की मांग सब-हेडलाइन: 350 से अधिक कनेक्शनों पर 100 केवीए ट्रांसफार्मर, एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की उठाई मांग #टैग्स: #Malupur #Jalalabad #Shahjahanpur #LowVoltage #PowerCrisis #Transformer #Electricity #GraminProtest #SDO #UttarPradesh #PK24NEWS #BreakingNews #ElectricityDepartment #VillageNews #PublicIssue #PowerSupply #Infrastructure #NewsUpdate 📰 हेडलाइन: मालूपुर में लो वोल्टेज से त्रस्त ग्रामीणों का बिजली घर पर प्रदर्शन, नए ट्रांसफार्मर की मांग सब-हेडलाइन: 350 से अधिक कनेक्शनों पर 100 केवीए ट्रांसफार्मर, एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की उठाई मांग #टैग्स: #Malupur #Jalalabad #Shahjahanpur #LowVoltage #PowerCrisis #Transformer #Electricity #GraminProtest #SDO #UttarPradesh #PK24NEWS #BreakingNews #ElectricityDepartment #VillageNews #PublicIssue #PowerSupply #Infrastructure #NewsUpdate
    1
    📰 हेडलाइन:
मालूपुर में लो वोल्टेज से त्रस्त ग्रामीणों का बिजली घर पर प्रदर्शन, नए ट्रांसफार्मर की मांग

सब-हेडलाइन:
350 से अधिक कनेक्शनों पर 100 केवीए ट्रांसफार्मर, एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की उठाई मांग

#टैग्स:
#Malupur #Jalalabad #Shahjahanpur #LowVoltage #PowerCrisis #Transformer #Electricity #GraminProtest #SDO #UttarPradesh #PK24NEWS #BreakingNews #ElectricityDepartment #VillageNews #PublicIssue #PowerSupply #Infrastructure #NewsUpdate


📰 हेडलाइन:
मालूपुर में लो वोल्टेज से त्रस्त ग्रामीणों का बिजली घर पर प्रदर्शन, नए ट्रांसफार्मर की मांग
सब-हेडलाइन:
350 से अधिक कनेक्शनों पर 100 केवीए ट्रांसफार्मर, एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की उठाई मांग
#टैग्स:
#Malupur #Jalalabad #Shahjahanpur #LowVoltage #PowerCrisis #Transformer #Electricity #GraminProtest #SDO #UttarPradesh #PK24NEWS #BreakingNews #ElectricityDepartment #VillageNews #PublicIssue #PowerSupply #Infrastructure #NewsUpdate
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.