logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बारावफात को लेकर पुलिस ने किया पैदल गश्त, संदिग्धों और वाहनों की चेकिंग वाराणसी पिंडरा। आगामी बारावफात त्यौहार के मद्देनजर मंगलवार को फूलपुर थाना पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्षेत्र में पैदल गश्त और चेकिंग अभियान चलाया। एसीपी पिंडरा के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक फूलपुर इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ बाबतपुर एयरपोर्ट से सगुनहा तक पैदल गश्त की। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने रास्ते में आने वाले संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की। पुलिस ने लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में संवेदनशील स्थानों और आवागमन वाले प्रमुख मार्गों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। इस दौरान बाबतपुर चौकी इंचार्ज समेत पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आगामी त्यौहार के दृष्टिगत क्षेत्र में लगातार गश्त और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की अफवाह या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है।

15 hrs ago
user_गजेन्द्र कुमार सिंह
गजेन्द्र कुमार सिंह
Pindra, Varanasi•
15 hrs ago

बारावफात को लेकर पुलिस ने किया पैदल गश्त, संदिग्धों और वाहनों की चेकिंग वाराणसी पिंडरा। आगामी बारावफात त्यौहार के मद्देनजर मंगलवार को फूलपुर थाना पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्षेत्र में पैदल गश्त और चेकिंग अभियान चलाया। एसीपी पिंडरा के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक फूलपुर इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ बाबतपुर एयरपोर्ट से सगुनहा तक पैदल गश्त की। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने रास्ते में आने वाले संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की। पुलिस ने लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में संवेदनशील स्थानों और आवागमन वाले प्रमुख मार्गों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। इस दौरान बाबतपुर चौकी इंचार्ज समेत पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आगामी त्यौहार के दृष्टिगत क्षेत्र में लगातार गश्त और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की अफवाह या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नेता सब एक से बढ़ कर, कोई चाचा कोई भईया बोल दिया.. .... जबरदस्त खबर पूरी वीडियो देखने के लिए youtube पर GGS NEWS 24 देखें
    1
    नेता सब एक से बढ़ कर, कोई चाचा कोई भईया बोल दिया..  .... 
जबरदस्त खबर पूरी वीडियो देखने के लिए youtube पर GGS NEWS 24 देखें
    user_GGS NEWS 24
    GGS NEWS 24
    फूलपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    30 min ago
  • आग लगाने वाले से सावधान रहें — सतर्कता ही सुरक्षा है आग लगाने जैसी घटनाएँ किसी भी व्यक्ति, परिवार, प्रतिष्ठान और समाज के लिए गंभीर खतरा बन सकती हैं। छोटी-सी लापरवाही देखते ही देखते बड़े हादसे का रूप ले सकती है। ऐसे में संदिग्ध गतिविधियों, ज्वलनशील पदार्थों के गलत इस्तेमाल तथा जानबूझकर आग लगाने वाले असामाजिक तत्वों से विशेष सावधानी बरतना बेहद आवश्यक है। जनता से अपील है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिलने पर स्वयं कानून हाथ में न लें, बल्कि तत्काल पुलिस एवं संबंधित प्रशासन को सूचित करें। घर, दुकान और कार्यस्थल पर अग्निशमन उपकरण रखें तथा आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित स्थान पर पहुँचने को प्राथमिकता दें। मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि जागरूक रहें, अफवाहों से बचें और किसी भी आपात स्थिति में एक-दूसरे की मदद करें। सतर्क नागरिक ही सुरक्षित समाज की मजबूत नींव हैं। रिपोर्टर — सूर्य प्रकाश पाण्डेय मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन
