प्रतापगढ़/कुंडा: प्रेमी से मिलने की जिद में 70 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ी युवती, इलाके में मचा हड़कंप प्रतापगढ़। जिले के कुंडा क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती अपने प्रेमी से मिलने की जिद में करीब 70 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। युवती ने साफ कह दिया कि जब तक उसका प्रेमी मौके पर नहीं बुलाया जाएगा, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। काफी देर तक युवती टॉवर पर बैठी रही, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस और परिजनों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। बताया जा रहा है कि युवती प्रेम-प्रसंग को लेकर नाराज थी और अपने प्रेमी को बुलाने की मांग कर रही थी। काफी मशक्कत और समझाइश के बाद जब प्रेमी को मौके पर बुलाया गया, तब जाकर युवती नीचे उतरने को तैयार हुई। घटना के दौरान लोगों की सांसें थम गईं और किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रही। हालांकि, राहत की बात यह रही कि समय रहते युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।
प्रतापगढ़/कुंडा: प्रेमी से मिलने की जिद में 70 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ी युवती, इलाके में मचा हड़कंप प्रतापगढ़। जिले के कुंडा क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती अपने प्रेमी से मिलने की जिद में करीब 70 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। युवती ने साफ कह दिया कि जब तक उसका प्रेमी मौके पर नहीं बुलाया जाएगा, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। काफी देर तक युवती टॉवर पर बैठी रही, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस और परिजनों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। बताया जा रहा है कि युवती प्रेम-प्रसंग को लेकर नाराज थी और अपने प्रेमी को बुलाने की मांग कर रही थी। काफी मशक्कत और समझाइश के बाद जब प्रेमी को मौके पर बुलाया गया, तब जाकर युवती नीचे उतरने को तैयार हुई। घटना के दौरान लोगों की सांसें थम गईं और किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रही। हालांकि, राहत की बात यह रही कि समय रहते युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।
- झूठी सूचना देकर 112 पुलिस टीम को बुलाया गया। मौके पर पहुंचे सिपाहियों पर लाठी-डंडों से हमला। पुलिस कर्मियों के साथ गाली-गलौज और अभद्रता। ईंट-पत्थर चलाकर किया गया हमला। होमगार्ड श्रवण कुमार की वर्दी फाड़ने की कोशिश। नामजद आरोपियों में धीरज, रामस्वरूप, निर्मल उर्फ छोटू, रामदीन, भूपेंद्र। पुलिस पर हमले से क्षेत्र में हड़कंप, कड़ी कार्रवाई की मांग। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा इटौंजा थाना क्षेत्र स्थित कल्याणपुर गांव की पूरी घटना।। #वीडियो_वायरल #यूपी #uppolic1
- लखनऊ-कानपुर मार्ग पर प्रधान ढाबा के समीप एक ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कुछ समय के लिए यातायात धीमी गति से चलने लगा। घटना की सूचना मिलते ही टीआई कृष्णा नगर (नाइट) शावक सिंह तथा हमराही पुष्कर सिंह तत्काल मौके पर पहुंच गए। ट्रैफिक पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सड़क से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी, जिससे मार्ग पर यातायात को सुचारू करने का कार्य तेजी से जारी है। पुलिस ने यात्रियों और वाहन चालकों से अपील की है कि धैर्य बनाए रखें, यातायात नियमों का पालन करें तथा पुलिस द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके।1
- साथियों जय जवान जय किसान मैं पवन कुमार रावत जिला अध्यक्ष लखनऊ भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जन शक्ति किसान साथियों कल मैं अपने खेत सिधौली फार्म हाउस सरसों काटने गया था तभी गांव के ही सुरेश पुत्र हनुमान पंकज पुत्र प्यारेलाल भगवान पुत्र प्यारेलाल गुड़िया पत्नी पंकज ने नीलम पत्नी भगवान मेरे दरवाजे पर पंकज का बेटा अनमोल बाको से मेरे पेड़ को काट दिया जिसमें वह दसियों साल पुराना आडू का पेड़ था इसके पहले भी काई मुकद्दमेन इन के ऊपर लगे हुए हैं आज तक जो है कोई करवाई नहीं कि गई है मैं शासन प्रशासन प्रबंधन से कहना चाहता हूं कि अगर इन लोगों को गिरफ्तार कर जेल ना भेजा गया तो मैं मनानी मुख्यमंत्री के वाह आज जाकर के धरने पर बैठूंगा पवन कुमार रावत जिला अध्यक्ष लखनऊ1
- वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर में गेट नंबर एक पर गार्ड्स और श्रद्धालुओं में मारपीट हो गई। रात में मंदिर के पट बंद हो चुके थे तभी कुछ श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। गार्ड्स और श्रद्धालुओं में बहस हुई और फिर मारपीट होने लगी। इस पर एक दुकानदार वीडियो बनाने लगा तो गार्ड्स ने उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। इससे दुकानदारों में रोष फैल गया और जहां गार्ड्स रहते थे, दुकानदार वहां पहुंच गए। वहां भी झड़प हुई।1
- *सुरजनपुर प्राथमिक विद्यालय में भावनाओं से भरा विदाई समारोह, इको क्लब जागरूकता व जन्मदिन उत्सव का भव्य आयोजन* सीतापुर। विकास खण्ड पहला क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सुरजनपुर में एक यादगार एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 5 के छात्रों का भावभीना विदाई समारोह, इको क्लब जागरूकता कार्यक्रम तथा मार्च माह में जन्मे छात्रों का जन्मदिन उत्सव एक साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय का वातावरण उत्साह, भावनाओं और प्रेरणा से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई, जिसके बाद कक्षा 5 के छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामनाओं के साथ विदाई दी गई। छोटे छात्रों ने अपने वरिष्ठ साथियों के लिए सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को भावुक बना दिया। विदाई के इस अवसर पर बच्चों ने अपने विद्यालय के अनुभव साझा किए और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसी क्रम में इको क्लब के अंतर्गत छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें स्वच्छता बनाए रखने, पौधारोपण करने और जल संरक्षण जैसे विषयों पर जागरूक किया गया, ताकि वे भविष्य में एक जिम्मेदार नागरिक बन सकें। कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण मार्च माह में जन्मे छात्रों का जन्मदिन समारोह रहा, जिसे बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई, जिससे उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर सहयोग छात्र शिक्षा समिति के प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए नियमित अध्ययन, अनुशासन और समय का सही उपयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी छात्रों को मन लगाकर पढ़ाई करने और नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया।1
- *अगर इतने एफर्ट्स मैडम ने करियर पर लगाए होते तो आज गेट फांदने की जगह VIP एंट्री मिलती।*1
- लखनऊ आप बीती जग बीती न्यूज़ की पत्रकार अंबिका तिवारी की रिंग सेरेमनी बड़े ही धूमधाम से ठाकुरगंज स्थित होटल में संपन्न हुई1
- राजस्थान सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक कथित तौर पर डीजल से गाड़ी धोते नजर आ रहे हैं। महंगे ईंधन को इस तरह बर्बाद करने की हरकत को लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे “अमीरी का घमंड” और “बेवजह दिखावा” करार दिया है। वायरल वीडियो पर लोग तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कह रहे हैं कि जब “जेब में पैसा और दिमाग में भूसा” हो, तो इंसान ऐसी ही हरकतें करता है। डीजल जैसी जरूरी और महंगी चीज का इस तरह इस्तेमाल करना न सिर्फ संसाधनों की बर्बादी है, बल्कि समाज के प्रति गैर-जिम्मेदाराना रवैया भी दर्शाता है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने राजस्थान पुलिस से मामले का संज्ञान लेने और संबंधित युवकों पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि “डीजल से गाड़ी धोना बहादुरी नहीं, बल्कि दिवालियापन की निशानी है।” फिलहाल यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उम्मीद जता रहे हैं कि राजस्थान पुलिस (@RajPoliceHelp) जल्द ही इस मामले में हस्तक्षेप कर ऐसे “स्वैगबाजों” पर कार्रवाई करेगी। हेडलाइन: डीजल से गाड़ी धोकर बना रहे थे रौब, वीडियो वायरल होते ही भड़के लोग महंगे डीजल से कार वॉश! सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए ‘स्वैगबाज’ युवक डीजल की बर्बादी का वीडियो वायरल, राजस्थान पुलिस से कार्रवाई की मांग तेज1