धौलपुर पुलिस अधीक्षक ने ली जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग, अपराध नियंत्रण और पेंडिंग मामले पर दिये निर्देश धौलपुर। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने जिले के पुलिस अधिकारियों की क्राइम मीटिंग लेकर पुलिस मुख्यालय व रेंज स्तर द्वारा चलाए जा रहे अभियानो एवं लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर दिए आवश्यक दिशा निर्देश ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत व्यापारियों से सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक कैमरे लगवा कर अभय कमांड से जोड़ने व ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ में अधिक से अधिक कार्रवाई करने के दिए निर्देश। अपराध गोष्ठी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाड़ी कमल कुमार जांगिड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिकाऊ प्रकोष्ठ हवा सिंह सहित जिले के समस्त वृताधिकारी एवं थानाधिकारीगण रहे उपस्थित। एसपी ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत व्यापारियों से सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक कैमरे लगवा कर अभय कमांड से जोड़ने व ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ में अधिक से अधिक कार्रवाई करने के दिए निर्देश दिए हैं, साथ ही लंबित प्रकरणों की थाना वाइज समीक्षा कर सभी पुलिस अधिकारियों को लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण करने के विशेष तौर पर निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक श्री विकास सांगवान ने एक वर्ष से अधिक समय अवधि के लंबित प्रकरणों, 193(9) बीएनएसएस के तहत पैंडिंग प्रकरणों, दुष्कर्म के 02 माह से पैंडिंग प्रकरणों, एससी/एसटी एवं पोक्सो के दो माह से लंबित प्रकरणों, हत्या, डकैती, लूट, दुष्कर्म के अनट्रेस प्रकरणों के शीघ्र खुलासे के सम्बन्ध में केस वाइज समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही आदतन बदमाशों के साथ सख्ती बरतने उनकी निगरानी रखने तथा आदतन अपराधियों को चिन्हित कर नई हिस्ट्रीशीट ओपन करवाने के लिए कार्य करने, चोरी, नकबजनी जैसे अपराधों पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए सूचना तंत्र को मजबूत बनाने की बात कही।अवैध मादक पदार्थ के परिवहन की रोकथाम करने, यातायात एवं सड़क दुर्घटना मे निरन्तर कमी लाने, बीट क्षेत्र पर सतत निगरानी रखने, मालखाना रजिस्टर क रख रखाव करने, मालखानों के माल का निस्तारण अतिशीघ्र करने, निरन्तर गश्त करने एवं बदमाशों की निगरानी करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने ई साक्ष्य, ई सम्मन, ई एफआईआर, अपराधियों के फिंगर प्रिंट लेने, प्रकरणो में चालान एफ आर की स्थिति, केस आफिसर स्कीम में चयनित केसों के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी कराने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे अपराधियों एवं न्यायालय से घोषित स्थाई वारंटीयों की गिरफ्तारी पर विशेष ध्यान देकर थानों के माध्यम से अधिक कार्रवाई कराने के निर्देश दिए। नये कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में और अधिक बेहतर प्रयास करने पर जोर दिया गया है। सभी पुलिस अधिकारियों को अपने अपने इलाकों में प्रभावी गश्त व नाकाबंदी कर अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की धरपकड़ करने के भी निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही थानों एवं कार्यालयों पर आने वाले व्यक्तियों से संवेदनशीलता से व्यवहार करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री वैभव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाड़ी कमल कुमार जांगिड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिकाऊ प्रकोष्ठ हवा सिंह, वृताधिकारी वृत्त धौलपुर कृष्ण राज जांगिड, वृताधिकारी वृत्त मनियां खलील अहमद, वृताधिकारी वृत्त सैंपऊ श्री अनूप सिंह, वृताधिकारी वृत्त बाड़ी महेन्द्र कुमार व वृताधिकारी वृत्त सरमथुरा नरेन्द्र मीणा सहित ज़िले के सभी थानों के थानाधिकारी गण उपस्थित रहें.
