logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

:--दरभंगा:-पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव दिल्ली से दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचे, जहां कांग्रेस नेता मुन्ना खान के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थकों ने मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग-चादर, फूल-माला और स्वागत समारोह के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया। सांसद पप्पू यादव जिनके स्वागत की अगवाई कांग्रेस के युवा नेता डा० मुन्ना खान ने अपने समर्थकों के साथ दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचकर किया, उसे समय कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष दयानंद पासवान, रतिकांत मिश्रा, खुदादा जी, ई० कमर, नौशाद अहमद, आसिफ हसनैन, हुसैन खान, कुणाल पांडे, नफीस खान, चंद्रकांत सिंह, एडवोकेट सुनील कुमार, अमित पासवान,मो० तौफीक खान, सुनील यादव, एवं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पप्पू वादीयों ने भव्य स्वागत किया!! एयरपोर्ट से निकलने के बाद पप्पू यादव सीधे 3 अप्रैल को हुए चर्चित प्रेम ज्वैलर्स लूट कांड के पीड़ित मनोज ठाकुर के आवास पहुंचे और परिजनों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने घटना को गंभीर बताते हुए प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल उठाए। कानून-व्यवस्था पर गंभीर आरोप पत्रकारों से बातचीत में पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में न बेटी सुरक्षित है, न बेटा, न व्यापारी और न ही आम आदमी। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं और खासकर मध्यम वर्ग के व्यापारी निशाने पर हैं। उन्होंने कहा कि दरभंगा में बार-बार सर्राफा कारोबारियों को निशाना बनाया जा रहा है, जो यह दर्शाता है कि अपराधियों के मन में पुलिस का डर नहीं है। “बड़ी डकैती बिना मिलीभगत संभव नहीं” पप्पू यादव ने दावा किया कि इतनी बड़ी लूट बिना पुलिस और बड़े अधिकारियों की मिलीभगत के संभव नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों को संरक्षण मिलता है और पैसों का बंटवारा तक होता है। सुरक्षा और लाइसेंस व्यवस्था पर सवाल उन्होंने कहा कि व्यापारियों को सुरक्षा नहीं दी जा रही और हथियार लाइसेंस भी पैसे और सिफारिश के आधार पर दिए जाते हैं।उन्होंने सरकार से मांग की कि संवेदनशील बाजारों में स्थायी पुलिस चौकी और विशेष सुरक्षा बल तैनात किया जाए। मुख्यमंत्री पर भी साधा निशाना बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राज्य की स्थिति पिछले 4 वर्षों में कमजोर हुई है और सरकार प्रभावी ढंग से काम नहीं कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री नितीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर भी जांच की मांग उठाई। महिलाओं की सुरक्षा पर चिंता पप्पू यादव ने कहा कि राज्य में महिलाओं और बच्चियों के साथ अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि समाज भी ऐसे मामलों में अपेक्षित विरोध नहीं करता, जिससे अपराधियों का मनोबल बढ़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीति और प्रशासन दोनों में भ्रष्टाचार व्याप्त है और अपराधियों को संरक्षण मिलता है। साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार के कई इलाके—दरभंगा, मुजफ्फरपुर, मधुबनी—अपराध के लिहाज से संवेदनशील हो चुके हैं, जहां तत्काल सख्त कार्रवाई की जरूरत है। अंत में पप्पू यादव ने कहा कि अगर सरकार ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए, तो हालात और बिगड़ सकते हैं।

