पुलिस की कार्यशैली से परेशान पीड़ित पहुंचा कप्तान के द्वार धारा लक्ष्य समाचार बाराबंकी। जिले के थानों पर अब पीड़ित को न्याय नहीं मिल पा रहा है, इस कारण प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में शिकायत कर्ता जिला मुख्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी से मिलकर अपना व्यथा सुना रहे है और जुल्म की दास्तान की फेहरिस्त पेश करके कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। ताजा मामला जहांगीराबाद थाने से जुड़ा है जहां के निवासी ने डीएम व एसपी को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है तथा स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप भी लगाये हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार टेरा दौलतपुर, पोस्ट सदरूद्दीनपुर, थाना जहांगीराबाद निवासी पीड़ित मंजनू पुत्र रसूल बक्श ने बताया कि प्लाट गाटा सं0-444 रकबा 1780 वर्गफीट स्थित सद्दीपुर को बिक्री हेतु मो० नसीम, सलीम पुत्रगण कमरूद्दीन निवासीगण ग्राम अनखा के हाथ बारह लाख रूपये में तयशुदा प्लाट जरिये रजिस्टर्ड बैनामा करने के बाबत विपक्षी से पांच लाख बीस हजार रूपये प्राप्त किया तथा शेष धनराशि के लिये समय लिया गया। किन्तु शेष धनराशि का भुगतान नहीं किया गया, जब पैसा मांगा तो फर्जी प्रार्थना पत्र थाने में दिया। विपक्षी द्वारा पूरा भुगतान किया ही नहीं गया है। अब स्थानीय पुलिस के सिपाही मेंहदी हसन व महेन्द्र प्रसाद, थानाध्यक्ष द्वारा नाजायज दबाव बनाया जा रहा है। सिपाहियों द्वारा 20,000 डरा धमकाकर लिये गये हैं और कहा कि ये पैसा हमको बड़े साहब को देना है नहीं तो तुमको किसी झूठे मुकदमें में फंसाकर जेल भेज देंगे। पुलिस की मिलीभगत से विपक्षीजनों ने निर्माण सामग्री मंगवा लिया पीड़ित जब रोकता है तो विपक्षीजन अवैध असलहे लेकर जान से मारने की नीयत से दौड़ा लेते हैं क्योंकि विपक्षीजन की मदद पुलिस कर रही है। विवादित प्लाट पर इस समय जेसीबी मशीन के द्वारा गढ्ढा खुदवाये जा रहे हैं। इस सम्बंध में जब थानाध्यक्ष जहांगीराबाद से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मजनू का भूमि विवाद है आज इनकी पत्नी आई थी, पुलिस इनकी पूरी मदद कर रही है, जो भी मामला है वह राजस्व का है, कोर्ट कचेहरी से ही विवाद हल होगा।
पुलिस की कार्यशैली से परेशान पीड़ित पहुंचा कप्तान के द्वार धारा लक्ष्य समाचार बाराबंकी। जिले के थानों पर अब पीड़ित को न्याय नहीं मिल पा रहा है, इस कारण प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में शिकायत कर्ता जिला मुख्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी से मिलकर अपना व्यथा सुना रहे है और जुल्म की दास्तान की फेहरिस्त पेश करके कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। ताजा मामला जहांगीराबाद थाने से जुड़ा है जहां के निवासी ने डीएम व एसपी को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है तथा स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप भी लगाये हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार टेरा दौलतपुर, पोस्ट सदरूद्दीनपुर, थाना जहांगीराबाद निवासी पीड़ित मंजनू पुत्र रसूल बक्श ने बताया कि प्लाट गाटा सं0-444 रकबा 1780 वर्गफीट स्थित सद्दीपुर को बिक्री हेतु मो० नसीम, सलीम पुत्रगण कमरूद्दीन निवासीगण ग्राम अनखा के हाथ बारह लाख रूपये में तयशुदा प्लाट जरिये रजिस्टर्ड बैनामा करने के बाबत विपक्षी से पांच लाख बीस हजार रूपये प्राप्त किया तथा शेष धनराशि के लिये समय लिया गया। किन्तु शेष धनराशि का
भुगतान नहीं किया गया, जब पैसा मांगा तो फर्जी प्रार्थना पत्र थाने में दिया। विपक्षी द्वारा पूरा भुगतान किया ही नहीं गया है। अब स्थानीय पुलिस के सिपाही मेंहदी हसन व महेन्द्र प्रसाद, थानाध्यक्ष द्वारा नाजायज दबाव बनाया जा रहा है। सिपाहियों द्वारा 20,000 डरा धमकाकर लिये गये हैं और कहा कि ये पैसा हमको बड़े साहब को देना है नहीं तो तुमको किसी झूठे मुकदमें में फंसाकर जेल भेज देंगे। पुलिस की मिलीभगत से विपक्षीजनों ने निर्माण सामग्री मंगवा लिया पीड़ित जब रोकता है तो विपक्षीजन अवैध असलहे लेकर जान से मारने की नीयत से दौड़ा लेते हैं क्योंकि विपक्षीजन की मदद पुलिस कर रही है। विवादित प्लाट पर इस समय जेसीबी मशीन के द्वारा गढ्ढा खुदवाये जा रहे हैं। इस सम्बंध में जब थानाध्यक्ष जहांगीराबाद से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मजनू का भूमि विवाद है आज इनकी पत्नी आई थी, पुलिस इनकी पूरी मदद कर रही है, जो भी मामला है वह राजस्व का है, कोर्ट कचेहरी से ही विवाद हल होगा।