धौलपुर पुलिस अधीक्षक ने ली जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग, अपराध नियंत्रण और पेंडिंग मामले पर दिये निर्देश धौलपुर। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने जिले के पुलिस अधिकारियों की क्राइम मीटिंग लेकर पुलिस मुख्यालय व रेंज स्तर द्वारा चलाए जा रहे अभियानो एवं लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर दिए आवश्यक दिशा निर्देश ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत व्यापारियों से सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक कैमरे लगवा कर अभय कमांड से जोड़ने व ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ में अधिक से अधिक कार्रवाई करने के दिए निर्देश। अपराध गोष्ठी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाड़ी कमल कुमार जांगिड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिकाऊ प्रकोष्ठ हवा सिंह सहित जिले के समस्त वृताधिकारी एवं थानाधिकारीगण रहे उपस्थित। एसपी ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के
अंतर्गत व्यापारियों से सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक कैमरे लगवा कर अभय कमांड से जोड़ने व ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ में अधिक से अधिक कार्रवाई करने के दिए निर्देश दिए हैं, साथ ही लंबित प्रकरणों की थाना वाइज समीक्षा कर सभी पुलिस अधिकारियों को लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण करने के विशेष तौर पर निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक श्री विकास सांगवान ने एक वर्ष से अधिक समय अवधि के लंबित प्रकरणों, 193(9) बीएनएसएस के तहत पैंडिंग प्रकरणों, दुष्कर्म के 02 माह से पैंडिंग प्रकरणों, एससी/एसटी एवं पोक्सो के दो माह से लंबित प्रकरणों, हत्या, डकैती, लूट, दुष्कर्म के अनट्रेस प्रकरणों के शीघ्र खुलासे के सम्बन्ध में केस वाइज समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही आदतन बदमाशों के साथ सख्ती बरतने उनकी निगरानी रखने तथा आदतन अपराधियों को चिन्हित कर
नई हिस्ट्रीशीट ओपन करवाने के लिए कार्य करने, चोरी, नकबजनी जैसे अपराधों पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए सूचना तंत्र को मजबूत बनाने की बात कही।अवैध मादक पदार्थ के परिवहन की रोकथाम करने, यातायात एवं सड़क दुर्घटना मे निरन्तर कमी लाने, बीट क्षेत्र पर सतत निगरानी रखने, मालखाना रजिस्टर क रख रखाव करने, मालखानों के माल का निस्तारण अतिशीघ्र करने, निरन्तर गश्त करने एवं बदमाशों की निगरानी करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने ई साक्ष्य, ई सम्मन, ई एफआईआर, अपराधियों के फिंगर प्रिंट लेने, प्रकरणो में चालान एफ आर की स्थिति, केस आफिसर स्कीम में चयनित केसों के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी कराने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे अपराधियों एवं न्यायालय से घोषित स्थाई वारंटीयों की गिरफ्तारी पर विशेष
ध्यान देकर थानों के माध्यम से अधिक कार्रवाई कराने के निर्देश दिए। नये कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में और अधिक बेहतर प्रयास करने पर जोर दिया गया है। सभी पुलिस अधिकारियों को अपने अपने इलाकों में प्रभावी गश्त व नाकाबंदी कर अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की धरपकड़ करने के भी निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही थानों एवं कार्यालयों पर आने वाले व्यक्तियों से संवेदनशीलता से व्यवहार करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री वैभव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाड़ी कमल कुमार जांगिड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिकाऊ प्रकोष्ठ हवा सिंह, वृताधिकारी वृत्त धौलपुर कृष्ण राज जांगिड, वृताधिकारी वृत्त मनियां खलील अहमद, वृताधिकारी वृत्त सैंपऊ श्री अनूप सिंह, वृताधिकारी वृत्त बाड़ी महेन्द्र कुमार व वृताधिकारी वृत्त सरमथुरा नरेन्द्र मीणा सहित ज़िले के सभी थानों के थानाधिकारी गण उपस्थित रहें.
- Post by NATION MEDIA AB1
- बसेड़ी धौलपुर से खबर धौलपुर जिले के बसेडी ब्लॉक की ग्राम पंचायत निधारा रुधकापुरा में 31 मार्च 2026 को ‘कवच’ परियोजना के तहत नव नामांकन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रयत्न संस्था द्वारा आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ना और शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना रहेगा।कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ अध्यापक मुकेश कुमार द्वारा किया गया। इसके बाद संस्था के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ठाकुरदास कुशवाह एवं रामबरन गोस्वामी ने परियोजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा हर बच्चे का मौलिक अधिकार है और कोई भी बच्चा इससे वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने शत-प्रतिशत नामांकन को प्राथमिकता बताते हुए समुदाय से सहयोग की अपील की। रैली के दौरान “स्कूल चलो भाई स्कूल चलो” और “शिक्षा है अधिकार हमारा” जैसे नारों के साथ पंचायत क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को प्रेरित किया गया। इस दौरान ममता फाउंडेशन से ब्लॉक कोऑर्डिनेटर देवी सिंह कुशवाहा, वार्ड पंच रामसेवक सरवन, हाकिम सिंह बच्चन सिंह, राधेश्याम कुशवाहा मुकेश आदि मौजूद रहे।1