on 14 April
user_Bikash Kumar
Bikash Kumar
News Anchor बांका, बांका, बिहार•

More news from बिहार and nearby areas
  • बांका में प्रचंड गर्मी से बचने के लिए लोग पेड़ों पर चढ़कर ठंडी हवा का आनंद ले रहे हैं। यह अनूठा तरीका उन्हें सिर्फ राहत ही नहीं, बल्कि 'मस्ती' करने का भी मौका दे रहा है।
    1
    बांका में प्रचंड गर्मी से बचने के लिए लोग पेड़ों पर चढ़कर ठंडी हवा का आनंद ले रहे हैं। यह अनूठा तरीका उन्हें सिर्फ राहत ही नहीं, बल्कि 'मस्ती' करने का भी मौका दे रहा है।
    user_Mr VIRAT
    Mr VIRAT
    Financial Analyst बांका, बांका, बिहार•
    2 hrs ago
  • बांका जिले के बौंसी में रविवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर से लाखों रुपये की चोरी की। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    1
    बांका जिले के बौंसी में रविवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर से लाखों रुपये की चोरी की। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    user_N.k.choudhary
    N.k.choudhary
    बांका, बांका, बिहार•
    18 hrs ago
  • बौसी थाना क्षेत्र में रविवार रात चोरों ने एक घर में छत के रास्ते घुसकर करीब ढाई लाख नकद और लाखों के जेवर चुरा लिए। यह दुस्साहसिक वारदात थाने से महज कुछ ही दूरी पर हुई, जिससे पुलिस की रात्रि गश्ती व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
    1
    बौसी थाना क्षेत्र में रविवार रात चोरों ने एक घर में छत के रास्ते घुसकर करीब ढाई लाख नकद और लाखों के जेवर चुरा लिए। यह दुस्साहसिक वारदात थाने से महज कुछ ही दूरी पर हुई, जिससे पुलिस की रात्रि गश्ती व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
    user_Bounsi Diary
    Bounsi Diary
    Local News Reporter बौसी, बांका, बिहार•
    8 hrs ago
  • Post by कुमोद कुमार ठाकुर
    1
    Post by कुमोद कुमार ठाकुर
    user_कुमोद कुमार ठाकुर
    कुमोद कुमार ठाकुर
    धुरैया, बांका, बिहार•
    20 hrs ago
  • बिहार के तारापुर शहर में 20 मई को ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में सभी दवा दुकानें बंद रहेंगी। केमिस्ट नकली दवाओं पर रोक और कॉर्पोरेट छूट बंद करने की मांग कर रहे हैं, जिससे छोटे व्यापारियों का अस्तित्व खतरे में है। मरीजों की सुविधा के लिए हालांकि एक दुकान खुली रहेगी।
    1
    बिहार के तारापुर शहर में 20 मई को ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में सभी दवा दुकानें बंद रहेंगी। केमिस्ट नकली दवाओं पर रोक और कॉर्पोरेट छूट बंद करने की मांग कर रहे हैं, जिससे छोटे व्यापारियों का अस्तित्व खतरे में है। मरीजों की सुविधा के लिए हालांकि एक दुकान खुली रहेगी।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    57 min ago
  • बिहार में स्थानीय प्राधिकार MLC चुनाव को भाजपा के पक्ष में प्रभावित करने की कोशिश कर रहे फर्जी मजिस्ट्रेट को महागठबंधन के प्रत्याशी सोनू राय ने खदेड़ दिया। इस घटना पर राजद सुप्रीमो तेजस्वी यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है, जिससे राज्य की राजनीति में हलचल मच गई है।
    1
    बिहार में स्थानीय प्राधिकार MLC चुनाव को भाजपा के पक्ष में प्रभावित करने की कोशिश कर रहे फर्जी मजिस्ट्रेट को महागठबंधन के प्रत्याशी सोनू राय ने खदेड़ दिया। इस घटना पर राजद सुप्रीमो तेजस्वी यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है, जिससे राज्य की राजनीति में हलचल मच गई है।
    user_Upendra Yadav Prass % U.K.Y रिपोर्टर
    Upendra Yadav Prass % U.K.Y रिपोर्टर
    Court reporter चानन, बांका, बिहार•
    8 hrs ago
  • झारखंड के गोड्डा जिले के महागामा प्रखंड स्थित सरोतिया पंचायत के एक युवा मुखिया को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सम्मानित किया है। उन्होंने मुखिया के रूप में अपने कार्यों के लिए ₹10 लाख का नकद इनाम प्राप्त किया।
    1
    झारखंड के गोड्डा जिले के महागामा प्रखंड स्थित सरोतिया पंचायत के एक युवा मुखिया को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सम्मानित किया है। उन्होंने मुखिया के रूप में अपने कार्यों के लिए ₹10 लाख का नकद इनाम प्राप्त किया।
    user_User10408
    User10408
    पत्रकार Godda, Jharkhand•
    17 hrs ago
  • बिहार के मुंगेर जिले के तारापुर प्रखंड स्थित बड़ी मझगांय पंचायत में विकास कार्यों पर सवाल खड़े हुए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में अपेक्षित विकास न होने के कारण सम्राट चौधरी का नाम खराब हो रहा है।
    1
    बिहार के मुंगेर जिले के तारापुर प्रखंड स्थित बड़ी मझगांय पंचायत में विकास कार्यों पर सवाल खड़े हुए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में अपेक्षित विकास न होने के कारण सम्राट चौधरी का नाम खराब हो रहा है।
    user_THE LIVE Munger
    THE LIVE Munger
    तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.