    1
    आग लगाने वाले से सावधान रहें — सतर्कता ही सुरक्षा है
आग लगाने जैसी घटनाएँ किसी भी व्यक्ति, परिवार, प्रतिष्ठान और समाज के लिए गंभीर खतरा बन सकती हैं। छोटी-सी लापरवाही देखते ही देखते बड़े हादसे का रूप ले सकती है। ऐसे में संदिग्ध गतिविधियों, ज्वलनशील पदार्थों के गलत इस्तेमाल तथा जानबूझकर आग लगाने वाले असामाजिक तत्वों से विशेष सावधानी बरतना बेहद आवश्यक है।
जनता से अपील है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिलने पर स्वयं कानून हाथ में न लें, बल्कि तत्काल पुलिस एवं संबंधित प्रशासन को सूचित करें। घर, दुकान और कार्यस्थल पर अग्निशमन उपकरण रखें तथा आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित स्थान पर पहुँचने को प्राथमिकता दें।
मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि जागरूक रहें, अफवाहों से बचें और किसी भी आपात स्थिति में एक-दूसरे की मदद करें। सतर्क नागरिक ही सुरक्षित समाज की मजबूत नींव हैं।
रिपोर्टर — सूर्य प्रकाश पाण्डेय
मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन
    user_सूर्य प्रकाश पाण्डेय
    सूर्य प्रकाश पाण्डेय
    Voice of people Pindra, Pune•
    2 hrs ago
  • इंस्टाग्राम पर ढाई महीने की दोस्ती पहुंची थाने, पंचायत के बाद मंदिर में शादी थाने में समझौते के तहत तीन वर्ष के भीतर बारात ले जाकर सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह करने का वादा इंस्टाग्राम पर ढाई महीने की दोस्ती पहुंची थाने, पंचायत के बाद मंदिर में शादी थाने में समझौते के तहत तीन वर्ष के भीतर बारात ले जाकर सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह करने का वादा अहरौला। सोशल मीडिया( इंस्टाग्राम) के माध्यम से हुई दोस्ती फिर मुलाकात का मामला थाने तक पहुंच गया, लड़की इंस्टाग्राम प्रेमी से शादी करना चाहती थी लेकिन लड़का शादी से मना कर दिया जिस पर मामला थाने तक पहुंच गया मंगलवार को दोनों पक्षों के बीच घंटों चली पंचायत के बाद समझौता हुआ। दोनों प्रेमी प्रेमिका की शादी अहरौला ब्लॉक के बगल स्थित बाबा पालदास मंदिर में करा दी गई। जानकारी के अनुसार अहरौला थाना क्षेत्र के कोठवा जलालपुर गांव निवासी गरिमा(23) पुत्री हरिकेश की करीब ढाई महीने पहले थाना क्षेत्र के अरूषा गांव निवासी सूरज(25) पुत्र त्रिवेणी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। बातचीत के दौरान दोनों में प्रेम हो गया। इसकी जानकारी जब युवती के परिजनों को हुई तो उन्होंने अहरौला थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मामले की जानकारी होने पर थाने पर दोनों पक्षों को बुलाकर पंचायत कराई। पंचायत के दौरान दोनों पक्षों शादी को राजी हुए बाबा पालदास मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई।युवती गरिमा और उसके पिता ने बताया कि थाने में हुए समझौते के अनुसार शादी के बाद युवती तब तक अपने पति के घर पर रहेगी, जब तक दोनों की कोर्ट मैरिज नहीं हो जाती। कोर्ट मैरिज के बाद वह अपने मायके आ जाएगी। साथ ही लड़का पक्ष द्वारा तीन वर्ष के भीतर बारात लेकर समाज के सामने विधिवत शादी करने का वादा किया गया है।वहीं लड़के के पिता त्रिवेणी ने भी बताया कि कोर्ट मैरिज के बाद तीन वर्ष के भीतर सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह कराने पर सहमति बनी है। फिलहाल मंदिर में शादी के बाद युवती अपने पति के साथ अरूषा स्थित ससुराल चली गई है। थानाध्यक्ष मंतोष कुमार सिंह ने बताया मामले में लड़की पक्ष की शिकायत मिली थी जिस पर दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया और दोनों पक्षों के काउंसलिंग कराई गई फिर दोनों पक्ष आपस में शादी के लिए राजी हो गए और शादी एक मंदिर पर संपन्न हो गई है।
    2
    इंस्टाग्राम पर ढाई महीने की दोस्ती पहुंची थाने, पंचायत के बाद मंदिर में शादी
थाने में समझौते के तहत तीन वर्ष के भीतर बारात ले जाकर सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह करने का वादा