- *वाराणसी। थाना चितईपुर अंतर्गत सुंदरपुर के पास 15 से 20 लड़कियां अचानक बेहोश* परिजन संपर्क सूत्र - +918423170463 पीएमओ के कार्यक्रम के दौरान हुआ प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान बुलाया गया था।1
- बाराबंकी में गिरे हुए ओले बारिश हो रही है2
- बाराबंकी। मंदबुद्धि और मूक-बधिर पुत्रों के नाम पर फर्जी इकरारनामा कराए जाने का आरोप लगाया, पीड़ित पिता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मामला बाराबंकी के ग्राम गदिया में स्थित भूमि से संबंधित है। प्रार्थी शत्रोहन लाल के पुत्र सतीश और अतीश, गाटा संख्या-1868, रकबा 0.085 हेक्टेयर भूमि के खातेदार हैं। यह भूमि ग्राम गदिया, परगना देवां, तहसील नवाबगंज, जिला बाराबंकी में स्थित है। शत्रोहन लाल के अनुसार, यह भूमि उनकी सास रामदेई से विरासत में मिली थी। उनका छोटा पुत्र अतीश जन्म से मूक-बधिर है, जबकि बड़ा पुत्र सतीश कुमार मंदबुद्धि है। शत्रोहन लाल का आरोप है कि विपक्षी सत्येन्द्र कुमार, प्रदीप कुमार ओझा, रामनरेश, दीपक सिंह ने रजिस्ट्री दफ्तर के कुछ कर्मचारियों के साथ मिलकर षड्यंत्र रचा। उन्होंने 24 अप्रैल 2024 को उक्तभूमि का इकरारनामा बिना कब्जे के, कूटरचना और छल-कपट के आधार पर करवा लिया। पीड़ित को इस इकरारनामे की जानकारी 25 अप्रैल 2026 को अफवाहों के माध्यम से हुई। उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से जांच की तो फर्जी इकरारनामे का पता चला। जब पीड़ित पिता ने विपक्षीजनों से संपर्क कर इकरारनामा निरस्त करने को कहा, तो वे झगड़े पर उतारू हो गए। विपक्षी दीपक सिंह ने कथित तौर पर प्रार्थी को जातिसूचक गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से अपनी और अपने परिवार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने और विपक्षीजनों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई मांग की है,1
- Post by Mohd Danish1
- उन्नाव बिहार थाना के अंतर्गत बक्सर से आ रही बोलेरो और ट्रक में हुई भीषण भिड़ंत मौके पर तीन की मौत दुर्घटना की जानकारी देते पुलिस उपाधीक्षक बीघापुर मधुप नाथ मिश्रा1
- कौशांबी। कोखराज थाना क्षेत्र के जमालमऊ गांव में एक दलित भूमिहीन परिवार का छप्पर जेसीबी से गिराने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने ग्राम प्रधान और हल्का लेखपाल पर 50 हजार रुपये मांगने और बिना नोटिस कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की है। क्या है मामला: जमालमऊ निवासी दिलीप कुमार सरोज पुत्र हुबलाल सरोज ने डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह भूमिहीन है और अनुसूचित जाति पासी से है। उसके पास रहने के लिए मकान नहीं है। वह रोड के किनारे छप्पर डालकर परिवार का गुजारा कर रहा था। 50 हजार की मांग का आरोप: पीड़ित का आरोप है कि करीब एक माह पहले ग्राम प्रधान और हल्का लेखपाल ने उससे 50 हजार रुपये की मांग की। कहा गया कि अगर छप्पर बनाए रखना है तो पैसे दो, वरना गिरवा दें।1
- लखनऊ काकोरी पुलिस की सक्रियता से मात्र एक घण्टे में पांच दिन का खोया बैग पीड़ित को वापस लौटाया बैग मिला मिल गया सोना सारा सामान पाकर खुश हुवा पीड़ित दिया पुलिस को धन्यवाद लखनऊ के तारा का पुरवा थाना B,B,D निवासी लवकुश मौर्या पुत्र स्व0 राधेश्याम मौर्या अपने घर से 23 अप्रैल को काकोरी काम से आये थे कि काकोरी पहुँचने पर टैक्सी चालक को अपने फोन से किराया दिया और बैग उसी टैक्सी में छूट गया । टैक्सी जाने के बाद लवकुश को पता चला कि मेरा बैग टैक्सी में छूट गया इधर उधर बहुत खोजा लेकिन कुछ पता नही चला । थक हार कर 5 दिन बाद काकोरी थाना आकर अपनी समस्या को लिखित में शिकायत किया । थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश राठौर ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए कार्यवाही शुरू किया और मात्र एक घंटे में टैक्सी चालक तक काकोरी पुलिस पहुँच कर पीड़ित का बैग बरामद करते हुए कब्जे में ले लिया और बैग पीड़ित को वापस किया बैग मिलने के बाद पीड़ित काकोरी पुलिस को कोटि कोटि धन्यवाद देते हुए कहा कि लोगों ने कहा था कि अब कुछ होने वाला नही है लेकिन हम पांच दिन बाद मन नही माना और पुलिस के संपर्क में आये और हमारा करीब डेढ़ लाख का सोना व जरूरी कागजात सहित बैग सकुशल हमें काकोरी पुलिस ने वापस करा दिया जिससे हमें कहने में कोई गुरेज नही की हमारी पुलिस ईमानदारी व लग्न से पीड़ितों की समस्याओं का निस्तारण कर रही है।2
- मुंबई के ठाणे जिले के मीरा रोड के नया नगर इलाके में से एक shocking घटना सामने आई है 31 वर्षीय जैब/ज़ैब जुबैर अंसारी ने दो सुरक्षा गार्ड्स से उनके धर्म पूछा, कलमा पढ़ने को कहा और इनकार करने पर चाकू से हमला कर दोनों को लहूलुहान कर दिया1