लखीसराय के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के नंदनामा गांव में मंगलवार की रात करंट लगने से एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जिसकी जानकारी बुधवार सुबह ग्रामीणों को मिली। मृतक की पहचान विजय राम के पुत्र धर्मेंद्र राम के रूप में हुई है, जो पेशे से राजमिस्त्री का काम करता था। मंगलवार की देर रात काम से घर लौटते समय गली में नीचे लटका बिजली का तार अचानक उसके संपर्क में आ गया। अंधेरा होने के कारण रात में किसी को हादसे का पता नहीं चल सका और बुधवार सुबह जब ग्रामीणों ने रास्ते पर युवक को देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीण रजनीश कुमार, पूर्व मुखिया अभय कुमार सिंह, दिवेश सिंह उर्फ थपरी सिंह और विजय कुमार सिंह सहित कई लोगों ने घटना की जानकारी दी। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। धर्मेंद्र अपने पीछे पत्नी लालपरी देवी, तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गया है, जबकि उसके पिता और भाई हरियाणा में मजदूरी करते हैं। सूचना पर पहुंचे रामगढ़ चौक थाना के पुलिस पदाधिकारी राजकुमार सिंह और अरविंद कुमार सिंह ने शव का पंचनामा तैयार किया। थाना अध्यक्ष चुन्नू कुमार ने बताया कि धर्मेंद्र की मौत करंट लगने से हुई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लखीसराय भेज दिया गया है, जिसके बाद इसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

- बिहार के लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र अंतर्गत करुणामाचक बहियार में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो किसानों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान करुणामाचक गांव के निवासी गिरीश बिंद और वाल्मीकि राम के रूप में हुई है। ये दोनों किसान खेत में कृषि कार्य कर रहे थे, इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। वज्रपात की चपेट में आने के कारण दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही हलसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, लखीसराय भेजा। गुरुवार की रात्रि 2:00 बजे शवों का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद पुलिस ने प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। इस हादसे के बाद से गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन द्वारा आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।1
- बिहार के लखीसराय जिला अंतर्गत परसामा में डिग्री कॉलेज की शुरुआत हो गई है। इस कॉलेज का विधिवत शुभारंभ जिलाधिकारी द्वारा किया गया है। स्थानीय स्तर पर इस कॉलेज के खुलने से अब ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को उच्च शिक्षा हासिल करने में काफी सहूलियत और मदद मिलेगी।1
- बिहार के लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड के परसामा गांव में बुधवार को नए डिग्री कॉलेज का भव्य शुभारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के कई डिग्री कॉलेजों के साथ परसामा डिग्री कॉलेज का उद्घाटन किया। इसके बाद जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार, डीडीसी सुमित कुमार, डीआरडीए निदेशक नीरज कुमार, मुंगेर विश्वविद्यालय के इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. गिरीश चंद्र पांडेय और जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कॉलेज का विधिवत शुभारंभ किया। समारोह के दौरान कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. रमेश कुमार और प्रोफेसर साकेत कुमार बनर्जी ने उपस्थित पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अंगवस्त्र और फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। इसके बाद +2 प्रभारी प्रधानाध्यापक मकेश्वर राम के नेतृत्व में छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। मंच का संचालन प्रो. साकेत बनर्जी ने किया और प्रिंसिपल डॉ. रमेश कुमार ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने कहा कि यह बड़े सौभाग्य की बात है कि मुख्यमंत्री ने एक साथ लखीसराय जिले के 4 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज का उद्घाटन किया है। इससे स्थानीय छात्र-छात्राओं को घर के पास ही उच्च शिक्षा मिल सकेगी, विशेषकर उन छात्राओं को बड़ा फायदा होगा जो 10+2 के बाद आगे की पढ़ाई से वंचित रह जाती थीं। कार्यक्रम में बीडीओ अभिषेक कुमार, सीओ राकेश कुमार चौधरी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार महतो, प्रमुख खुशबू कुमारी, मुखिया जूली देवी, पूर्व पैक्स अध्यक्ष महेश कुमार सिंह, भाजपा महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष आशा पासवान और महेंद्र यादव सहित सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता, ग्रामीण और बुद्धिजीवी उपस्थित थे।1
- Hiring Job Title : Security Guard, Supervisor, Cash Custodian, Security Officer Company / Shop : SIS India Limited Job Field : Security Sector Salary Offered : 13000,22000,40000 Locality : pan india Job Type : Full Time Required Work Experience : Fresher PF, PENSION, GRATUITY,BONUS, PRAMOTION,FULL FAMILY MEDICALEME,2 CHILD SCHOOL FREE1
- बिहार के दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर, नालंदा, समस्तीपुर और शेखपुरा में अगले 3 घंटों में कुछ स्थानों पर मध्यम गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।1
- बिहार के प्रतिष्ठित सिमुलतला आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026–28 के लिए कक्षा 11वीं में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की प्रवेश परीक्षा में सफल रहे छात्र-छात्राओं के लिए विद्यालय परिसर में ही दो दिवसीय मेडिकल जांच एवं काउंसलिंग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर के पहले दिन कुल 79 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 65 छात्र-छात्राओं की स्वास्थ्य जांच और दस्तावेजों का सत्यापन पूरा कर लिया गया है। विद्यालय प्रशासन के अनुसार, दूसरे दिन शेष चयनित छात्राओं की मेडिकल जांच और काउंसलिंग की जाएगी, जिसके बाद ही अंतिम नामांकन प्रक्रिया पूरी होगी। विद्यालय के प्राचार्य शुभम शेखर ने बताया कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासित वातावरण बनाए रखने के लिए यह मेडिकल जांच और दस्तावेज सत्यापन अनिवार्य है।1
- बिहार में आज कई बड़ी घटनाएं चर्चा के केंद्र में रहीं। नालंदा में पुलिस की गाड़ी की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत के बाद भारी बवाल मच गया, जिसे लेकर लोगों में भारी आक्रोश है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, राजनीतिक मोर्चे पर जन सुराज को बड़ा झटका लगा है, जहां केसी सिन्हा समेत तीन प्रमुख नेताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया है, जिससे बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। मौसम के मोर्चे पर, बिहार के अलग-अलग जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से छात्रों समेत कई लोगों की मौत हो गई है। सक्रिय मानसून के बीच कई जिलों में बारिश और वज्रपात की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग और कृषि विभाग ने भी किसानों के लिए आवश्यक सलाह जारी की है। इसके साथ ही, राज्य में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान चल रहा है, जिसके तहत कई जिलों में कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सरकार ने भी विकास योजनाओं की समीक्षा तेज करते हुए अधिकारियों को समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं, जबकि शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी कई नई योजनाओं पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।1