इंस्टाग्राम पर ढाई महीने की दोस्ती पहुंची थाने, पंचायत के बाद मंदिर में शादी
थाने में समझौते के तहत तीन वर्ष के भीतर बारात ले जाकर सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह करने का वादा
अहरौला। सोशल मीडिया( इंस्टाग्राम) के माध्यम से हुई दोस्ती  फिर मुलाकात का मामला थाने तक पहुंच गया, लड़की इंस्टाग्राम प्रेमी  से शादी करना चाहती थी लेकिन लड़का शादी से मना कर दिया जिस पर मामला थाने तक पहुंच गया मंगलवार को दोनों पक्षों के बीच घंटों चली पंचायत के बाद समझौता हुआ। दोनों प्रेमी प्रेमिका की शादी अहरौला ब्लॉक के बगल स्थित बाबा पालदास मंदिर में करा दी गई। जानकारी के अनुसार अहरौला थाना क्षेत्र के कोठवा जलालपुर गांव निवासी गरिमा(23) पुत्री हरिकेश की करीब ढाई महीने पहले थाना क्षेत्र के अरूषा गांव निवासी सूरज(25) पुत्र त्रिवेणी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। बातचीत के दौरान दोनों में प्रेम हो गया। इसकी जानकारी जब युवती के परिजनों को हुई तो उन्होंने अहरौला थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
मामले की जानकारी होने पर  थाने पर दोनों पक्षों को बुलाकर पंचायत कराई। पंचायत के दौरान दोनों पक्षों शादी को राजी हुए  बाबा पालदास मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई।युवती गरिमा और उसके पिता ने बताया कि थाने में हुए समझौते के अनुसार शादी के बाद युवती तब तक अपने पति के घर पर रहेगी, जब तक दोनों की कोर्ट मैरिज नहीं हो जाती। कोर्ट मैरिज के बाद वह अपने मायके आ जाएगी। साथ ही लड़का पक्ष द्वारा तीन वर्ष के भीतर बारात लेकर समाज के सामने विधिवत शादी करने का वादा किया गया है।वहीं लड़के के पिता त्रिवेणी ने भी बताया कि कोर्ट मैरिज के बाद तीन वर्ष के भीतर सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह कराने पर सहमति बनी है। फिलहाल मंदिर में शादी के बाद युवती अपने पति के साथ अरूषा स्थित ससुराल चली गई है। थानाध्यक्ष मंतोष कुमार सिंह ने बताया  मामले में लड़की पक्ष की शिकायत मिली थी जिस पर दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया और दोनों पक्षों के काउंसलिंग कराई गई फिर दोनों पक्ष आपस में शादी के लिए राजी हो गए और शादी एक मंदिर पर संपन्न हो गई है।
    user_RUPESH TIWARI
    RUPESH TIWARI
    फूलपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कैंट पुलिस की बड़ी कामयाबी, तीन वाहन चोर गिरफ्तार; 10 बाइक बरामद वाराणसी। वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कैंट पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इनमें आठ बाइकें कैंट और दो शिवपुर थाना क्षेत्र से चोरी की गई थीं। कैंट थाना प्रभारी राज किशोर पांडेय के प्रभावी नेतृत्व, एसीपी कैंट अपूर्व पांडेय के कुशल निर्देशन और क्राइम टीम के अथक प्रयास से पुलिस को यह सफलता मिली। मामले का खुलासा एसीपी कैंट अपूर्व पांडेय ने कैंट थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में किया। गिरफ्तार आरोपियों में आयुष कुमार (19) निवासी प्रेमनगर, भोजूबीर, कैंट, अरविंद उर्फ किशन (21) निवासी बिंद बस्ती, मंडुवाडीह और ओम केसरी (20) निवासी रसूलगढ़, सारनाथ शामिल हैं। तीनों को डीएम कंपाउंड के पीछे से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में मुख्य आरोपी के वाहन चोरी में संलिप्त होने की जानकारी सामने आई। आरोपियों के खिलाफ कैंट और शिवपुर थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राज किशोर पांडेय, उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह, सत्यम यादव, रंजना सिंह, कांस्टेबल अतुल कुमार पांडेय, बुद्धि सागर मिश्रा और हेड कांस्टेबल राकेश कुमार भारती शामिल रहे।
    1
    कैंट पुलिस की बड़ी कामयाबी, तीन वाहन चोर गिरफ्तार; 10 बाइक बरामद
