सीगपुरा के हीरामन बाबा के मेले में उमड़े लोगः भंडारी के साथ हुआ मेले का समापन, कई ग्राम पंचायत से श्रद्धालु पहुंचे सैथल उपखंड मुख्यालय ग्राम पंचायत बिशनपुरा के सिगपुरा गांव में स्थित हीरामन बाबा का प्राचीन देव स्थान है। यहां पंचमी पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है। हर साल की तरह इस साल भी मेले का आयोजन हुआ। मेले में दूर-दूर से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आकर प्रसाद चढ़ाया। मंदिर की परिक्रमा लगाई और बाबा के दर्शन किए। हीरामन देव बाबा को अल सुबह से ही बाबा के भक्तों का आना शुरू हो गया, जो देर शाम तक अनवरत चला। साल में एक दिन लगने वाले इस मेले में करीबन हजार लोगों ने बाबा के दरबार में मत्था टेका।सेवक मुकेश कुमार गुर्जर ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि मंदिर की पांच परिक्रमा लगाने और भभूति लगाने से लोगों को पीलिया से मुक्ति मिल जाती है। यहां हर साल अमावस्या के बाद भाद्र भद्र पंचमी के दिन विशाल मेला लगता है और इसमें भारी संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं। श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बने हीरामन बाबा के चमत्कारी स्थान की मान्यता के चलते साल भर में ग्राम पंचायत बिशनपुरा कालीपहाडी बडोली सिण्डोली कुण्डल कालोता जौपाडा खानभाकरी के कई क्षेत्र से स्थानों से बड़ी संख्या में लोग आते है। हीरामन देव बाबा स्थान मेले का समापन के भंडारी का आयोजन हुआ जिसमें श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी पाई । इस मौके पर गांव के पंच पटेल मौजूद रहे।
सीगपुरा के हीरामन बाबा के मेले में उमड़े लोगः भंडारी के साथ हुआ मेले का समापन, कई ग्राम पंचायत से श्रद्धालु पहुंचे सैथल उपखंड मुख्यालय ग्राम पंचायत बिशनपुरा के सिगपुरा गांव में स्थित हीरामन बाबा का प्राचीन देव स्थान है। यहां पंचमी पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है। हर साल की तरह इस साल भी मेले का आयोजन हुआ। मेले
में दूर-दूर से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आकर प्रसाद चढ़ाया। मंदिर की परिक्रमा लगाई और बाबा के दर्शन किए। हीरामन देव बाबा को अल सुबह से ही बाबा के भक्तों का आना शुरू हो गया, जो देर शाम तक अनवरत चला। साल में एक दिन लगने वाले इस मेले में करीबन हजार लोगों ने बाबा के दरबार में मत्था
टेका।सेवक मुकेश कुमार गुर्जर ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि मंदिर की पांच परिक्रमा लगाने और भभूति लगाने से लोगों को पीलिया से मुक्ति मिल जाती है। यहां हर साल अमावस्या के बाद भाद्र भद्र पंचमी के दिन विशाल मेला लगता है और इसमें भारी संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं। श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बने हीरामन बाबा के
चमत्कारी स्थान की मान्यता के चलते साल भर में ग्राम पंचायत बिशनपुरा कालीपहाडी बडोली सिण्डोली कुण्डल कालोता जौपाडा खानभाकरी के कई क्षेत्र से स्थानों से बड़ी संख्या में लोग आते है। हीरामन देव बाबा स्थान मेले का समापन के भंडारी का आयोजन हुआ जिसमें श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी पाई । इस मौके पर गांव के पंच पटेल मौजूद रहे।
- राजस्थान के अलवर जिले से चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां महज दो महीने पहले बनी पानी की टंकी अब झरने की तरह बहने लगी है। टंकी से लगातार पानी का रिसाव हो रहा है, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नई बनी टंकी से इस तरह पानी बहना साफ तौर पर लापरवाही और घटिया सामग्री के इस्तेमाल को दर्शाता है। एक ओर जहां सरकार जल संरक्षण की बात करती है, वहीं दूसरी ओर इस तरह की घटनाएं सिस्टम की पोल खोल रही हैं। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि अगर समय रहते जांच नहीं हुई, तो यह टंकी कभी भी बड़ा हादसा बन सकती है।1
- 📍मेरठ से एक अनोखी और भावुक तस्वीर सामने आई है… तलाक के बाद जहां अक्सर परिवार दुख में डूब जाते हैं, वहीं एक पिता ने समाज की सोच को बदलने वाला कदम उठाया। रिटायर्ड जज ज्ञानेन्द्र शर्मा अपनी बेटी के तलाक के बाद दुखी नहीं बल्कि खुश नजर आए। 💔 14 दिसंबर 2018 को बेटी की शादी एक मेजर से हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही रिश्तों में तनाव बना रहा। एक बेटा होने के बावजूद हालात नहीं सुधरे और मामला फैमिली कोर्ट तक पहुंच गया। ⚖️ शनिवार को कोर्ट से तलाक मंजूर होने के बाद पिता ने अपनी बेटी का ऐसे स्वागत किया, जैसे कोई जीतकर लौटा हो। 🥁 कचहरी से घर तक ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते हुए पहुंचे, मिठाई बांटी और पूरे परिवार ने काली टी-शर्ट पहन रखी थी, जिस पर लिखा था — “I LOVE MY DAUGHTER” 👏 यह घटना समाज को एक बड़ा संदेश देती है — बेटी की खुशी सबसे जरूरी है, चाहे उसके फैसले कुछ भी हों। #Meerut #Divorce #ViralPost #DeshTak #PositiveStory SupportDaughters less1
