18 लाख के तालाब निर्माण में गड़बड़ी! पानी आने का स्रोत नहीं, जांच के निर्देश जारी डिंडौरी जिले के समनापुर जनपद की ग्राम पंचायत किवाड़ में करीब 18 लाख रुपए की लागत से बने तालाब निर्माण पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों ने निर्माण में भारी लापरवाही और अनियमितता के आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि तालाब ऐसी जगह बनाया गया, जहां पानी आने का कोई स्थायी स्रोत ही नहीं है। बारिश के समय तालाब में पानी भरा था, लेकिन नीचे हिस्से से लगातार रिसाव होने के कारण गर्मी शुरू होते ही तालाब पूरी तरह सूख गया। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया और पिचिंग कार्य भी सही तरीके से नहीं कराया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत सीईओ ने जनपद पंचायत समनापुर के सीईओ को जांच के निर्देश दिए हैं और स्पष्ट प्रतिवेदन मांगा है। अब जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।

- डिंडोरी जिले में बेमौसम बारिश और आंधी-तूफान ने खुले आसमान के नीचे रखे हजारों क्विंटल धान को भारी नुकसान पहुँचाया है। निगवानी वेयरहाउस और चांदपुर खरीदी केंद्र पर लाखों का अनाज भीग गया। पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम न होने से यह हजारों क्विंटल अनाज अब खराब होने की कगार पर है।1
- डिंडोरी जिले में बच्चों के लिए एक महीने तक चलने वाले ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया है। इस शिविर में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण मिलेगा, जिससे बालक-बालिकाओं का शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास होगा।1
- *अनोखी विदाई,कंधों पर उठाकर दी गई सलामी, डॉ. असित यादव बने डीआईजी* भिंड में पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव की विदाई यादगार बन गई। डीआईजी पद पर पदोन्नति के बाद उन्हें ग्वालियर रेंज की कमान मिली है।दावत होटल में आयोजित समारोह में अधिकारी-कर्मचारियों ने उन्हें कंधों पर उठाकर विदा किया। इस दौरान वे “नायक नहीं खलनायक हूं मैं” गीत पर अधीनस्थों के साथ थिरकते नजर आए।करीब दो साल सात महीने के कार्यकाल में उनके काम की सराहना करते हुए कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा सहित कई अधिकारियों ने भावुक विदाई दी।1
- पैसे की लेनदेन की बात को लेकर विवाद करने वाले की सिंहपुर थाने में हुई शिकायत केलमनिया गांव का मामला शहडोल सिंहपुर थाने से लगभग 4:30 बजे जानकारी प्राप्त हुई है कि अमन जयसवाल सिंहपुर थाने पहुंचे और एक शिकायत पत्र थाने में सौंपा है,शिकायत पत्र में कहा है कि विनोद कोल एवं मुकेश यादव के द्वारा पैसे की लेनदेन की बात को लेकर आए दिन विवाद किया जाता है,कार्यवाही की मांग को लेकर शिकायत पत्र सौपा है, और कार्यवाही की बात शिकायत पत्र में कही है।1
- शहडोल_ शहडोल कलेक्टर की अनोखी पहल... जनगणना जागरूकता के लिए खुद थामा स्टेरिंग... कलेक्टर बने ड्राइवर1
- शहडोल के धनपुरी नगर में बढ़ती गर्मी से राहत के लिए वॉटर स्प्रे मिस्ट लगाए गए हैं। नगरपालिका द्वारा नेहरू चौक और प्रमुख मार्गों पर की गई इस व्यवस्था से आमजन व राहगीरों को वातावरण में शीतलता मिलेगी।1
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 12 मई 2026 को डिंडोरी के शहपुरा में एक विशाल सामूहिक विवाह कार्यक्रम होगा। इसमें बड़ी संख्या में नवविवाहित जोड़ों को आर्थिक सहायता और उपहार भी दिए जाएंगे। प्रशासन ने सभी लोगों से इस सामाजिक समरसता के कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।1
- डिंडोरी के शहपुरा जनपद पंचायत में 7 मई को होने वाला सामूहिक विवाह कार्यक्रम आंधी-तूफान के संभावित खतरे को देखते हुए स्थगित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत अब यह आयोजन 12 मई 2026 को होगा। हितग्राहियों और आमजन से संशोधित तिथि पर शामिल होने का अनुरोध किया गया है।1
- शराब पीकर विवाद करने वाले की सोहागपुर थाने में हुई शिकायत पिपरिया गांव का मामला शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरिया गांव की रहने वाली श्रीमती बुधनी कोल गुरुवार को सोहागपुर थाने पहुंची और एक शिकायत पत्र थाने में सौपा है,शिकायत पत्र में कहा है कि अशोक कोल के द्वारा शराब पीकर आए दिन विवाद किया जाता है,कार्यवाही की मांग को लेकर शिकायत पत्र सौपा है,और कार्यवाही की बात शिकायत पत्र में कही है।1