वाराणसी। वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कैंट पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इनमें आठ बाइकें कैंट और दो शिवपुर थाना क्षेत्र से चोरी की गई थीं। कैंट थाना प्रभारी राज किशोर पांडेय के प्रभावी नेतृत्व, एसीपी कैंट अपूर्व पांडेय के कुशल निर्देशन और क्राइम टीम के अथक प्रयास से पुलिस को यह सफलता मिली।
मामले का खुलासा एसीपी कैंट अपूर्व पांडेय ने कैंट थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में किया। गिरफ्तार आरोपियों में आयुष कुमार (19) निवासी प्रेमनगर, भोजूबीर, कैंट, अरविंद उर्फ किशन (21) निवासी बिंद बस्ती, मंडुवाडीह और ओम केसरी (20) निवासी रसूलगढ़, सारनाथ शामिल हैं। तीनों को डीएम कंपाउंड के पीछे से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में मुख्य आरोपी के वाहन चोरी में संलिप्त होने की जानकारी सामने आई। आरोपियों के खिलाफ कैंट और शिवपुर थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राज किशोर पांडेय, उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह, सत्यम यादव, रंजना सिंह, कांस्टेबल अतुल कुमार पांडेय, बुद्धि सागर मिश्रा और हेड कांस्टेबल राकेश कुमार भारती शामिल रहे।
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    13 hrs ago
  • जौनपुर में जोरदार बारिश से खेतों में भारी पानी मक्का तिलहन की खेती हुई नुकसान जौनपुर में लगातार 24 घंटा से जोरदार बारिश हो रही है
    1
    जौनपुर में जोरदार बारिश से खेतों में भारी पानी मक्का तिलहन की खेती हुई नुकसान
जौनपुर में लगातार 24 घंटा से जोरदार बारिश हो रही है
    user_Jitendra bahadur Dubey
    Jitendra bahadur Dubey
    Nurse केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • संकट मोचन हनुमान मंदीर पर सुन्दर काण्ड का आयोजन प्रारंभ। जनपद जौनपुर तहसील केराकत के नरहन स्थित, संकट मोचन हनुमान मंदीर पर सुन्दर काण्ड का आयोजन प्रारंभ। आप लोगो को बतादे कि नरहन स्थित संकट मोचन हनुमान मंदीर पर आज मंगलवार दिन में, सुन्दर काण्ड का आयोजन किया गया। तथा साम को भंडारा का आयोजन किया गया है।
    2
    संकट मोचन हनुमान मंदीर पर सुन्दर काण्ड का आयोजन प्रारंभ।
जनपद जौनपुर तहसील केराकत के नरहन स्थित, संकट मोचन हनुमान मंदीर पर सुन्दर काण्ड का आयोजन प्रारंभ। आप लोगो को बतादे कि नरहन स्थित संकट मोचन हनुमान मंदीर पर आज मंगलवार दिन में, सुन्दर काण्ड का आयोजन किया गया। तथा साम को भंडारा का आयोजन किया गया है।
    user_पत्रकार विकास पाठक जनपद जौनपुर
    पत्रकार विकास पाठक जनपद जौनपुर
    केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • वाराणसी: BHU सिंह द्वार पर जलभराव, BHU-लंका मार्ग पर लगा भीषण जाम, लोग परेशान न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी में हुई हल्की बारिश के बाद ही BHU सिंह द्वार के पास जलभराव की स्थिति बन गई,जिसके कारण BHU-लंका मार्ग पर भीषण ट्रैफिक जाम लग गया वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लंका से BHU सिंह द्वार की तरफ जाने वाली पूरी सड़क पर ऑटो, ई-रिक्शा,बाइक और कारों की लंबी कतार लगी हुई है।जाम के कारण लोगों को पैदल चलने में भी दिक्कत हो रही है।छात्रों और स्थानीय दुकानदारों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिंह द्वार पर पानी लगने की वजह से ट्रैफिक धीमा हो गया और देखते ही देखते पूरा लंका बाजार जाम में तब्दील हो गया।कई लोग अपनी गाड़ियां छोड़कर पैदल ही अपने गंतव्य की ओर जाते नजर आए। स्थानीय लोगों ने नगर निगम और BHU प्रशासन से जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है।
    1
    वाराणसी: BHU सिंह द्वार पर जलभराव, BHU-लंका मार्ग पर लगा भीषण जाम, लोग परेशान
न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट 