- जयपुर के करणी विहार थाना इलाके में बीती रात एक गैस सिलेण्डर में ब्लास्ट होने का मामला सामने आया हैं। सिलेंडर में अचानक ब्लास्ट होने से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। चाय की थड़ी में आग लगने पर अंदर रखा सिलेण्डर चपेट में आ गया था। तेज धमाके के साथ फटे सिलेण्डर के टुकड़े दूर जाकर गिरे। करणी विहार थाना पुलिस ने दमकल की एक गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाया। SHO हवा सिंह ने बताया- करणी विहार इलाके के धावास में गैस सिलेण्डर ब्लास्ट हुआ था। धावास में खाली जगह पर चाय की एक थड़ी है। रात को थड़ी लॉक कर उसका मालिक अपने घर चला गया। देर रात बंद थड़ी में आग लग गई। हवा सिंह ने बताया- आग की लपटों को उठता देखकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। करणी विहार थाना पुलिस सहित दमकल विभाग को आग की सूचना दी गई। आग लगने की सूचना पर दमकल व पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने के दौरान अचानक चाय थड़ी में रखा गैस सिलेण्डर में ब्लास्ट हो गया। तेज धमाके के साथ हुए विस्फोट से सिलेण्डर के टुकड़े दूर जाकर गिरे। सिलेण्डर फटने पर वहां मौजूद पुलिसकर्मी, फायरकर्मी व अन्य लोगों ने दूर भागकर जान बचाई। पुलिस का कहना है कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। थड़ी में आग लगने के कारण का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।1
- आंधी तहसील के एक छोटे से गांव में बरसात ने मचा रखा है आतंक किसानों को खेतो में से फसलें घर पर लाने में आ रही बाधा...1
- सांगानेर विधानसभा वार्ड 55 पिछले एक महीने से सफाई व्यवस्था चल रही है जिसके कारण आम जन को हो रही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है कभी नगर निगम के कर्मचारी आते हैं कभी नहीं आते हैं जिससे आए दिन एक्सीडेंट जन हानी का खतरा रहता है बार-बार अवगत कराने पर भी कोई करवाई नहीं हो पा रही है सफाई व्यवस्था के नाम पर लीपा पोती हो रही है इस पर नगर निगम अधिकारी अपनी प्रतिक्रिया देने में मौन है1
- 🚨 सड़क सुरक्षा जरूरी है 🚨 बाइक राइडर भाइयों से विनम्र निवेदन है कि कृपया अपनी गाड़ी धीरे और सावधानीपूर्वक चलाएं। तेज रफ्तार और लापरवाही सिर्फ नुकसान ही देती है — कभी जान का, कभी धन का। आपकी एक छोटी सी गलती आपके और दूसरों के लिए बड़ी परेशानी बन सकती है। सुरक्षित रहें, नियमों का पालन करें और अपने परिवार का ख्याल रखें। 👉 देखिए खास रिपोर्ट पत्रकार हरसू साहू के साथ 👉 जुड़े रहिए जस्ट जयपुर लाइव से 📍 रीड न्यूज मीडिया जयपुर #RoadSafety #DriveSafe #JaipurNews #BikeSafety #StaySafe #JustJaipurLive1
- जयपुर के हसनपुरा में रेलवे स्टेशन पुलिया के नीचे 2 कारों में लगी आग. फिलहाल हालात काबू में है.1
- जनगणना 2026 में आदिवासियों के लिए पृथक कॉलम की मांग महापंचायत ने राज्यपाल के नाम एडीएम को सौंपा ज्ञापन, सटीक आंकड़ों की आवश्यकता बताई1
- गंगापुर सिटी। जनगणना-2026 में आदिवासी समुदायों के लिए पृथक कॉलम निर्धारित करने की मांग को लेकर आदिवासी मीणा पंच पटेल महापंचायत ने राज्यपाल के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि देश में होने वाली जनगणना के आंकड़े नीतियों और योजनाओं के निर्धारण का आधार होते हैं, लेकिन वर्तमान प्रपत्रों में आदिवासी समुदायों की अलग पहचान के लिए स्पष्ट कॉलम का अभाव है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि वर्ष 1871 से 1941 तक की जनगणनाओं में आदिवासी समुदायों की पृथक गणना होती रही थी, जिससे उनकी वास्तविक संख्या और सामाजिक स्थिति का आकलन संभव था। वर्तमान में ऐसी व्यवस्था नहीं होने से आदिवासी समुदायों की सटीक पहचान प्रभावित हो रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी आदिवासियों की अलग पहचान को मान्यता दी गई है और उनके पृथक आंकड़े संकलित करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया है। महापंचायत ने तर्क दिया कि अनुसूचित जनजातियों की गणना को ही पूर्ण आदिवासी गणना मानना उचित नहीं है, क्योंकि कई समुदाय विभिन्न श्रेणियों में शामिल हैं। इससे आदिवासियों की परंपराओं, पहचान और संवैधानिक हिस्सेदारी पर प्रभाव पड़ रहा है। ज्ञापन में मांग की गई कि जनगणना 2026 में ‘आदिवासी कॉलम’ सुनिश्चित किया जाए, ताकि उनकी वास्तविक जनसंख्या, सामाजिक स्थिति और आवश्यकताओं का सही आकलन हो सके। इससे योजनाओं और संसाधनों का वितरण भी अधिक न्यायसंगत हो सकेगा। अंत में चेतावनी दी गई कि मांग पूरी नहीं होने पर व्यापक असंतोष उत्पन्न हो सकता है। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश अध्यक्ष पृथ्वीराज मीणा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।1