सिंगा पट्टी में चोरों ने बनाया बंद घर को निशाना, करीब 8 लाख के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ पडरौना (कुशीनगर)। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बांसी पुलिस चौकी के ग्राम सभा जंगल सिंगा पट्टी (जानकी नगर) में बेखौफ चोरों ने एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। यहाँ रहने वाले अरविन्द कुशवाहा पुत्र महंथ कुशवाहा के घर से चोरों ने करीब 8 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली है।मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार जब घर में मौजूद नहीं था या सो रहा था तभी चोरों ने सूने मकान का फायदा उठाते हुए प्रवेश किया। चोरों ने अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर अंदर रखे कीमती आभूषणों और नगद रुपयों को समेट लिया। पीड़ित अरविंद कुशवाहा के मुताबिक, चोरी हुए सामानों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 8 लाख रुपये के आसपास है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पीड़ित द्वारा बांसी चौकी और पडरौना कोतवाली को मामले की सूचना दे दी गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया है। इस घटना के बाद से ही स्थानीय ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर काफी चिंता देखी जा रही है। लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

- खबर का असर संवाददाता कुशीनगर जनपद के नौरंगिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सबया आबादकारी गांव में अचानक लगी भीषण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में कई घर आ गए, जिससे लाखों रुपये का कीमती सामान जलकर खाक हो गया।स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, हालांकि शॉर्ट सर्किट या चूल्हे की चिंगारी की आशंका जताई जा रही है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन पीड़ित परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है और पीड़ितों को सहायता देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।1
- कुशीनगर जनपद के नौरंगिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सबया आबादकारी गांव में अचानक लगी भीषण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में कई घर आ गए, जिससे लाखों रुपये का कीमती सामान जलकर खाक हो गया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, हालांकि शॉर्ट सर्किट या चूल्हे की चिंगारी की आशंका जताई जा रही है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन पीड़ित परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है और पीड़ितों को सहायता देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।1
- क्षेत्र के गंगारानी गांव के आस पास से गेहूं की खेत के लगी आग तेज हवा के झोंके के साथ जलता हुआ कुबेरस्थान पडरौना सड़क पर पेट्रोल पंप के पास पहुंचकर बडगांव गांव में आग पकड़ लिया जिससे आधा दर्जन लोगों की झोपड़ी लकड़ी आदि जलकर राख हो गया है। क्षेत्र के गांव गंगारानी के आस पास गेहूं की खेत के डंठल में लगी आग तेज आंधी वाली हवा के साथ विकराल रूप में आग पूरब दिशा में तेजी के साथ बढ़ रहा था इसे देख आस पास के गावो के लोग अपने घर के आस पास पानी डालना शुरू कर दिए ।देखते देखते आग कुबेरस्थान पडरौना मार्ग पर पहुंच गया जो बेलवानिया गांव के उत्तर से सड़क पार कर हमारा पंप के बगल में फ्रेस मड में पकड़ लिया। आग का विकराल रूप देख ग्रामीणों ने फायर सर्विस को सूचित किया जिसके बाद गेहूं के खेत के डंठल का आग ग्रामीणों सहित फायर सर्विस बुझाने लगा तब तक फायर सर्विस का पानी समाप्त हो गया और आग बडगांव गांव में पहुंच गया जिसमें ग्रामीण काफी मशक्कत के बाद किसी प्रकार आग पर काबू पा लिए।आग से बडगांव के टीमल,हलीम,अकबर,मंजूर, अभिबुल्लाह, बसीर, सकल प्रसाद, ब्रिझन, फेंकू नरसिंह,दिलीप आदि का झोपडी लकड़ी आदि जल गया।1
- अचानक मौसम में बदला करवट लोगों का हुआ बुरा हाल तेज हवा के साथ उड़ती रहा धूल तेज हवा के साथ उमस भरी गर्मी से लोग हुवे परेशान मौसम का मिजाज बदला अप्रैल माह में ही आपको लू का मजा। ऊपर से तेज हवा और उड़ते धूल ने लोगों को किया सराबोर। आज के दिन का तापमान लगभग 40 से 45 डिग्री के बीच रहा तेज हवा और धूल से लोगो को शांस लेने मे हो रही है दिक्क़त4
- Post by Times of Uttar Pradesh1
- adhikariyon ki laparvahi1
- Post by मुन्ना पड़रौना कुशीनगर1
- कुशीनगर। जिले के विशुनपुरा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत जटहां बाजार ग्राम पंचायत के आधिकारिक पोर्टल पर वर्ष 2025-26 के लिए जारी विकास प्रस्ताव में गांव को 2030 तक आदर्श, स्वच्छ और आत्मनिर्भर बनाने का दावा किया गया है। दस्तावेजों में गरीबी उन्मूलन, स्वच्छता, जल प्रबंधन, हरित विकास और सुशासन जैसे 9 प्रमुख थीम को प्रमुखता दी गई है। लेकिन पोर्टल पर दिखाए गए इन दावों के विपरीत जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। जटहां से कटाई भरपुरवा मार्ग पर फैले कूड़े के ढेर और उससे उठती दुर्गंध लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। राहगीर नाक दबाकर इस रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं, जिससे “स्वच्छ गांव” के दावे पर सवाल उठ रहे हैं। इस समस्या का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत के पोर्टल पर विकास की बड़ी-बड़ी योजनाएं दिखाई जाती हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर उनका असर नहीं दिखता। अब लोगों की मांग है कि सिर्फ पोर्टल और फाइलों तक सीमित विकास योजनाओं के बजाय वास्तविक समस्याओं का समाधान किया जाए, ताकि गांव को सच में स्वच्छ और विकसित बनाया जा सके।2