वाराणसी में हुई हल्की बारिश के बाद ही BHU सिंह द्वार के पास जलभराव की स्थिति बन गई,जिसके कारण BHU-लंका मार्ग पर भीषण ट्रैफिक जाम लग गया वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लंका से BHU सिंह द्वार की तरफ जाने वाली पूरी सड़क पर ऑटो, ई-रिक्शा,बाइक और कारों की लंबी कतार लगी हुई है।जाम के कारण लोगों को पैदल चलने में भी दिक्कत हो रही है।छात्रों और स्थानीय दुकानदारों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिंह द्वार पर पानी लगने की वजह से ट्रैफिक धीमा हो गया और देखते ही देखते पूरा लंका बाजार जाम में तब्दील हो गया।कई लोग अपनी गाड़ियां छोड़कर पैदल ही अपने गंतव्य की ओर जाते नजर आए। स्थानीय लोगों ने नगर निगम और BHU प्रशासन से जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है।
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • श्रावण का पावन महीना: शिवभक्ति और आस्था से सराबोर हुआ वातावरण विशेष समाचार श्रावण का पावन महीना शुरू होते ही देशभर में भगवान शिव की भक्ति और आस्था का वातावरण दिखाई देने लगा है। मंदिरों में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष गूंज रहे हैं। श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक एवं विधि-विधान से पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। श्रावण मास को भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष एवं पवित्र माना जाता है। इस दौरान श्रद्धालु सोमवार के व्रत रखते हैं और शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा एवं पुष्प अर्पित करते हैं। कांवड़ यात्रा में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्साह और श्रद्धा के साथ शामिल होकर पवित्र जल भगवान शिव को अर्पित करते हैं। श्रावण का महीना केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि संयम, सेवा, सद्भाव और मानव कल्याण का संदेश भी देता है। इस पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और जरूरतमंदों की सेवा करने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया। मान्यता है कि सच्ची श्रद्धा से भगवान भोलेनाथ की आराधना करने वाले भक्तों पर महादेव की कृपा बनी रहती है। इस पावन श्रावण मास में सभी देशवासियों एवं शिवभक्तों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य का संचार हो—यही मंगलकामना है। हर हर महादेव! जय भोलेनाथ! रिपोर्टर — सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन
    1
    श्रावण का पावन महीना: शिवभक्ति और आस्था से सराबोर हुआ वातावरण
विशेष समाचार
श्रावण का पावन महीना शुरू होते ही देशभर में भगवान शिव की भक्ति और आस्था का वातावरण दिखाई देने लगा है। मंदिरों में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष गूंज रहे हैं। श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक एवं विधि-विधान से पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना कर रहे हैं।
श्रावण मास को भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष एवं पवित्र माना जाता है। इस दौरान श्रद्धालु सोमवार के व्रत रखते हैं और शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा एवं पुष्प अर्पित करते हैं। कांवड़ यात्रा में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्साह और श्रद्धा के साथ शामिल होकर पवित्र जल भगवान शिव को अर्पित करते हैं।
श्रावण का महीना केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि संयम, सेवा, सद्भाव और मानव कल्याण का संदेश भी देता है। इस पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और जरूरतमंदों की सेवा करने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया।
मान्यता है कि सच्ची श्रद्धा से भगवान भोलेनाथ की आराधना करने वाले भक्तों पर महादेव की कृपा बनी रहती है। इस पावन श्रावण मास में सभी देशवासियों एवं शिवभक्तों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य का संचार हो—यही मंगलकामना है।
हर हर महादेव! जय भोलेनाथ!
रिपोर्टर — सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी
मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन
    user_सूर्य प्रकाश पाण्डेय
    सूर्य प्रकाश पाण्डेय
    Voice of people Pindra, Pune•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.