- स्थानीय संघ मनियां का द्वितीय व तृतीय सोपान स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर हुआ सम्पन्न सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण एवं सार्थक जीवन जीने पर दिया बल - लोधा धौलपुर राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ मनियां के तत्वावधान में द्वितीय व तृतीय सोपान स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय-विरौंधा में शिविर प्रभारी श्यामाकांत यादव प्रधानाचार्य के नेतृत्व में 27 से 31 मार्च 2026 तक आयोजित किया गया। स्थानीय संघ मनियां के सचिव एवं शिविर संचालक ओमप्रकाश लोधा उप प्राचार्य ने बताया कि द्वितीय व तृतीय सोपान स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर में स्काउटिंग का इतिहास, बेडेन पावेल की जीवनी, स्काउटिंग के उद्देश्य, सिद्धांत एवं पेट्रोल सिस्टम,बैज प्रणाली, नियम, प्रतिज्ञा,आदर्श वाक्य, स्काउट गाइड चिन्ह, सैल्यूट,बांया हाथ मिलाना, यूनीफोर्म, विभिन्न प्रकार के ध्वजों की जानकारी, सीटी एवं हाथ के संकेत और फार्मेशन, प्रथम, द्वितीय व तृतीय सोपान की गांठें,गजट्स, ले-आउट,टर्न आउट, सेवा कार्य,प्रथमिक सहायता, दिशाओं का ज्ञान,कम्पास एवं नक्शा, शिविर कला, मानसभा, रात्रि में शिविर ज्वाल कार्यक्रम, दीक्षा संस्कार,शैल्टर बनाना,ट्रैसल बनाना आदि की विस्तृत जानकारी दी गई। ऋषि प्रकाश अग्रवाल प्रधानाचार्य ने कहा कि स्काउट गाइड का प्रशिक्षण हमें जीवन जीने की कला सिखाता है। पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम एवं सफाई अभियान चलाकर प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाया गया है। शिविर संचालक ओमप्रकाश लोधा ने कहा कि हमारे इस प्रशिक्षण शिविर में ऊर्जा संरक्षण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नारी शक्ति कार्यक्रम,सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर अंकुश लगाने जैसे जागरूकता कार्यक्रम आदि बल दिया गया और सार्थक जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर शिविर प्रभारी श्यामाकांत यादव प्रधानाचार्य, ट्रैनिंग काउंसलर अशोक कुमार कोठारी प्रधानाचार्य, स्थानीय विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य र ऋषि प्रकाश अग्रवाल, रोवर लीडर हरिफूल व्याख्याता, शिविर संचालक एवं स्थानीय संघ मनियां के सचिव ओमप्रकाश लोधा उप प्राचार्य, शीतल कुलश्रेष्ठ व्याख्याता, सुखदेव,सोनू जैन, महेश चंद वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक,सोनसिंह सिकरवार, ओमप्रकाश सोलंकी, राहुल कुमार चौधरी, मंजु व्याख्याता, विजय रानी गुप्ता,छोटे लाल अध्यापक, रामहरी शर्मा, राजकुमार शर्मा, रिंकू,परी शर्मा, खुशी शर्मा,रानू, दिव्यांका शर्मा,अनुष्का शर्मा आदि के साथ साथ स्काउट गाइड उपस्थित रहे।2
- Post by Girraj Kushwah1
- Post by JP NEWS झोलाछाप पत्रकार /Rohit bajouriya1
- बहुत सुंदर आयोजन! इंदौर में 3 अप्रैल को राधिका दास जी के मधुर भजनों और भक्ति-से भरे कीर्तन का यह भव्य कार्यक्रम एक यादगार शाम बनने वाला है। सभी श्रद्धालुओं को सादर निमंत्रण—आइए, इस दिव्य धुन और कीर्तन में डूबकर भक्ति रस का आनंद लें। * माननीय* मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव , जी आप सबका स्नेह और उपस्थिति इस पावन अवसर को और भी मंगलमय बनाएगी। ❤️🙏 आपका जनसेवक 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏 धर्मेंद्र जाटव पूर्व विधानसभा प्रत्याशी क्षेत्र क्र. 08 अम्बाह जिला मुरैना मध्य प्रदेश1
- धौलपुर , नगर परिषद धौलपुर के वार्ड नंबर 60 ओडेला रोड स्थित ज्ञान सरोवर कॉलोनी में सीवर लाइन चेंबर का खुला ढक्कन और टूटी सड़क पिछले दो माह से स्थानीय लोगों के लिए गंभीर समस्या बनी हुई है। इसी रास्ते से स्कूली बच्चों और कॉलोनी वासियों का आना-जाना होता है, जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है। कॉलोनीवासियों के द्वारा कई बार शिकायत के बावजूद नगर परिषद प्रशासन ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। हाल ही में एक छोटे बच्चे द्वारा धौलपुर की समस्या पर लिखा गया भावुक निबंध भी प्रशासन को नहीं जगा सका l जिसमें बच्चे ने धौलपुर में रहने को लेकर असंतोष जताया था। वहीं दुर्गा कॉलोनी में भी जगह-जगह खुले चेंबर और गंदगी के ढेर नगर परिषद की लापरवाही को उजागर कर रहे हैं। स्थानीय निवासी बहादुर सिंह कंसाना ने कहा, “दो माह से समस्या जस की तस है, प्रशासन पूरी तरह उदासीन बना हुआ है।” गब्बर मेरठिया ने नाराजगी जताते हुए कहा, “बार-बार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही, आमजन की सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है।”स्थानीय लोगों ने शीघ्र समस्या का समाधान करने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।4
- Post by NATION MEDIA AB1